Tag: Ranbir Kapoor Ramayana

  • रणबीर की ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन के दामाद नजर आएंगे, निभा रहे खास रोल

    रणबीर की ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन के दामाद नजर आएंगे, निभा रहे खास रोल


    नई दिल्ली।बॉलीवुड में जब बड़े बजट की फिल्में बनती हैं, तो स्टार कास्ट और कहानी दोनों ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देते हैं। इसी कड़ी में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ चर्चा में है। इसका पहला टीजर सामने आ चुका है और इसमें रणबीर के किरदार भगवान राम के रूप में पहली झलक देखने को मिली।

    डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के जाने-माने कलाकार शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के दामाद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

    फिल्म का बजट और स्टार कास्ट

    ‘रामायण’ का प्रोडक्शन ग्लोबल विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन स्टूडियो DNEG के फाउंडर नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। इस पिक्चर का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।

    लीड रोल में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल शामिल हैं। इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट भी बेहद शानदार है-अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। इस बीच, अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाते नजर आएंगे।

    कुणाल कपूर निभा रहे हैं भगवान इंद्र का रोल

    फिल्म में कुणाल कपूर भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे हैं। भले ही यह छोटा सा रोल है, लेकिन रामायण की कहानी में इसका महत्व अत्यधिक है। भगवान इंद्र के कारण ऋषि गौतम ने अपनी पत्नी अहिल्या को पत्थर में बदल दिया था। बाद में भगवान राम ने उन्हें मोक्ष दिलाया। ऐसे में कुणाल का यह रोल कहानी के अहम हिस्से से जुड़ा हुआ है।

    कुणाल कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा था,

    “ये फिल्म हमारी संस्कृति के इतिहास में बहुत जरूरी है। इसे इतने बड़े स्केल पर बनाना जरूरी था, जितनी पहले कभी नहीं बनी। ये बहुत स्पेशल होने वाली है। ऑडियंस इसे देखकर सरप्राइज हो जाएगी।”

    अमिताभ बच्चन संग व्यक्तिगत रिश्ता

    कुणाल कपूर, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन के पति हैं। अजिताभ और उनकी पत्नी रमोला बच्चन की बेटी नैना से कुणाल ने फरवरी 2015 में शादी की थी। इस तरह से वह बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार का हिस्सा भी बन चुके हैं।

    कुणाल कपूर का करियर

    कुणाल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कई चर्चित फिल्मों में देखा जा चुका है। उनकी फिल्में ‘रंग दे बसंती’, ‘आजा नचले’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘डॉन 2’ और ‘ज्वेल थीफ’ दर्शकों को याद हैं। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस ने उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त बनाया है।

    दर्शकों की उत्सुकता

    फिल्म का बड़ा बजट, स्टार कास्ट और ऐतिहासिक महत्व इसे बेहद खास बनाते हैं। रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप में स्क्रीन पर आने के साथ-साथ, कुणाल कपूर का छोटा लेकिन अहम रोल फिल्म की कहानी में नई जान डालने वाला है।

  • ‘रामायण’ में रणबीर कपूर निभा रहे ट्रिपल रोल, नितेश तिवारी की इस फिल्‍म का है बड़ा बजट, जाने पूरी बातें

    ‘रामायण’ में रणबीर कपूर निभा रहे ट्रिपल रोल, नितेश तिवारी की इस फिल्‍म का है बड़ा बजट, जाने पूरी बातें

    नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ट्रिपल रोल निभा सकते हैं। वे राम के किरदार के अलावा भगवान विष्णु और महर्षि परशुराम की भूमिका में भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि भगवान परशुराम के लुक में उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। उनका यह ट्रिपल रोल भगवान विष्णु के अवतारों के संबंध को दर्शाने के लिए होगा।

    बड़ी स्टार कास्ट
    फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी। रणबीर कपूर लीड रोल में राम का किरदार निभाएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। राघव जुयाल मेघनाद के रूप में नजर आ सकते हैं, जबकि काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सुर्पनखा के रोल में दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा भी फिल्म में कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के कैमियो की संभावना है।

    भव्य सेट और हैवी बजट
    ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका कुल बजट ₹4000 करोड़ से ज्यादा बताया गया है। अयोध्या और लंका के लिए विशाल सेट बनाए गए हैं। फिल्म के सिनेमैटिक अनुभव और हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स के लिए ऑस्कर विजेता कंपनी ‘डबल नेगेटिव’ (DNEG) काम कर रही है।

    म्यूजिक में दो दिग्गज
    रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म के लिए ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संगीत तैयार किया है। दोनों का साथ फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।

    एक्शन के लिए इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स
    फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट एक्सपर्ट्स को चुना गया है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के स्टंट को-ऑर्डिनेटर टेरी नोटरी और ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस फिल्म में एक्शन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।