Tag: Reality Show

  • खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट और इमोशन का तड़का, गौरव खन्ना बोले- चुनौती के लिए तैयार हूं

    खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट और इमोशन का तड़का, गौरव खन्ना बोले- चुनौती के लिए तैयार हूं

    नई दिल्ली । टेलीविजन की दुनिया में इस बार एक ऐसा संयोजन देखने को मिल रहा है, जहां पुराने अनुभव और नए खतरों का रोमांच एक साथ सामने आएगा। स्टंट आधारित लोकप्रिय रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरे एक बार फिर अलग अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। यह सीजन केवल खतरनाक चुनौतियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें पुराने रिश्तों, अनुभवों और प्रतिस्पर्धा का एक नया मिश्रण भी देखने को मिलेगा।

    इस बार शो में अभिनेता Gaurav Khanna की भागीदारी खास चर्चा में है। वे पहले भी एक बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं और विजेता भी बन चुके हैं। अब वे एक बिल्कुल अलग फॉर्मेट में स्टंट्स और जोखिम भरी चुनौतियों का सामना करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के शो उन्हें खुद को नए तरीके से परखने का मौका देते हैं और हर अनुभव कुछ नया सिखाता है।

    इस सीजन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि गौरव खन्ना के साथ कुछ ऐसे प्रतिभागी भी नजर आएंगे जिनके साथ उनका पहले का जुड़ाव रहा है। ये वे चेहरे हैं जिनसे उनकी मुलाकात पहले एक अलग रियलिटी शो के दौरान हुई थी। अब वही लोग एक बार फिर उनके साथ एक ही मंच पर होंगे, लेकिन इस बार माहौल पूरी तरह अलग होगा। दोस्ती, प्रतिस्पर्धा और चुनौती तीनों का मिश्रण इस शो को और रोमांचक बना रहा है।

    शो के दौरान प्रतिभागियों को कई तरह के खतरनाक और चुनौतीपूर्ण स्टंट्स से गुजरना होगा, जहां शारीरिक ताकत के साथ-साथ मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होगी। हर टास्क में डर, दबाव और समय की सीमाएं उन्हें लगातार चुनौती देंगी। यही वजह है कि यह शो केवल मनोरंजन नहीं बल्कि साहस और आत्मविश्वास की भी परीक्षा माना जाता है।

    गौरव खन्ना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि रियलिटी शो उनके लिए केवल प्रतियोगिता नहीं हैं, बल्कि यह खुद को समझने और नए लोगों को जानने का एक माध्यम भी हैं। उनके अनुसार हर व्यक्ति अलग परिस्थिति में अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है, इसलिए किसी को एक ही नजरिए से आंकना सही नहीं होता। इस शो में भी वे अपने पुराने साथियों को एक नए रूप में देखने और उनके साथ नए अनुभव साझा करने को लेकर उत्साहित हैं।

    इस सीजन में एक खास आकर्षण यह भी रहेगा कि दर्शक उन चेहरों को एक साथ देखेंगे, जिन्हें पहले एक अलग माहौल में देखा जा चुका है। अब वही लोग एक कठिन और जोखिम भरे माहौल में एक-दूसरे के सामने होंगे। इससे शो में भावनात्मक जुड़ाव और प्रतिस्पर्धा दोनों का स्तर और बढ़ जाएगा।

    आने वाला यह सीजन दर्शकों के लिए मनोरंजन, रोमांच और भावनाओं का एक अनोखा मिश्रण लेकर आ रहा है। पुराने रिश्तों की यादें और नए खतरों की चुनौती इस शो को पहले से ज्यादा दिलचस्प और चर्चित बनाने वाली हैं।

  • रियलिटी शो के मंच से अक्षय कुमार ने गृहणियों पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई, समाज को दिया उनके योगदान का नया संदेश


    नई दिल्ली। फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन पर भी सक्रिय अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर समाज के एक अहम वर्ग की ओर ध्यान आकर्षित किया है। एक क्विज रियलिटी शो के सेट पर उन्होंने गृहणियों को घर का सुपरस्टार बताते हुए उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की अपनी इच्छा साझा की। उनकी यह सोच न केवल भावनात्मक बल्कि सामाजिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें महिलाओं की भूमिका को केंद्र में रखा जाए और यह दिखाया जाए कि किस तरह घर की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनके पास पूरी स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन अभी तक इसे लेकर प्रोडक्शन स्तर पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।

