Tag: Smriti Mandhana

  • महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज के सभी मैचों में फ्री एंट्री, क्रिकेट को बढ़ावा देने की पहल

    महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज के सभी मैचों में फ्री एंट्री, क्रिकेट को बढ़ावा देने की पहल


    नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली टी20 सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जाने वाले तीनों टी20 मुकाबलों में महिला दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव के बाद छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने यह फैसला लिया है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक महिला दर्शकों को स्टेडियम तक लाना और उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाने का अवसर देना है। नवरात्रि के दौरान होने वाले इन मुकाबलों में बड़ी संख्या में महिला प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
    भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले 16 अक्टूबर 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के एक सूत्र के मुताबिक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि महिला दर्शकों को तीनों मुकाबलों में मुफ्त प्रवेश दिया जाना चाहिए। इसके बाद संघ ने इस प्रस्ताव पर अमल करने का निर्णय लिया। क्रिकेट संघ ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस पहल की जानकारी साझा की और महिला प्रशंसकों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की।

    इस फैसले को महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलने से वे बिना टिकट की चिंता किए मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा सकेंगी। नवरात्रि के समय होने वाले इन मैचों से रायपुर में खेल और त्योहार का माहौल एक साथ देखने को मिल सकता है। आयोजकों की कोशिश है कि स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहें और भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर भरपूर समर्थन मिले।

    इस टी20 सीरीज की एक और खास बात यह है कि स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी पारी की शुरुआत करेंगी। उनकी कप्तानी में टीम के प्रदर्शन पर प्रशंसकों की नजर रहेगी। वहीं जिम्बाब्वे की महिला टीम के लिए भी यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के खिलाफ उसकी पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर देंगे।

    रायपुर में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जाने को लेकर भी उत्साह है। अब तक इस मैदान पर कई बड़े क्रिकेट मुकाबले आयोजित हो चुके हैं लेकिन महिला अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी शहर के लिए नया अनुभव होगी। महिला दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा से इस आयोजन को और व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहन दास निदेशक विजय शाह पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी सचिव विन्तेश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सीरीज के लिए आमंत्रित किया था।

    टी20 सीरीज के बाद भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें वनडे मुकाबलों के लिए वडोदरा जाएंगी। वहां 23 से 28 अक्टूबर के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। फिलहाल रायपुर में होने वाले टी20 मुकाबलों पर सभी की नजरें टिकी हैं। महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने के फैसले से स्टेडियम में उत्साह बढ़ने की संभावना है और यह पहल महिला क्रिकेट के प्रति दर्शकों की भागीदारी को प्रोत्साहित कर सकती है।

  • स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास…. सर्वाधिक रन बनाने वाली नंबर-1 महिला क्रिकेटर बनी, मिताली को छोड़ा पीछा

    स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास…. सर्वाधिक रन बनाने वाली नंबर-1 महिला क्रिकेटर बनी, मिताली को छोड़ा पीछा


    दुबई।
    भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Women’s Cricket) की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Women’s International Cricket) में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने महिला एशिया कप में मंधाना की शतक की बदौलत हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए।


    मंधाना का शतक

    मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 36वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें लीं थीं। हालांकि, इसके बाद मंधाना ने सीधे चौथी गीयर में बल्लेबाजी की। उन्होंने अगले 50 रन के लिए केवल 17 गेंदें लीं। मंधाना ने 57 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया। स्मृति मंधाना ने 64 गेंद में 14 चौके और सात छक्के की मदद से 124 रन की पारी खेली। वह रन आउट हुईं।


    महान मिताली राज का कौन सा रिकॉर्ड टूटा?

    मंधाना के नाम अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,880 रन हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिताली राज के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मिताली लंबे समय तक इस सूची में शीर्ष पर थीं और भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रही हैं। मिताली के बाद इस लिस्ट में सूजी बेट्स, शार्लोट एडवर्ड्स और स्टेफनी टेलर जैसी दिग्गज बल्लेबाज हैं।

    मिताली राज के संन्यास के बाद अब मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी स्टार के रूप में लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। स्मृति मंधाना ने सिर्फ मिताली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, बल्कि महिला क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी के एक नए युग की शुरुआत का संकेत भी दिया है।


    भारत के लिए टी20 में शतक का कौन सा रिकॉर्ड?

