त्वचा के लिए खास है सेब
सेब में विटामिन-C की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर में कोलेजन प्रोटीन के निर्माण को बढ़ावा देता है। कोलेजन ही वह तत्व है जो त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है और उसे ढीला होने से रोकता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अहम भूमिका निभाते हैं। आप घर में आसानी से सब का जूस बनाकर पी सकते हैं यह आपकी स्किन को दिन पर दिन और अच्छा बनाएगा।
चुकंदर का जूस
चुकंदर को अक्सर रक्तवर्धक माना जाता है लेकिन यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। जब त्वचा की कोशिकाओं तक भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं तो चेहरा अपने आप खिला-खिला नजर आता है। आप चुकंदर का भी जूस बनाकर रोजाना पी सकती हैं। चुकंदर लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। शरीर से जैसे ही विषैले तत्व बाहर निकलते हैं मुहांसों और दाग-धब्बों की समस्या कम होने लगती है।
गाजर का जूस
गाजर में विटामिन A भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करता है। गाजर का जूस स्किन को अंदर से पोषण देता है, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखती है। यह झुर्रियों और डल स्किन को कम करने में भी मदद करता है।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
आप इन तीनों जूस को अलग-अलग भी पी सकती हैं। लेकिन अगर आप तीनों को मिलाकर पिएंगी तब आपकी स्किन जल्द से जल्द ठीक होने लगेगी दाग धब्बे दूर होने लगेंगे और स्क्रीन में अलग सी चमक आ जाएगी।