    सेट पर मौजूद महिला प्रतिभागियों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके अनुभव सुने और महसूस किया कि उनकी वास्तविक जीवन की कहानियां उस फिल्म के विचार से काफी मेल खाती हैं, जिसे वह पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गृहणियों का योगदान अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि उनका काम लगातार, जिम्मेदारी भरा और बेहद महत्वपूर्ण होता है।

    अक्षय कुमार का मानना है कि समाज में गृहणियों की भूमिका को सही पहचान मिलनी चाहिए और सिनेमा इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं होगा, बल्कि यह उन महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और ताकत को सामने लाने का प्रयास भी होगा, जो बिना किसी पहचान या सराहना के अपने परिवार के लिए दिन-रात काम करती हैं।

    फिलहाल इस प्रस्तावित फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस विचार को व्यापक समर्थन मिल रहा है। दर्शक भी इस तरह की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

    टेलीविजन पर उनकी सक्रियता भी लगातार बढ़ रही है और वह अपने क्विज शो के जरिए दर्शकों से जुड़ाव बनाए हुए हैं। शो के नए सीजन को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि वह छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

  • चाहत पांडे ने ठुकराया सपना चौधरी का ऑफर, कहा रजत दलाल के पास दिल नहीं है, सोशल मीडिया पर ट्रेंड

    चाहत पांडे ने ठुकराया सपना चौधरी का ऑफर, कहा रजत दलाल के पास दिल नहीं है, सोशल मीडिया पर ट्रेंड


    नई दिल्ली । रियलिटी शो द 50 के लेटेस्ट एपिसोड ने दर्शकों को हंसने और रोमांचित होने का पूरा मौका दिया। इस बार चाहत पांडे और रजत दलाल की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा। टास्क के दौरान सपना चौधरी ने चाहत से कहा कि वो रजत के घर जाएँगी लेकिन चाहत ने तुरंत मना कर दिया। उनका कहना था मैंने रजत को बहुत पहले ही मना कर दिया था। रजत के पास दिल नहीं है। इस मजेदार पल के बाद सोशल मीडिया पर दोनों का नाम #Rahat के साथ ट्रेंड करने लगा।

    एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को सिर पर किताबें रखकर शेल्फ तक जाना था। इस दौरान रजत ने चाहत की मदद की। दोनों को साथ देख कंटेस्टेंट अरबाज पटेल फैजू और दिग्विजय राठी ने हम आपके हैं कौन फिल्म का गाना वाह वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई गाकर उन्हें चिढ़ाया। इसके बाद जब द लायन ने टीम बनाने का टास्क दिया तो रजत ने मजाक में अरबाज और निक्की तंबोली से कहा मेरी चाहत को डेंजर जोन में मत डालना। इन छोटे-छोटे पल ने शो में हंसी और मस्ती का माहौल बनाए रखा।

    एपिसोड की शुरुआत में प्रिंस नरूला और सिवेत तोमर को डेयर और नो डेयर टास्क दिया गया। उन्हें 75 लाख के इनाम के बदले तीन कंटेस्टेंट्स को अनसेफ जोन में भेजने का विकल्प मिला। प्रिंस और सिवेत ने फैजू रजत दलाल और अदनान खान को अनसेफ जोन में भेजा। इसके अलावा एपिसोड के अंत में चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली जिससे खेल और रोमांच और बढ़ गया।  स पूरे एपिसोड ने चाहत और रजत के बीच मजेदार बॉन्ड दिखाया और दर्शकों को ड्रामा हंसी और रोमांच का पूरा डोज दिया।

  • The 50 Show में बवाल की शुरुआत: करण पटेल ने नेशनल टीवी पर दी हड्डी तोड़ने की धमकी, सपना चौधरी भी भिड़ीं कंटेस्टेंट से

    The 50 Show में बवाल की शुरुआत: करण पटेल ने नेशनल टीवी पर दी हड्डी तोड़ने की धमकी, सपना चौधरी भी भिड़ीं कंटेस्टेंट से


