Tag: OTT releases this week

  • OTT पर मनोरंजन की पूरी डोज तैयार, JioHotstar पर आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, क्राइम थ्रिलर से भक्ति तक मिलेगा सबकुछ

    OTT पर मनोरंजन की पूरी डोज तैयार, JioHotstar पर आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, क्राइम थ्रिलर से भक्ति तक मिलेगा सबकुछ


    नई दिल्ली। ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है। जियोहॉटस्टार पर 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच मनोरंजन के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह प्लेटफॉर्म पर एनिमेशन और सुपरनैचुरल फैंटेसी से लेकर क्राइम थ्रिलर और धार्मिक कहानियों पर आधारित फिल्में व सीरीज रिलीज होने वाली हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए खास कंटेंट मौजूद रहेगा तो वहीं पौराणिक कथाओं में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों को भी नई पेशकश देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में मोआना और द लेजेंड ऑफ हनुमान का सातवां सीजन खास आकर्षण हैं। अगर आप त्योहारों के इस मौसम में घर बैठे मनोरंजन करना चाहते हैं तो इन सात फिल्मों और सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

    1. बिट्टू बहानेबाज एक का तीन

    इस सप्ताह की शुरुआत बिट्टू बहानेबाज एक का तीन नाम की हिंदी मिनी एनिमेटेड फिल्म से हो चुकी है। यह 20 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसकी कहानी बिट्टू नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी तीन अलग-अलग पहचान बनाता है। बच्चों और हल्की-फुल्की मनोरंजक कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है।

    2. महिषासुर वध

    धार्मिक कहानियों में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए महिषासुर वध रिलीज हुई है। 20 अक्टूबर से उपलब्ध इस हिंदी फिल्म में देवी दुर्गा और महिषासुर से जुड़ी पौराणिक कथा दिखाई जाएगी। देवी शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी पसंद करने वालों को यह फिल्म आकर्षित कर सकती है।

    3. मोआना

    21 अक्टूबर को मोआना रिलीज होगी। यह कहानी एक साहसी लड़की की है जिसका समुद्र से गहरा संबंध है। अपने साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर वह कई चुनौतियों का सामना करती है और अपने लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़ती है। फिल्म अंग्रेजी में उपलब्ध होगी और डब भाषा का विकल्प भी दिया जाएगा। एनिमेशन और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह खास पेशकश है।

    4. अप्सरा

    21 अक्टूबर से अप्सरा नाम का सुपरनैचुरल फैंटेसी शो भी शुरू होने वाला है। इसकी कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके पास अलग-अलग शक्तियां हैं। समुद्र मंथन और अमृत कलश से प्रेरित इस कहानी में रहस्य और कल्पना का मेल देखने को मिलेगा। यह शो स्टार प्लस पर रात 10 बजे प्रसारित होगा।

    5. वरम

    तेलुगू फिल्म वरम 22 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर आएगी। यह क्राइम थ्रिलर कहानी राजू नाम के एक गरीब लड़के की जिंदगी पर आधारित है। उसे एक वरदान मिलता है जिसके बाद उसकी जिंदगी में बड़े बदलाव आने लगते हैं। कहानी में आगे क्या होता है और यह वरदान उसके लिए किस तरह की परिस्थितियां पैदा करता है यह देखना दिलचस्प होगा।

    6. द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7

    23 अक्टूबर को लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज द लेजेंड ऑफ हनुमान का सातवां सीजन रिलीज होने वाला है। भगवान हनुमान की वीरता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं को प्रस्तुत करने वाली इस सीरीज को पहले भी दर्शकों का प्यार मिला है। इसमें शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है। नए सीजन को लेकर धार्मिक और एनिमेशन कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों में उत्सुकता है।

    7. हैपीज प्लेस सीजन 3

    23 अक्टूबर को अंग्रेजी कॉमेडी सीरीज हैपीज प्लेस का तीसरा सीजन भी आएगा। पिछले सीजन में बॉबी और एम्मेट के रिश्ते से जुड़ा दिलचस्प मोड़ देखने को मिला था। अब नए सीजन में कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी यह दर्शकों के लिए उत्सुकता का विषय है।

    कुल मिलाकर जियोहॉटस्टार पर इस सप्ताह हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। धार्मिक कहानियों से लेकर एडवेंचर और क्राइम थ्रिलर तक की यह सूची ओटीटी प्रेमियों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प लेकर आई है।

