Tag: Mamata

  • टीएमसी में बढ़ते असंतोष ने खड़े किए बड़े सवाल, कभी कांग्रेस से अलग होकर बनी पार्टी अब खुद संगठनात्मक संकट से घिरी

    टीएमसी में बढ़ते असंतोष ने खड़े किए बड़े सवाल, कभी कांग्रेस से अलग होकर बनी पार्टी अब खुद संगठनात्मक संकट से घिरी

    नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर उभरते संगठनात्मक संकट ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है। लंबे समय तक राज्य की प्रमुख राजनीतिक शक्ति बनी रही पार्टी अब अंदरूनी असंतोष और नेतृत्व को चुनौती देने वाली गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वर्तमान घटनाक्रम केवल एक दल के आंतरिक विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बंगाल की राजनीति में संभावित पुनर्संरचना के संकेत भी दे सकता है।

    हाल के दिनों में पार्टी के भीतर अलग-अलग स्तरों पर असहमति की खबरें सामने आई हैं। कुछ नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व शैली और निर्णय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इन घटनाओं ने राजनीतिक पर्यवेक्षकों का ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस का इतिहास स्वयं एक राजनीतिक विभाजन और वैचारिक संघर्ष से जुड़ा रहा है।

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल में लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बाद संगठनात्मक चुनौतियां उभरना असामान्य नहीं होता। समय के साथ नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच अपेक्षाओं का अंतर बढ़ सकता है, जो कभी-कभी असंतोष के रूप में सामने आता है। तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा हालात को भी इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

    पार्टी के गठन के इतिहास को देखें तो यह एक ऐसे दौर में अस्तित्व में आई थी, जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में वैचारिक संघर्ष और नेतृत्व संबंधी मतभेद प्रमुख मुद्दे बने हुए थे। उस समय एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरी पार्टी ने धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई और राज्य की राजनीति में निर्णायक शक्ति बन गई। इसके बाद पार्टी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल की और लंबे समय तक सत्ता में अपनी स्थिति मजबूत रखी।

    मौजूदा घटनाक्रम के बाद विपक्षी दलों ने भी राजनीतिक प्रतिक्रिया दी है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक राजनीति में स्वाभाविक प्रक्रिया बताते हुए अपने-अपने राजनीतिक तर्क प्रस्तुत किए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के समर्थक और कई राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बड़े संगठनों में समय-समय पर मतभेद सामने आते हैं और उन्हें संगठनात्मक स्तर पर सुलझाया जा सकता है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक मजबूती संकट के समय सामने आती है। यदि नेतृत्व संवाद और संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने में सफल रहता है तो ऐसे संकटों को अवसर में बदला जा सकता है। दूसरी ओर यदि असंतोष लगातार बढ़ता है तो इसका असर चुनावी राजनीति और संगठन की दीर्घकालिक रणनीति पर पड़ सकता है।

    पश्चिम बंगाल की राजनीति का इतिहास भी दलों के पुनर्गठन, नए राजनीतिक गठबंधनों और नेतृत्व परिवर्तन की अनेक घटनाओं का साक्षी रहा है। यही कारण है कि मौजूदा स्थिति को केवल एक अस्थायी राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे भविष्य की राजनीति के संभावित संकेतक के रूप में भी समझा जा रहा है।

    फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या पार्टी नेतृत्व संगठन के भीतर उभर रहे असंतोष को नियंत्रित कर पाएगा या यह घटनाक्रम आगे चलकर किसी बड़े राजनीतिक बदलाव का रूप लेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आने वाले महीनों में लिए जाने वाले संगठनात्मक फैसले और नेतृत्व की रणनीति ही इस प्रश्न का उत्तर तय करेंगे।

    बंगाल की राजनीति में यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसका प्रभाव केवल एक दल तक सीमित नहीं रहेगा। यदि संगठनात्मक समीकरण बदलते हैं तो राज्य की व्यापक राजनीतिक तस्वीर पर भी उसका असर दिखाई दे सकता है। इसलिए सभी राजनीतिक दल और पर्यवेक्षक आगामी घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

  • बंगाल में ममता का अभेद्य दुर्ग ढहाया….BJP की इस प्रचंड जीत का UP पर क्या होगा असर?

    बंगाल में ममता का अभेद्य दुर्ग ढहाया….BJP की इस प्रचंड जीत का UP पर क्या होगा असर?


