Tag: Saturday

  • शनिवार के उपाय और सावधानियां, शनि पूजा के इन नियमों से चमक सकती है किस्मत

    शनिवार के उपाय और सावधानियां, शनि पूजा के इन नियमों से चमक सकती है किस्मत


    नई दिल्ली । सनातन धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनि को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए उनकी पूजा केवल भय से नहीं बल्कि श्रद्धा और सद्कर्म के भाव से करनी चाहिए। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शनि पूजा के नियमों का पालन करता है उसके जीवन की कई बाधाएं धीरे धीरे समाप्त होने लगती हैं और आर्थिक परेशानियों से लेकर मानसिक तनाव तक में राहत मिलने लगती है।

    शनिवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र धारण करें। पूजा से पहले भगवान गणेश का स्मरण करें और फिर शनि देव की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं। तिल के तेल का दीपक जलाना विशेष शुभ माना जाता है। इसके बाद काले तिल सरसों का तेल उड़द की दाल और नीले या काले पुष्प अर्पित करें। श्रद्धा के साथ शनि मंत्र अथवा शनि स्तोत्र का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ भी शनिवार के दिन विशेष लाभदायक माना जाता है क्योंकि भगवान हनुमान की कृपा से शनि दोष का प्रभाव कम होने की मान्यता है।

    शनि पूजा के दौरान संयम और सादगी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना गरीबों को भोजन कराना काले तिल कंबल या लोहे का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। शनि देव कर्म और न्याय के प्रतीक हैं इसलिए ईमानदारी सत्य और अनुशासन का पालन करना भी उनकी आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

    शनिवार के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी का अपमान करने झूठ बोलने क्रोध करने या किसी को कष्ट पहुंचाने से बचना चाहिए। बिना वजह पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और पशु पक्षियों के प्रति भी दया का भाव रखना चाहिए। कई लोग इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं जिसे शुभ माना जाता है।

    जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती ढैया या शनि से जुड़ी अन्य स्थितियां चल रही हों उनके लिए शनिवार का व्रत और नियमित पूजा लाभकारी मानी जाती है। हालांकि किसी भी ज्योतिषीय उपाय को अपनाने से पहले योग्य विद्वान की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव केवल दंड देने वाले देवता नहीं बल्कि कर्म के अनुसार न्याय करने वाले देव हैं। इसलिए यदि व्यक्ति अच्छे कर्म करता है दूसरों की मदद करता है और जीवन में ईमानदारी बनाए रखता है तो शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धा भक्ति और सकारात्मक सोच के साथ किए गए पूजा पाठ का फल भी अधिक शुभ माना जाता है।

  • शनिवार का राशिफल: ग्रहण दोष से रहें सावधान इन राशियों पर बढ़ेगा संकट जबकि इन जातकों के लिए खुलेगा धन और तरक्की का मार्ग

    शनिवार का राशिफल: ग्रहण दोष से रहें सावधान इन राशियों पर बढ़ेगा संकट जबकि इन जातकों के लिए खुलेगा धन और तरक्की का मार्ग


    नई दिल्ली । अगस्त महीने का पहला दिन यानी 1 अगस्त 2026 शनिवार ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे और राहु के साथ उनकी युति होने से चंद्र राहु ग्रहण दोष का निर्माण होगा। हालांकि इसके साथ ही शोभन योग वाशि योग सुनफा योग और आनंदादि योग जैसे कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं जो कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के द्वार खोल सकते हैं। ऐसे में यह दिन कुछ लोगों के लिए नई शुरुआत लेकर आएगा जबकि कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक सम्मान और आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार में अच्छी प्रगति होगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए शोभन योग विशेष लाभकारी रहेगा। कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

    मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं कर्क राशि वालों को ग्रहण दोष के कारण विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें और किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा।

    सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। कन्या राशि के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा। शोभन योग के प्रभाव से धन लाभ के साथ करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। नौकरी में तरक्की और व्यापार में विस्तार के संकेत हैं।

    तुला राशि वालों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। कारोबार में आधुनिक तकनीक अपनाने से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को चंद्र राहु ग्रहण दोष के कारण निवेश और लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी बड़े फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

    धनु राशि वालों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पुराने संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। मकर राशि के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नया अनुबंध या बड़ा सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है और परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

    कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। वहीं मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। ग्रहण दोष के प्रभाव से मानसिक तनाव बढ़ सकता है इसलिए धैर्य और संयम के साथ निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा।

    ज्योतिष के अनुसार शनिवार को राहुकाल में कोई नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। साथ ही भगवान शनि और भगवान शिव की पूजा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं। कुल मिलाकर अगस्त का पहला दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहकर अपने निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।

  • शनिवार को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

    शनिवार को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें


    नई दिल्ली।
    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 18 जुलाई (शनिवार) को देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

    उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

    आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में भी अच्छी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा का अनुमान है।

