Tag: SadeSati

  • शनि की साढ़ेसाती 2027 में मीन राशि वालों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, करियर, धन और रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी

    शनि की साढ़ेसाती 2027 में मीन राशि वालों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, करियर, धन और रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी

    नई दिल्ली । ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती को जीवन का एक महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस अवधि में व्यक्ति को अपने कामकाज, जिम्मेदारियों और फैसलों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। शनि को कर्मों के अनुसार फल देने वाला ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि साढ़ेसाती के दौरान कुछ लोगों को काम में रुकावटों, बढ़ती जिम्मेदारियों और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि इस अवधि में हर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना ही पड़े। मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से अपने दायित्व निभाना महत्वपूर्ण माना जाता है।

    वर्ष 2027 में शनि की साढ़ेसाती तीन राशियों पर अलग-अलग चरणों में प्रभावी रहेगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए इसका अंतिम चरण जून तक रहने की बात कही गई है। मेष राशि पर पहला चरण और मीन राशि पर दूसरा यानी मध्य चरण रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं में साढ़ेसाती के मध्य चरण को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ने और कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आने की आशंका जताई जाती है। ऐसे में मीन राशि के जातकों को अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

    मीन राशि: प्रेम संबंधों और करियर में सावधानी
    मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2027 में कुछ समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, 3 जून 2027 तक और फिर 20 अक्टूबर के बाद रिश्तों तथा नौकरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में बातचीत के जरिए मतभेद सुलझाने और एक-दूसरे की बात समझने का प्रयास करना बेहतर रहेगा।

    करियर के मामले में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। काम में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और काम में लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। कारोबार करने वालों को नए निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।

    आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी
    मीन राशि के जातकों को आर्थिक फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। निवेश करने से पहले जोखिम और संभावित परिणामों को समझना जरूरी होगा। शेयर बाजार में पैसा लगाने की योजना बना रहे लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। सट्टेबाजी से दूरी बनाए रखने और किसी को बड़ी रकम उधार देने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करने की सलाह दी जाती है।ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में शॉर्टकट अपनाने के बजाय मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ना बेहतर माना जाता है। नौकरी, कारोबार और धन से जुड़े मामलों में दूसरों के दबाव में आकर फैसला लेने से बचना चाहिए।

    स्वास्थ्य और दिनचर्या पर दें ध्यान
    इस अवधि में मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। थकान, तनाव, उदासी, पैरों से जुड़ी परेशानी या नींद की कमी जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर सोना, संतुलित खानपान अपनाना और नियमित व्यायाम करना लाभकारी आदतें हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

    शनि की साढ़ेसाती में किन गलतियों से बचें?
    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मीन राशि के जातकों को 3 जून तक और फिर 20 अक्टूबर के बाद बड़े फैसले लेते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है। नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में बिना पूरी जानकारी के कदम नहीं उठाना चाहिए। अपने काम के प्रति ईमानदार रहना, जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना और धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जाता है।

  • 2027 में शनि की चाल बदलेगी, कुंभ राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती; करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत

    2027 में शनि की चाल बदलेगी, कुंभ राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती; करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत


    नई दिल्ली । कर्मफलदाता, न्याय और अनुशासन के दाता शनिदेव हर ढाई वर्षों में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि ऐसे ग्रह हैं जो काफी लंबे समय तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं, जिसके कारण इनका राशियों पर शुभ या फिर अशुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में विराजमान हैं, जो अगले साल 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि सभी ग्रहों में एक मात्र ऐसे ग्रह हैं जिनकी साढ़ेसाती और ढैय्या लगती है। शनि के 3 जून 2027 में मेष राशि में प्रवेश करने से किसी एक राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा और किसी एक पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि पर से साढ़ेसाती हटती है, तो उसके जीवन में परेशानियां कम होने लगती हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है। अभी मीन राशि में शनिदेव विराजमान हैं, ऐसे में कुंभ, मीन और मीन राशि पर साढ़ेसाती जारी है।

    साल 2027 में इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती

    साल 2027 में शनि जब राशि परिवर्तन करेंगे तो कुंभ राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस तरह से पिछले करीब साढ़े सात साल तक चली आ रही साढ़ेसाती का प्रभाव कुंभ राशि वालों से दूर हो जाएगा। परेशानियों से निजात मिलेगी और जीवन में हर एक तरह का लाभ मिलने की बात कही गई है।

    कुंभ से साढ़ेसाती खत्म होने पर होगा ये लाभ

    जब शनि 3 जून 2027 को मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे तब कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी और इनका अच्छा समय शुरू होने की बात कही गई है। साढ़ेसाती खत्म होने के साथ कुंभ राशि वालों के बिगड़े काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे, कार्यों में सफलताएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। मनचाही नौकरी हासिल करने के नए-नए रास्ते मिलेंगे और करियर में अच्छा और ऊंचा मुकाम हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं।

    कुंभ राशि से साढ़ेसाती खत्म होने से आर्थिक स्थिति में लगातार इजाफा होने की बात कही गई है। पुराने कर्जे खत्म होंगे और आय में जबरदस्त इजाफा होगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे और जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होने की बात कही गई है।

    इस राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती

    जब शनि 3 जून 2027 को मीन राशि की अपनी करीब ढाई वर्षों की यात्रा को समाप्त करते हुए मेष राशि में गोचर करेंगे, तब कुंभ राशि वालों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। लेकिन वहीं वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वहीं मेष और मीन राशि वालों पर साल 2027 में दूसरा और तीसरा चरण होगा।