    नई दिल्ली।
    बंगाल और असम (Bengal and Assam) में बीजेपी (BJP) की यह प्रचंड जीत 2026 की राजनीति का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट (Turning point) है. 4 मई 2026 के ये नतीजे न केवल पूर्वी भारत का भूगोल बदल रहे हैं, बल्कि इनका सीधा असर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सियासी समीकरणों पर पड़ना तय है. पश्चिम बंगाल (West Bengal.) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के अभेद्य दुर्ग को ढहाने के बाद ‘भगवा’ खेमे में जो उत्साह है, उसकी गूंज अब लखनऊ के सियासी गलियारों तक भी सुनाई दे रही है?

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह ‘ऐतिहासिक’ जीत महज एक राज्य की जीत नहीं है बल्कि यह 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक ‘लॉन्चपैड’ तैयार कर दिया है. बीजेपी ने जिस तरह बंगाल में ममता बनर्जी को मात दी है, उससे अखिलेश यादव के चैलेंज से निपटने में नई ऊर्जा मिलेगी।

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए फॉर्मूले से बीजेपी को तगड़ा झटका दिया था. बीजेपी ने दो साल में कमबैक किया है. ऐसे में बंगाल में ममता की हार विपक्ष के लिए बड़ा झटका है तो बीजेपी के लिए यूपी में ‘बुस्टर डोज’ की तरह है, जो सपा-कांग्रेस के लिए किसी सियासी टेंशन से कम नहीं है?


    बंगाल में ममता का सियासी किला ध्वस्त

    बंगाल चुनाव में अखिलेश यादव की पूरी तरह ममता बनर्जी के पक्ष में खड़े थे. यही वजह है कि बंगाल चुनाव के नतीजों को यूपी की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बंगाल जैसे कठिन राज्य में जीत ने बीजेपी कैडर को यह संदेश दिया है कि ‘अजेय’ कुछ भी नहीं है।

    सियासत में कॉन्फिडेंस जरूरी है, लेकिन ओवर-कॉन्फिडेंस अक्सर घातक साबित होते हैं. अखिलेश यादव के लिए संकेत है कि उन्हें चुनावी आकलन में अधिक संतुलन और सतर्कता बरतनी होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अखिलेश यादव, उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज हैं, लेकिन कई बार उनका आत्मविश्वास, अतिआत्मविश्वास में बदलता दिखता है. बंगाल में ममता बनर्जी का ओवर-कॉन्फिडेंस ही महंगा पड़ा है।


    बंगाल चुनाव का यूपी की सियासत पर असर?

    बंगाल में मिली सफलता के बाद योगी आदित्यनाथ अब 2027 के लिए और भी अधिक आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगे. बंगाल के नतीजों ने साबित कर दिया कि बीजेपी का ‘हिंदुत्व कार्ड’ ने विपक्ष के सारे समीकरण को ध्वस्त कर दिया है।

    बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बहुल सीटों पर सेंधमारी ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नैरेटिव को धार देने के लिए ‘धार्मिक ध्रुवीकरण’ की बिसात बिछाई. इसका नतीजा था कि 30 फीसदी मुस्लिम बंगाल में होने के बाद भी बीजेपी जीतने में सफल रही है. बीजेपी अब सपा के ‘सामाजिक न्याय’ के जवाब में ‘सांस्कृतिक एकीकरण’ को और मजबूती से पेश करेगी।

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जो अक्सर ममता बनर्जी को अपनी ‘बड़ी बहन’ और आदर्श मानते रहे हैं, उनके लिए बंगाल में टीएमसी की हार यह बड़ा झटका है. उत्तर प्रदेश में भाजपा उसी सियासी मॉडल को और आक्रामक तरीके से 2027 के विधानसभा चुनाव मैदान में उतर सकती है।

    सपा का पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूला से 2024 में बीजेपी को मात देने में सफल रहे थे. बंगाल चुनाव के बाद बीजेपी यूपी में सपा के पीडीए फॉर्मूले को काउंटर करने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए बंगाल मॉडल को आजमाने का दांव चल सकती है।


