Tag: Rajpal Yadav

  • अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, कर्ज वसूली के लिए प्लॉट पर चिपकाया गया नीलामी नोटिस

    अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, कर्ज वसूली के लिए प्लॉट पर चिपकाया गया नीलामी नोटिस


    नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर आर्थिक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण की बकाया राशि जमा नहीं होने पर उनकी संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ने शाहजहांपुर में स्थित अभिनेता के प्लॉट के बाहर नोटिस चस्पा कर स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर संपत्ति की नीलामी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अभिनेता और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बंडा स्थित शाखा से लिए गए ऋण का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है। बैंक का दावा है कि अभिनेता राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और उनकी मां गोदावरी यादव पर कुल 16.61 करोड़ रुपये का बकाया है। लगातार नोटिस और कानूनी प्रक्रिया के बावजूद जब राशि जमा नहीं की गई तो बैंक ने ऋण वसूली की दिशा में अगला कदम उठाते हुए संपत्ति कुर्क करने और नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    बैंक की ओर से जिस संपत्ति को नीलामी के लिए चिन्हित किया गया है उसकी अनुमानित कीमत करीब 3.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ऋण वसूली की कार्रवाई के तहत शाहजहांपुर कचहरी के पास स्थित अभिनेता के एक अन्य प्लॉट के बाहर भी आधिकारिक नोटिस चस्पा किया गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक रूप से दर्ज हो सके।

    बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में मुंबई स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण ने भी बैंक के पक्ष में कार्रवाई की अनुमति दी है। न्यायाधिकरण के आदेश के बाद बैंक ने नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो बैंक नियमों के तहत संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी करेगा और उससे प्राप्त राशि से ऋण की वसूली की जाएगी।

    बैंकिंग विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी वित्तीय संस्था द्वारा ऋण वसूली की प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत की जाती है। पहले उधारकर्ता को नोटिस दिया जाता है फिर भुगतान का अवसर प्रदान किया जाता है और उसके बाद भी राशि जमा नहीं होने पर संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई की जाती है। यह प्रक्रिया सभी उधारकर्ताओं पर समान रूप से लागू होती है चाहे वह आम नागरिक हो या कोई चर्चित हस्ती।

    राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं और उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि इस समय उनका नाम फिल्मों से ज्यादा आर्थिक विवाद और बैंक की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अभिनेता और उनका परिवार समय रहते बकाया राशि का भुगतान कर नीलामी की कार्रवाई को रोक पाएगा या फिर बैंक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संपत्ति की नीलामी करेगा।

  • चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल बरकरार रखी

    चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल बरकरार रखी


    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को उनकी तीन महीने की जेल की सजा को बरकरार रखते हुए उन्हें दोबारा जेल भेजने के निर्देश दिए। कोर्ट ने इस दौरान अभिनेता के आचरण को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि मामले में उनका व्यवहार “संदिग्ध” रहा है। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है।

    2010 में फिल्म निर्माण के लिए लिया था 5 करोड़ रुपये का कर्ज
    यह मामला वर्ष 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और तय समय पर कर्ज की अदायगी नहीं हो सकी। कंपनी को दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद मामला अदालत पहुंचा।

    2018 में सुनाई गई थी सजा
    अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। वर्ष 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा, जिसके बाद अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की।

    मामले से जुड़े सात अलग-अलग प्रकरणों में वर्ष 2025 के अंत तक करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई थी, जिसमें प्रत्येक मामले में लगभग 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था।

    अदालत ने वादे पूरे नहीं करने पर जताई नाराजगी
    जून 2024 में हाईकोर्ट ने सजा पर अस्थायी रोक लगाते हुए राजपाल यादव को बकाया राशि चुकाने का अवसर दिया था। हालांकि अदालत के अनुसार अभिनेता बार-बार अपने आश्वासन पूरे करने में असफल रहे। इसी कारण 2 फरवरी को उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया था और अब अदालत ने उनकी सजा को भी बरकरार रखा है।

    बयानों में विरोधाभास पर कोर्ट की टिप्पणी
    सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि राजपाल यादव की ओर से दिए गए बयानों और पहले दिए गए आश्वासनों में विरोधाभास है। एक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि उसके सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए जा रहे हैं और पहले दी गई अंडरटेकिंग से अलग बातें कही जा रही हैं।

    शिकायतकर्ता कंपनी का पक्ष
    शिकायतकर्ता कंपनी की ओर से पेश अधिवक्ता अवनीत सिंह सिक्का ने अदालत में कहा कि राजपाल यादव पहले ही अपनी सजा स्वीकार कर चुके हैं और अब वे अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट सकते।

