Tag: skincare routine India

  • Night Skincare Alert: सोने से पहले चेहरे पर ये चीजें न लगाएं, ज्यादातर लोग कर रहे हैं बड़ी गलती

    Night Skincare Alert: सोने से पहले चेहरे पर ये चीजें न लगाएं, ज्यादातर लोग कर रहे हैं बड़ी गलती


    नई दिल्ली। रात का समय त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। सोते समय आपकी त्वचा खुद को रिपेयर और रिन्यू करती है। लेकिन कई लोग अनजाने में सोने से पहले ऐसे प्रोडक्ट्स या घरेलू नुस्खे चेहरे पर लगा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे मुहांसे, एलर्जी, ऑयली स्किन और स्किन डैमेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं, रात में कौन-सी चीजें चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए।

    भारी और ऑयली क्रीम
    रात में अधिक मॉइश्चराइजर लगाने की गलती अक्सर की जाती है। लेकिन बहुत ज्यादा भारी या ऑयली क्रीम लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं। इसके कारण पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए रात में हमेशा हल्का और स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर होता है।

    नींबू
    नींबू को स्किन ब्राइटनिंग के लिए इस्तेमाल करना आम है, लेकिन इसे रात में सीधे चेहरे पर लगाना नुकसानदेह हो सकता है। नींबू में एसिडिक तत्व होते हैं, जिससे त्वचा में जलन, रेडनेस और एलर्जी हो सकती है। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।

    मेकअप हटाए बिना सोना
    यह सबसे बड़ी और आम गलती है। मेकअप हटाए बिना सोने से पोर्स बंद हो जाते हैं, पिंपल्स बढ़ सकते हैं और त्वचा बेजान दिख सकती है। सोने से पहले हमेशा क्लींजर या मेकअप रिमूवर से चेहरा साफ करना जरूरी है।

    टूथपेस्ट का इस्तेमाल
    कुछ लोग पिंपल्स को जल्दी सुखाने के लिए टूथपेस्ट लगाते हैं। यह स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा सूख सकती है, जलन और रेडनेस बढ़ सकती है। पिंपल्स के लिए हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

    ज्यादा स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
    रात में कई प्रोडक्ट्स जैसे सीरम, क्रीम, ऑयल और फेस पैक एक साथ लगाने से स्किन के लिए ओवरलोड हो सकता है। इससे स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है। इसलिए कम लेकिन सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हमेशा बेहतर होता है।

    सही नाइट स्किनकेयर रूटीन
    रात में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सरल और हल्का रूटीन अपनाएं:

    हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें।

    मेकअप पूरी तरह हटाएं।

    जरूरत हो तो हल्का सीरम लगाएं।

    स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।

    यह रूटीन त्वचा को रातभर हाइड्रेट और रिपेयर रखने में मदद करता है, जिससे सुबह त्वचा फ्रेश, चमकदार और हेल्दी दिखती है।

  • Natural Skin Care Habits: अगर महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आपके चेहरे पर असर नहीं दिखा पा रहे हैं,

    Natural Skin Care Habits: अगर महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आपके चेहरे पर असर नहीं दिखा पा रहे हैं,


    नई दिल्‍ली । कई बार ऐसा होता है कि हम महंगी से महंगी क्रीम, सीरम और फेस पैक इस्तेमाल करते हैं, फिर भी चेहरे पर वो निखार नहीं आता जिसकी उम्मीद होती है। तब मन में सवाल उठता है कि आखिर कमी कहां रह गई। असल में स्किन की सेहत सिर्फ बाहर से लगाए गए प्रोडक्ट्स पर नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतों पर टिकी होती है। सही दिनचर्या अपनाकर, बिना ज्यादा खर्च किए भी चेहरे पर नैचुरल पिंक ग्लो लाया जा सकता है।अगर नींद पूरी नहीं होती, तो उसका असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। डलनेस, डार्क सर्कल और पिंपल्स की बड़ी वजह खराब स्लीप साइकल मानी जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है। अच्छी नींद से चेहरा फ्रेश दिखता है और नेचुरल ग्लो अपने आप नजर आने लगता है।

    पानी की कमी छीन लेती है चेहरे की चमक

    दिनभर कम पानी पीने से शरीर ही नहीं, स्किन भी डिहाइड्रेट हो जाती है। जब स्किन में नमी की कमी होती है, तो चेहरा बेजान और रूखा लगने लगता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन अंदर से हाइड्रेट रहती है। यही आदत चेहरे पर पिंक और हेल्दी ग्लो लाने में मदद करती है।
    संतुलित डाइट है नेचुरल ब्यूटी का राज
    स्किन की सेहत का सीधा कनेक्शन हमारे खाने से होता है। ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ा सकता है। वहीं फल, सब्जियां, नट्स और प्रोटीन से भरपूर डाइट स्किन को जरूरी पोषण देती है। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना स्किन को अंदर से मजबूत बनाता है।

    चेहरे की सही सफाई भी है जरूरी

    दिनभर धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन चेहरे पर जम जाता है। अगर स्किन को ठीक से साफ न किया जाए, तो पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। दिन में दो बार हल्के क्लींजर से फेस वॉश करना स्किन को साफ रखता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।

    धूप से बचाव भी है स्किन के लिए जरूरी

    बिना धूप से बचाव के बाहर निकलना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सूरज की तेज किरणें स्किन एजिंग और पिगमेंटेशन बढ़ा सकती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाहर जाते समय सन प्रोटेक्शन अपनाना स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है।

    तनाव कम करेंगे तो चेहरा खुद बोलेगा
    ज्यादा तनाव सिर्फ दिमाग ही नहीं, स्किन को भी प्रभावित करता है। स्ट्रेस हार्मोनल बदलाव लाकर स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ा सकता है। रोज थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालना, रिलैक्स करना और पॉजिटिव रहना चेहरे पर साफ नजर आता है।