Tag: RanveerSingh

  • लाहौर की गलियों में 'धुरंधर 2' की धूम: सरहद पार चोरी-छिपे देखी जा रही आदित्य धर की फिल्म, सोशल मीडिया पर छिड़ी भारत-पाक की 'डिजिटल जंग'

    लाहौर की गलियों में 'धुरंधर 2' की धूम: सरहद पार चोरी-छिपे देखी जा रही आदित्य धर की फिल्म, सोशल मीडिया पर छिड़ी भारत-पाक की 'डिजिटल जंग'


    नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा का जादू एक बार फिर सरहदें लांघकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हलचल मचा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। भारत में जहां फिल्म ने पहले ही दिन 145 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर इतिहास रचा है, वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर एक अजीबोगरीब बेचैनी और जबरदस्त दीवानगी का मिला-जुला माहौल देखने को मिल रहा है।

    गौरतलब है कि फिल्म के पहले भाग की तरह इसके दूसरे पार्ट “द रिवेंज” को भी पाकिस्तान में आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित (बैन) किया गया है। लेकिन पाबंदियों की बेड़ियाँ इस फिल्म के क्रेज को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाहौर के एक जर्नलिस्ट अपने घर के टीवी पर फिल्म का पाइरेटेड वर्जन देखते नजर आ रहे हैं। खालिद महमूद खालिद नामक हैंडल से शेयर की गई इस क्लिप ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में फिल्म के शुरुआती दृश्य साफ देखे जा सकते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी के जरिए पाकिस्तान के ड्राइंग रूम तक पहुँच चुकी है।

    इस घटनाक्रम पर भारतीय यूजर्स ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजे लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने जर्नलिस्ट के टीवी की स्क्रीन पर दिख रहे क्रैक को निशाना बनाते हुए लिखा,टीवी की स्क्रीन थोड़ी टूटी लग रही है, शायद भाई साहब ने हाल ही में कोई T20 वर्ल्ड कप का मैच देख लिया है। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की तरह अब धुरंधर भी पाकिस्तान के लिए फ्री हो गई है। कुछ लोगों ने इसे खुलेआम पाइरेसी करार दिया, तो कुछ ने इसे भारतीय सिनेमा के प्रति पाकिस्तानियों के मजबूर प्यार का नाम दिया।

    पाकिस्तान के बाजारों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां की गलियों में धुरंधर 2 की पाइरेटेड सीडी धड़ल्ले से बिक रही हैं। पिछले भाग के समय भी एक न्यूजीलैंड के यूट्यूबर ने वहां के सीडी मार्केट का हाल दिखाया था, जहाँ धुरंधर की सीडी महज 50 रुपये में बिक रही थी। इस बार भी स्थिति वैसी ही है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से भी कुछ प्रतिक्रियाएं आई हैं, जहाँ एक यूजर ने लिखा कि तनाव के बावजूद हमें मनोरंजन चाहिए और भारतीय कंटेंट से बेहतर और क्या हो सकता है।

    धुरंधर: द रिवेंज, जिसकी टैगलाइन “हौसला ईंधन, बदला” है, में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का दमदार स्क्रीनप्ले और हाई-ऑक्टेन एक्शन दर्शकों को बांधे हुए है। पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर मची यह पाइरेटेड खलबली यह साबित करती है कि कला और सिनेमा को सरहदों और प्रतिबंधों में कैद करना नामुमकिन है, भले ही इसके लिए वहां के दर्शक अवैध रास्तों का ही सहारा क्यों न ले रहे हों
  • सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का तांडव: 153 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग पक्की, सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद भी फैंस में जबरदस्त क्रेज

    सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का तांडव: 153 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग पक्की, सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद भी फैंस में जबरदस्त क्रेज

    नई दिल्ली।  भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार दर्शक सांसें थामकर करते हैं, और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर द रिवेंज) बिल्कुल वैसी ही फिल्म साबित हो रही है। आज यानी 18 मार्च की शाम से यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, लेकिन पर्दे पर उतरने से पहले ही इस स्पाई-थ्रिलर ने कमाई के जो आंकड़े पेश किए हैं, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स के होश उड़ा दिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 3 घंटे 49 मिनट की एक लंबी और गहन सिनेमाई यात्रा है। फिल्म में दिखाए गए जबरदस्त एक्शन और बोल्ड भाषा को देखते हुए CBFC ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका सीधा अर्थ है कि यह फिल्म केवल वयस्क दर्शकों के लिए है, फिर भी इसकी मांग में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।

    कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। केवल 18 मार्च के शोज के लिए फिल्म ने “44.25 करोड़” रुपये की भारी-भरकम राशि बटोर ली है। वहीं, 19 मार्च के लिए 7 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे “33.60 करोड़” का कलेक्शन पहले ही पक्का हो गया है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रणवीर सिंह का जादू चल रहा है, जहाँ वीकेंड की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने “75 करोड़” रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यदि इन सभी आंकड़ों को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म रिलीज से पहले ही वैश्विक स्तर पर “153 करोड़” रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