    समझौते की कोशिश भी नहीं हुई सफल
    मामले के समाधान के लिए हाईकोर्ट ने कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया। अदालत के सुझाव पर शिकायतकर्ता कंपनी 6 करोड़ रुपये लेकर अंतिम समझौते के लिए भी तैयार हो गई थी, लेकिन राजपाल यादव ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

    अभिनेता ने अदालत को बताया कि उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, यहां तक कि संपत्ति भी बेचनी पड़ी और वे पहले ही काफी राशि चुका चुके हैं। अदालत ने 3 करोड़ रुपये के भुगतान का एक संभावित तरीका भी सुझाया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि यह केवल न्यायिक सुझाव है, अंतिम समझौता नहीं। कई दौर की बातचीत के बावजूद दोनों पक्ष सहमति तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    फरवरी 2026 में मिली थी अंतरिम जमानत
    चेक बाउंस मामले में आत्मसमर्पण के बाद राजपाल यादव 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजे गए थे। बाद में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। अब अदालत ने उनकी तीन महीने की सजा को बरकरार रखते हुए दोबारा जेल भेजने का आदेश दिया है।

  • हंसाने वाले एक्टर का गंभीर अतीत: राजपाल यादव का सेना से जुड़ा अनोखा सफर..

    हंसाने वाले एक्टर का गंभीर अतीत: राजपाल यादव का सेना से जुड़ा अनोखा सफर..

    नई दिल्ली। कॉमेडी फिल्मों में अपनी बेहतरीन टाइमिंग और सरल अभिनय से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव की असल जिंदगी पर्दे पर दिखने वाली उनकी छवि से कहीं ज्यादा संघर्षपूर्ण रही है। फिल्मों में लोगों को गुदगुदाने वाले यह कलाकार अपने शुरुआती दिनों में एक बिल्कुल अलग और कठिन सफर से गुजरे हैं।

    अपने करियर की शुरुआत में उनका सपना नौसेना में शामिल होने का था, लेकिन शारीरिक कारणों की वजह से यह सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और नए अवसरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें एक ऐसी जगह काम करने का मौका मिला, जहां उन्हें सेना के लिए जरूरी वर्दी तैयार करने का काम दिया गया।

    इस काम में उनका सीधा संबंध सेना के जवानों की जरूरतों से था। वे उन कपड़ों और वर्दियों को तैयार करते थे, जिन्हें देश के सैनिक पहनते हैं। यह जिम्मेदारी उनके लिए भले ही अलग थी, लेकिन इसने उन्हें अनुशासन और मेहनत का असली मतलब सिखाया।

    शुरुआत में उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह काम उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने समझा कि देश की सेवा सिर्फ हथियार उठाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर छोटे योगदान का भी बड़ा महत्व होता है।

    बाद में उनके इस योगदान को पहचान भी मिली और यह अनुभव उनके जीवन में गर्व का कारण बना। यह उनके लिए एक ऐसा पड़ाव था, जिसने उनके सोचने और आगे बढ़ने के तरीके को बदल दिया।

    इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खास पहचान बनाई। आज वे भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी कलाकारों में गिने जाते हैं। उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि जीवन में कोई भी अनुभव छोटा नहीं होता और हर अनुभव आगे बढ़ने की ताकत देता है।

  • कद छोटा लेकिन हौसला आसमान से ऊंचा राजपाल यादव ने संघर्ष और सम्मान पर कही बड़ी बात

    कद छोटा लेकिन हौसला आसमान से ऊंचा राजपाल यादव ने संघर्ष और सम्मान पर कही बड़ी बात


    नई दिल्ली । फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला में उनकी दमदार कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है लंबे समय बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर उनके फैंस भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं

    फिल्म में अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही है और यही वजह है कि राजपाल यादव की वापसी को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन इस बीच उन्होंने अपने निजी जीवन और करियर से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं पर खुलकर बात की है जो उनके संघर्ष और सोच को गहराई से उजागर करते हैं

    हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपनी हाइट को लेकर खुलकर बात की उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही पांच फीट दो इंच के हैं और उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया उनके अनुसार उनकी मां का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें आसमान जितना ऊंचा बनने का आशीर्वाद देती थीं और वही सोच उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही

    राजपाल यादव ने यह भी बताया कि समाज में लोगों का नजरिया अक्सर व्यक्तित्व के आधार पर बदल जाता है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लोगों को हंसाता है सहज रहता है और विनम्र होता है उसे कई बार हल्के में लिया जाता है जबकि गंभीर और एटीट्यूड वाले लोगों को ज्यादा सम्मान दिया जाता है यह सोच कहीं न कहीं उन्हें अंदर तक प्रभावित करती है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी खुद को कमतर नहीं समझा

    उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें कभी अपनी हाइट या अपनी पहचान को लेकर कोई कॉम्प्लेक्स नहीं हुआ लोग उन्हें कॉमेडियन कहते हैं या अच्छा इंसान बताते हैं तो वह इसे प्रसाद की तरह स्वीकार करते हैं उनके लिए यह सम्मान की बात है कि वह लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला पाते हैं

    उनकी यह सोच न केवल उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि सफलता केवल बाहरी रूप या कद से नहीं बल्कि आत्मविश्वास और मेहनत से हासिल होती है राजपाल यादव का यह बयान उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है जो किसी न किसी वजह से खुद को कम आंकते हैं

    विवादों और मुश्किल दौर के बाद एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बनाना आसान नहीं होता लेकिन राजपाल यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है उनका सफर यह बताता है कि असली ऊंचाई इंसान के कद में नहीं बल्कि उसके हौसले और सोच में होती है

  • मस्ती या बदतमीजी अक्षय कुमार का मजाक बना विवाद राजपाल यादव को लेकर फैंस हुए नाराज

    मस्ती या बदतमीजी अक्षय कुमार का मजाक बना विवाद राजपाल यादव को लेकर फैंस हुए नाराज


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या एक्शन सीन नहीं बल्कि एक स्टेज इवेंट के दौरान कही गई बात है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। मामला उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है जहां उनके साथ राजपाल यादव सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

    इवेंट के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पूरी टीम स्टेज पर बैठी हुई है लेकिन राजपाल यादव के पास कुर्सी नहीं होती। वह खुद जाकर अपनी कुर्सी लाते हैं और बैठने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान अक्षय कुमार उन्हें बार बार बैठने के लिए कहते हैं और फिर मजाकिया अंदाज में बोल देते हैं कि बैठ जा नहीं तो खामखा पेल दूंगा। इस पर राजपाल यादव हंसते हुए नजर आते हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।

    वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे मजाक से ज्यादा अपमानजनक व्यवहार बताया। कई यूजर्स ने कहा कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए खासकर तब जब सामने वाला कलाकार इंडस्ट्री का सम्मानित कॉमेडियन हो। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पहले राजपाल यादव के पास कुर्सी नहीं थी और फिर उसी बात को लेकर मजाक करना गलत संदेश देता है।

    इतना ही नहीं इवेंट के दौरान एक और पल भी चर्चा में आ गया जब राजपाल यादव अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए उनके अनुशासन और अभिनय की सराहना करते हैं। इस पर अक्षय कुमार मजाक करते हुए कहते हैं कि तू जब बोलता है तो ऐसा लगता है जैसे किसी कवि सम्मेलन में आया हुआ है। इस टिप्पणी को भी कई लोगों ने हल्के में नहीं लिया और इसे अनावश्यक तंज बताया।

    हालांकि यह भी सच है कि अक्षय कुमार अपनी मस्ती और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं और कई बार उनके ऐसे मजाक को लोग पसंद भी करते हैं लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या हास्य और अपमान के बीच की सीमा पार हो गई है।

    फिल्म भूत बंगला की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू वामिका गब्बी परेश रावल और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट अब 16 अप्रैल तय की गई है जिसे पहले आगे बढ़ाया गया था।

    वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हैवान शामिल हैं। इन फिल्मों को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह बना हुआ है लेकिन इस विवाद ने फिलहाल उनकी छवि को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

    अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार या राजपाल यादव की तरफ से कोई सफाई या प्रतिक्रिया आती है या नहीं लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक मंच पर की गई हल्की फुल्की टिप्पणी भी किस तरह बड़ा मुद्दा बन सकती है।

  • सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव ने एक्टर को लगाया गले

    सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव ने एक्टर को लगाया गले

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने सोनू सूद के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने पैपराजी के सामने हंसकर पोज दिए।
    राजपाल यादव इस समय बेल पर जेल से बाहर हैं। अब एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें एक्टर सोनू सूद के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल ने सोनू सूद के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की।
    वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर बाहर आते हैं, मुस्कुराते हैं, एक दूसरे को गले लगाते हैं और पैपराजी के सामने पोज देकर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
    राजपाल ने दिया था ऐसा बयान

    पिछले महीने फरवरी में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में खुद को सरेंडर कर दिया था। इसी के बाद सोनू सूद वो पहले शख्स थे जिन्होंने एक्टर के समर्थन में ट्वीट किया और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किए जाने के बारे में लिखा था। सोनू ने अन्य लोगों से भी मदद कर उन्हें एडवांस पेमेंट करने की बात कही थी।

