इस साल अब तक महंगा ही रहा सोना-चांदी
ऊंचाई से नीचे आए दाम
वैश्विक संकेतों का असर, बाजार में उतार-चढ़ाव

ऊंचाई से नीचे आए दाम

मंगलवार सुबह क्रूड ऑयल के दाम में फिर से गिरावट देखी जा रही है. WTI क्रूड के रेट में 0.87 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखी गई और यह 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. ब्रेंट क्रूड के दाम में भी नरमी देखी जा रही है और यह टूटकर 95.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद सीजफायर के बीच क्रूड के दाम में उठा-पटक बनी हुई है. आने वाले समय में तेल की कीमत में अस्थिरता बनी रहने उम्मीद है. होर्मुज बंद होने के बाद ग्लोबल सप्लाई चेन टूट चुकी है. दुनियाभर के ऑयल मार्केट का 20 फीसदी इसी रास्ते से होकर गुजरता है।
ट्रंप ने दी चेतावनी
इससे पहले अमेरिका और ईरान की पाकिस्तान में सोमवार को होने वाली बातचीत से ईरान ने यह कहकर किनारा कर लिया कि यूएस की लगातार बढ़ती मांगों और धमकी के आगे वह नहीं झुकेगा. इसके बाद दोनों देशों का तनाव फिर से चरम पर पहुंच गया है. दोनों पक्षों के बीच 8 अप्रैल को शुरू हुआ सीजफायद 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है. ईरान के बातचीत से किनारा किये जाने से नाराज ट्रंप ने कहा कि यदि सीजफायर बिना किसी समझौते के मंगलवार शाम को खत्म हो जाता है तो फिर बहुत सारे बम फटने लगेंगे।
भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल का हाल
क्रूड के दाम में उठा-पटक का असर सीधे तौर पर पेट्रोल-डीजल के रेट पर देखा जाता है. पिछले दिनों क्रूड के दाम में तेजी आई तो तेल कंपनियों के प्रॉफिट पर सीधा असर पड़ा. इसे मैनेज करने के लिए सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर तेल कंपनियों के दबाव को कम किया. अगर क्रूड के दाम लंबे समय तक 100 डॉलर के आसपास बने रहे तो इसका असर आम आदमी पर देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल-डीजल के रेट
> दिल्ली : पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
> मुंबई: पेट्रोल 103.54, डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर
> चेन्नई: पेट्रोल 100.84, डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर
> कोलकाता: पेट्रोल 105.45, डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर