Tag: MS Dhoni

  • जल्द झारखंड के पर्यटन का प्रचार करते नजर आएंगे एमएस धोनी… ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में विभाग

    जल्द झारखंड के पर्यटन का प्रचार करते नजर आएंगे एमएस धोनी… ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में विभाग


    रांची।
    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) को झारखंड सरकार (Jharkhand Government) पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनाने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही राज्य सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर सकती है।

    सूत्रों के अनुसार, राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। पर्यटन को लेकर धौनी जल्द ही जागरूक करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि बीते साल मंत्री सुदिव्य और धौनी में शिष्टाचार मुलाकात के बाद से ही ब्रांड एंबेसडर बनाने की चर्चा होने लगी थी।

    हाल ही में हुई थी CM हेमंत सोरेन से अचानक मुलाकात

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली रवाना हुईं। उनके साथ गुरुवार शाम विधायक कल्पना सोरेन भी गईं हैं। एयरपोर्ट तक मुख्यमंत्री भी गए। इस बीच मुख्यमंत्री की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात हुई। हेमंत ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर अपलोड कर लिखा ‘माही से अचानक मिलना हुआ।’

  • T20 में सिंह का धमाका: सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा और धोनी के साथ जुड़े ‘बिग फिनिशिंग हीरो’ क्लब में

    T20 में सिंह का धमाका: सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा और धोनी के साथ जुड़े ‘बिग फिनिशिंग हीरो’ क्लब में


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा फिनिशर रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जबरदस्त धाक जमा दी है। बुधवार 21 जनवरी को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रिंकू ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर अपने खेल का जलवा दिखाया। इस प्रदर्शन के साथ ही रिंकू सिंह ने महान फिनिशर एमएस धोनी के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली।

    रिंकू सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि इस सूची में सबसे आगे हार्दिक पांड्या हैं।

    हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में अब तक 99 गेंदों का सामना करते हुए 15 छक्के जड़े हैं, जबकि रिंकू ने मात्र 38 गेंदों में 12 छक्के जड़े। वहीं, धोनी ने 132 गेंदों में 12 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 11 छक्के, दिनेश कार्तिक ने 49 गेंदों में 9 और विराट कोहली ने 58 गेंदों में 8 छक्के आखिरी ओवर में लगाए हैं।

    रिंकू सिंह ने पहले टी20 में सिर्फ 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 220 रहा। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 238 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

    पिछली सीरीज तक रिंकू टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में रिंकू सिंह जैसी परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने वाली खतरनाक फिनिशर दुनिया में कम ही हैं।