  • Netflix की नई रिलीज से सजेगा फेस्टिव वीक, 20 से 23 अक्टूबर तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन; जानें किस दिन क्या होगा रिलीज

    Netflix की नई रिलीज से सजेगा फेस्टिव वीक, 20 से 23 अक्टूबर तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन; जानें किस दिन क्या होगा रिलीज


    नई दिल्ली। ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीनों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। नेटफ्लिक्स पर 20 से 23 अक्टूबर 2026 के बीच सात फिल्मों और सीरीज की रिलीज की जानकारी सामने आई है। इस सूची में श्रीदेवी की चर्चित फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से लेकर मनोज बाजपेयी की गजब रात तक शामिल हैं। वहीं हॉरर थ्रिलर क्राइम और रोमांस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी अलग-अलग तरह का कंटेंट उपलब्ध होगा। त्योहारों के इस मौसम में दर्शक घर बैठे अपनी पसंद की फिल्में और सीरीज देख सकेंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह नेटफ्लिक्स पर क्या खास आने वाला है और किस दिन आप इन्हें देख पाएंगे।

    1. इंग्लिश विंग्लिश

    श्रीदेवी की शानदार अदाकारी वाली फिल्म इंग्लिश विंग्लिश 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी शशि नाम की एक घरेलू महिला के इर्दगिर्द घूमती है। शशि अपने परिवार के बीच सम्मान और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है। अंग्रेजी भाषा में कमजोर होने के कारण उसे कई बार असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद वह अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है। फिल्म रिश्तों आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का खूबसूरत संदेश देती है।

    2. गली बॉय

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय भी 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। साल 2019 में आई यह फिल्म मुंबई की गलियों से निकलकर रैप की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना देखने वाले एक युवा की कहानी है। फिल्म में संघर्ष गरीबी पारिवारिक दबाव और अपने सपनों को पूरा करने की जिद को दिखाया गया है। संगीत और दमदार अभिनय के कारण यह फिल्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है।

    3. द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट

    हॉरर और रिवेंज ड्रामा पसंद करने वालों के लिए द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक परिवार और उसके साथ घटने वाली भयावह घटनाओं के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें बदले और हिंसा की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म उन दर्शकों को पसंद आ सकती है जिन्हें तनाव और रोमांच से भरपूर कहानियां देखना अच्छा लगता है।

    4. नोबडी वांट्स दिस सीजन 3

    रोमांस और रिश्तों पर आधारित सीरीज नोबडी वांट्स दिस का तीसरा सीजन 22 अक्टूबर को आने वाला है। कहानी जोआन और नोआ के रिश्ते को आगे बढ़ाती है। दोनों के साथ रहने और अपने संबंध को मजबूत बनाने की कोशिशों के बीच कई चुनौतियां सामने आती हैं। सीरीज में प्यार के साथ व्यक्तिगत विचारों और रिश्तों की जटिलताओं को भी दिखाया गया है।

    5. सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस

    23 अक्टूबर को आने वाली यह स्पेनिश फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। इसकी कहानी मैक्सिको में आए विनाशकारी हरिकेन ओटिस और उससे प्रभावित लोगों के अनुभवों पर केंद्रित है। प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों के संघर्ष और मुश्किल हालात से उबरने की कोशिशों को इसमें दिखाया गया है। फिल्म डब भाषाओं में भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

    6. डोरोथी

    तमिल क्राइम थ्रिलर डोरोथी भी 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में कीर्ति सुरेश और ऋषिकांत जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसकी कहानी बचपन के दो दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। अपराध और रहस्य से जुड़े घटनाक्रम कहानी को आगे बढ़ाते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रशंसकों के लिए यह इस सप्ताह का खास विकल्प हो सकती है।

    7. गजब रात

    मनोज बाजपेयी की फिल्म गजब रात 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्दगिर्द बताई गई है जो रिश्वतखोरी के जरिए कमाई करता है। फिल्म में एक रात के दौरान होने वाली घटनाओं और उनके कारण बदलती परिस्थितियों को दिखाया गया है। मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता रह सकती है।

