Tag: premium

  • अमेज़न सेल में सेनहाइज़र के प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक छूट

    अमेज़न सेल में सेनहाइज़र के प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक छूट

    भोपाल। प्रीमियम ऑडियो उत्पाद बनाने वाली वैश्विक कंपनी सेनहाइज़र ने अमेज़न की आगामी सेल के दौरान अपने चुनिंदा उत्पादों पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। ग्राहक 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली सेल में कंपनी के चुनिंदा हेडफोन, माइक्रोफोन और इन-ईयर मॉनिटर्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे।
    मोमेंटम 4
    सेनहाइज़र के मोमेंटम 4 के साथ बेहतरीन ऑडियोफाइल साउंड का अनुभव करें। यह हेडफोन असाधारण आराम और सेनहाइज़र की सिग्नेचर हाई-फिडेलिटी ऑडियो क्वालिटी के लिए तैयार किया गया है। सेनहाइज़र के ऑडियोफाइल-प्रेरित 42 मिमी ट्रांसड्यूसर सिस्टम से लैस यह डिवाइस समृद्ध और स्पष्ट ध्वनि प्रदान करता है। इसके साथ एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो आपके आसपास के माहौल के अनुसार अपने आप समायोजित हो जाती हैं। आप सेनहाइज़र स्मार्ट कंट्रोल ऐप के माध्यम से बिल्ट-इन ईक्यू, प्रीसेट्स, साउंड मोड्स और साउंड पर्सनलाइजेशन की मदद से अपने सुनने के अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं। यह डिवाइस 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, चार डिजिटल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन्स और ऑटोमैटिक विंड नॉइज़ सप्रेशन की मदद से क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग का अनुभव मिलता है। पैडेड हेडबैंड और गहरे कुशन वाले ईयरपैड्स के साथ इसका हल्का डिजाइन पूरे दिन आरामदायक उपयोग सुनिश्चित करता है। यह प्रोडक्ट रुपये 34,990 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 17,990 (बैंक डिस्काउंट सहित) की विशेष कीमत पर उपलब्ध है।

    प्रोफाइल यूएसबी माइक्रोफोन/प्रोफाइल स्ट्रीमिंग सेट
    सेनहाइज़र प्रोफाइल यूएसबी माइक्रोफोन के साथ स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्ड करें। यह एक प्रीमियम यूएसबी-सी कंडेंसर माइक्रोफोन है, जिसे पॉडकास्टर्स, स्ट्रीमर्स, वॉइसओवर आर्टिस्ट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें कार्डियोइड कंडेंसर कैप्सूल दिया गया है, जो बेहतरीन ऑफ-ऐक्सिस रिजेक्शन के साथ प्रोफेशनल साउंड प्रदान करता है।