    भारत के भीतर पांच राज्यों ने इस फिल्म को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। महाराष्ट्र 9.47 करोड़” के साथ शीर्ष पर है, जबकि कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश से भी करोड़ों की एडवांस बुकिंग हुई है। रणवीर सिंह ने खुद इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है कि अब इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल धुरंधर द रिवेंज तय करेगा। हालांकि, फिल्म को सेंसर बोर्ड की कड़ी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है। बोर्ड ने फिल्म के कई हिंसक दृश्यों, जैसे सिर काटना और आंख कुचलने जैसे शॉट्स पर कैंची चलाई है और कई अपशब्दों को म्यूट भी किया है, ताकि फिल्म अपनी मर्यादा बनाए रखे।

    ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि फिल्म को सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ मिलता है, तो यह अपने पहले दिन 200 करोड़” का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी जो ओपनिंग डे पर इस जादुई आंकड़े को छुएगी। वीकेंड तक फिल्म का भारतीय कलेक्शन 300 करोड़” और ग्लोबल कलेक्शन 500 करोड़ के पार जाने की प्रबल संभावना है। संगीत की बात करें तो इसके दो गानों का कनेक्शन पाकिस्तान से बताया जा रहा है, जो पहले ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। सारा अर्जुन ने भी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि असली धुरंधर तो हमारी जनता ही है। अब देखना यह है कि शाम को जब पर्दे पर रणवीर सिंह का एक्शन शुरू होगा, तो बॉक्स ऑफिस के कितने और रिकॉर्ड टूटेंगे।

  • रणवीर बनाम फरहान: 'डॉन 3' छोड़ने पर एक्सल एंटरटेनमेंट ने मांगा भारी हर्जाना, गिल्ड ने कहा- अपनाइए कानूनी रास्ता

    रणवीर बनाम फरहान: 'डॉन 3' छोड़ने पर एक्सल एंटरटेनमेंट ने मांगा भारी हर्जाना, गिल्ड ने कहा- अपनाइए कानूनी रास्ता


    नई दिल्ली।मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ अब अपने कास्टिंग या शूटिंग को लेकर नहीं, बल्कि एक कड़वे कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में है। एक्सल एंटरटेनमेंट के कर्ता-धर्ता फरहान अख्तर और एक्टर रणवीर सिंह के बीच चल रही खींचतान अब उस मोड़ पर आ गई है, जहाँ सुलह की गुंजाइश कम और अदालती कार्यवाही के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद दोनों पक्षों को कानूनी रास्ता अपनाने का सुझाव दिया है।

    आमिर खान के घर हुई ‘महाबैठक’

    विवाद की गंभीरता को देखते हुए फिल्म जगत के दिग्गजों ने बीच-बचाव की कोशिश की। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान के घर पर एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, जोया अख्तर और पुनीत गोयंका जैसे भारी-भरकम नाम शामिल थे। इस बैठक का उद्देश्य विवाद का कोई सर्वसम्मत समाधान निकालना था, लेकिन घंटों चली चर्चा के बाद भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका।

    40 करोड़ का मुआवजा और दावों की टक्कर

    विवाद की मुख्य जड़ रणवीर सिंह का फिल्म से अचानक बाहर होना है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से प्रोडक्शन हाउस को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। इसके एवज में उन्होंने 40 करोड़ रुपये के मुआवजे Compensation की मांग की है।

    दूसरी तरफ, रणवीर सिंह ने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। उन्होंने मीटिंग के दौरान अपने ईमेल्स और व्हाट्सएप टेक्स्ट का हवाला देते हुए यह साबित करने की कोशिश की कि उनका फैसला परिस्थितियों के आधार पर था। चूंकि दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं, इसलिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि एक संगठन के रूप में उनकी भी सीमाएं हैं और अब बेहतर होगा कि दोनों पार्टियाँ अपनी कानूनी टीमों के जरिए इसे सुलझाएं।

    ऋतिक रोशन का नाम और नया मोड़
    विवाद में एक नया मोड़ तब आया जब रिपोर्टों में कहा गया कि रणवीर के बाहर होने के पीछे एक वजह यह भी थी कि मेकर्स ऋतिक रोशन को फिल्म में लेने का विचार कर रहे थे। हालांकि, ऋतिक रोशन ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे गलत बताया है। गौरतलब है कि अगस्त 2023 में एक धमाकेदार वीडियो के जरिए रणवीर सिंह को नए ‘डॉन’ के रूप में पेश किया गया था, जिससे शाहरुख खान के फैंस पहले ही नाराज चल रहे थे।

    रणवीर की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ में महाटक्कर
    विवादों के बीच रणवीर सिंह का फोकस अब अपनी अगली बड़ी रिलीज ‘धुरंधर 2’ पर है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है, जिसमें कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे बड़े नाम हैं। अब देखना होगा कि कानूनी विवादों में फंसे रणवीर बॉक्स ऑफिस पर इस बड़ी टक्कर को कैसे संभालते हैं।

  • धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट पोस्टपोन अब जनवरी में होगी रिलीज

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट पोस्टपोन अब जनवरी में होगी रिलीज


    नई दिल्ली । धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जबकि पहले इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाना था। मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने की जानकारी दी।

    रिलीज पोस्टपोन करने का कारण

    इस बदलाव का मुख्य कारण यह है कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त की है और इसके चलते सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। मेकर्स नहीं चाहते थे कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के साथ क्लैश हो जिससे दोनों फिल्मों को नुकसान हो सकता था। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया और फिल्म की रिलीज डेट को जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया।

    मेकर्स का पोस्ट और ट्रिब्यूट

    मेकर्स ने एक विशेष पोस्ट में धर्मेंद्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा “आज भी जी करता है पिंड अपने नू जानवा। धरम जी मिट्टी के सच्चे बेटे थे और उनके शब्दों में उस मिट्टी का सार है। उनकी यह कविता एक तड़प है; एक लेजेंड से दूसरे लेजेंड को एक ट्रिब्यूट। हमें यह टाइमलेस वर्स गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद। यह पोस्ट न केवल धर्मेंद्र के योगदान को सम्मानित करता है बल्कि दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील भी करता है।

    अब कब होगी फिल्म रिलीज

    ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के नाते फैंस के लिए खास महत्व रखती है और अब वे इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टपोन होना दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अपडेट है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया गया लेकिन अब दर्शक जनवरी में इस फिल्म का इंतजार और अधिक उत्साह के साथ करेंगे।

  • रंजीत ने अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर दिखाया अपना अंदाज  बोले- "लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं

    रंजीत ने अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर दिखाया अपना अंदाज बोले- "लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं


    नई दिल्ली ।बॉलीवुड के मशहूर विलेन एक्टर रंजीत ने हाल ही में अक्षय खन्ना के Fa9la डांस स्टेप को अपनाया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह डांस अक्षय खन्ना के फिल्म धुरंधर के एंट्री सॉन्ग से वायरल हो गया है और अब इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए रंजीत ने अपने डांस वीडियो को शेयर किया। रंजीत ने यह वीडियो अपनी पोती दीया के जन्मदिन पर शूट किया जहां दीया ने उन्हें इस डांस को करने के लिए उत्साहित किया।

    रंजीत के इस वीडियो में वह Fa9la गाने पर अपने खास अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रंजीत ने लिखा “लड़कियां तो मुझे नचाती ही रहती हैं। अब देखो मेरी 6 साल की पोती दीया ने क्रेजी बनाकर अपने जन्मदिन पर डांस कराया और मुझे पसंद आया। आप लोग भी बच्चों के साथ ऐसा ही करो- फिट रहोगे।”

    रंजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने रंजीत के लुक और डांस की सराहना की और उन्हें असली स्टार बताया। कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कहा कि रंजीत अपने दौर के ‘फिल्मी रहमान डकैत’ थे और अब उनके डांस स्टेप्स भी उतने ही पॉपुलर हो रहे हैं। रंजीत का यह वीडियो साबित करता है कि उम्र केवल एक संख्या है और खुद को एंटरटेन करने का तरीका कभी पुराना नहीं होता। इस वीडियो से एक बार फिर यह भी दिखा कि रंजीत अब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा हैं।

  • रणवीर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस हिट, ऋतिक रोशन ने राजनीतिक पहलुओं पर उठाए सवाल

    रणवीर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस हिट, ऋतिक रोशन ने राजनीतिक पहलुओं पर उठाए सवाल


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कहानी और सिनेमैटिक प्रस्तुति की सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने खुले दिल से तारीफ़ की, लेकिन इसके राजनीतिक संदेश पर उन्होंने असहमति जताई।

    ऋतिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्हें फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्रेजेंटेशन शानदार लगी, लेकिन राजनीति से जुड़े पहलुओं पर वे सहमत नहीं हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

    फिल्म को पहले ही अक्षय कुमार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सराहा। अक्षय ने इसे “बेहतरीन कहानी और शानदार प्रस्तुति” बताया, जबकि स्मृति ने इसे देश की सुरक्षा में लगे लोगों की भावनाओं को दिखाने वाली फिल्म करार दिया।

    ‘धुरंधर’ की कहानी पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय ऑपरेशनों पर आधारित है। रणवीर सिंह ने भारतीय अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है, जबकि आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अन्य दिग्गज कलाकार फिल्म को और प्रभावी बनाते हैं।

    फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की तैयारी भी शुरू कर दी है, जो अगले साल 19 मार्च को रिलीज़ होगी।

    हालांकि, फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रही। इसके राजनीतिक पहलुओं को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में बहस तेज है। ऋतिक रोशन की संतुलित प्रतिक्रिया ने इस बहस में नया आयाम जोड़ दिया है।