Tag: Qazi

  • बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ी, डेंगू और शो से बाहर होने की खबरों पर टीम ने सफाई दी

    बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ी, डेंगू और शो से बाहर होने की खबरों पर टीम ने सफाई दी


    नई दिल्ली । 
    बिग बॉस 20 में नजर आ रहे सिंगर काजी तौकीर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत बताई गई है। इसी बीच उनके डेंगू से संक्रमित होने और इलाज के लिए बिग बॉस के घर से बाहर ले जाए जाने की खबरें सामने आईं। कुछ रिपोर्ट्स में उनके शो से बाहर होने की बात भी कही गई। इन चर्चाओं के बीच काजी तौकीर की टीम ने उनकी सेहत और शो में उनकी मौजूदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

    काजी की टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से परेशान हैं। तबीयत खराब होने के बावजूद जब भी उन्हें अवसर मिल रहा है, वह जरूरी आराम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें कुछ कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। टीम ने बताया कि काजी फिलहाल बिग बॉस हाउस के अंदर ही हैं और शो से बाहर नहीं हुए हैं।

    टीम ने यह भी बताया कि काजी की सेहत को लेकर बिग बॉस की टीम के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। आराम करने के बावजूद वह घर की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। वह अन्य सदस्यों का मनोरंजन करने के साथ घर में अपनी सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने उनकी इसी सक्रियता को उनके स्वभाव का हिस्सा बताया है।

    काजी तौकीर की तबीयत को लेकर सबसे अधिक चर्चा उनके डेंगू से पीड़ित होने की खबरों की रही। सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें डेंगू हो गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि बिग बॉस के सेट पर उनके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें घर से बाहर ले जाया गया। हालांकि, काजी की टीम की ओर से जारी बयान में डेंगू होने की पुष्टि नहीं की गई है।

    टीम के बयान से यह साफ किया गया है कि काजी को बुखार और कमजोरी की समस्या है और इसी वजह से उन्हें मेडिकल रूम में डॉक्टर से जांच करानी पड़ी। साथ ही टीम ने उनके शो से बाहर होने की चर्चाओं को भी खारिज किया है। काजी अभी बिग बॉस के घर में मौजूद हैं और अपनी तबीयत के बावजूद शो की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

    काजी तौकीर लंबे समय से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। साल 2005 में रियलिटी सिंगिंग शो फेम गुरुकुल जीतने के बाद उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म के गाने ‘अफगान जलेबी’ से उन्हें और लोकप्रियता मिली। संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाने के बाद अब वह बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

    बिग बॉस 20 में काजी तौकीर उन कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। शो के दौरान होस्ट सलमान खान भी कई मौकों पर काजी के व्यवहार और अलग-अलग परिस्थितियों को संभालने के तरीके पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर टीम ने बुखार और कमजोरी की जानकारी दी है, जबकि डेंगू और शो से बाहर होने की खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।

  • बिग बॉस 20 से रोहिद खान हुए बाहर, काजी और रीति तिवारी में तीखी बहस; आम्रपाली बनीं घर की ठकुराइन

    बिग बॉस 20 से रोहिद खान हुए बाहर, काजी और रीति तिवारी में तीखी बहस; आम्रपाली बनीं घर की ठकुराइन

    नई दिल्ली । रविवार को ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार काफी हंगामा भरा रहा। इसी बीच शो से पहला एविक्शन हो गया है। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए चार सदस्यों के नाम सामने आए थे। ये चार सदस्य आसिफ, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान थे। चारों प्रतिभागियों ने नॉमिनेशन प्रक्रिया पर चर्चा की थी, जो बिग बॉस के घर के नियम के खिलाफ था।

    घर से बाहर हुए रोहिद

    चूंकि यंग पिछले हफ्ते कैप्टन थे इसलिए नॉमिनेट नहीं किए गए। बाकी तीनों से बिग बॉस ने वरदान यानी दूसरा मौका छीन लिया। ऐसे में इस हफ्ते सीधे बेघर होने के लिए आसिफ, स्काउट और रोहिद के नाम चुने गए। इसमें से रोहिद को सबसे कम वोट मिले और वो ‘बिग बॉस 20’ से बेघर होने वाले पहले प्रतिभागी बने।

    ठकुराइन चुनी गईं आम्रपाली

    सलमान ने घर में एक फन टास्क कराया। सबसे पूछा गया कि आम्रपाली और माही में से घर सबसे अच्छे से कौन संभालता है। चार लोगों ने माही को वोट दिए, बाकी सबने आम्रपाली को वोट दिए। आम्रपाली घर की ठकुराइन चुनी गईं, हालांकि इस टास्क का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।

    सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे

    इसके अलावा सोनाली बेंद्रे और मुन्नावर फारुखी ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचे। वह सलमान खान से मिलीं और अभिनेता के लिए हलवा भी बनाकर लाईं थीं। उन्होंने भाईजान को हलवा चखाया। वह शो पर अपने अपकमिंग शो के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस पर उन्होंने सलमान से चर्चा की और घर वालों से बात भी की।

    सिद्धार्थ और तमन्ना भी सेट पर पहुंचे

    शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी पहुंचे। सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां की पसंदीदा कंटेस्टेंट कनिका हैं। तमन्ना ने काजी को बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने काजी से कहा कि वह रॉकस्टार स्टेप सीखना चाहती हैं। इसके बाद काजी ने उन्हें स्टेप सिखाए।

    सलमान ने क्यों किया था नाटक?

    सलमान ने शनिवार को वीकेंड का वार के दौरान सीने में दर्द का नाटक किया था। उन्होंने यह घर वालों को बताने के लिए किया था कि पिछले कुछ हफ्तों से काजी तौकीर उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। वह घर वालों के साथ अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर प्रैंक कर रहे थे।

    सलमान ने कहा कि जो काजी ने किया वो गलत था। जो सेट पर उन्होंने किया वो भी गलत है। हालांकि, इससे किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह गलत है। सलमान ने काजी को समझाया कि उन्हें यह करने की जरूरत नहीं थी। वह बहुत अच्छा खेल रहे थे। बहरहाल, सलमान को तकलीफ में देख सभी घर वाले चिंतित हो गए थे, जबकि आम्रपाली तो उनका हाल देखकर रो पड़ीं।

    काजी की रीति से हुई बहस

    सलमान खान ने घर वालों के सामने काजी की पोल खोल दी, जिसकी वजह से आधे से ज्यादा घर वाले काजी के खिलाफ हो गए। उन्होंने काजी को झूठा और दोगला बताया। घर वालों ने कहा कि काजी ने उनके साथ धोखा किया है। आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तिवारी और अरिश्फा समेत कई साथी प्रतिभागियों ने काजी को खूब खरी-खोटी सुनाईं।

    इस बीच काजी और रीति तिवारी के बीच बहस भी हो गई। रीति ने काजी से कहा कि वो उनसे बिल्कुल बात ना करें। वो फ्रॉड स्टार हैं। गुस्से में आकर रीति ने काजी को गाली भी दी, लेकिन काजी ने शांत रहकर सिर्फ इतना कहा कि आपका गुस्सा जायज है, पर आप मुझे गाली ना दें।

    हालांकि बाद में काजी ने कैमरे से बात करते हुए जनता से माफी मांगी कि मेंटल हेल्थ को लेकर उन्होंने कुछ गलत किया हो तो वह शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे और किसी का नुकसान नहीं कर रहे थे।