Tag: products

  • चीन पर निर्भरता होगी कम: 51 अरब डॉलर के उत्पाद देश में बनाने की तैयारी, क्या है सरकार का प्लान?

    चीन पर निर्भरता होगी कम: 51 अरब डॉलर के उत्पाद देश में बनाने की तैयारी, क्या है सरकार का प्लान?


    नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और चीन पर आयात निर्भरता घटाने के लिए 51 अरब डॉलर मूल्य के ऐसे प्रमुख आयातित उत्पादों की पहचान की है, जिनका उत्पादन देश में किया जा सकता है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए आयातित वस्तुओं का व्यापक आकलन किया गया।

    मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में भारत ने 775 अरब डॉलर का आयात किया। इसमें करीब 398 अरब डॉलर के उत्पाद देश में बनाए जा सकते थे। सत्रों के मुताबिक, उत्पादों का चयन आर्थिक मजबूती, आपूर्ति शृंखला और चीन जैसे देशों पर निर्भरता कम करने को ध्यान में रखकर किया गया है।
    विनिर्माण के लिए किन उत्पादों की हुई पहचान?
    विनिर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जिन उत्पादों की पहचान की गई है, उनमें कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग वाले कच्चे माल एवं कलपुर्जे शामिल हैं। इस सूची में शामिल करीब 100 उत्पादों पर तत्काल कार्रवाई होगी। इनका घरेलू उत्पादन बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और प्रोत्साहन योजनाओं के जरिये विनिर्माण क्षमता विकसित करने की रणनीति बनाई जा रही है।

    सिरदर्द बन रहा चीन से होने वाला आयात?
    भारत का 2025-26 में चीन से आयात 132 अरब डॉलर था। यह अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक है। इसमें फैक्टरियों के लिए जरूरी इनपुट और मशीनरी भी शामिल हैं। सरकार ने पाया, पिछले साल आयातित 48.3 करोड़ डॉलर के जूतों का सोल भारत में बनने में दो हफ्ते लगते हैं, जबकि चीन में तीन से पांच दिन लगते हैं।

    केंद्र का मकसद ताइवान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और इटली की फर्मों संग संयुक्त उद्यम बनाकर इस अंतर को पाटना है। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात हैं। चीनी सोलर फोटोवोल्टिक सेल घरेलू निर्माताओं पर भारी पड़ रहे हैं।

  • आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स और टीएसीसी की बड़ी पार्टनरशिप, देवास में बनेगा ऑनसाइट नाइट्रोजन प्लांट

    आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स और टीएसीसी की बड़ी पार्टनरशिप, देवास में बनेगा ऑनसाइट नाइट्रोजन प्लांट


    भोपाल/ देवास!
     भारत की अग्रणी औद्योगिक और चिकित्सीय गैस निर्माण कंपनियों में से एक आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आईनॉक्सएपी) ने टीएसीसी लिमिटेड (द एडवांस्ड कार्बन्स कंपनी) के साथ लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप मध्य प्रदेश के देवास में टीएसीसी की प्रस्तावित ग्रीनफील्ड निर्माण इकाई के लिए नाइट्रोजन की आपूर्ति हेतु की गई है, जहां लिथियम-आयन बैटरी ग्रेड ग्रेफाइट एनोड सामग्री का उत्पादन किया जाएगा। आईनॉक्सएपी इस परियोजना के तहत एक समर्पित ऑनसाइट नाइट्रोजन संयंत्र की स्थापना करेगा, जिसे बिल्ड, ओन और ऑपरेट मॉडल पर संचालित किया जाएगा। इस संयंत्र के माध्यम से टीएसीसी की निर्माण आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर, सुरक्षित और उच्च शुद्धता वाली नाइट्रोजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

     आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के बिज़नेस डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी हेड, दिगंत शर्मा ने कहा, टीएसीसी एडवांस्ड कार्बन मटीरियल्स के क्षेत्र में सबसे आगे है और यह पार्टनरशिप सस्टेनेबिलिटी और महत्वाकांक्षा के बीच मजबूत तालमेल को दर्शाती है। यह लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट हाई-परफॉर्मेंस मटीरियल्स के उत्पादन को संभव बनाने में हमारी विशेषज्ञता और ऑपरेशनल क्षमताओं को और मज़बूत करता है, जो भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एनर्जी स्टोरेज और व्यापक क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन के लिए बेहद अहम हैं। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स में हम इस पार्टनरशिप को एक स्ट्रैटेजिक कदम के रूप में देखते हैं, जो भविष्य के लिए तैयार और मजबूत इंडस्ट्रियल वैल्यू चेन बनाने की दिशा में है।” टीएसीसी, जो एडवांस्ड कार्बन मटीरियल्स के क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स के लिए बैटरी-ग्रेड सिंथेटिक ग्रेफाइट एनोड मटीरियल्स विकसित करने में विशेषज्ञ है। इसके साथ ही कंपनी ग्रेफीन आधारित उत्पादों पर भी काम कर रही है, जो कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल्स, पेंट्स और अन्य औद्योगिक उपयोगों में नई संभावनाएं खोलते हैं। नाइट्रोजन की सुनिश्चित आपूर्ति से प्रोसेस की कार्यक्षमता और प्रोडक्ट की गुणवत्ता बेहतर होगी, जिससे बड़े स्तर पर अपनाए जा सकने वाले और पर्यावरण के लिए बेहतर समाधानों पर टीएसीसी का फोकस और मजबूत होगा।

    टीएसीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, अंकुर खेतान ने कहा, “बैटरी-ग्रेड ग्रेफाइट का मैन्युफैक्चरिंग बेहद सटीकता, शुद्धता और भरोसेमंद प्रोसेस की मांग करता है। आईनॉक्सएपी के साथ हमारी पार्टनरशिप हमें हाई-प्योरिटी नाइट्रोजन की भरोसेमंद सप्लाई सुनिश्चित करती है, जो बड़े पैमाने पर ग्लोबल स्टैंडर्ड्स हासिल करने के लिए बेहद ज़रूरी है। साथ मिलकर हमारा लक्ष्य भारत के एडवांस्ड मटीरियल्स इकोसिस्टम को मजबूत करना और देश की क्लीन एनर्जी व इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की महत्वाकांक्षाओं को सपोर्ट करना है।” इस पार्टनरशिप के साथ, आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स भविष्य के लिए तैयार इंडस्ट्रियल गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का लक्ष्य रखता है, साथ ही सप्लाई की विश्वसनीयता, सेफ्टी और कंप्लायंस के मामले में नए मानक स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सहयोग भारत को अधिक स्वच्छ और मजबूत ऊर्जा भविष्य की ओर ले जाने की आईनॉक्सएपी की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स और टीएसीसी मिलकर सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल ग्रोथ की मजबूत नींव रख रहे हैं और ऐसी टेक्नोलॉजीज़ को आगे बढ़ा रहे हैं, जो भारत के ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम को आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगी।


  • वेनेजुएला अब अमेरिका में बने उत्पाद ही खरीद सकता है … ट्रंप ने जारी किया नया फरमान

    वेनेजुएला अब अमेरिका में बने उत्पाद ही खरीद सकता है … ट्रंप ने जारी किया नया फरमान


    वॉशिंग्टन।
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने बुधवार को बड़ी घोषणा करते हुए वेनेजुएला (Venezuela) के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला अब नए तेल सौदे से मिलने वाले पैसे से सिर्फ अमेरिकी-निर्मित उत्पाद (American-Made Products) ही खरीदेगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने देश के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देश की उपराष्ट्रपति ने फिलहाल यह जिम्मेदारी संभालते हुए अमेरिका के साथ सहयोग की बात कही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे अभी-अभी बताया गया है कि वेनेजुएला हमारे साथ हुए नए तेल सौदे से मिलने वाले पैसे से सिर्फ अमेरिकी-निर्मित उत्पाद खरीदने जा रहा है। इनमें अमेरिकी कृषि उत्पाद, अमेरिका में बनीं दवाएं, मेडिकल उपकरण, और वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड और ऊर्जा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उपकरण शामिल होंगे।”

    ट्रंप ने आगे कहा, “दूसरे शब्दों में वेनेजुएला अमेरिका को अपना मुख्य भागीदार बनाकर व्यापार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक समझदारी भरा फैसला है और वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!”


    अमेरिका ही लेगा फैसले

    वहीं बुधवार को वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के अंतरिम नेताओं के साथ संपर्क में है। लेविट ने बताया, “ट्रंप सरकार वेनेजुएला में अंतरिम अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। अभी वेनेजुएला में अंतरिम अधिकारियों पर हमारा सबसे ज्यादा कंट्रोल है… उनके फैसले अमेरिका ही लेगा।”


    5 करोड़ बैरल तेल खरीदेगा अमेरिका

    इससे पहले मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को बाजार मूल्य पर तीन से पांच करोड़ बैरल ‘उच्च गुणवत्ता’ वाला तेल उपलब्ध कराएगा। ट्रंप ने लिखा था कि तेल जहाजों द्वारा सीधे अमेरिका पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति के रूप में इस पैसे पर उनका नियंत्रण होगा लेकिन इसका उपयोग वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों की भलाई के लिए किया जाएगा।