Tag: May 9

  • आज का ज्योतिषीय संकेत 9 मई 2026: सूर्य देव की कृपा से नौकरी और करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

    आज का ज्योतिषीय संकेत 9 मई 2026: सूर्य देव की कृपा से नौकरी और करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता


    नई दिल्ली। 9 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज कुछ जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रह सकती है, जिससे करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

    मेष राशि:
    आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

    वृषभ राशि:
    आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में प्रमोशन का मार्ग खोल सकती हैं।

    मिथुन राशि:
    आज सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। कामकाज में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि:
    परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर नौकरी या पदोन्नति से जुड़ी हुई।

    सिंह राशि:
    सूर्य देव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रह सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

    कन्या राशि:
    काम में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। छोटी गलतियों से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लेकिन दिन अंत तक सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

    तुला राशि:
    साझेदारी और टीमवर्क से लाभ होगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं।

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन मिलेगा जरूर। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।

    धनु राशि:
    भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़े कामों में सफलता के योग हैं।

    मकर राशि:
    कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा लेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और भविष्य की योजना मजबूत होगी।

    कुंभ राशि:
    नए विचार और योजनाएं आगे बढ़ेंगी। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की संभावना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि:
    आज भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सुधार के संकेत हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

    कुल मिलाकर 9 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत दे रहा है। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन तरक्की और नए अवसरों की संभावना लेकर आया है।

  • बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को…. कौन होगा CM? अमित शाह खुद जाएंगे कोलकाता

    बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को…. कौन होगा CM? अमित शाह खुद जाएंगे कोलकाता


    कोलकाता।
    पश्चिम बंगाल (West Bengal.) में भाजपा (BJP) की शानदार जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। शपथ ग्रहण नौ मई को कोलकाता (Kolkata.) के ब्रिगेड परेड ग्राउंड (Brigade Parade Ground) में सुबह दस बजे होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगते ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो आठ मई को भाजपा विधायकों की बैठक होगी। इस सबमें सबसे अहम बात है पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का बंगाल जाना।

    अमित शाह (Amit Shah) के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शायद यह पहला मौका होगा कि जब वह किसी राज्य के नतीजे सामने आने के बाद बतौर पर्यवेक्षक उस राज्य का दौरा करेंगे। भाजपा के इतिहास पर नजर डालें तो यह कोई सामान्य घटना नहीं है। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो चुका है।


    कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री?

    भाजपा ने असम और बंगाल में शानदार जीत दर्ज की है। असम में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) का नाम तय माना जा रहा है। पूरे देश की निगाहें बंगाल पर टिकी हुई हैं। राज्य में सरकार बनाने की कवायद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा सकते हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण से पहले गृह मंत्री का दौरा कई मायनों में अहम है। पर्यवेक्षक के रूप में गृह मंत्री दौरे के दौरान कई अहम फैसले कर सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर रणनीति बनेगी। बैठक में पश्चिम बंगाल में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

    बंगाल के भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह ममता बनर्जी के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा, उन्हें पार्टी ने दो दो सीटों से उतारा था। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों पर टीएमसी को मात दी है। पिछली बार उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था। इस चुनाव में उन्होंने भवानीपुर में भी ममता को ही मात दी है। इससे उनका कद भाजपा में और बड़ा हो गया है। हालांकि अमित शाह के पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद से यह चर्चा जरूर होने लगी है कि अगर सबकुछ सामान्य तरीके से होना होता तो गृह मंत्री खुद बतौर पर्यवेक्षक बंगाल का दौरा नहीं करते।


    शुभेंदु नहीं तो कौन बनेगा बंगाल का CM?

    भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने में हमेशा से चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली इसका ताजा उदाहरण हैं। तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने ऐसे नाम को आगे बढ़ाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अब अमित शाह के दौरे के बाद से सवाल उठ रहा है कि बंगाल में भी भाजपा ऐसा ही कुछ तो नहीं करने जा रही है। हालांकि, बाकी राज्यों की तुलना में बंगाल की स्थिति काफी अलग है। यहां भाजपा को ऐसे नेतृत्व की जरूरत होगी जो पार्टी के भविष्य के हित में हो।