    भारत की महिला टीम की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक तीन शतक दर्ज किए गए हैं। स्मृति मंधाना ने इस सूची में दो बार अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 112 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, मंधाना की 124 रन की पारी भारतीय महिला खिलाड़ी की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 2018 टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी।


    मंधाना का शतक के मामले में कौन सा रिकॉर्ड?

    स्मृति मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना लिया है। उनके नाम अब 18 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। वह इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट से आगे निकल गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज एल वोल्वार्ड्ट 17-17 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 15 शतकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स तथा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट 14-14 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।


    महिला T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

    स्मृति मंधाना ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ दुबई में खेली अपनी शानदार पारी के दौरान सात छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने भारत की महिला टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मंधाना के नाम अब इस फॉर्मेट में 95 छक्के हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 89 छक्के लगाए हैं।


    महिला टी20 एशिया कप का कौन सा रिकॉर्ड टूटा?

    स्मृति मंधाना ने महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 2026 में दुबई में हांगकांग के खिलाफ नाबाद 120 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का 2024 में मलयेशिया के खिलाफ बनाया गया नाबाद 119 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।


    महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़े टीम स्कोर

    महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़े टीम स्कोर के मामले में भारत का दबदबा नजर आता है। भारत ने 2024 में दांबुला में यूएई के खिलाफ 201/5 रन बनाकर टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया था। वहीं 2026 में दुबई में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भारत ने 193/5 रन बनाए, जो इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

  • मंधाना-हरमनप्रीत का दम, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारत का दबदबा; इंग्लैंड को शुरुआती झटका

    मंधाना-हरमनप्रीत का दम, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारत का दबदबा; इंग्लैंड को शुरुआती झटका


    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए और दिन का खेल समाप्त होने से पहले इंग्लैंड को शुरुआती झटका देकर दबाव भी बना दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए हैं और वह अभी भारत के स्कोर से 264 रन पीछे है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद यास्तिका भाटिया भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 12 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। जेमिमा ने 38 गेंदों में 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे।

    इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना का बेहतरीन साथ निभाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारतीय पारी को मजबूती दी। स्मृति मंधाना शानदार लय में नजर आईं और 108 गेंदों में 11 चौकों तथा एक छक्के की मदद से 83 रन बनाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 58 रन का अहम योगदान दिया।

    मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 87 गेंदों पर 57 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल रहे। हालांकि मंधाना के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ा गई और टीम ने अपने अंतिम छह विकेट केवल 95 रन जोड़कर गंवा दिए। ऋचा घोष और स्नेह राणा दोनों 13-13 रन बनाकर आउट हुईं।

    इंग्लैंड की ओर से अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 68 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इस्सी वोंग और मैडी विलियर्स ने दो-दो विकेट लिए, जबकि लॉरेन बेल को एक सफलता मिली।

    दिन का खेल समाप्त होने से पहले भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार शुरुआत की। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को सिर्फ दो रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। स्टंप्स तक हीथर नाइट एक रन और मैया बाउचियर 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड को अभी भारत की पहली पारी के स्कोर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना है।

    पहले दिन के खेल के बाद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अब दूसरे दिन गेंदबाजों की कोशिश इंग्लैंड को कम स्कोर पर समेटकर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने की होगी।

  • लॉर्ड्स में हरमनप्रीत का धमाका आखिरी ओवर में बरसे छक्के भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 171 रन का लक्ष्य

    लॉर्ड्स में हरमनप्रीत का धमाका आखिरी ओवर में बरसे छक्के भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 171 रन का लक्ष्य


    नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ग्रुप ए के बेहद अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 171 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत के लिए यह मुकाबला किसी करो या मरो की स्थिति जैसा था और बल्लेबाजों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया।

    भारत को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। हालांकि टी20 क्रिकेट के लिहाज से यह साझेदारी अपेक्षाकृत धीमी रही लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने विकेट संभालते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी। शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और दो शानदार छक्के शामिल रहे। वह टीम के 66 रन के स्कोर पर पहला विकेट बनकर पवेलियन लौटीं।

    शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकीं। उन्होंने 37 गेंदों पर 38 रन की संयमित पारी खेली और भारत का दूसरा विकेट 83 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज ने पारी को मजबूती दी और रन गति को भी बनाए रखा।

