Tag: SabaAzad

  • ऋतिक रोशन से तलाक के बाद अर्सलान गोनी संग खुश हैं सुजैन खान, सबा आजाद और बच्चों की परवरिश पर भी खुलकर बोलीं

    ऋतिक रोशन से तलाक के बाद अर्सलान गोनी संग खुश हैं सुजैन खान, सबा आजाद और बच्चों की परवरिश पर भी खुलकर बोलीं

    नई दिल्ली । अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान कभी बॉलीवुड के चर्चित जोड़ों में गिने जाते थे। करीब 14 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक रोशन अभिनेत्री सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं, जबकि सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ अपने संबंधों को लेकर खुश हैं। हाल ही में सुजैन ने अपने रिश्ते, पूर्व पति ऋतिक के साथ दोस्ती और बच्चों की परवरिश को लेकर खुलकर बात की।

    सुजैन खान ने अर्सलान गोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि अर्सलान उनकी जिंदगी में आए। उनके मुताबिक, अर्सलान एक बेहतरीन इंसान हैं और उनके दिल को पूरा करते हैं। सुजैन ने बताया कि दोनों की मुलाकात ऐसे समय हुई, जब उन्हें एक-दूसरे के साथ और प्यार की जरूरत थी। उनके लिए यह रिश्ता भावनात्मक सहारे और साथ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

    अर्सलान के साथ अपने भविष्य को लेकर सुजैन ने कहा कि दोनों ने परिस्थितियां कैसी भी हों, जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, जीवन में परेशानियां आने के बावजूद एक-दूसरे का साथ सबसे ज्यादा मायने रखता है। सुजैन ने अपने रिश्ते को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि वह अर्सलान के साथ खुद को सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं।

    उन्होंने अपनी मौजूदा जिंदगी पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि उनका करियर अच्छा चल रहा है और उनके बच्चे भी उनकी जिंदगी की बड़ी खुशी हैं। सुजैन के मुताबिक, वह जिस तरह से आज अपनी जिंदगी जी रही हैं, उससे पूरी तरह खुश हैं। उनके बयान से स्पष्ट है कि वह अपने वर्तमान रिश्ते और निजी जीवन को लेकर सकारात्मक नजरिया रखती हैं।

    बातचीत के दौरान सुजैन ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने सबा को शानदार इंसान बताते हुए कहा कि ऋतिक उन्हें पाकर बहुत खुशकिस्मत हैं। सुजैन के अनुसार, सभी लोग अपने-अपने रिश्तों में खुश हैं। उनके इस बयान से ऋतिक और सबा के साथ उनके सहज संबंधों की झलक मिलती है।

    तलाक के बावजूद ऋतिक और सुजैन के बीच दोस्ताना रिश्ता कायम है। दोनों अपने बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और बच्चों से जुड़े मामलों में साथ खड़े नजर आते हैं। सुजैन ने कहा कि वह और ऋतिक हमेशा एक मजबूत रिश्ता साझा करेंगे, क्योंकि वे अपने बच्चों के माता-पिता हैं। उन्होंने परिवार के बीच बने इस जुड़ाव को किसी वरदान से कम नहीं बताया।

    सुजैन की बातों से यह भी सामने आया कि तलाक के बाद दोनों ने अपने संबंधों को नए रूप में आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने बच्चों की जिम्मेदारी और आपसी सम्मान को प्राथमिकता दी है। वहीं, अर्सलान के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुजैन ने खुशी और भरोसा जाहिर किया है।

    सुजैन खान और अर्सलान गोनी की शादी को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, सुजैन ने अपने हालिया बयान में दूसरी शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। इसी तरह ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी को लेकर भी प्रशंसक उत्सुक हैं, लेकिन फिलहाल दोनों के विवाह को लेकर कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

  • ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हुआ खतरनाक इन्फेक्शन हालत हुई कमजोर..

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हुआ खतरनाक इन्फेक्शन हालत हुई कमजोर..


    नई दिल्ली:   ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं और अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल 14 दिनों का अनुभव साझा किया है इस दौरान उन्हें एक पैरासिटिक इन्फेक्शन ने बुरी तरह प्रभावित किया जिसकी वजह से उनका करीब 4 किलो वजन कम हो गया

    सबा आजाद ने बताया कि यह इन्फेक्शन Cyclospora cayetanensis नाम के पैरासाइट की वजह से हुआ जो आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि वह हमेशा घर का खाना खाती हैं और अपनी पानी की बोतल भी साथ रखती हैं इसके बावजूद उन्हें इस तरह की बीमारी का सामना करना पड़ा

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर की जो ऋतिक रोशन ने खींची थी इस दौरान ऋतिक उनके साथ खड़े रहे और उनका पूरा ख्याल रखते नजर आए सबा ने लिखा कि कुछ दिन पहले तक वह पूरी तरह फिट थीं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थीं भारी वजन उठा रही थीं लेकिन अचानक उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह चलने तक में असमर्थ हो गईं

    उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि यह बीमारी उनके लिए शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी काफी कठिन रही एक समय ऐसा आया जब उनके शरीर में इतनी कमजोरी हो गई कि वह एक छोटी सी चीज उठाने में भी असमर्थ थीं यह अनुभव उनके लिए बेहद झकझोर देने वाला रहा

    सबा आजाद ने अपने फैंस और लोगों को खास सलाह भी दी उन्होंने कहा कि खाने से पहले फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है उन्होंने बताया कि अब वह बेकिंग सोडा और वेजी वॉश का इस्तेमाल करके ही सब्जियों को साफ करती हैं ताकि इस तरह के संक्रमण से बचा जा सके

    इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि साफ सफाई और हाइजीन को लेकर जरा सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है सबा की यह पोस्ट न सिर्फ उनके फैंस के लिए चिंता का विषय है बल्कि एक जरूरी हेल्थ अवेयरनेस मैसेज भी देती है

    फिलहाल फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर अपने काम पर वापस लौटेंगी