    एक्टर की इस मुहीम के बाद कई सेलेब्रिटी आगे आए और राजपाल यादव को मदद ऑफर की। हालांकि, जब राजपाल यादव बाहर आए तो उन्होंने उलट बयान देते हुए सभी को हैरान कर दिया। राजपाल ने कहा कि उन्हें लेकर गलतफहमी है कि उनके पास काम नहीं है। एक्टर ने ये भी कहा कि उनके पास आने वाले सालों में 1200 करोड़ का काम है और जब से वो इंडस्ट्री में हैं काम की कमी नहीं हुई।
    सोनू सूद और राजपाल यादव की मुलाकात

    राजपाल के इस बयान पर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन दिया था। एक्टर ने कहा था कि उन्होंने कभी भी ये नहीं कहा कि एक्टर के पास काम नहीं है। उन्होंने बस एडवांस पैसे देकर मदद करने की बात कही थी। इन बयानों के बाद लग रहा था कि शायद ये दोनों एक्टर साथ नहीं नजर आएंगे।

    लेकिन राजपाल यादव वर्सोवा में सोनू सूद के प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर पहुंच गए। दोनों एक्टर्स ने मुलाकात की और फिर पैपराजी के सामने पोज भी दिए। इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, ये मीटिंग उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ी थी या वजह कुछ और थी? इस बारे में कोई जानकारी नहीं सामने आई है। दोनों एक्टर्स को साथ देखकर फैंस खुश हैं।
    मदद करने वालों के पैसे वापस करेंगे राजपाल

    राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में बेल पर बाहर हैं। एक्टर पर 9 करोड़ का कर्जा था। इस पूरे मामले पर उन्होंने हाल की प्रेस कांफ्रेंस में अपना पक्ष रखा था। एक्टर ने मदद करने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा उनके पैसे चुकाने की बात कही थी।

  • राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद मिली राहत

    राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद मिली राहत


    नई दिल्ली । हाईकोर्ट में सोमवार को अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जमानत राशि के भुगतान के तरीके को लेकर महत्वपूर्ण बहस हुई। उनके वकील ने अदालत को बताया कि वे 1.5 करोड़ रुपए की राशि एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) के जरिए जमा करने को तैयार हैं, लेकिन जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि यह राशि केवल डिमांड ड्राफ्ट डीडी के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

    अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया कि पहले ही 25 लाख रुपए का एक डीडी जमा हो चुका है और 75 लाख रुपए का दूसरा डीडी भी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने निर्देश दिया कि शेष 1.5 करोड़ रुपए की राशि भी निर्धारित समय, यानी दोपहर 3 बजे तक डीडी के रूप में जमा कराई जाए। जस्टिस शर्मा ने दोहराया कि न्यायालय के आदेशों का पालन तय प्रारूप में ही किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

    निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष राशि जमा होने के बाद अदालत ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इस तरह अदालत की सख्ती के बावजूद शर्तों का पालन करने पर उन्हें राहत मिल गई। मामले में आगे की सुनवाई नियत तिथि पर होगी, लेकिन फिलहाल भुगतान की शर्त पूरी होने से अभिनेता जमानत पर बाहर आ गए हैं।

  • राजपाल यादव की मदद की अफवाहों का बड़ा खुलासा: भाई ने कहा- एक रुपया भी नहीं आया, भीख नहीं मांग रहे

    राजपाल यादव की मदद की अफवाहों का बड़ा खुलासा: भाई ने कहा- एक रुपया भी नहीं आया, भीख नहीं मांग रहे



    नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि कई हस्तियां उनके परिवार की मदद के लिए आगे आई हैं। लेकिन अब उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने साफ तौर पर कहा है कि अब तक किसी ने आर्थिक मदद नहीं की है और परिवार के खाते में एक भी रुपया नहीं आया।

    श्रीपाल ने एक चर्चित अखबार मीडिया से बातचीत में कहा, मेरा भाई मेहनत कर रहा है, भीख नहीं मांग रहा। अगर किसी ने सच में मदद की है तो हमें क्यों नहीं बताया गया। हमारे पास कोई राशि नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि सोनू सूद, तेज प्रताप यादव या अन्य लोगों के कथित दावे केवल सोशल मीडिया पर हैं, और परिवार को ऐसी कोई सहायता नहीं मिली है।

    राजपाल यादव का कानूनी मामला
    राजपाल यादव पर 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन न चुकाने का आरोप है। फिल्म फ्लॉप होने के बाद समय पर भुगतान न होने से कई चेक बाउंस हो गए और मामला 2018 में अदालत तक गया। दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया गया।