    जेमिमा रोड्रिगेज ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। बल्लेबाजी के दौरान असहज महसूस होने के कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गईं। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने कंधों पर उठा ली।

    हरमनप्रीत ने एक बार फिर बड़े मैच की खिलाड़ी होने का परिचय दिया। उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 27 गेंदों पर 56 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक पारी में छह चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। खास तौर पर अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने भारतीय स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर वह आउट हुईं लेकिन तब तक भारत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर चुका था।

    पारी के अंत में दीप्ति शर्मा ने एक गेंद पर चार रन बनाए जबकि ऋचा घोष एक रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान सोफी मोलिनक्स सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने दो विकेट हासिल किए।

    यह मुकाबला दोनों टीमों का ग्रुप चरण का अंतिम मैच था। ऑस्ट्रेलिया लगातार चार जीत के साथ पहले ही मजबूत स्थिति में था जबकि भारत तीन जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ था। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का कठिन लक्ष्य देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

  • महिला टी20 विश्व कप 2026: क्यों इस बार खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है भारतीय टीम?

    महिला टी20 विश्व कप 2026: क्यों इस बार खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है भारतीय टीम?


    नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब बेहद कम समय बचा है और क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें दुनिया की शीर्ष टीमों पर टिकी हुई हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम अनुभव, युवा जोश और संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

    भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। पिछले कुछ महीनों में टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों और क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भारत के पास विश्व कप जीतने का सुनहरा अवसर है।

    भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बल्लेबाजी क्रम माना जा रहा है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार लय में हैं। दोनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड की परिस्थितियों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है और वे किसी भी गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बनाने की क्षमता रखती हैं। शीर्ष क्रम में उनकी सफल शुरुआत टीम को मजबूत आधार प्रदान कर सकती है।

    मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को अतिरिक्त मजबूती देती है। जेमिमा संकट के समय पारी को संभालने और रन गति बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़े मैचों की खिलाड़ी मानी जाती हैं और अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। हाल के मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी लय भी टीम प्रबंधन के लिए सकारात्मक संकेत है।

    भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्होंने कई मौकों पर विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता भारत को अतिरिक्त बढ़त दिला सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में उनकी आक्रामक पारी ने यह संकेत भी दिया है कि वह टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

    गेंदबाजी विभाग की बात करें तो इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। भारतीय टीम के पास रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और नंदिनी शर्मा जैसी प्रतिभाशाली गेंदबाज मौजूद हैं। नई गेंद से विकेट निकालने और मध्य ओवरों में दबाव बनाने की उनकी क्षमता टीम की बड़ी ताकत मानी जा रही है।

    इसके अलावा भारत का स्पिन आक्रमण भी बेहद संतुलित और प्रभावशाली नजर आ रहा है। राधा यादव, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल जैसे गेंदबाज मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। विशेष रूप से मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है। अभ्यास मैचों में भी भारतीय स्पिनरों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

    टीम संयोजन, खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और विभिन्न परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता को देखते हुए भारतीय महिला टीम इस बार विश्व कप खिताब की मजबूत दावेदार दिखाई दे रही है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि टीम इस सुनहरे अवसर को ऐतिहासिक सफलता में बदल पाएगी या नहीं।

  • वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन


    नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप का इतिहास भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई शानदार उपलब्धियों और यादगार पारियों का गवाह रहा है। अब तक खेले गए नौ संस्करणों में भारतीय टीम भले ही खिताब जीतने से चूक गई हो, लेकिन कई भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। इनमें कुछ खिलाड़ियों ने लगातार रन बनाकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई और विश्व कप के मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी। आइए जानते हैं उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    इस सूची में सबसे ऊपर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व कप्तान मिताली राज संयुक्त रूप से मौजूद हैं। हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप के 39 मुकाबलों में 726 रन बनाए हैं। उन्होंने 25.03 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और चार अर्धशतक जड़े हैं। हरमनप्रीत की कई पारियां भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में यादगार मानी जाती हैं। लंबे समय से टीम की प्रमुख बल्लेबाज और कप्तान के रूप में उन्होंने बड़े टूर्नामेंटों में लगातार जिम्मेदारी निभाई है।

    उधर, भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में शामिल मिताली राज ने भी टी20 विश्व कप में 726 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 मैचों में 40.33 की शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए पांच अर्धशतक लगाए। मिताली की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनकी निरंतरता रही, जिसने वर्षों तक भारतीय टीम को मजबूती प्रदान की। टी20 विश्व कप में उनके नाम 79 चौके दर्ज हैं, जो उनकी तकनीकी दक्षता और भरोसेमंद बल्लेबाजी को दर्शाते हैं।

    तीसरे स्थान पर भारतीय टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना हैं। वर्ष 2014 से टी20 विश्व कप का हिस्सा रहीं मंधाना ने 25 मैचों में 524 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और आकर्षक शॉट्स के लिए प्रसिद्ध मंधाना ने कई मौकों पर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है। विश्व कप में उनके नाम 65 चौके और 11 छक्के दर्ज हैं।

    चौथे स्थान पर जेमिमा रोड्रिगेज हैं, जिन्होंने अपेक्षाकृत कम समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 2018 से 2024 के बीच खेले गए 19 टी20 विश्व कप मुकाबलों में उन्होंने 407 रन बनाए हैं। जेमिमा मध्यक्रम की भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरी हैं और दबाव की परिस्थितियों में उपयोगी पारियां खेलने के लिए जानी जाती हैं। उनकी निरंतर प्रगति भारतीय टीम के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

    इस सूची में पांचवें स्थान पर पूनम राउत का नाम आता है। उन्होंने 2009 से 2014 के बीच 15 मुकाबलों में 375 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। पूनम ने उस दौर में भारतीय टीम को मजबूती दी, जब महिला क्रिकेट धीरे-धीरे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा था।

    इन खिलाड़ियों के योगदान ने महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहचान मजबूत की है। आने वाले संस्करणों में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी खिलाड़ी नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ सकती हैं, जबकि युवा बल्लेबाजों से भी भारतीय क्रिकेट को नई उम्मीदें हैं।

  • स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ बनीं भारत की सबसे सफल बल्लेबाज

    स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ बनीं भारत की सबसे सफल बल्लेबाज

    नई दिल्ली/डरबन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा श्रृंखला के दौरान मंधाना ने वह मुकाम हासिल किया जो अब तक किसी भी भारतीय क्रिकेटर के नाम नहीं था। स्मृति मंधाना अब भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस विशिष्ट उपलब्धि के मामले में भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के स्थापित रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

    मैदान पर अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाने वाली मंधाना ने जैसे ही इस मुकाबले में व्यक्तिगत स्तर पर तेरहवां रन बनाया वैसे ही उन्होंने रोहित शर्मा के पूर्ववर्ती रनों के आंकड़े को पार कर लिया। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप से विदाई लेने से पहले जो शिखर स्थापित किया था उसे अब मंधाना ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। स्मृति मंधाना के नाम अब एक सौ इकसठ मैचों में चार हजार दो सौ चवालीस रन दर्ज हो गए हैं जो उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल टी20 बल्लेबाज बनाता है।

    मैच के घटनाक्रम पर नजर डालें तो विपक्षी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए विरोधी टीम ने अंतिम क्षणों में जीत हासिल कर ली लेकिन भारतीय खेमे के लिए मंधाना की यह व्यक्तिगत सफलता सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी रही। हार के बावजूद मंधाना के बल्ले से निकला यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट के सशक्तिकरण और वैश्विक मंच पर उनकी बढ़ती धमक का प्रतीक बनकर उभरा है।

    विश्व स्तर पर सर्वाधिक टी20 रनों की सूची पर गौर करें तो स्मृति मंधाना अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उनसे आगे अब केवल न्यूजीलैंड की एक खिलाड़ी का नाम आता है जबकि भारतीय खिलाड़ियों की सूची में मंधाना अब शीर्ष पर विराजमान हैं। मंधाना के बाद रोहित शर्मा और फिर हरमनप्रीत कौर का स्थान आता है। मंधाना का यह सफर आने वाले समय में युवा महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं है बल्कि यह महिला क्रिकेट के प्रति बदलते नजरिए और मैदान पर उनके अटूट समर्पण की जीत है।

  • रिश्तों की सच्चाई पर्दे के पीछे होती है डेजी शाह को अब भी है पलाश स्मृति के फिर साथ आने की उम्मीद

    रिश्तों की सच्चाई पर्दे के पीछे होती है डेजी शाह को अब भी है पलाश स्मृति के फिर साथ आने की उम्मीद


    नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना की शादी कभी फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं थी लेकिन यह सपना 25 नवंबर 2025 को हकीकत बनने से पहले ही टूट गया। सांगली में होने वाली इस शादी को सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले अचानक रद्द कर दिया गया जिसने दोनों के चाहने वालों को हैरान और मायूस कर दिया। शुरुआत में इसकी वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत बताई गई लेकिन धीरे धीरे सोशल मीडिया और खबरों में कई तरह के आरोप प्रत्यारोप सामने आने लगे जिससे मामला और उलझता चला गया।

    अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खास बात यह है कि डेजी शाह जल्द ही पलाश मुच्छल की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म में नजर आने वाली हैं ऐसे में उनका बयान और भी अहम माना जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेजी ने न सिर्फ इस मुद्दे पर खुलकर बात की बल्कि एक संतुलित और परिपक्व सोच भी सामने रखी।

    डेजी शाह ने बताया कि शादी कैंसिल होने के बाद पलाश सीधे उनसे संपर्क करने में हिचकिचा रहे थे। उन्हें कुछ अनजान लोगों के जरिए फिल्म का ऑफर मिला जो उन्हें थोड़ा असामान्य लगा। डेजी के अनुसार उनकी पलाश की बहन पलक से अच्छी दोस्ती है इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि अगर पलाश सच में उन्हें फिल्म में लेना चाहते तो वह सीधे या परिवार के माध्यम से संपर्क करते। इस अजीब स्थिति को समझने के लिए डेजी ने खुद पहल की और पलाश को मैसेज कर पूरी बात पूछी। इस पर पलाश ने जवाब दिया कि मौजूदा हालात को देखते हुए वह किसी से सीधे बातचीत करने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें डर था कि बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

    डेजी ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि वह किसी की निजी जिंदगी के आधार पर उसे जज करने में विश्वास नहीं रखतीं। उनका मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग अलग रखना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा हमें नहीं पता कि असल में क्या हुआ है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और हम सिर्फ सुनी सुनाई बातों के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं। यह दो परिवारों का निजी मामला है और सच्चाई क्या है यह वही लोग बेहतर जानते हैं।

    डेजी शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह नजरिया किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं है बल्कि वह निष्पक्ष रहने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान को उसके निजी जीवन की घटनाओं के आधार पर जज करना सही नहीं है खासकर तब जब पूरी सच्चाई सामने न आई हो। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें सामने आती हैं वे हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होतीं।

    अंत में डेजी ने उम्मीद जताई कि पलाश और स्मृति के बीच चीजें फिर से ठीक हो सकती हैं। उन्होंने कहा वे दोनों बहुत प्यारी जोड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा और वे फिर से साथ आ सकते हैं। डेजी का यह बयान न केवल उनके संवेदनशील और संतुलित नजरिए को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि रिश्तों को समझने के लिए धैर्य और निष्पक्षता कितनी जरूरी होती है।

  • स्मृति मंधाना शीर्ष पर बरकरार, हरमनप्रीत कौर और अन्य स्टार खिलाड़ियों ने रैंकिंग में लगाई छलांग

    स्मृति मंधाना शीर्ष पर बरकरार, हरमनप्रीत कौर और अन्य स्टार खिलाड़ियों ने रैंकिंग में लगाई छलांग


    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर आईसीसी महिलाओं की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। मंगलवार, 10 मार्च को जारी रैंकिंग में मंधाना ने अपनी स्थिरता और बेहतरीन फॉर्म का परिचय देते हुए टॉप पायदान बनाए रखा। उनके अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हैं और वर्तमान में वे 8वें स्थान पर हैं।

    हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की 0-3 से हार के बावजूद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने रैंकिंग में अच्छे अंक जुटाए। जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर खिसक गई हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन भविष्य में उन्हें फिर से शीर्ष पायदान दिला सकता है।

    न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी मचाया धमाल
    न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में है। नई कप्तान मेलानी केर ने सीरीज के पहले मैच में चार विकेट और दूसरे मैच में सात विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। केर अब एकदिवसीय गेंदबाजों की सूची में पांच पायदान ऊपर बढ़कर 11वें स्थान पर हैं और ऑलराउंडर रैंकिंग में पांचवें नंबर पर बनी हुई हैं।

