Tag: South Actress

  • Raashii Khanna का ग्लैमरस अंदाज वायरल, स्टाइलिश लुक ने फैंस को बनाया दीवाना

    Raashii Khanna का ग्लैमरस अंदाज वायरल, स्टाइलिश लुक ने फैंस को बनाया दीवाना


    नई दिल्ली। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं Raashii Khanna एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। उनकी नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
    इस फोटोशूट में राशि खन्ना ने बैकलेस आउटफिट में बेहद बोल्ड और कॉन्फिडेंट पोज दिए हैं। उनके इस लुक की सबसे खास बात है उनका सटल लेकिन आकर्षक स्टाइल, जो उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ एक स्टाइलिश पर्स कैरी किया है, जो उनके पूरे लुक को और ज्यादा क्लासी टच दे रहा है।
    राशि का हेयरस्टाइल भी इस फोटोशूट में खास चर्चा में है। उन्होंने बालों में एक खूबसूरत जुड़ा बनाया हुआ है, जो उनके ग्लैमरस अंदाज को एलिगेंट फिनिश देता है। उनका यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
    तस्वीरों में राशि खन्ना का कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। उनकी स्माइल और एक्सप्रेशन हर फोटो को खास बना रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
    अगर उनके करियर की बात करें तो Raashii Khanna ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत Madras Cafe से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और Oohalu Gusagusalade, Tholi Prema, Venky Mama और Sardar जैसी हिट फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई।
    फिल्मों के साथ-साथ राशि खन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए लगातार नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि उनका हर फोटोशूट आते ही ट्रेंड करने लगता है।
    कुल मिलाकर, इस बार भी Raashii Khanna ने अपने स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अंदाज से साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक फैशन आइकन भी हैं।
  • शाहरुख के बाद अब सलमान संग दिखेंगी हीरोइन बनेंगी साउथ एक्ट्रेस नयनतारा?

    शाहरुख के बाद अब सलमान संग दिखेंगी हीरोइन बनेंगी साउथ एक्ट्रेस नयनतारा?

    मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही साउथ की चर्चित अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। खबर है कि निर्देशक वामशी पैदिपल्ली (Vamshi Paidipally) की अगली बड़े बजट की फिल्म में यह नई जोड़ी दिखाई दे सकती है। हालांकि फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक वामशी पैदिपल्ली एक बड़े स्केल की एंटरटेनर फिल्म बना रहे हैं, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म को निर्माता Dil Raju प्रोड्यूस कर सकते हैं। चर्चा है कि इस पैन इंडिया हिंदी फिल्म के लिए नयनतारा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ तय होता है, तो पहली बार सलमान और नयनतारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

    शाहरुख के साथ ‘जवान’ में नजर आई थीं नयनतारा

    नयनतारा को हिंदी दर्शकों ने सबसे ज्यादा Jawan में देखा था, जिसमें उन्होंने Shah Rukh Khan के साथ अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हालांकि कुछ दर्शकों का मानना था कि फिल्म में Deepika Padukone के कैमियो के कारण नयनतारा का रोल थोड़ा फीका पड़ गया था।

    वामशी पैदिपल्ली दे चुके हैं कई हिट फिल्में

    निर्देशक वामशी पैदिपल्ली साउथ सिनेमा के सफल फिल्मकारों में गिने जाते हैं।

    उन्होंने Munna से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने Brindavanam, Yevadu, Oopiri और Maharshi जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म महार्षि को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

    सलमान पर बड़ी हिट देने का दबाव

    पिछले कुछ वर्षों में Salman Khan की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Tiger 3 और Sikandar को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में फैंस को उनकी अगली बड़ी हिट का इंतजार है।

    आने वाले प्रोजेक्ट्स

    सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान पर आधारित फिल्म में व्यस्त बताए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके पास Kick 2 और Babbar Sher जैसे प्रोजेक्ट्स की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वामशी पैदिपल्ली वाली फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है और इसे अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

    अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है तो सलमान खान और नयनतारा की नई जोड़ी फैंस के लिए खास सरप्राइज साबित हो सकती है।

  • साई पल्लवी को लेकर बड़ी खबर: “कल्कि 2898 एडी 2” में दीपिका की जगह लेने की संभावना!

