Tag: Paresh Rawal

  • ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैली अफवाहों पर फूटा परेश रावल का गुस्सा, बोले- फिल्म नहीं छोड़ी, सच्चाई कुछ और है

    ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैली अफवाहों पर फूटा परेश रावल का गुस्सा, बोले- फिल्म नहीं छोड़ी, सच्चाई कुछ और है


    नई दिल्ली । 
    हेरी फेरी 3 को लेकर एक बार फिर खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। दावा किया गया कि परेश रावल ने फिल्म के साइनिंग अमाउंट में मिले 11 लाख रुपये भी अक्षय कुमार को वापस कर दिए हैं। इस खबर से फैंस परेशान थे। इस बीच परेश रावल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ किया है कि ये खबरें झूठी हैं और वो फिल्म का हिस्सा हैं।

    परेश रावल ने नहीं छोड़ी है हेरा फेरी 3

    विकी लालवाणी के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, परेश रावल ने साफ किया है कि वो अब भी हेरा फेरी का हिस्सा हैं। उन्होंने कोई भी साइनिंग अमाउंट वापस नहीं किया है। परेश रावल ने कहा कि उनके फिल्म छोड़ने की खबरों आधारहीन हैं।
    परेश रावल ने वापस कर दिए 11 लाख रुपये
    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि परेश रावल ने प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने निर्माताओं को 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए हैं।
    किस चीज से खुश नहीं थे परेश रावल?
    रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि परेश रावल की टोटल फीस 15 करोड़ रुपये थी। शीट में लिखा गया था कि फिल्म के रिलीज के एक महीने बाद परेश रावल को 14.89 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। परेश रावल इस शर्त से खुश नहीं थे। फिल्म का शूट अगले साल शुरू होना है। इसका मतलब है कि हेरा फेरी 3 2026 या 2027 में रिलीज होगी। इसका मतलब है कि परेश रावल को अपने बकाया रुपयों के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ता। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट वीडियो भूत बंगला के सेट पर शूट किया गया था।
    फिल्म को लेकर क्या बोले थे अक्षय कुमार?
    बता दें, कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही है। उन्होंने कहा था कि जब सही समय होगा तब हेरा फेरी 3 बनेगी। उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा न कि सही समय आते-आते वो लोग बहुत बूढ़े हो जाएं।
    साल 2025 में शुरू हुआ था विवाद
    हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद साल 2025 में शुरू हुआ था। जब परेश रावल ने कहा था कि वो हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। फैंस इस बात से काफी निराश हुए थे। इसके बाद खबरें आईं कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल के अचानक एग्जिट से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद खबरें आई थीं कि परेश रावल पार्ट 3 का हिस्सा होंगे।

  • असरानी को समर्पित है भूत बंगला, राजपाल यादव ने कहा प्रियदर्शन कॉमेडी के जादूगर

    असरानी को समर्पित है भूत बंगला, राजपाल यादव ने कहा प्रियदर्शन कॉमेडी के जादूगर


    नई दिल्ली । अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने साथ काम करने वाले दिग्गज अभिनेता असरानी को याद करते हुए भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी। राजपाल यादव ने कहा कि असरानी जैसे महान कलाकार के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने बताया कि असरानी न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक ऐसे एंटरटेनर भी थे जो अपनी अदाकारी से बड़े से बड़े दर्शक समूह को लगातार हंसा और बांधे रख सकते थे।

    राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन असरानी जैसा एंटरटेनर उन्होंने बहुत कम देखा है। उनके मुताबिक असरानी में ऐसी अद्भुत ऊर्जा थी कि वह 200-250 लोगों के सामने बैठकर सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस के दम पर एक घंटे तक सभी का मनोरंजन कर सकते थे। उन्होंने कहा कि भूत बंगला में असरानी के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। राजपाल ने यह भी बताया कि फिल्म की यादें उनके दिल के बेहद करीब हैं, क्योंकि यह उनके लिए उस दिग्गज कलाकार के साथ बिताया गया अनमोल समय है।