    टीम की अन्य स्टार खिलाड़ियों में ब्रुक हैलीडे ने आठ पायदान ऊपर उठकर 11वें स्थान पर कब्जा किया, वहीं मैडी ग्रीन चार पायदान ऊपर आकर 22वें स्थान पर पहुंचीं। हैलीडे ने पहले मैच में 117 गेंदों में नाबाद 157 रन बनाए, जबकि ग्रीन ने लगातार दो मैचों में 94 रन का योगदान दिया।

    वेस्टइंडीज और श्रीलंका की झलक
    वेस्टइंडीज की बल्लेबाज हसिनी परेरा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे हसिनी रैंकिंग में 15 स्थान ऊपर उठकर 28वें पायदान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा इमेशा दुलानी को 17 स्थान का फायदा हुआ और वे 72वें नंबर पर आ गई हैं। उनकी हमवतन कविशा दिलहारी ने गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर जाकर 21वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 11वें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।

    गेंदबाजी में भी वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर ने आखिरी दो मैचों में तीन विकेट लेकर चार स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर जगह बनाई।

    इस रैंकिंग से साफ है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्टार खिलाड़ियों की निरंतरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन टीम की मजबूती को दर्शाता है। स्मृति मंधाना का शीर्ष स्थान बरकरार रहना और हरमनप्रीत कौर की टॉप 10 में मौजूदगी टीम के भविष्य के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत है।

  • स्मृति मंधाना से विवादित ब्रेकअप के बाद पलाश मुच्छल और उनका परिवार कैसा है? डेज़ी शाह ने अपडेट दिया

    स्मृति मंधाना से विवादित ब्रेकअप के बाद पलाश मुच्छल और उनका परिवार कैसा है? डेज़ी शाह ने अपडेट दिया


    नई दिल्ली । म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ़ हाल ही में तब सुर्खियों में आई जब क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी कैंसिल हो गई। उन पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगा था और इस विवाद के बीच अब उन्हें एक्टर डेज़ी शाह का सपोर्ट मिला है। एक्टर ने पलाश और उनके परिवार के बारे में बात की उन्हें पॉज़िटिव और ज़मीन से जुड़े लोग बताया। डेज़ी शाह ने पलाश मुच्छल और उनके परिवार की तारीफ़ की
    फ़िल्मज्ञान से बातचीत में डेज़ी जो पलाश की अगली डायरेक्टोरियल फ़िल्म में काम करने वाली हैं ने उनके साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और कहा पलाश एक बहुत अच्छे इंसान हैं। असल में मैं उनसे कुछ बार मिल चुकी हूँ। पलक ने जय हो के लिए एक गाना किया था इसलिए मैं उन्हें तब से जानती हूँ। मैं अक्सर पलक के घर जन्मदिन और गणपति पूजा पर होने वाली पार्टियों में जाती हूँ और इसी तरह मेरी मुलाकात पलाश से हुई। इसी तरह मुझे पता चला कि वह एक म्यूज़िक कंपोज़र और डायरेक्टर हैं।
    कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में
    पलाश और स्मृति 25 नवंबर को शादी करने वाले थे। हालाँकि उनकी शादी के दिन सेरेमनी कैंसिल कर दी गई। शुरू में यह बताया गया कि स्मृति के पिता बेहोश हो गए थे और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जिससे शादी कैंसिल कर दी गई। इसके तुरंत बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि शादी इसलिए कैंसिल कर दी गई क्योंकि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया था। हालांकि पलाश ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
    इसके तुरंत बाद स्मृति और पलाश दोनों ने इंस्टाग्राम पर कन्फर्म किया कि उनकी शादी सच में कैंसिल हो गई है। पलाश ने लिखा मैंने अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने और अपने पर्सनल रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग किसी ऐसी चीज़ के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं जो मेरे लिए सबसे पवित्र रही है। यह मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए इसे शालीनता से झेलूंगा। मुझे सच में उम्मीद है कि हम एक समाज के तौर पर बिना वेरिफाइड गॉसिप के आधार पर किसी को जज करने से पहले रुकना सीखेंगे जिसके सोर्स कभी पता नहीं चलते। हमारे शब्द हमें ऐसे चोट पहुंचा सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।

    पलाश मुच्छल के डायरेक्शन के बारे में
    फिल्ममेकर ने तब से अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स फिर से शुरू कर दिए हैं और श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह को लीड रोल में लेकर एक फीचर फिल्म डायरेक्ट करने के लिए तैयार हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।