    कुल मिलाकर नेटफ्लिक्स पर इस सप्ताह अलग-अलग पसंद के दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद होंगे। जहां इंग्लिश विंग्लिश और गली बॉय जैसी फिल्में भावनाओं और संघर्ष की कहानी दिखाएंगी वहीं द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट और डोरोथी रोमांच पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकती हैं। हालांकि रिलीज की तारीखें और उपलब्ध भाषाएं देखने से पहले नेटफ्लिक्स पर संबंधित शीर्षक की जानकारी जरूर जांच लें।

  • वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट, OTT पर आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

    वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट, OTT पर आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज


    नई दिल्ली। इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन मिलने वाला है। हिंदी, तमिल और इंटरनेशनल कंटेंट के साथ कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। क्राइम थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और ड्रामा तक हर तरह का कंटेंट दर्शकों को घर बैठे एंटरटेन करेगा।

    Kartavya
    Saif Ali Khan एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म “कर्तव्य” एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस और उसकी जांच पर आधारित है। फिल्म में सैफ अली खान के साथ Rasika Dugal, Sanjay Mishra, Zakir Hussain और Saurabh Dwivedi भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

    Inspector Avinash सीजन 2
    पहले सीजन की सफलता के बाद “इंस्पेक्टर अविनाश” का दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में Randeep Hooda फिर से पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे। 1997 के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में एक्शन और क्राइम का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। सीरीज में Urvashi Rautela भी अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज 15 मई से JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

    Rivals सीजन 2
    “राइवल्स” का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब इसका दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। इस बार कहानी में टीवी वॉर और ग्लैमर इंडस्ट्री के संघर्ष को और गहराई से दिखाया जाएगा। यह सीरीज भी 15 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

    Exam
    तमिल भाषा की नई ड्रामा सीरीज “एग्जाम” सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा से भरपूर बताई जा रही है। 7 एपिसोड वाली इस सीरीज को Pushkar–Gayathri ने प्रोड्यूस किया है।
    सीरीज में Aditi Balan मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
    यह सीरीज 15 मई से Prime Video पर रिलीज होगी।

    Berlin एंड द लेडी विद एन एर्मिन
    स्पेनिश क्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज खास होने वाली है। इसमें अपराध, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर कहानी दिखाई जाएगी।
    यह सीरीज 15 मई से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

    घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
    इस हफ्ते रिलीज होने वाले ये नए शोज और फिल्में अलग-अलग जॉनर के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। अगर आप क्राइम, सस्पेंस, ड्रामा या एक्शन कंटेंट पसंद करते हैं तो यह हफ्ता आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

  • OTT पर इस वीक मिलेगा एक्शन-थ्रिल का फुल डोज, जानें क्या होगा खास

    OTT पर इस वीक मिलेगा एक्शन-थ्रिल का फुल डोज, जानें क्या होगा खास

    नई दिल्ली । अगर आप भी इस हफ्ते अपने घर पर ही बैठकर फ़िल्में और सीरीज का मजा उठाना चाहते हैं। तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास हो सकता है। इस हफ्ते आपको OTT पर एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल सब कुछ घर पर ही देखने को मिल जाएगा। क्योंकि इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

    इस हफ्ते OTT पर क्या होगा खास
    ओटीटी पर भी ‘टोस्टर’ (Toaster) और ‘मटका किंग'(Matka King) सहित कई फिल्में और सीरीज बीते सप्ताह रिलीज हुईं। और अब ये वीक भी काफी शानदार है।

    24 सीरीज
    अनिल कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर शो ’24’ का तीसरा सीजन इस वीक रिलीज होने जा रहा है। इसमें अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं। उनका यह किरदार देखने के लिए फैंस बड़े ही उत्सुक हैं। इसे दर्शक 24 अप्रैल को Jio Hotstar पर देख सकेंगे।

    स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम ’85’
    यह सीरीज भी इस वीक की OTT लिस्ट में शामिल है। यह 23 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है। अगर आपको एनिमेटेड शो पसंद हैं, तो इसे देख सकते हैं।

    एपेक्स
    यह एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भी इस वीक रिलीज होगी। इसका निर्देशन बाल्टासर कोरमाकुर ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट जेरेमी रॉबिन्स ने लिखी है। वहीं, इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना जैसे सितारे हैं। यह 24 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

    प्रतिछाया
    यह मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस वीक से दर्शक इसे देख सकेंगे। इस फिल्म में पावर, राजनीति और बदले की दमदार कहानी दिखाई गई है। ये 24 अप्रैल को jio Hotstar पर आएगी।