    राजपाल यादव ने आगे कहा कि आज असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन भूत बंगला में उनका किरदार और उनकी मौजूदगी हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म और उसका किरदार कहीं न कहीं असरानी की यादों को समर्पित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें असरानी की शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की झलक जरूर देखने को मिलेगी।

    गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन पिछले साल 20 अक्तूबर को 84 वर्ष की उम्र में हुआ था। हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान एक बेहतरीन कॉमेडियन और चरित्र अभिनेता के रूप में रही है। उनकी अदाकारी ने कई पीढ़ियों के दर्शकों को हंसाया और मनोरंजन किया।

    फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने उन्हें कॉमेडी का जादूगर बताया। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन की फिल्मों में मनोरंजन का खास अंदाज होता है। भूत बंगला भी उसी शैली की फिल्म है जिसमें कॉमेडी और डर दोनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। राजपाल ने कहा कि फिल्म दर्शकों को एक साथ हंसाने और डराने का काम करेगी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उन्हें पूरी तरह मनोरंजन से जोड़े रखेगी।

    प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इससे भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है।

  • मालामाल वीकली का सीक्वल कन्फर्म, Paresh Rawal ने खुद लगाई मुहर; कॉमिक धमाका लौटेगा

    मालामाल वीकली का सीक्वल कन्फर्म, Paresh Rawal ने खुद लगाई मुहर; कॉमिक धमाका लौटेगा


    नई दिल्ली । कॉमेडी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। साल 2006 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की कल्ट क्लासिक फिल्म मालामाल वीकली अब अपने सीक्वल के साथ वापस आने जा रही है। लीड अभिनेता Paresh Rawal ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है। करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म फिर से दर्शकों को हँसी और मनोरंजन का तड़का देने के लिए तैयार है।

    हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं आई है, लेकिन परेश रावल के बयान ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया। HT से बातचीत में जब उनसे सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हां, यह खबर सच है। मैं यह फिल्म कर रहा हूं। परेश रावल इन दिनों अपनी पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने हेरा फेरी 3 में अपने आइकॉनिक किरदार बाबू भैया की वापसी की थी।

    क्या थी मालामाल वीकली की कहानी

    फिल्म की जान इसकी कहानी और किरदारों की शानदार फौज थी। यह कहानी एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां किसी शख्स की 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लग जाती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति अचानक दुनिया को अलविदा कह देता है। इसके बाद गांव के लोग खासकर Paresh Rawal और Om Puri के किरदार उस रकम को हड़पने की साजिश रचते हैं। लॉटरी इंस्पेक्टर से मौत छुपाने और लालची मुखिया को चकमा देने के चक्कर में पैदा होने वाले हास्यास्पद हालात ही इस फिल्म को कॉमिक मास्टरपीस बनाते हैं।

    भागम भाग 2 की भी तैयारी

    परेश रावल के पास सिर्फ मालामाल वीकली ही नहीं है। कॉमेडी प्रेमियों के लिए यह और बड़ी खुशखबरी है कि वे 2006 की सुपरहिट फिल्म भागम भाग के सीक्वल के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। दो दशकों से फैन्स इस हास्यपूर्ण दुनिया का इंतजार कर रहे थे और अब लग रहा है कि परेश रावल और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर ठहाके लगाने आ रही है।

  • परेश रावल ने कहा आप हमारी शान हैं एआर रहमान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल

    परेश रावल ने कहा आप हमारी शान हैं एआर रहमान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल


    नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान AR Rahman इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एआर रहमान ने कहा था कि उन्हें पिछले 8 साल से बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है और इसके पीछे उनकी राय में सांप्रदायिक कारण भी हो सकते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनके इस बयान को विवादास्पद मानाजबकि कुछ ने उन्हें सपोर्ट किया।