    साई पल्लवी को लेकर बड़ी खबर: “कल्कि 2898 एडी 2” में दीपिका की जगह लेने की संभावना!


    नई दिल्ली। फिल्म “कल्कि 2898 एडी” (2024) की बड़ी हिट के बाद अब उसके दूसरे पार्ट में बड़े बदलाव की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण की एक्ट्रेस साई पल्लवी को दीपिका पादुकोण की जगह लेने के लिए कास्ट किया जा सकता है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और साई पल्लवी के फैंस काफी उत्साहित हैं।

    क्या सच में साई पल्लवी दीपिका की जगह लेंगी?
    एनडीटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि 2898 एडी 2 के प्रोड्यूसर्स साई पल्लवी को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं।
    लेकिन अभी फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है।

    सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है?
    सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स के रिएक्शन भी मिल रहे हैं:

    एक यूजर: “क्या कल्कि 2 की शूटिंग पूरी हो गई है?”

    एक ने लिखा: “साई पल्लवी की जगह सान्या मल्होत्रा को कास्ट करना चाहिए।”

    एक और ने कहा: “साई पल्लवी को कल्कि 2 में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

    “कल्कि 2898 एडी” की सफलता और रेटिंग
    कल्कि 2898 एडी (2024) नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म थी और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी।
    फिल्म में प्रमुख कलाकार:

    अमिताभ बच्चन

    प्रभास

    कमल हासन

    दिशा पाटनी

    कीर्ति सुरेश

    और दीपिका पादुकोण

    IMDb रेटिंग: 7/10
    देखने के लिए: Prime Video और Netflix

    साई पल्लवी की अगली बड़ी भूमिका: रामायण में माता सीता
    साई पल्लवी जल्द ही रणबीर कपूर की “रामायण” में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
    इस फिल्म में रणबीर कपूर, अरुण गोविल, रवि दुबे, सनी देओल और यश जैसे सितारे भी शामिल हैं।और खबर है कि रामायण का कुल बजट 4000 करोड़ तक हो सकता है!

  • 18 साल में पूरी तरह बदल गई गजनी की कल्पना, असिन का नया लुक देख हैरान रह गए फैंस

    18 साल में पूरी तरह बदल गई गजनी की कल्पना, असिन का नया लुक देख हैरान रह गए फैंस


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गजनी में आमिर खान के साथ ‘कल्पना’ का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस असिनएक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। फिल्म की रिलीज के करीब 18 साल बाद असिन की हालिया तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। कभी अपनी मासूम मुस्कान, सादगी और दमदार अभिनय के दम पर बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार असिन अब ग्लैमर की चकाचौंध से काफी दूर नजर आती हैं। असिन ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया और बहुत कम समय में फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई थीं।

    हालांकि, साल 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर और बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी के बाद असिन ने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और पूरी तरह अपने परिवार पर ध्यान देने लगीं। तभी से असिन लाइमलाइट से दूर एक सादा और शांत जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में असिन और राहुल शर्मा ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर राहुल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में असिन बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर पहले जैसी मासूमियत तो है, लेकिन लुक में आए बदलाव को साफ महसूस किया जा सकता है।

    इन तस्वीरों के अलावा असिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हालिया फोटोज ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। बिना मेकअप, सादे कपड़ों और नैचुरल अंदाज में असिन अब एक परफेक्ट फैमिली वुमन के रूप में दिखाई देती हैं। फैंस उनके बदले हुए अवतार को देखकर जहां हैरान हैं, वहीं कई लोग उनकी सादगी और फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं। एक दौर में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली असिन का यह बदला हुआ रूप यह दिखाता है कि शोहरत से दूर भी एक सुकून भरी जिंदगी संभव है। भले ही असिन अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन ‘गजनी’ की कल्पना आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।