    प्रोफाइल शानदार वोकल
    क्लैरिटी देता है और अनचाहे बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करता है। गेन, मिक्स और वॉल्यूम के लिए आसान ऑनबोर्ड कंट्रोल्स, सॉफ्ट-टच म्यूट बटन, रियल-टाइम हेडफोन मॉनिटरिंग और सटीक पोजिशनिंग के लिए एडजस्टेबल सेल्फ-लॉकिंग टिल्ट मैकेनिज्म के साथ, यह मैकओएस, विंडोज, आईपैडओएस और एंड्रॉइड डिवाइसेज पर आसान प्लग-एंड-प्ले परफॉर्मेंस देता है। प्रोफाइल यूएसबी माइक्रोफोन रुपये 12,900 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 6,990 (जीएसटी सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है, यानी 46% की छूट। वहीं, प्रोफाइल स्ट्रीमिंग सेट रुपये 19,900 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 11,990 (जीएसटी सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है, यानी 40% की छूट।
    मोमेंटम ट्रू वायरलेस 4
    सेनहाइज़र के मोमेंटम ट्रू वायरलेस 4 के साथ नेक्स्ट-जेन ऑडियो का अनुभव करें, जो सिग्नेचर साउंड, लॉसलेस ऑडियो और भविष्य के लिए तैयार तकनीक का बेहतरीन संयोजन पेश करता है। ट्रू रिस्पॉन्स ट्रांसड्यूसर सिस्टम से लैस यह डिवाइस 24-बिट/96 किलोहर्ट्ज़ हाई-फिडेलिटी साउंड प्रदान करता है। इसमें एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड और स्मार्ट कंट्रोल ऐप के जरिए पर्सनलाइज्ड ऑडियो की सुविधा मिलती है। यह 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम, क्यूआई वायरलेस चार्जिंग, आसान टच कंट्रोल्स और 6-माइक्रोफोन सेटअप के जरिए क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। इसका स्लीक डिजाइन पूरे दिन आरामदायक उपयोग के लिए तैयार किया गया है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान यह प्रोडक्ट रुपये s29,990 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 14,990 (बैंक डिस्काउंट सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है।
    एचडी 490 प्रो / एचडी 490 प्रो प्लस
    सटीकता के साथ काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया सेनहाइज़र एचडी 490 प्रो ओपन-बैक डिजाइन और अल्ट्रा-वाइड साउंडस्टेज के साथ अनकलर्ड फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स प्रदान करता है, जिससे साउंड को सटीक और बारीकी के साथ रीप्रोड्यूस किया जा सकता है। इसका लो-फ्रीक्वेंसी सिलेंडर सिस्टम स्पष्ट और बेहतर लो-एंड साउंड देता है, जबकि दो इंटरचेंजेबल ईयर-पैड सेट प्रोड्यूसिंग और मिक्सिंग, दोनों के लिए उपयुक्त हैं। इसका हल्का और बिना दबाव वाला एर्गोनोमिक डिजाइन लंबे समय तक स्टूडियो सेशंस के दौरान आरामदायक अनुभव देता है, जबकि इसका ओपन-फ्रेम आर्किटेक्चर रेजोनेंस और डिस्टॉर्शन को कम करने में मदद करता है। एचडी 490 प्रो रुपये 40,000 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 24,490 (जीएसटी सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है, यानी 39% की छूट। यह एचडी 490 प्रो प्लस वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जो अतिरिक्त एक्सेसरीज के साथ समान प्रोफेशनल-ग्रेड ऑडियो परफॉर्मेंस प्रदान करता है और स्टूडियो सेटअप को और बेहतर बनाता है। एचडी 490 प्रो प्लस रुपये 45,000 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 27,990 (जीएसटी सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है, यानी 38% की छूट।
    एचबीडी 630
    पारखी ऑडियोफाइल्स के लिए तैयार किया गया सेनहाइज़र एचडीबी 630 क्लोज्ड-बैक डिजाइन और 42 मिमी ऑडियोफाइल-ट्यून किए गए ट्रांसड्यूसर को एक साथ लाता है, जो नेचुरल और विस्तृत साउंड के साथ जीवंत मिड्स और वाइड साउंडस्टेज प्रदान करता है। एपीटीएक्स एचडी और एपीटीएक्स अडैप्टिव के सपोर्ट के साथ-साथ यूएसबी-सी और एनालॉग कनेक्टिविटी की सुविधा इसे 24-बिट/96 किलोहर्ट्ज़ तक हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो सुनने में सक्षम बनाती है। इसके साथ दिया गया बीटीडी 700 ब्लूटूथ यूएसबी-सी डोंगल हाई-रिज़ॉल्यूशन वायरलेस ऑडियो की सुविधा देता है। वहीं, एडवांस्ड पैरामेट्रिक इक्वलाइज़र और क्रॉसफीड फीचर यूजर्स को अपने सुनने के अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार सटीक रूप से तैयार करने की सुविधा देते हैं। एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन बिना साउंड की स्पष्टता से समझौता किए आसपास के व्यवधानों को कम करने में मदद करता है, जबकि 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ लंबे समय तक सुनने के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करती है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान एचडीबी 630 रुपये 36,490 (बैंक डिस्काउंट सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है।
    एमकेई 600
    सेनहाइज़र एमकेई 600 के साथ अपने वीडियो शूट्स में फोकस्ड और प्रोफेशनल-ग्रेड ऑडियो शामिल करें। यह एक हाईली डायरेक्शनल शॉटगन माइक्रोफोन है, जिसे चुनौतीपूर्ण फिल्ममेकिंग परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है। इसका सुपर कार्डियोइड/लोबार पिकअप पैटर्न कैमरे की दिशा से आने वाली आवाज़ को कैप्चर करता है और साइड्स व पीछे से आने वाले नॉइज़ को प्रभावी रूप से कम करता है। इसका स्विचेबल लो-कट फिल्टर हवा से होने वाले नॉइज़ को कम करने में मदद करता है, जबकि फैंटम या बैटरी पावरिंग कैमरों और कैमकॉर्डर्स के साथ उपयोग में अतिरिक्त सुविधा और लचीलापन प्रदान करती है। मजबूत ऑल-मेटल हाउसिंग के साथ तैयार किया गया एमकेई 600 फोम विंडशील्ड, शॉक माउंट और कैमरा अडैप्टर केबल के साथ आता है, जिससे यह अलग-अलग लोकेशन पर रिकॉर्डिंग के लिए पूरी तरह तैयार रहता है। एमकेई600 रुपये 31,900 के एमआरपी के मुकाबले रुपये 21,990 (जीएसटी सहित) की ऑफर कीमत पर उपलब्ध है, यानी 31% की छूट।