    नई दिल्ली । फराह खान का नया रियलिटी शो द 50 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। अपने अनोखे फॉर्मेट और करीब 50 चर्चित चेहरों की मौजूदगी के चलते इस शो की तुलना लगातार बिग बॉस से की जा रही है। शो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूब स्टार्स और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार शामिल हैं। जैसे ही शो ने दस्तक दी, वैसे ही घर के अंदर ड्रामा, बहस और टकराव भी शुरू हो गया है।

    हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। इस प्रोमो में टीवी अभिनेता करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच यह विवाद एक टास्क के दौरान हुआ, जहां मामूली कहासुनी देखते ही देखते गुस्से में बदल गई। बहस के दौरान करण पटेल इस कदर भड़क गए कि उन्होंने नेशनल टीवी पर सिद्धार्थ को धमकी दे डाली। करण ने गुस्से में कहा, “अगर अगली बार तुम बीच में आए तो तुम्हारी हड्डी तोड़ दूंगा।” करण के इस बयान ने न सिर्फ घरवालों को, बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया।

    वहीं, करण की धमकी सुनकर सिद्धार्थ भारद्वाज भी शांत नहीं रहे। वह भी गुस्से में लाल हो गए और दोनों के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। प्रोमो में दिखाया गया यह सीन इस बात का साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में शो में टकराव और ड्रामा चरम पर रहने वाला है।

    इसी प्रोमो में एक और हाई-वोल्टेज झगड़ा देखने को मिला, जिसमें सपना चौधरी और अदनान शेख आमने-सामने नजर आए। टास्क के दौरान सपना अदनान पर भड़कते हुए कहती हैं, “तू सोच रहा है कि दो लोग चढ़ आएंगे तो मैं कुछ नहीं बोलूंगी? सपना का यह आक्रामक अंदाज देख अदनान भी पलटकर जवाब देते हैं, जिससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो जाती है।

    इन शुरुआती झगड़ों से यह साफ हो गया है कि द 50 में भी दर्शकों को वही मसाला मिलने वाला है, जिसके लिए वे रियलिटी शोज़ देखते हैं  जोरदार बहस, गुस्सा, इमोशंस और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव। फराह खान का यह शो अभी शुरुआत में ही विवादों और चर्चाओं में घिर चुका है, जिससे इसकी टीआरपी और दर्शकों की दिलचस्पी दोनों बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे के एपिसोड्स में कौन-कौन से नए विवाद सामने आते हैं और कौन कंटेस्टेंट इस ड्रामे में सबसे आगे निकलता है।

  • THE 50: सलमान खान ला रहे हैं बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो, नियम होंगे बिल्कुल अलग

    THE 50: सलमान खान ला रहे हैं बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो, नियम होंगे बिल्कुल अलग

     मुंबई। बिग बॉसके ग्रैंड फिनाले के बाद अब टीवी दर्शकों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज तैयार है। सलमान खान एक नए और अनोखे रियलिटी शो THE 50के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जो जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम और टेलीकास्ट किया जाएगा। नाम भले ही बिग बॉस जैसा लगे, लेकिन इसका गेमप्ले, नियम और रणनीति पूरी तरह अलग और कहीं ज्यादा तेज होने वाली है।
    एक नहीं, पूरे 50 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
    जहां बिग बॉस में आमतौर पर 12 से 18 कंटेस्टेंट्स होते हैं, वहीं THE 50में एक साथ 50 प्रतियोगी एक विशाल और भव्य महल में कदम रखेंगे। इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगियों की मौजूदगी इस शो को भारत के सबसे बड़े रियलिटी शोज़ में शामिल कर सकती है।

    एलिमिनेशन का बदला हुआ नियम

    THE 50की सबसे खास बात है इसका तेज एलिमिनेशन सिस्टम। बिग बॉस में जहां नॉमिनेशन के बाद दर्शक वोटिंग से फैसला करते हैं, वहीं इस शो में कंटेस्टेंट्स खुद एक-दूसरे की किस्मत तय करेंगे।जो खिलाड़ी टास्क हारेंगे, उन्हें सीधे एलिमिनेशन जोन में भेज दिया जाएगा, जबकि जीतने वाले खिलाड़ी यह तय करेंगे कि कौन बाहर जाएगा। कई बार एक ही एपिसोड में 10 से 12 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो सकते हैं।

