Tag: significant

  • US: ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव को बताया बेहदअहम….. , बोले- मुझे उम्मीदवार समझकर करें वोटिंग

    US: ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव को बताया बेहदअहम….. , बोले- मुझे उम्मीदवार समझकर करें वोटिंग


    वाशिंगटन।
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने आगामी मिडटर्म चुनाव (Midterm Elections) को देश के लिए बेहद अहम बताया है. 16 अक्टूबर को जॉर्जिया के डाल्टन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की. ट्रंप ने कहा कि इस चुनाव में लोग ऐसा समझें, जैसे वह खुद भी बैलेट पर उम्मीदवार हों।

    ट्रंप ने कहा कि जब वह चुनाव लड़ते हैं, तब उन्हें 49 फीसदी ज्यादा वोट मिलते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके उम्मीदवार न होने पर लोग उतनी संख्या में वोट करने नहीं पहुंचते. ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समर्थकों को मतदान करना होगा।


    ‘हमारे काम को हमसे छिनने नहीं दे सकते’

    रैली में ट्रंप ने कहा कि यह शायद अमेरिका के इतिहास का सबसे अहम मिडटर्म चुनाव है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने समर्थकों से कहा कि वे वोट डालने जरूर जाएं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पहले से ज्यादा महान बनाया गया है. उनकी सरकार की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए मतदान जरूरी है. उन्होंने अपने कार्यकाल के शुरुआती दो सालों को भी बेहद सफल बताया, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दो साल पूरे होने में अभी चार महीने बाकी हैं।

    ट्रंप के संबोधन के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया. इस दौरान कई लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि ये लोग पैसे लेकर प्रदर्शन करने आए थे. उन्होंने कहा कि वे पैसे लेकर आए प्रदर्शनकारी हैं. हमारे यहां ऐसे दो या तीन लोग थे.

    अर्थव्यवस्था और रोजगार पर किए दावे
    ट्रंप ने रैली में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए रोजगार, व्यक्तिगत आय और गरीबी दर को लेकर कई दावे किए. उन्होंने कहा कि देश में पहले से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और व्यक्तिगत आय अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में गरीबी दर ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में नई फैक्ट्रियां बन रही हैं. उनके मुताबिक, कार और दवा कंपनियां भी बड़े निवेश कर रही हैं।

    रैली के दौरान ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने को लेकर भी मजाक किया. उन्होंने कहा कि उनके पास गोल्फ कोर्स और झील है और अब वह एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी चाहते हैं. ट्रंप ने इस विचार को एक मजाकिया अंदाज में पेश किया और कहा कि अब केवल एक महासागर की कमी है. रैली में ट्रंप का मेन मैसेज आगामी मिडटर्म चुनाव में वोटिंग को लेकर था. उन्होंने समर्थकों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में उनकी सरकार के कामकाज का भविष्य दांव पर है।

  • अगले 33 दिन 6 राशियों के लिए खास, गुरु की कृपा से धन, करियर और परिवार में बदलाव के संकेत

    अगले 33 दिन 6 राशियों के लिए खास, गुरु की कृपा से धन, करियर और परिवार में बदलाव के संकेत


    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य, धर्म, विस्तार और धन का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, गुरु की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में गुरु चंद्रमा की राशि में विराजमान हैं, जिससे अगले 33 दिनों का समय वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है।

    ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, चंद्रमा की राशि में गुरु का संचरण मानसिक शांति, आर्थिक मजबूती और विचारों में बदलाव से जुड़ा माना जाता है। इस अवधि में अटके काम आगे बढ़ने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के योग बताए जा रहे हैं।

    वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार
    वृषभ राशि के जातकों के लिए अगले 33 दिन आर्थिक लिहाज से अनुकूल माने जा रहे हैं। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और कहीं पैसा अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है।

    कर्क राशि: नौकरी में नई जिम्मेदारी
    कर्क राशि वालों पर गुरु की विशेष कृपा रहने की ज्योतिषीय मान्यता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार करने वालों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

    कन्या राशि: करियर और पढ़ाई में प्रगति
    कन्या राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और शिक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बताए जा रहे हैं। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल माना गया है और इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना जताई गई है।

    वृश्चिक राशि: अटके काम होंगे पूरे
    वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां और उथल-पुथल कम होने के संकेत हैं। गुरु की कृपा से लंबे समय से अटके कामों में गति आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं।

    धनु राशि: कारोबार में विस्तार के योग
    धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं। इसलिए ज्योतिषीय मान्यता में गुरु का यह गोचर इस राशि के लिए विशेष माना जाता है। कारोबार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने और मानसिक शांति मिलने के योग हैं।

    मीन राशि: सफलता और पारिवारिक सुख
    मीन राशि के जातकों के लिए अगले 33 दिन शुभ परिणाम देने वाले माने जा रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के अवसर बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आने के साथ घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

    ज्योतिषीय मान्यता क्या कहती है?
    ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रहों में प्रमुख स्थान दिया गया है और इसे ज्ञान, धन, शिक्षा, संतान, धर्म तथा विस्तार से जोड़ा जाता है। इसी आधार पर गुरु की अनुकूल स्थिति को इन छह राशियों के लिए आर्थिक, करियर और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं; इनके आधार पर होने वाले परिणामों को निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जा सकता।