Tag: Oscars 2026

  • हॉलीवुड से मिला बड़ा सम्मान फराह खान बनीं ऑस्कर एकेडमी की सदस्य अब वोटिंग प्रक्रिया में निभाएंगी अहम भूमिका

    हॉलीवुड से मिला बड़ा सम्मान फराह खान बनीं ऑस्कर एकेडमी की सदस्य अब वोटिंग प्रक्रिया में निभाएंगी अहम भूमिका


    नई दिल्ली । फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए वर्ष 2026 एक बेहद खास उपलब्धि लेकर आया है। भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान दिलाते हुए उन्हें एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है। यही संस्था हर साल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन करती है। इस सम्मान के साथ फराह खान अब उन चुनिंदा फिल्मी हस्तियों की सूची में शामिल हो जाएंगी जिन्हें विश्व सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर अपनी भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है।

    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी खुद फराह खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने इस सम्मान के लिए एकेडमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी दोनों का विषय है। उनके इस संदेश के सामने आते ही फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें लगातार शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

    हर वर्ष एकेडमी दुनिया भर के उन कलाकारों तकनीशियनों और फिल्म विशेषज्ञों को सदस्य बनने का निमंत्रण देती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इस वर्ष कुल 529 नए सदस्यों को आमंत्रित किया गया है जिनमें फराह खान का नाम भी शामिल है। सदस्यता स्वीकार करने के बाद उन्हें ऑस्कर पुरस्कारों की नामांकन और विजेताओं के चयन की प्रक्रिया में मतदान का अधिकार मिलेगा। यह जिम्मेदारी केवल उन लोगों को मिलती है जिनके काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और विश्वसनीयता हासिल होती है।

    फराह खान पिछले कई दशकों से भारतीय फिल्म उद्योग का अहम चेहरा रही हैं। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर कई यादगार गीतों को अपनी रचनात्मकता से नई पहचान दी है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की और कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्मों की भव्यता मनोरंजन और बड़े स्तर की प्रस्तुति ने उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान दिलाई है। यही वजह है कि अब उन्हें विश्व सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित संस्था का सदस्य बनने का अवसर मिला है।

    इस बार एकेडमी की आमंत्रित सूची में कई अन्य भारतीय प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ वरिष्ठ संपादक ए श्रीकर प्रसाद और दीपा भाटिया को भी सदस्यता का निमंत्रण भेजा गया है। दीपा भाटिया चार दशकों से अधिक लंबे करियर में अनेक चर्चित फिल्मों से जुड़ी रही हैं और उनकी संपादन कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। इसके अलावा कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर शालिनी कांतैया एनीमेशन क्षेत्र से अवनीत कौर प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ राजेश रामचंद्रन तथा विजुअल इफेक्ट्स से जुड़े बेकी ग्राहम और जय मेहता को भी इस सूची में स्थान मिला है।

    इन सभी आमंत्रित सदस्यों के शामिल होने के बाद एकेडमी के कुल सदस्यों की संख्या लगभग 11000 से अधिक हो जाएगी। ये सदस्य आने वाले वर्षों में ऑस्कर पुरस्कारों के लिए फिल्मों कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फराह खान को मिला यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का भी मजबूत प्रमाण है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के फिल्मकारों और कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी।

  • ऑस्कर 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

    ऑस्कर 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

    वाशिंगटन। वॉशिंगटन। अमेरिकी फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित समारोह 98वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन लॉस एंजिल्स स्थित Dolby Theatre में किया गया। 98वें ऑस्कर समारोह में फिल्म One Battle After Another का दबदबा देखने को मिला। इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर सहित कुल छह पुरस्कार अपने नाम किए।

    98वें ऑस्कर अवॉर्ड में लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा देखने को मिला। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। जबकि रियान कूगलर की ‘सिनर्स’ को 4 ऑस्कर अवॉर्ड मिले। माइकल बी जॉर्डन को ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को ‘हैमनेट’ के बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। यहां जानते हैं 98वें ऑस्कर्स में किस-किसने मारी बाजी?
    विजेताओं की पूरी लिस्ट