  • मोदी सरकार की गजब की बीमा स्कीम…. सिर्फ 20 रुपये प्रीमियम और 2 लाख रुपये का कवर

    मोदी सरकार की गजब की बीमा स्कीम…. सिर्फ 20 रुपये प्रीमियम और 2 लाख रुपये का कवर


    नई दिल्ली।
    आप बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) लेते हैं, तो हजारों रुपये का प्रीमियम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदी सरकार सिर्फ 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर देती है. जी हां, ये सच है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) खासी पॉपुलर है, जो एक एक्सीडेंटल बीमा स्कीम है. सरकार ने निम्न आय वर्ग वालों को बीमा का लाभ देने के लिए PMSBY की शुरुआत की थी।

    PMSBY मोदी सरकार की पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर स्कीम है, इसमें सालाना प्रीमियम देना होता है, जो सिर्फ 20 रुपये का है और 2 लाख रुपये की Insurance Cover मिल जाता है. किसी भी दुर्घटना में मृत्यु होने या फिर विकालांग होने पर सरकार तय कवरेज मुहैया कराती है।


    बीमा योजना का ये नियम जान लें

    प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में बीमाधारक व्यक्ति की अगर एक्‍सीडेंट में मृत्यु हो जाती है या फिर वो पूरी तरह से विकलांग हो जाता है, तो फिर दो लाख रुपये का कवर दिया जाता है. वहीं अगर व्यक्ति किसी दुर्घटना के दौरान आंशिक विकलांग होता है, तो भी सरकार एक लाख रुपये का कवर देती है।


    ये है बीमा योजना की ऐज लिमिट

    आज के समय में 20 रुपये में सिर्फ एक प्याली चाय आती है, लेकिन आप इस एक चाय का पैसा बचाकर 2 लाख रुपये का बीमा करा सकते हैं और भी सरकार की गारंटी के साथ. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लाभ लेना संकट के समय परिवार को आर्थिक रूप से मदद कर सकता है. इस स्कीम को सालाना आधार पर रिन्यू किया जाता है. इस योजना का लाभ 18 से 70 साल तक की उम्र के लोग ले सकते हैं।


    PMSBY में ऑटो डेबिट की सर्विस

    प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक्टिव बैंक खाता होना अनिवार्य है. एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर भी सिर्फ एक ही बैंक से इस योजना के तहत बीमा कवर ले सकते हैं. हर साल 1 जून को या इससे पहले ‘ऑटो डेबिट’ सुविधा के जरिए आपके बैंक खाते से 20 रुपये के प्रीमियम की कटौती की जाएगी. बैंक खाते से बीमा प्रीमियम का पैसा सीधे डेबिट होता है. इसलिए अपने बैंक खाते में कम से कम 20 रुपये की राशि जरूर रखें. PMSBY के तहत एनरोलमेंट पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है।

    सरकार ने अब तक किया इतना पेमेंट
    PMSBY Scheme को मोदी सरकार ने 9 मई 2015 को लॉन्च किया था. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसकी शुरुआत से मई 2024 तक ही सरकार को कुल 1,80,812 दावे प्राप्त हुए और 1,37,404 दावों का क्लेम सेटलमेंट किया गया था. इस पर सरकार ने 2,728.85 करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया. वहीं जून 2024 से बीते साल 16 अप्रैल 2025 तक योजना में 36.86 करोड़ नए नामांकन जोड़े गए. इस अवधि में 33,906 दावों में से 19,024 का सेटलमेंट हुआ और सरकार ने 377.73 करोड़ रुपये की राशि क्लेम पेमेंट में खर्च की थी।