Tag: sea

  • गेटवे ऑफ इंडिया के पास समंदर में फेरी का इंजन हुआ खराब, दूसरी नाव से किया सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

    गेटवे ऑफ इंडिया के पास समंदर में फेरी का इंजन हुआ खराब, दूसरी नाव से किया सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू


    मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार रात गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में एक फेरी का इंजन अचानक खराब हो गया। बीच समुद्र में फेरी के रुकने से उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय नाव संचालक की मदद पहुंचने तक यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

    हालांकि, राहत की बात रही कि स्थानीय पुलिस और एक अन्य लोकल बोट ऑपरेटर ने फेरी में सवार 34 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों समेत सभी 38 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की है।

    लौटते वक्त बीच समुद्र में बंद हुआ इंजन
    ‘अनवारी’ नाम की यह फेरी यात्रियों को करीब आधे घंटे की समुद्री सैर कराती है। गेटवे ऑफ इंडिया लौटते समय समुद्र तट से करीब 1.5 नॉटिकल मील दूर अचानक उसका इंजन खराब हो गया। उस समय फेरी पर 34 यात्री और चालक दल के चार सदस्य मौजूद थे।

    फेरी के खराब होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद कांस्टेबल अभिजीत शिंदे और अन्य पुलिसकर्मियों ने आसपास मौजूद नावों की जानकारी जुटानी शुरू की।

    पास में मौजूद थी दूसरी नाव
    पुलिस को पता चला कि समुद्री सैर कराने वाली एक अन्य नाव ‘आजाद हिंद’ खराब फेरी के पास ही मौजूद है। पुलिस अधिकारियों ने नाव के मालिक जुनैद मुल्ला से संपर्क कर तत्काल मदद मांगी।

    इसके बाद ‘आजाद हिंद’ मौके पर पहुंची और खराब पड़ी ‘अनवारी’ को खींचकर सुरक्षित गेटवे ऑफ इंडिया की जेट्टी नंबर 2 तक ले आई। करीब रात 9:30 बजे फेरी को जेट्टी तक पहुंचाया गया। सभी 34 यात्रियों और चालक दल के चारों सदस्यों को बिना किसी चोट के सुरक्षित तट पर उतार लिया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

  • अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए समुद्र में 1600 फीट की दीवार बनाएगा स्पेन

    अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए समुद्र में 1600 फीट की दीवार बनाएगा स्पेन


    मैड्रिड।
    मोरक्को (Morocco) से घुस आए अवैध प्रवासियों (Illegal Immigrants) के चलते स्पेन (Spain) में काफी समस्या हुई है। अब स्पेन ने इससे निपटने के लिए नया तरीका इस्तेमाल करने का फैसला किया है। स्पेन (Spain) ने घोषणा की है कि वह अपने उत्तरी अफ़्रीकी क्षेत्र स्यूटा और पड़ोसी मोरक्को के बीच समुद्री सीमा (Maritime border.) पर 500 मीटर लंबा (1,600 फीट) बैरियर बनाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेउटा के तटीय इलाके में ताराजल ब्रेकवॉटर के पास एक तैरता हुआ अवरोध लगाया गया था। गौरतलब है कि मोरक्को के साथ लगती स्पेन के सेउटा सीमा पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। स्पेन सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।


    ब्रेकवॉटर बैरियर को पार कर गए

    स्पेन सरकार ने कहाकि मृतकों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो डूब गए और कुछ ‘ब्रेकवॉटर बैरियर’ को पार करने की भगदड़ में मारे गए। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सेउटा की घटनाओं पर यूरोपीय संघ के कुछ नेताओं की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहाकि स्पेन को यूरोपीय संघ के सीमा-रहित शेंगेन क्षेत्र से निलंबित करने की मांग पूर्वाग्रह, फर्जी खबरों, अज्ञानता या राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। शनिवार सुबह तैरकर सेउटा के ताराजल तट पर पहुंचे कुछ थके-हारे प्रवासियों को सैनिकों ने सीमा के पार वापस भेज दिया।


    गृह मंत्रालय ने क्या कहा

    स्पेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका में स्पेन के इलाके में दाखिल होने वालों में ज्यादातर लोग पहले ही मोरक्को लौट चुके हैं। स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का ने शनिवार को सेउटा में पत्रकारों से कहाकि हम कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हैं। जब यह सवाल पूछा गया कि दोनों तरफ कड़ी सुरक्षा के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग सीमा कैसे पार कर पाए और क्या मोरक्को से सेउटा को कोई खतरा है, तो मार्लास्का ने रबात में मौजूद सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहाकि इन घटनाओं का स्पेन और मोरक्को को मिलकर जायजा लेने की जरूरत है। लेकिन पड़ोसी देशों के साथ सहयोग की वजह से ही स्पेन 24 घंटे में हालात को सामान्य कर पाया।


    इटनी ने शुरू की यात्रियों की जांच

    उधर, इटली ने स्पेन से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रूप से सीमा पर जांच शुरू कर दी है। फ्रांस ने भी अपनी सीमाओं पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री सांचेज ने यूरोपीय संघ के गृह मंत्रियों की आपातकालीन बैठक बुलाने का भी आह्वान किया है। करीब 84,000 की आबादी वाले सेउटा शहर पर इस अचानक आए दबाव के कारण स्पेन और पूरे यूरोप में राजनीतिक बहस छिड़ गई है। इटली ने हवाई और समुद्री मार्ग से स्पेन से आने वाले गैर-यूरोपीय संघ के नागरिकों की जांच शुरू कर दी है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि यूरोपीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए यह कदम आवश्यक था।