Tag: paparazzi controversy

  • दायरा के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर का चढ़ा पारा! पैप्स को लगाई फटकार, हुईं ट्रोल

    दायरा के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर का चढ़ा पारा! पैप्स को लगाई फटकार, हुईं ट्रोल


    नई दिल्ली । दायरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना पैपराजी के लगातार निर्देशों से परेशान और नाराज नजर आ रही हैं। तस्वीरें खिंचवाने के दौरान पैपराजी उन्हें बार बार अलग अलग दिशा में खड़े होने और कैमरे की ओर देखने के लिए कह रहे थे। कभी उन्हें दाईं ओर जाने के लिए कहा गया तो कभी बाईं ओर मुड़ने के लिए। लगातार बदलते निर्देशों से परेशान करीना ने आखिरकार पैपराजी को अपने अंदाज में फटकार लगा दी।

    वीडियो में करीना की परेशानी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। वह पैपराजी को यह समझाने की कोशिश करती नजर आईं कि उन्हें बार बार इधर उधर जाने के लिए कहा जा रहा है जबकि उन्होंने हील्स पहन रखी हैं। करीना का यह रिएक्शन कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    कुछ लोगों ने करीना कपूर के इस व्यवहार की तुलना दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन से कर दी। जया बच्चन भी कई मौकों पर पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ चुकी हैं। ऐसे में करीना के वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स ने दोनों अभिनेत्रियों के बीच तुलना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने करीना के गुस्से को लेकर अलग अलग टिप्पणियां कीं। कुछ यूजर्स ने उन्हें जरूरत से ज्यादा महत्व दिए जाने पर सवाल उठाया जबकि कुछ लोगों ने उनके इस रवैये का मजाक भी उड़ाया।

    वायरल वीडियो के बाद करीना को लेकर कई तरह की टिप्पणियां सामने आईं। कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर भी टिप्पणी की जबकि कुछ लोगों ने हाल के दिनों में फैली उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का जिक्र करना शुरू कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर होने वाली इन चर्चाओं के बीच करीना का यह वीडियो लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है।

    करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद इसकी कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट से करीना और फिल्म की टीम की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए।

    हाल ही में करीना कपूर को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाह भी तेजी से फैली थी। एक वीडियो में उन्हें जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया था जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। इस चर्चा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन बाद में उनकी ओर से स्पष्ट किया गया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

    अब दायरा के ट्रेलर लॉन्च से सामने आया यह नया वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ करीना के प्रशंसक उनके इस रिएक्शन को लगातार निर्देशों से हुई परेशानी का परिणाम बता रहे हैं तो दूसरी ओर ट्रोलर्स इसे लेकर अभिनेत्री पर निशाना साध रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉन्च से ज्यादा करीना कपूर का यह वायरल मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

  • फटकार के बाद सलमान खान से पैपराजी ने मांगी माफी, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्शन..

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में पैपराजी पर नाराजगी जताने के बाद अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में पैपराजी सलमान खान से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अभिनेता भी काफी खुश और शांत नजर आए।

    वायरल वीडियो में दिखा बदला हुआ माहौल
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी कार से उतरते हैं और कैमरों के सामने रुककर पोज देते हैं। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी उनसे माफी मांगने लगते हैं। एक फोटोग्राफर ने कहा, “भाईजान, कल के लिए सॉरी।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाईजान, हम आपको बहुत प्यार करते हैं।” सलमान खान ने इस दौरान मुस्कुराते हुए सबकी बात सुनी। तभी अभिनेता रितेश देशमुख भी वहां पहुंचे और सलमान खान से गले मिलते नजर आए। दोनों सितारों की मुलाकात ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

    अस्पताल के बाहर पैपराजी पर नाराज हुए थे सलमान
    दरअसल, मंगलवार देर रात सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। वहां मौजूद पैपराजी उन्हें देखते ही जोर-जोर से “भाई-भाई” कहकर आवाज लगाने लगे और लगातार तस्वीरें लेने लगे। इस दौरान सलमान खान नाराज हो गए थे। उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता, तो क्या वे ऐसी ही प्रतिक्रिया देते? उनकी नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

    रात 3 बजे सलमान ने शेयर किए पोस्ट
    घटना के बाद सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर लगातार तीन पोस्ट साझा किए। इन पोस्ट में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को जिम्मेदारी समझने की सलाह दी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला… ये याद रख लेना। जेल में डालोगे… हा हा…” सलमान के इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं।

    फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं भाईजान

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान खान अभिनेत्री नयनतारा के साथ भी एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के टाइटल का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

  • इनफ-इनफ-इनफ, पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर बोले, 'मेरी वजह से आप लोगों को..

    इनफ-इनफ-इनफ, पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर बोले, 'मेरी वजह से आप लोगों को..


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर जया बच्चन अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। कई शानदार फिल्में देने वाली जया ने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि राजनीति में भी खुद को साबित किया। जया अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। खासतौर पर अपने गुस्से वाले वीडियोज को लेकर जो आए दिन इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अब जया का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी पर जमकर भड़कती नजर आ रही हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी इस वायरल वीडियो में उनके साथ नजर आ रही हैं।

    करण ने लगाया जया को गले

    दरअसल जया बच्चन हाल ही में मुंबई में हॉनर अवॉर्ड नाइट इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान जया के साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी नजर आए। पहले जया कुछ महिलाओं के साथ चिट-चैट करती दिखीं। इसके बाद करण जया को लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में भला पैपराजी इस खास पल को कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने कैसे देते। वहीं इस दौरान बार-बार पैप्स उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश करते रहे। पहले एक्ट्रेस ने उन्हें घूरते हुए इनकार किया और फिर इग्नोर करने लगीं। लेकिन हमेशा की तरह बाद में जया को काफी गुस्सा आया।

    पैप्स पर बरसी जया

    इसके बाद करण जौहर की एंट्री हुई जिनसे जया बच्चन ने बात की। इस बीच भी एक्ट्रेस ने उंगली से इशारा करते हुए उन्हें मना किया लेकिन फिर भी वे नहीं माने। करण जौहर ने जाते-जाते पैप्स के साथ मजाक किया ‘मेरी वजह से मिला फोटो। फिर उन्होंने जया से भी यही बात की और फिर दोनों हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    लोगों ने किए जमकर कमेंट्स
    जया बच्चन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा ‘क्या जरूरत है इनकी फोटो लेने की।’ एक दूसरा यूजर लिखता है ‘आंटी मुझे क्रोधित मत करू।’ एक ने कहा ‘आखिर क्यों मीडिया उन्हें अकेला नहीं छोड़ती।’ एक ने लिखा ‘क्यों चाहिए उनका फोटो जब पता है कि वो गुस्सा करेंगी।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।