Tag: Sharvari Wagh

  • ग्लैमर और खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं शरवरी वाघ, हर लुक बना रहा सुर्खियां

    ग्लैमर और खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं शरवरी वाघ, हर लुक बना रहा सुर्खियां

    नई दिल्ली ।  बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ शरवरी अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज के कारण भी फैंस के बीच खास पहचान बना चुकी हैं। सोशल मीडिया से लेकर फैशन इवेंट्स तक, उनका हर लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। उनकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगती हैं और फैंस उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं।

    फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में शरवरी एक अलग और दिलचस्प किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह मशहूर पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म में रोमांस और इमोशन्स का खास मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें शरवरी अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    शरवरी वाघ का फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है। वह हर आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। चाहे रेड कार्पेट का लुक हो, फोटोशूट की स्टाइलिंग हो या फिर कैजुअल फैशन, उनका हर अंदाज बेहद आकर्षक नजर आता है। हाल ही में सामने आई उनकी कई तस्वीरों में उन्होंने अलग-अलग ग्लैमरस ड्रेस में अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा। किसी तस्वीर में वह शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं तो कहीं मिनी ड्रेस में उनका बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।

    उनके फैंस खासतौर पर इस बात को पसंद करते हैं कि शरवरी हर लुक में बेहद नेचुरल और कॉन्फिडेंट दिखाई देती हैं। उनकी मुस्कान, एक्सप्रेशन और कैमरे के सामने पोज देने का अंदाज उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो जाती हैं और लाखों लाइक्स बटोरती हैं।

    फिल्मी करियर की बात करें तो शरवरी ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। वह केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अभिनय के जरिए भी लगातार खुद को साबित कर रही हैं। दर्शकों को उनसे आने वाले समय में कई बड़े और दमदार प्रोजेक्ट्स की उम्मीद है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और फैशन स्टाइल युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

    इन दिनों शरवरी का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल किया जा रहा है जो अपनी खूबसूरती, स्टाइल और अभिनय—तीनों के दम पर इंडस्ट्री में मजबूत जगह बना रही हैं। अपकमिंग फिल्म को लेकर बढ़ती चर्चा और उनके लगातार वायरल हो रहे ग्लैमरस लुक्स ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में शरवरी वाघ मनोरंजन जगत की बड़ी स्टार्स में अपनी जगह बना सकती हैं।

  • फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

    फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम


    नई दिल्ली। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘मुंज्या’ ने शरवरी वाघ को एक अलग पहचान दिलाई इसके बाद वह काफी चर्चा में रहने लगी। वहीं अब 2026 में उनकी कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिल सकते हैं. एक्ट्रेस को लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

    फिल्म अल्फा
    शरवरी की जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें ‘अल्फा’ शामिल है। इस सिम की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार।शरवरी के साथ इसमें आलिया भ्ट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी।इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में शरवरी का किरदार पहले से अलग अंदाज में नजर आ सकता है।अब फैंस उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’
    इसके अलावा शरवरी ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना,नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। अब इस फिल्म के लोग रहे हैं तक रहे हैं और शरवरी को नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।

    इन प्रोजेक्ट पर भी कर रही है काम
    फिल्मों के अलावा भी शरवरी वाघ के पास कई और प्रोजेक्ट्स की चर्चा हो रही है पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है।जिसके बाद उन्हें लगातार नई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। एक्ट्रेस सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही अब्बास जफ्फर की अपकमिंग फिल्म को भी लेकर चर्चा तेज है। हालांकि कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस के लिए 2026 काफी अच्छा जाने वाला है।

  • अल्फा की रिलीज डेट बदली: अब सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

    अल्फा की रिलीज डेट बदली: अब सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट बदलना आम बात है और अब इसी कड़ी में आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। काफी समय से चर्चा थी कि इस फिल्म का सामना सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से हुआ था। से हो सकता है लेकिन अब यह क्लैश टल गया है।

    दरअसल आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले खबरें थीं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है या फिर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी लेकिन नई तारीख के साथ। अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

    फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार 9 मार्च को इसके टीजर पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में अल्फा का सिंबल दिखाई देता है जिसमें आलिया भट्ट की झलक भी देखने को मिलती है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ दोनों दमदार एक्शन करती नजर आएंगी।

    फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दोनों ही कलाकार अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं और उनके किरदार फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे।

    दिलचस्प बात यह है कि अल्फा की रिलीज डेट पहले भी दो बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया। उसी दिन सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान रिलीज होने वाली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को जुलाई तक टालने का फैसला किया।

    फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा अल्फा 10.07.2026 सिनेमाज में मिलते हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है वहीं कुछ ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह अक्सर मजबूत और फीमेल सेंट्रिक किरदारों वाली फिल्में चुनती हैं।

    अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो अल्फा दरअसलयशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसी यूनिवर्स में पहले टाइगर पठान और वॉर जैसी सफल फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में भी अल्फा की झलक दिखाई गई थी जिससे दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और इसकी कहानी दो महिला जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में यह फिल्म एक्शन और स्पाई थ्रिलर के शौकीनों के लिए खास होने वाली है।