    सहायता का विवाद
    हालांकि सोशल मीडिया पर कई हस्तियों के मदद के दावे सामने आए हैं, जैसे सोनू सूद और तेज प्रताप यादव, श्रीपाल यादव ने स्पष्ट किया कि अभी तक परिवार को कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा, अगर वास्तव में किसी ने आर्थिक मदद दी है, तो हमें इसका पता होना चाहिए। अफवाह फैलाना ठीक नहीं है।

    हालांकि तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया है कि उन्होंने 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन परिवार की ओर से कहा गया कि उन्हें अभी तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है।

    परिवार की भावनाएं और उम्मीद
    राजपाल यादव का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है। उनके पिता का हाल ही में निधन हुआ था। श्रीपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि परिवार परेशान नहीं है, लेकिन दुख जरूर है। उन्होंने अदालत से अपील की कि राजपाल की बात भी पूरी गंभीरता से सुनी जाए।श्रीपाल ने कहा, हम सच्चे हैं, और सच्चाई की जीत होगी। देर हो सकती है, लेकिन न्याय मिलेगा।

  • राजपाल यादव तिहाड़ में, छोटा राजन-नीरज बवाना के साथ, नहीं मिल रहा VIP ट्रीटमेंट

    राजपाल यादव तिहाड़ में, छोटा राजन-नीरज बवाना के साथ, नहीं मिल रहा VIP ट्रीटमेंट

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जा रही है और उनकी दिनचर्या एक सामान्य कैदी की तरह ही चल रही है।

    राजपाल यादव को उसी जेल में रखा गया है, जहां कुख्यात अपराधी छोटा राजन और नीरज बवाना भी बंद हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनसे अन्य कैदियों की मुलाकात सीमित रखी गई है।

    कैसे बीत रहा है जेल में समय?
    सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे बैरक खुलती है। तय नियमों के तहत चाय-नाश्ता और शाम 6 बजे भोजन दिया जाता है। पूरा दिन जेल मैनुअल के अनुसार गुजर रहा है।

    क्या है पूरा मामला?
    साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया जा सका। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई।
    लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने 7 केस दर्ज किए। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

    बॉलीवुड से मिल रहा साथ
    इस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई हैं। कुछ ने आर्थिक मदद की पेशकश की है तो कुछ ने काम देने की बात कही है।अब 12 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

    बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं, जहां उन्हें कोई VIP सुविधा नहीं मिल रही।
    उनकी अगली सुनवाई 12 फरवरी को है, और बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जा रही है और उनकी दिनचर्या एक सामान्य कैदी की तरह ही चल रही है।

    राजपाल यादव को उसी जेल में रखा गया है, जहां कुख्यात अपराधी छोटा राजन और नीरज बवाना भी बंद हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनसे अन्य कैदियों की मुलाकात सीमित रखी गई है।

    कैसे बीत रहा है जेल में समय?
    सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे बैरक खुलती है। तय नियमों के तहत चाय-नाश्ता और शाम 6 बजे भोजन दिया जाता है। पूरा दिन जेल मैनुअल के अनुसार गुजर रहा है।

    क्या है पूरा मामला?
    साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया जा सका। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई।
    लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने 7 केस दर्ज किए। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

    बॉलीवुड से मिल रहा साथ
    इस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई हैं। कुछ ने आर्थिक मदद की पेशकश की है तो कुछ ने काम देने की बात कही है।अब 12 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

    बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं, जहां उन्हें कोई VIP सुविधा नहीं मिल रही।
    उनकी अगली सुनवाई 12 फरवरी को है, और बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जा रही है और उनकी दिनचर्या एक सामान्य कैदी की तरह ही चल रही है।

    राजपाल यादव को उसी जेल में रखा गया है, जहां कुख्यात अपराधी छोटा राजन और नीरज बवाना भी बंद हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनसे अन्य कैदियों की मुलाकात सीमित रखी गई है।

    कैसे बीत रहा है जेल में समय?
    सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे बैरक खुलती है। तय नियमों के तहत चाय-नाश्ता और शाम 6 बजे भोजन दिया जाता है। पूरा दिन जेल मैनुअल के अनुसार गुजर रहा है।

    क्या है पूरा मामला?
    साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया जा सका। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई।
    लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने 7 केस दर्ज किए। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

    बॉलीवुड से मिल रहा साथ
    इस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई हैं। कुछ ने आर्थिक मदद की पेशकश की है तो कुछ ने काम देने की बात कही है।अब 12 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।