    बिग बॉस से कहीं ज्यादा तेज गेम
    THE 50का गेमप्ले बिग बॉस की तुलना में काफी फास्ट और अप्रेडिक्टेबल होगा। यहां हफ्तों तक चलने वाले ड्रामे की जगह तुरंत फैसले, स्ट्रैटेजी और माइंड गेम देखने को मिलेगा। यही वजह है कि इसे बिग बॉस काहाई-स्पीड वर्जन भी कहा जा रहा है।

    दर्शकों को भी मिलेगा कैश जीतने का मौका

    इस शो में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़ा ट्विस्ट रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक THE 50में ऑडियंस को सीधे कैश जीतने का मौका मिलेगा। यह फीचर इसे बाकी रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग बनाता है।

    इंटरनेशनल फॉर्मेट से प्रेरित

    THE 50का कॉन्सेप्ट फ्रांस और अमेरिका में पहले से मौजूद इसी नाम के रियलिटी शोज़ से प्रेरित है। हालांकि भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें कई नए ट्विस्ट, इमोशन और ड्रामा जोड़े गए हैं।

    कौन-कौन बन सकता है शो का हिस्सा?

    शो के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टीवी सेलेब्रिटीज और बिग बॉस के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया गया है। सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा जोरों पर है, उनमें शामिल हैं:
    बसीर अली, अविनाश मिश्रा, ईशा मालवीय,रोहन मेहरा,शिव ठाकरे हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है।

    सलमान खान की मौजूदगी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

    सलमान खान का नाम ही किसी भी रियलिटी शो को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। उनकी होस्टिंग स्टाइल, कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और गेम में दखल THE 50को और भी दिलचस्प बनाएगा।

    रियलिटी टीवी में आएगा नया तूफान


    THE 50भारतीय रियलिटी टीवी में एक नई शुरुआत माना जा रहा है। तेज रफ्तार गेम, बड़े पैमाने पर एलिमिनेशन और दर्शकों की सीधी भागीदारी इसे बिग बॉस से बिल्कुल अलग अनुभव बनाने वाली है।

  • बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना, 50 लाख रुपए का इनाम, सलमान ने धर्मेंद्र को याद कर किया भावुक, पवन सिंह धमकी के बावजूद शामिल

    बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना, 50 लाख रुपए का इनाम, सलमान ने धर्मेंद्र को याद कर किया भावुक, पवन सिंह धमकी के बावजूद शामिल

    नई दिल्ली।  रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में संपन्न हुआ। इस सीजन के विजेता बने गौरव खन्ना जिन्हें 50 लाख रुपए का कैश प्राइज और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली। रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः प्रणीत मोरे तान्या मित्तल और अमाल मलिक रहे।

    विजेता गौरव खन्ना टीवी के जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने CID और अनुपमा जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। फिनाले में कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे अरमान मलिक और करण कुंद्रा सहित कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। इस सीजन की खास बात रही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जिन्हें बिग बॉस के फिनाले से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने पवन सिंह को चेतावनी दी कि अगर वे सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे तो उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं करने दिया जाएगा। बावजूद इसके पवन सिंह ने हिम्मत दिखाई और शो में शामिल हुए। सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

    फिनाले के दौरान सलमान खान भावुक हो गए जब उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया। शो में धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए जिन्हें देखकर सलमान की आंखों से आंसू निकल आए। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। उन्होंने यह भी साझा किया कि 8 दिसंबर धर्मेंद्र का जन्मदिन उनकी मां सलमा का जन्मदिन भी है। फिनाले में सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने अपने शो स्प्लिट्सविला X6 के प्रमोशन के लिए स्टेज पर मजेदार सेगमेंट किया। सलमान ने तान्या मित्तल की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिग बॉस के इतिहास की सबसे वायरल कंटेस्टेंट्स में से हैं। वहीं बसीर अली के शो को लेकर बयानों पर सलमान ने उन्हें चेतावनी दी कि ऐसा प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंचा सकता है।

    बिग बॉस का इतिहास: इस रियलिटी शो का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया। भारत में यह शो 2006 में आया। पहले सीजन के होस्ट थे अरशद वारसी इसके बाद शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया। 2010 से लगातार सलमान खान शो के होस्ट हैं। बिग बॉस आज भारत का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बन चुका है।