    मध्य और पूर्वी भारत में बारिश का दौर

    मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    पश्चिम और दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

    गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में व्यापक वर्षा जारी रह सकती है। आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। कई स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और तेज बहाव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

    पंजाब में फिलहाल कमजोर पड़ा मानसून

    पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा के लिए गर्मी और उमस का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 19 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। 20 से 22 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • जानिए आज शनिवार का राशिफल

    जानिए आज शनिवार का राशिफल


    आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।


    मेष राशि :- निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-1-3-5

    वृष राशि :- अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटा लें। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक-2-4-6

    मिथुन राशि :- अपने काम को प्राथमिकता से करें। बुरी संगति से बचें। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। हाथ-पैरों में पीड़ा हो सकती है। शुभांक-4-7-9

    कर्क राशि :- दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सबेरे ही निपटा लें। रुपए पैसों की सुविधा मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। शुभांक-2-4-5

    सिंह राशि :- चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। सुविधाओं में बाधा आएगी। शुभांक-4-5-6

    कन्या राशि :- निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। संतोषजनक सफलता मिलेगी। मेहमानों का आगमन होगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। वाहन चालन में सावधानी बरतें। आय के अच्छे योग बनेंगे। शुभांक-2-4-7

    तुला राशि :- परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक-5-6-9

    वृश्चिक राशि :- संतान पक्ष से थोड़ी ङ्क्षचता रहेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। शुभांक-3-6-8

    धनु राशि :- शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। समय व्ययकारी सिद्घ होगा। वैचारिक उत्तेजना पर नियत्रंण रखें। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अपनी परिसंपत्ति को संभालकर रखें। शुभांक-3-5-7

    मकर राशि :- मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में वृद्घि व उत्तम लाभ मिलेगा। नौकरी क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। व्यापार में वृद्घि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-4-6-8

    कुम्भ राशि :- महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें। कोष में कमी व व्यय की अधिकता से परेशान होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। कार्य भार बढ़ेगा। जरा-सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-2-6-9
  • 17 जनवरी 2026 का पंचांग: माघ कृष्ण चतुर्दशी आज, शनिवार को शनि देव की पूजा का विशेष महत्व

    17 जनवरी 2026 का पंचांग: माघ कृष्ण चतुर्दशी आज, शनिवार को शनि देव की पूजा का विशेष महत्व


    नई दिल्ली । 17 January 2026 Panchang। आज 17 जनवरी 2026, शनिवार का दिन है और माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से शनि देव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है तथा जीवन में स्थिरता और शांति का वास होता है। आज के दिन पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि पर मूल नक्षत्र और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह संयोग विशेष माना जाता है।
    मूल नक्षत्र को जहां एक ओर उग्र और तीव्र स्वभाव का माना जाता है, वहीं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र विजय और सफलता का प्रतीक है। ऐसे में आज का दिन कुछ कार्यों के लिए अनुकूल तो कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला माना गया है। धार्मिक दृष्टि से माघ माह को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस महीने में स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व होता है। चतुर्दशी तिथि पर शिव आराधना का भी विशेष फल प्राप्त होता है। आज शनिवार होने के कारण शिव और शनि दोनों की पूजा करने से विशेष लाभ मिल सकता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और उड़द दाल का दान करना शुभ माना जाता है।

    आज के शुभ मुहूर्त

    आज के दिन कुछ विशेष समय ऐसे हैं, जिन्हें शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 बजे से 12:58 बजे तक रहेगा। यह समय लगभग सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। वहीं अमृत काल सुबह 5:05 बजे से 6:49 बजे तक रहेगा, जो पूजा-पाठ और ध्यान के लिए श्रेष्ठ है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:37 बजे से 6:25 बजे तक रहेगा, इस समय साधना और आत्मिक चिंतन से विशेष फल प्राप्त होता है।

    आज के अशुभ काल
    आज के दिन कुछ समय ऐसे भी हैं, जिनमें शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। राहु काल सुबह 9:55 बजे से 11:16 बजे तक रहेगा। यम गण्ड दोपहर 1:57 बजे से 3:18 बजे तक रहेगा, जबकि कुलिक काल सुबह 7:14 बजे से 8:35 बजे तक माना जाएगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8:40 बजे से 9:23 बजे तक रहेगा। वर्ज्यम काल दो समय में रहेगा—सुबह 6:25 बजे से 8:11 बजे तक और शाम 6:36 बजे से 8:20 बजे तक।

    सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
    आज सूर्य का उदय सुबह 7:14 बजे और सूर्यास्त शाम 5:59 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 6:02 बजे और चंद्रास्त शाम 4:41 बजे होगा। कुल मिलाकर 17 जनवरी 2026 का दिन धार्मिक कार्यों, शनि पूजा, दान-पुण्य और आत्मिक साधना के लिए उपयुक्त है। शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए कार्य करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।