Tag: National Film Awards
-

जंजीर से कल्कि 2898 एडी तक अमिताभ बच्चन का जलवा बरकरार, जन्मदिन पर जानिए महानायक के वो रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते हैं सबसे अलग
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2026 को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अपनी दमदार आवाज शानदार अभिनय और यादगार किरदारों के दम पर करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिनेमा के साथ टेलीविजन पर भी अपनी अलग पहचान कायम की। उनके करियर में कई ऐसी उपलब्धियां दर्ज हैं जिन्होंने उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल किया है।अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर के बाद 1973 में रिलीज हुई फिल्म जंजीर ने उनके करियर को नई दिशा दी। इस फिल्म से उनकी एंग्री यंग मैन की छवि लोकप्रिय हुई। इसके बाद दीवार और शोले जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। 1975 की शोले लंबे समय तक भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शामिल रही। अमर अकबर एंथनी त्रिशूल मुकद्दर का सिकंदर डॉन और लावारिस जैसी फिल्मों ने भी उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 1978 उनके करियर का खास साल रहा जब डॉन त्रिशूल मुकद्दर का सिकंदर और कसमें वादे जैसी चर्चित फिल्में रिलीज हुईं।अमिताभ बच्चन ने केवल एक तरह के किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा। अदालत डॉन और कसमें वादे जैसी फिल्मों में उन्होंने दोहरी भूमिकाएं निभाईं जबकि 1983 की फिल्म महान में वह तीन अलग-अलग किरदारों में दिखाई दिए। समय के साथ उन्होंने गंभीर पारिवारिक भूमिकाओं से लेकर सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों तक अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। कभी खुशी कभी गम में पारिवारिक पिता की भूमिका हो या पीकू में एक जिद्दी लेकिन संवेदनशील बुजुर्ग का किरदार उन्होंने हर दौर में दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाए रखा। पिंक और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को खास पहचान मिली।अमिताभ बच्चन के करियर की बड़ी उपलब्धियों में उनके पुरस्कार भी शामिल हैं। उन्हें अग्निपथ ब्लैक पा और पीकू में अभिनय के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने का उल्लेख किया जाता है। इसके अलावा उनके नाम कुल 17 फिल्मफेयर पुरस्कार दर्ज हैं। फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें 42 नामांकन मिले जिनमें 34 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में थे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1984 में पद्मश्री 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2018 के लिए उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भी प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2007 में फ्रांस के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी उन्हें नवाजा गया।बिग बी की उपलब्धियां फिल्मों और पुरस्कारों तक सीमित नहीं रहीं। वर्ष 1999 में बीबीसी के एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में उन्हें एक्टर ऑफ द मिलेनियम चुने जाने की उपलब्धि भी उनके करियर से जुड़ी है। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा पाने वाले पहले एशियाई अभिनेता के रूप में भी उनका उल्लेख किया जाता है। फिल्म पा में अमिताभ ने ऑरो नाम के बच्चे की भूमिका निभाई थी जबकि उनके वास्तविक जीवन के बेटे अभिषेक बच्चन ने फिल्म में उनके पिता का किरदार निभाया। यह भूमिका उनके अभिनय के सबसे अनोखे प्रयोगों में गिनी जाती है।टेलीविजन पर भी अमिताभ बच्चन ने अपनी लोकप्रियता का नया अध्याय लिखा। जुलाई 2000 में कौन बनेगा करोड़पति के साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा। उनकी सहज मेजबानी सवाल पूछने के अंदाज और प्रतियोगियों के साथ संवाद ने इस कार्यक्रम को खास पहचान दिलाई। शो के 18वें सीजन तक उनका जुड़ाव दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अमिताभ बच्चन का सफर इस बात की मिसाल है कि बदलते दौर के साथ खुद को नया रूप देकर लोकप्रियता बनाए रखी जा सकती है। 84वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसक उनके लंबे करियर यादगार फिल्मों और भारतीय सिनेमा में योगदान को याद कर रहे हैं। -

गुजरात में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर विवाद, परेश रावल बोले- गुजरात क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में है, हर राज्य में हों आयोजन
नई दिल्ली । गुजरात में हो रहे 72वें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह को लेकर चल रहे विवाद पर एक्टर परेश रावल ने रिएक्टर किया है। 72 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है। इस साल 72वां ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ दिल्ली की जगह गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित होगा। यह अवॉर्ड शो 22 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पहली बार ऐसा होगा जब यह अवॉर्ड शो दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में गुजरात में हो रहे 72वें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह को लेकर विवाद शुरू हो गया है।गुजरात क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में है?
72वें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह को लेकर चल रहे विवाद पर परेश रावल ने अपना रिएक्शन दिया। उनसे पूछा गया कि पहली बार ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ दिल्ली से बाहर गुजरात में हो रहा है, इस पर आप क्या कहेंगे। इस सवाल पर परेश रावल ने कहा, ‘गुजरात क्या बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? ये भी हमारे ही देश का हिस्सा है। गुजरात में ये आयोजन क्यों नहीं होने चाहिए? गुजरात में भी आयोजन होने चाहिए…मैं तो ये कहता हूं कि ऐसे आयोजन हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कोई बुरी बात नहीं है।’उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने की आलोचना
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने 72वें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ के गुजरात में आयोजन करने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली और राष्ट्रीय पुरस्कारों के महत्व को कम कर रही है। संजय राउत ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताते हुए कलाकारों से इस समारोह का बहिष्कार करने तक की अपील की है।पहली बार कब और कहां शुरू हुआ था ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’
पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई थी। उस समय इन्हें ‘राज्य फिल्म पुरस्कार’ (State Awards) कहा जाता था। पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 1953 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया गया था। पहली बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ (Shyamchi Aai) को मिला था।इस बार किसे मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?
72वें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर’ का अवॉर्ड दिया जाएगा। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। इसके अलावा यामी गौतम स्टारर मूवी ‘आर्टिकल 370’ को साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिलेगा।साथ ही साउथ एक्टर ममूटी की ‘ब्रह्मयुगम’ और कार्तिक आर्यन की मूवी ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ का पुरस्कार साझा करेंगे। ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।