    बेस्ट फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर
    बेस्ट एक्टर – माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
    बेस्ट एक्ट्रेस – जेसी बकले (हैमनेट)
    बेस्ट डायरेक्टर – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
    बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – एमी मैडिगन (वेपन्स)
    बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म – सेंटीमेंटल वैल्यू
    बेस्ट एडिटिंग – वन बैटल आफ्टर अनदर
    बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – सिनर्स (रयान कूगलर)
    बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले – वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन)
    बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग – गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स) (ईजेएई, मार्क सोननब्लिक, जूंग ग्यू क्वाक, यू द्वारा)

  • ऑस्कर 2026: व्हाइट गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग रेड कारपेट पर दिखी शानदार केमिस्ट्री

    ऑस्कर 2026: व्हाइट गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग रेड कारपेट पर दिखी शानदार केमिस्ट्री

    वाशिंगटन। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2026 (Academy Awards) में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान खींच लिया। ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर वह अपने पति और सिंगर Nick Jonas के साथ पहुंचीं, जहां दोनों की शानदार केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई।

    व्हाइट गाउन में स्टनिंग अंदाज
    प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके के लिए Dior का कस्टम व्हाइट गाउन चुना। फेदर डिटेलिंग वाले इस आउटफिट ने उनके लुक को ड्रामेटिक और एलिगेंट बना दिया। एक्ट्रेस ने मोनोटोन स्टाइल में फिटेड कोर्सेट टॉप, थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और फेदर ट्रिम्स के साथ अपना ग्लैमरस अंदाज पेश किया।

    उन्होंने अपने लुक को Bvlgari के शानदार डायमंड नेकलेस से पूरा किया। हल्के मेकअप और ओपन स्लीक हेयरस्टाइल के साथ प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं निक जोनस वेलवेट ब्लैक सूट में उनके साथ परफेक्ट मैच करते दिखाई दिए। रेड कारपेट पर दोनों ने फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए।

    बतौर प्रेजेंटर हुईं शामिल
    इस साल प्रियंका ऑस्कर समारोह में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उनके साथ हॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे Anne Hathaway, Robert Downey Jr. और Gwyneth Paltrow भी मंच पर नजर आए।

    निक के हाथ का कलावा बना चर्चा का विषय
    ऑस्कर समारोह में शामिल होने से पहले निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पानी पीते नजर आए। इस वीडियो में उनके हाथ पर बंधा कलावा लोगों का ध्यान खींचता दिखा। सोशल मीडिया पर फैंस ने मजाक में उन्हें “परफेक्ट इंडियन जीजू” तक कह दिया।

    वर्क फ्रंट
    वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की पिछली रिलीज हॉलीवुड फिल्म The Bluff थी, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया। वहीं उनकी आने वाली हिंदी फिल्म निर्देशक S. S. Rajamouli के निर्देशन में बन रही वाराणसी है। इस फिल्म में उनके साथ Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी नजर आएंगे।

  • ऑस्कर 2026 में भारत को झटका, ‘होमबाउंड’ टॉप-5 नॉमिनेशन से बाहर

    ऑस्कर 2026 में भारत को झटका, ‘होमबाउंड’ टॉप-5 नॉमिनेशन से बाहर


    नई दिल्ली 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) के नॉमिनेशन की घोषणा के साथ ही भारत की आधिकारिक एंट्री रही फिल्म होमबाउंडकी दौड़ समाप्त हो गई। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी की अंतिम टॉप-5 नॉमिनेशन सूची में शामिल नहीं हो सकी। नॉमिनेशन का ऐलान गुरुवार को लॉस एंजिलिस में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा किया गया।

    होमबाउंडऑस्कर की प्रारंभिक टॉप-15 शॉर्टलिस्ट तक पहुंचने में सफल रही थी जिससे इसके नॉमिनेशन की उम्मीदें मजबूत मानी जा रही थीं। हालांकि अंतिम चरण में फिल्म को जगह नहीं मिल सकी। यदि यह चयनित होती तो आमिर खान की लगान 2001 के बाद यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनती।

    नीरज घेवान द्वारा निर्देशित होमबाउंडमें ईशान खट्टर विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर आदर पूनावाला अपूर्वा मेहता और सोमन मिश्रा ने किया है। यह फिल्म दोस्ती महत्वाकांक्षा और सामाजिक दबावों के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति को केंद्र में रखती है।बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जिन पांच फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है उनमें ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट फ्रांस की इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यू स्पेन की सिरातऔर ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजबशामिल हैं। इन फिल्मों ने दुनिया भर के फिल्म समीक्षकों और जूरी का ध्यान खींचा है।

    हाल के वर्षों में भारत की ऑस्कर मौजूदगी सीमित रही है। हालांकि 2023 में फिल्म आरआरआरके गीत नाटू नाटू ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा था और द एलीफेंट व्हिस्परर्सको भी उसी साल पुरस्कार मिला था। इसके बाद से भारतीय दर्शकों की उम्मीदें लगातार बनी हुई थीं।होमबाउंडका वर्ल्ड प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसके बाद इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया। फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिली। यह फिल्म पत्रकार बशारत पीर के लेख टेकिंग अमृत होमसे प्रेरित बताई जाती है।

    फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों-शोएब और चंदन-के इर्द-गिर्द घूमती है जो पुलिस फोर्स में शामिल होने का सपना देखते हैं। यह सपना उनकी दोस्ती और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बाद में 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।हालांकि होमबाउंडका ऑस्कर सफर यहीं थम गया लेकिन इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और विषयवस्तु को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा जारी है।

  • Oscars 2026: हॉरर थ्रिलर ‘सिनर्स’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 16 कैटिगरी में नॉमिनेशन

    Oscars 2026: हॉरर थ्रिलर ‘सिनर्स’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 16 कैटिगरी में नॉमिनेशन


    नई दिल्ली: ऑस्कर्स 2026 की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट का ऐलान हो चुका है और इस बार हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर फिल्म सिनर्स (Sinners) ने इतिहास रच दिया है। साल 2025 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को 16 अलग-अलग कैटिगरीज में नॉमिनेट किया गया है जो अब तक किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन का रिकॉर्ड है।इससे पहले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन का रिकॉर्ड तीन फिल्मों के नाम था। 1950 में रिलीज़ हुई ऑल अबाउट ईव 1997 की टाइटैनिक और 2016 की ला ला लैंड हर एक को 14 कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था। सिनर्स ने यह रिकॉर्ड तोड़कर अब तक की सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म बन गई है।

    फिल्म की कहानी और निर्देशन के मामले में इसे व्यापक सराहना मिली है। सिनर्स के लेखक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रयान कूग्लेर हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में माइकल बी. जॉर्डन जैक ओ’कोनेल और हैली स्टाइनफेल्ड जैसे नाम शामिल हैं।सिनर्स को कई अहम कैटिगरीज में नॉमिनेट किया गया है। इसमें शामिल हैं-बेस्ट पिक्चर बेस्ट डायरेक्टर बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले बेस्ट एक्टर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बेस्ट ओरिजनल स्कोर बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग सिनेमेटोग्राफी प्रोडक्शन डिजाइन कॉस्ट्यूम डिजाइन बेस्ट साउंड फिल्म एडिटिंग मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कास्टिंग और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स।