    धार्मिक ध्रवीकरण के दांव से पीडीए को मात

    बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2014 के बाद से लेकर लगातार जीतती आ रही थी, लेकिन उसे 2024 में अखिलेश ने बड़ा झटका दिया था. ऐसे में बीजेपी के लिए सत्ता की हैट्रिक लगाना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन पीएम मोदी की अगुवाई में जिस तरह पार्टी कमबैक कर रही है, उससे यूपी में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सियासी हौसला मिला है। बंगाल में बीजेपी ने जिस तरह घुसपैठ के मुद्दे को हिंदुत्व के साथ जोड़ा, वो सियासी संजीवनी बना. अब वही फॉर्मूला यूपी में 2027 के लिए ‘ब्लूप्रिंट’ बनेगा।

  • शुभेन्दु 1 सीट से लड़ना चाहते थे….अमित शाह ने दिया 2 सीटों का फॉर्मूला… ममता को दिखाया 2021 का रीकैप

    शुभेन्दु 1 सीट से लड़ना चाहते थे….अमित शाह ने दिया 2 सीटों का फॉर्मूला… ममता को दिखाया 2021 का रीकैप


    कोलकाता।
    भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Trinamool Congress supremo Mamata Banerjee) को 2021 का रीकैप दिखा दिया। सोमवार को जब नतीजे घोषित हुए तो एक बार फिर भाजपा हैवी वेट शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने उन्हें हरा दिया, लेकिन इस बार मैदान भवानीपुर का रहा। इसके अलावा अधिकारी ने नंदीग्राम से भी जीत दर्ज कर ली है। अब खबर है कि अधिकारी सिर्फ एक ही सीट से लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीटों से लड़ाने का फॉर्मूला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दिया था।


    जब अमित शाह ने बताई भवानीपुर की इनसाइड स्टोरी

    भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था। इस बार भी वह इस सीट से चुनाव लड़ रहीं थीं। 2 अप्रैल को गृह मंत्री शाह भवानीपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तब उन्होंने कहा था, ‘शुभेंदु दा हमारे नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे। मैंने शुभेंदु दा को कहा था कि सिर्फ नंदीग्राम नहीं, ममता के घर में जाकर उसको हराना है।’

    भवानीपुर सीट पर जीत के बाद अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह लगातार उनके संपर्क में थे और इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लेकर चिंता जताई थी।


    शुभेंदु अधिकारी ने 17 हजार का अंतर कवर किया

    भाजपा नेता और टीएमसी प्रमुख के बीच भवानीपुर में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। यहां शुरुआती दौर में अधिकारी ने लीड हासिल कर ली थी, लेकिन कुछ राउंड काउंटिंग के बाद बनर्जी आगे आ गईं थीं। यहां तक कि एक समय पर वह करीब 17 हजार मतों से आगे भी चल रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़े और अंतर कम होता गया।

    अंतिम नतीजा आया कि अधिकारी ने 20 राउंड की काउंटिंग के बाद बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उन्हें कुल 73 हजार 917 वोट मिले थे। जबकि, बनर्जी को 58 हजार 812 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे स्थान पर लेफ्ट नेता श्रीजीब बिस्वास रहे और चौथे पर महज 1257 वोट पाने वाले कांग्रेस नेता प्रदीप प्रसाद थे।


    डबल धमाका

    ऐसा ही नतीजा नंदीग्राम से भी देखने को मिला, जहां अधिकारी ने अपने पूर्व करीबी और टीएमसी प्रत्याशी पवित्र कर को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। यहां उन्होंने 1 लाख 27 हजार 301 वोट पाकर जीत दर्ज की। सीट पर कांग्रेस पांचवें स्थान पर रही और महज 794 वोट ही हासिल कर सकी।


    जीत के क्या बोले अधिकारी

    अधिकारी ने इसे निर्णायक राजनीतिक क्षण बताया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, जीत का प्रमाणपत्र दिखाते हुए राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि बनर्जी को उनके गढ़ में हराना प्रतीकात्मक और रणनीतिक, दोनों ही दृष्टि से अहम है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण है। ममता बनर्जी को हराना काफी मायने रखता है।’

    अधिकारी ने दावा किया कि यह चुनाव परिणाम ममता के राजनीतिक करियर के अंत का संकेत है। उन्होंने कहा, ‘यह जीत हिंदुत्व की जीत है।’ उन्होंने दावा किया कि विभिन्न वर्गों, यहां तक कि अन्य दलों के पारंपरिक समर्थकों ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन क्षेत्र में वामपंथी मतदाताओं के एक वर्ग ने उनका समर्थन किया, जिससे तृणमूल कांग्रेस विरोधी वोटों को एकजुट करने में मदद मिली।