    बयान के कारण घिरे एआर रहमान ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। रहमान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल अपने अनुभव साझा करना था। इस सफाई वीडियो के सामने आने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।इसी बीच बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल ने एआर रहमान के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए रहमान के सफाई वीडियो को शेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा,हम आपको प्यार करते हैं सर। आप हमारी शान हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर नया बवाल शुरू हो गया। कई यूजर्स ने परेश रावल की इस तारीफ पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    कुछ यूजर्स ने सीधे तौर पर सवाल उठाए कि क्यों परेश रावल ने तब चुप्पी साधी जब रहमान ने कहा कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें भारत में काम नहीं मिल रहा। एक यूजर ने लिखा,आप उनसे प्यार कर सकते हैंठीक हैलेकिन तब आपने कुछ क्यों नहीं कहा? वहींएक अन्य ने लिखा,परेश जीआप इन्हें देश की शान कैसे कह सकते हैंइन्होंने हिंदुओं और भारत का अपमान किया है।इस पूरे विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर धर्मपहचान और पेशेवर अवसरों पर बहस को जन्म दिया है। एआर रहमान की सफाई वीडियो और परेश रावल के समर्थन ने दोनों ही पक्षों को सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना दिया है।हालांकि परेश रावल का कहना है कि उनका यह बयान सिर्फ एआर रहमान की कला और संगीत की गुणवत्ता की सराहना के लिए थान कि उनके किसी बयान का समर्थन। उन्होंने रहमान कोप्राइड बताते हुए उनके योगदान को सराहा।

    इस मामले ने यह भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर किसी भी बड़े हस्ती के बयान या रिएक्शन को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया कितनी तीव्र हो सकती है। जहां एक तरफ एआर रहमान अपने अनुभव साझा करने के लिए सामने आएवहीं दूसरी तरफ उनके समर्थक और आलोचक दोनों ही अपनी राय में अडिग नजर आए।वास्तव मेंयह घटना बॉलीवुड में धर्म और पेशेवर अवसरों को लेकर चल रही संवेदनशील बहस का एक और उदाहरण है। एआर रहमान के बयान और परेश रावल के समर्थन ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

  • अक्षय कुमार की भूत बांग्ला 15 मई 2026 को होगी रिलीजप्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद वापसी

    अक्षय कुमार की भूत बांग्ला 15 मई 2026 को होगी रिलीजप्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद वापसी


    नई दिल्ली । अक्षय कुमार की आगामी फिल्मभूत बंगला की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दीजिसमें उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा“बंगले से एक खबर आई है! 15 मई 2026 को खुलेगा दरवाजासिनेमाघरों में मिलते हैं।” यह फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही काफी चर्चा में आ चुकी है और इसकी रिलीज को लेकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ चुका है।

    फिल्म की स्टारकास्ट

    भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा कई अन्य दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में तब्बूपरेश रावलराजपाल यादवजिशु सेनगुप्ताअसरानी और वामिका गब्बी जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राजस्थानजयपुर और हैदराबाद में भी की गई हैजो फिल्म की स्पेशल फील को और बढ़ाएंगे।

    प्रियदर्शन के निर्देशन में

    प्रियदर्शनजो कि अक्षय कुमार के साथ पहलेहेरा फेरी औरहंगामा जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में बना चुके हैंइस बार हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण लेकर आ रहे हैं।भूत बंगला उनके लिए एक अहम फिल्म साबित हो सकती हैक्योंकि यह जोड़ी एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म का निर्माण शोभा कपूरएकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउसकेप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के द्वारा किया जा रहा हैजबकि फारा शेख और वेदांत बाली इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    क्या उम्मीदें हैं फिल्म से

    इस फिल्म से दर्शकों को कुछ अलग और मजेदार देखने को मिल सकता हैक्योंकि प्रियदर्शन की फिल्में हमेशा कुछ नया और दिलचस्प लेकर आती हैं। अक्षय कुमार की टाइमिंगतब्बू का अभिनय और बाकी कलाकारों का कॉमेडी टच इस फिल्म को एक बड़ा हिट बना सकते हैं। वहींहॉरर एलिमेंट भी फिल्म को आकर्षक बना सकता है। अबयह देखना होगा कि 15 मई 2026 को सिनेमाघरों मेंभूत बंगला कितना धमाल मचाती है और प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी दर्शकों को कितना हंसा और डराती है!