Tag: movies
-

सिनेमाघरों में मचेगा धमाल टॉक्सिक से लेकर मिर्जापुर द मूवी तक, फैंस को है इन 7 फिल्मों का इंतजार
नई दिल्ली ।सिनेमाप्रेमियों के बीच आगामी बड़ी फिल्मों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में प्रदर्शित फिल्मों को मिले बेहतर प्रतिसाद के बाद अब दर्शक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इस रुझान को देखते हुए ऑनलाइन मूवी डेटाबेस प्लेटफॉर्म आईएमडीबी ने सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों की सूची जारी की है, जो यूजर्स के रियल टाइम रुझान और सर्च डेटा पर आधारित है। सूची में पहले स्थान पर कन्नड़ सुपरस्टार यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ बनी हुई है। एक्शन क्राइम थ्रिलर शैली की इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।इस भव्य प्रोजेक्ट में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे जाने-माने कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। दूसरे स्थान पर लोकप्रिय वेब सीरीज पर आधारित फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दबदबा कायम है।4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन, रसिका दुग्गल, जीतेंद्र कुमार और अभिषेक बनर्जी जैसे दिग्गज कलाकार अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।सूची में तीसरे स्थान पर मलयालम सिनेमा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘खलीफा’ शामिल है, जिसे वैशाख ने निर्देशित किया है।इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश और मोहनलाल मुख्य किरदारों में दिखेंगे। चौथे पायदान पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें मोहनलाल, राजपाल यादव और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।पांचवें स्थान पर तेलुगु भाषा की एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘द पैराडाइज’ है, जिसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। इस सूची में छठे नंबर पर दुलकर सलमान अभिनीत एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘आई एम गेम’ है, जिसका निर्देशन नहास हिदायत ने किया है।वहीं सातवें स्थान पर शिवा निर्वाण द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ शामिल है।फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा और हिंदी सिनेमा का यह अनूठा संगम बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के मल्टीप्लेक्स व एकल सिनेमाघरों में इन फिल्मों के लिए अग्रिम बुकिंग और प्रचार अभियान की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। -

OTT पर छाया मनोरंजन का मेला: आज रिलीज होंगी थ्रिलर, हॉरर और रोमांटिक फिल्में-सीरीज
नई दिल्ली। शुक्रवार, 1 मई को OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन प्रेमियों के लिए खास मौका है। आज एक साथ कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को घर बैठे ही भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली हैं। चाहे आप सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस या कॉमेडी पसंद करते हों, आज का दिन आपके लिए पर्फेक्ट रहेगा।सबसे पहले ज़िक्र करते हैं फिल्म ‘The Kerala Story 2’ का। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इसे 1 मई से Zee5 पर देखा जा सकता है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
वहीं सीरीज ‘Glory’ में दर्शकों को हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड की कहानी देखने को मिलेगी। पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के लीड रोल में होने के साथ यह शो दिखाता है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने के लिए खिलाड़ी किन-किन मुश्किलों से गुजरते हैं। यह सीरीज आज Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
इसके अलावा ‘Sapne Vs Everyone’ सीजन 2 भी आज Amazon Prime Video पर दस्तक दे रहा है। इस सीजन को पहले से ज्यादा डार्क और गंभीर बनाया गया है। यह दिखाता है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग किन हद तक जाते हैं और क्या-क्या खोने को तैयार रहते हैं। इसमें अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली अहम रोल में हैं।
क्लासिक फिल्मों के शौकीनों के लिए भी आज खास है। श्रीदेवी और कमल हासन की 1982 की फिल्म ‘Moondram Pirai’ अपना OTT डेब्यू कर चुकी है। इसे आज Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
एनिमेटेड कॉमेडी प्रेमियों के लिए ‘Swapped’ आज Netflix पर रिलीज होगी। माइकल बी जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने इसमें लीड किरदारों को आवाज दी है और नाथन ग्रेनो ने इसका निर्देशन किया है।
रोमांटिक फिल्म प्रेमियों के लिए ‘My Dearest Señorita’ भी आज Netflix पर उपलब्ध है। यह स्पेनिश ड्रामा फिल्म एलिजाबेथ मार्टिनेज, अनाना कैस्टिलो और पाको लियोन के लीड किरदारों के साथ रोमांस की कहानी पेश करती है।
इस प्रकार आज OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ है। चाहे आप सस्पेंस थ्रिलर के फैन हों या हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करते हों, आज का दिन वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करें और घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज का मज़ा लें।
-

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम
नई दिल्ली। फिल्म जगत में बोल्डनेस और सादगी दोनों ही काफी हद तक देखने को मिलती है। आज हम बात कर रहे हैं पूनम पांडे की जो अपना आज जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर उनके कुछ किस्से और कुछ उनसे जुड़े विवादों के बारे में आपको बताएंगे जिससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी और फिल्मों से ज्यादा उनका नाम विवाद के कारण बन गया।इस प्रकार शुरू किया फिल्मी करियर
पूनम ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें मॉडलिंग जगत में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर मिली थी। इसके बाद से पूनम एक सफल मॉडल के तौर पर जानी जाती थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया। अभिनेत्री ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह द जर्नी ऑफ कर्मा, मालिनी एंड कंपनी और दिल बोले हडिप्पा आदि फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने छोटे पर्दे पर मेरी आशिकी तुमसे ही, नादानियां और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी आदि शो भी किए।पूनम छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।हालांकि, वह अपने बेतुके बयानों की वजह से चर्चा में ज्यादा रहीं।वर्ल्ड कप 2011 में विवाद से मिली सुर्खियां
पूनम साल 2011 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। दरअसल, उस साल वर्ल्ड कप हो रहा था और पूनम ने ऐलान कर दिया था कि अगर टीम इंडिया खिताब जीतती हैं तो वह अपनी खास तस्वीरें शेयर करेंगी।बाथरूम डांस वीडियो
पूनम उस समय भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज कर दिया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। इस वीडियो के बाद पूनम काफी विवादों में फंस गई थीं।मौत का नाटक
फरवरी 2024 में, पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाली घोषणा पोस्ट की थी जिसमें बताया गया था कि उनकी सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु हो गई है। हालांकि, एक दिन बाद, पूनम ने खुलासा किया था कि वह ठीक हैं और यह घोषणा सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए था। इस तरह उनके कई सारे किस्से हैं जिसके कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं।