Tag: OTT release

  • OTT पर दबकर रह गई सिराई, जय भीम जैसा टॉर्चर और इंसाफ की लड़ाई हिला देगी अंदर तक

    OTT पर दबकर रह गई सिराई, जय भीम जैसा टॉर्चर और इंसाफ की लड़ाई हिला देगी अंदर तक


    नई दिल्ली । ओटीटी की भीड़ में कई बार बेहतरीन फिल्में चुपचाप आकर निकल जाती हैं। साल 2026 में ZEE5 पर रिलीज हुई तमिल फिल्म सिराई भी कुछ ऐसी ही फिल्म है जो बड़े स्टार्स की फिल्मों के शोर में दब गई। कहा जा रहा है कि धुरंधर की चर्चा के बीच इस फिल्म पर कम लोगों की नजर पड़ी लेकिन कंटेंट के मामले में यह किसी से कम नहीं। IMDb पर 8.2 की दमदार रेटिंग के साथ सिराई उन फिल्मों में गिनी जा रही है जो सिस्टम की सच्चाई को बेधड़क सामने रखती हैं।

    फिल्म में लीड रोल निभाया है विक्रम प्रभु ने। उनके साथ कई अनुभवी तमिल कलाकार नजर आते हैं जो कहानी को मजबूत आधार देते हैं। यह फिल्म तमिल में बनी है लेकिन अच्छी बात यह है कि ओटीटी पर यह हिंदी में भी उपलब्ध है इसलिए भाषा दर्शकों के लिए रुकावट नहीं बनती।

    सिराई का अर्थ है जेल या कैद और फिल्म का मूल भी इसी विचार के इर्द-गिर्द घूमता है। कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की है जिसे एक हाई-प्रोफाइल कैदी को एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी मिलती है। शुरुआत में यह एक सामान्य ड्यूटी लगती है लेकिन सफर के दौरान उसे पता चलता है कि जिस कैदी को वह ले जा रहा है वह असल में निर्दोष है। उसे कुछ ताकतवर लोगों ने अपने फायदे के लिए फंसाया है।

    यहीं से कहानी में असली संघर्ष शुरू होता है। एक तरफ सिस्टम का दबाव और वर्दी की जिम्मेदारी दूसरी तरफ इंसानियत और अंतरात्मा की आवाज। क्या वह आदेश का पालन करेगा या सच का साथ देगा? फिल्म इसी नैतिक दुविधा को बेहद सधे हुए अंदाज में पेश करती है।

    इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें मसाला एंटरटेनमेंट वाला ओवर-द-टॉप एक्शन नहीं है। यहां सब कुछ रियलिस्टिक है पुलिसिया पूछताछ मानसिक दबाव सत्ता का खेल और कानून की खामियां। यही यथार्थवाद फिल्म को असरदार बनाता है।

    अगर आपको जय भीम और विसरानई जैसी फिल्में पसंद आई थीं तो सिराई भी आपको जरूर प्रभावित करेगी। यह सिर्फ पुलिस और कैदी की कहानी नहीं है बल्कि यह न्याय व्यवस्था की परतें खोलती है और सवाल पूछती है कि सच की कीमत आखिर कितनी भारी होती है।

    विक्रम प्रभु ने अपने किरदार में गजब की गंभीरता दिखाई है। उनके चेहरे के भाव आंखों की बेचैनी और भीतर चल रहे द्वंद्व को उन्होंने बारीकी से निभाया है। फिल्म आपको अंत तक बांधे रखती है और सोचने पर मजबूर करती है। 

  • OTT पर रिलीज हुई 'दे दे प्यार दे 2' जानिए कहां देख सकते हैं आप

    OTT पर रिलीज हुई 'दे दे प्यार दे 2' जानिए कहां देख सकते हैं आप


    नई दिल्ली । अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म में एज गैप रोमांस और फैमिली ड्रामा के दिलचस्प मिश्रण को दिखाया गया है। अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो चुकी है,जिससे आप इसे अपने घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

    फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन में शुरुआती क्रेडिट्स में यह साफ तौर पर बताया गया था कि नेटफ्लिक्स इसके स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में जुड़ा है। इसी के साथ, नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा मुझे परिवार से मिलना है क्योंकि अब है लड़कीवालों की बारी! 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर ‘दे दे प्यार दे 2’ देखें।

    फिल्म की कहानी

    दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन ने आशीष का किरदार निभाया है, जो अब अपनी गर्लफ्रेंड आयशा रकुल प्रीत सिंह के माता-पिता, राज्जी आर माधवन और अंजू गौतमी कपूर से शादी के लिए मंजूरी चाहता है। उम्र के भारी अंतर को लेकर राज्जी और अंजू हैरान होते हैं और उन्हें अलग करने की साजिश रचते हैं। वे अपने फैमिली फ्रेंड के बेटे आदित्य मीज़ान जाफरी को आयशा को बहकाने के लिए भेजते हैं और जब दोनों के बीच प्यार पनपता है तो आशीष और आयशा के रिश्ते में दरार आ जाती है। फिल्म की सबसे बड़ी पहेली यह है कि आयशा किससे शादी करेगी आशीष से या आदित्य से?

    फिल्म में अन्य कलाकार

    जावेद जाफरी,इशिता दत्ता,तरुण गहलोत यदि आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म का हल्का-फुल्का रोमांस और परिवार के मुद्दे दर्शकों को आनंदित करेंगे खासकर अगर आप रोमांटिक कॉमेडी के शौक़ीन हैं।