‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसके लिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
Tag: One Day Movie
-

फैमिली मोमेंट वायरल: आमिर खान के साथ दिखीं गौरी, आयरा ने बढ़ाया अपनापन
नई दिल्ली | मुंबई में 28 अप्रैल को एक्टर जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पूरा खान परिवार उन्हें सपोर्ट करने पहुंचा। इस मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे आमिर खान, जो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे और दोनों की बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान खींच लिया।स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान की बेटी आयरा खान और दामाद नुपुर शिखरे भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि आयरा और गौरी स्प्रैट के बीच गर्मजोशी से गले मिलने का पल कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ पोज देता नजर आया। आमिर खान, गौरी स्प्रैट का हाथ थामे हुए दिखाई दिए और दोनों स्क्रीनिंग हॉल तक भी साथ-साथ पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्य आयरा, नुपुर और जुनैद भी इस दौरान काफी खुश नजर आए।एक और वीडियो में सभी ने मिलकर पैपराजी के सामने ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस दौरान आयरा और नुपुर ने भी साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं, जबकि आमिर और जुनैद मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखे।फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर आमिर खान ने इवेंट में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के अभिनय की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें देश की बेहतरीन एक्ट्रेस बताया। वहीं जुनैद के काम पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अच्छा काम किया है, लेकिन वह उनके बेटे हैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।यह फिल्म One Day का हिंदी रीमेक है और इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपनी ऑफिस कलीग से प्यार करता है लेकिन अपने जज़्बात जाहिर नहीं कर पाता और बस एक दिन उसके साथ बिताने की ख्वाहिश रखता है, जो एक अनोखे मोड़ पर पूरी होती है।
‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसके लिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। -

Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल
नई दिल्ली । बॉलीवुड में एक नई और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिनमें नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की मासूमियत भरी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।फिल्म एक दिनको आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका टीजर आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। टीजर की शुरुआत बेहद सादगी और भावनात्मक अंदाज में होती है जहां जुनैद और साई पल्लवी आईने में एक-दूसरे को देखते नजर आते हैं। इसी दौरान जुनैद कहते हैं “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं ये नहीं पता।” यह डायलॉग सीधे दिल को छू जाता है।इसके जवाब में साई पल्लवी कहती हैं “फिल्मों में कितना जादू होता है न कितना मैजिकल है। मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” इस पर जुनैद का जवाब आता है “कभी-कभी होता है जादू।” इन संवादों के साथ दोनों के बीच पनपता रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आता है। टीजर में दिख रही यह प्रेम कहानी थाई फिल्म वन डेका हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है जिन्होंने इसे एक सॉफ्ट इमोशनल और रियल लव स्टोरी के रूप में पेश करने की कोशिश की है। टीजर से साफ है कि फिल्म में ज्यादा ड्रामा नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाया जाएगा।
इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। साउथ सिनेमा में अपनी सादगी दमदार अभिनय और नेचुरल एक्सप्रेशंस के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी टीजर में भी उसी अंदाज में नजर आईं। उनके संवाद बोलने के लहजे में साउथ की हल्की झलक जरूर महसूस होती है, लेकिन यही उनकी खूबसूरती और अलग पहचान बनती दिख रही है। नेटिजन्स की बात करें तो टीजर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। फैंस जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को फ्रेश और रिफ्रेशिंग बता रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब दर्शकों को इस “जादुई” प्रेम कहानी का बेसब्री से इंतजार है।