    भारत में भी सिनर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वैम्पायर और हॉरर शौकीनों के बीच यह फिल्म खास पसंद की गई। sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने भारत में नेट 10.47 करोड़ और ग्रॉस 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 368.3 मिलियन डॉलर का बिज़नेस किया।फिल्म की IMDb रेटिंग भी दर्शकों के अनुभव को दर्शाती है। सिनर्स को 7.5 रेटिंग मिली है और इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    इस बार की ऑस्कर्स नॉमिनेशन लिस्ट ने यह साफ कर दिया है कि हॉरर थ्रिलर फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट नहीं बल्कि क्रिटिक्स की भी पसंद बन सकती हैं। सिनर्स ने फिल्म निर्माण निर्देशन और कहानी की दृष्टि से सभी मानकों को पार करते हुए इतिहास रच दिया है।सिनर्स की सफलता दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के लिए एक संदेश है-फिल्म चाहे किसी भी जॉनर की हो अगर कहानी एक्टिंग और निर्देशन दमदार हो तो वह ऑस्कर्स जैसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती है।

  • ऑस्कर 2026 की दौड़ में भारत की मजबूत दस्तक, नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ ने रचा इतिहास

    ऑस्कर 2026 की दौड़ में भारत की मजबूत दस्तक, नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ ने रचा इतिहास


    नई दिल्ली/भारतीय सिनेमा के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। मशहूर फिल्ममेकर नीरज घेवन की फिल्म होमबाउंड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई 86 देशों की आधिकारिक एंट्री में से चयनित होकर होमबाउंड अब उन 15 फिल्मों में शामिल हो गई है, जो फाइनल नॉमिनेशन की रेस में हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म की टीम के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बेहद खास मानी जा रही है। बीते कुछ वर्षों में भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और होमबाउंड इस परंपरा को और आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

    अकादमी की आधिकारिक घोषणा

    अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज AMPAS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट जारी की। अकादमी के अनुसार, इस साल 86 देशों और क्षेत्रों की फिल्मों को इस श्रेणी में पात्र माना गया था। शुरुआती वोटिंग प्रक्रिया के बाद 15 फिल्मों को अगले राउंड के लिए चुना गया है। अब अकादमी के सभी ब्रांच के सदस्य इन फिल्मों को देखेंगे और वोटिंग के जरिए अंतिम नॉमिनेशन तय किए जाएंगे।

    होमबाउंड की कहानी और अभिनय की ताकत

    होमबाउंड एक गहरी और भावनात्मक कहानी को पर्दे पर उतारती है। फिल्म दो बचपन के दोस्तों-शोएब और चंदन-के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना पुलिस फोर्स में भर्ती होकर अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देना है। हालात, सामाजिक दबाव और निजी संघर्ष उनकी दोस्ती और फैसलों की परीक्षा लेते हैं।फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने दमदार अभिनय किया है, जबकि जान्हवी कपूर का किरदार कहानी में भावनात्मक संतुलन और संवेदनशीलता जोड़ता है। नीरज घेवन की निर्देशन शैली कहानी को यथार्थ और मानवीय बनाती है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ती है।
    अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही मिली पहचान
    होमबाउंड का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के प्रतिष्ठित Un Certain Regard सेक्शन में हुआ था। वहां फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल TIFF में भी फिल्म को खास सराहना मिली और यह इंटरनेशनल ऑडियंस चॉइस अवॉर्ड में सेकेंड रनर-अप रही। इन उपलब्धियों ने फिल्म को ऑस्कर रेस में पहले से ही एक मजबूत दावेदार बना दिया था।

    प्रोडक्शन टीम की खुशी और जश्न

    फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।करण जौहर आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता इसके निर्माता हैं।वहीं मार्टिन स्कॉर्सेसी और प्रवीन खैरनार जैसे दिग्गज नाम एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर केतौर पर इससे जुड़े हैं।शॉर्टलिस्ट में जगह मिलने के बाद धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस सफलता पर खुशी जताई और दुनिया भर से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।
    भारतीय सिनेमा के लिए नया मील का पत्थर
    ऑस्कर 2026 की शॉर्टलिस्ट में पहुंचना अपने आप में एक बड़ी जीत है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या होमबाउंड फाइनल नॉमिनेशन में जगह बना पाएगी। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ देगी।