Tag: South cinema

  • जन्मदिन पर धमाका राम चरण की ‘Peddi’ का टीजर रिलीज ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश..

    नई दिल्ली:साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर अपने दमदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर पहले से ही चर्चा में बने हुए एक्टर ने अब अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज कर दिया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

    27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे राम चरण के लिए यह दिन और भी खास बन गया जब उनकी फिल्म का टीजर सामने आया। टीजर में उनका बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला लुक देखने को मिल रहा है। इस बार एक्टर ने अपने किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

    टीजर की शुरुआत एक रॉ और देहाती अंदाज से होती है जहां राम चरण कुश्ती के मैदान में नजर आते हैं। उनका रफ लुक और दमदार फिजीक उनके किरदार को और भी प्रभावी बनाता है। खास बात यह है कि टीजर में उनके किरदार का सफर क्रिकेट से कुश्ती तक दिखाया गया है जो कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट का संकेत देता है। बारिश में भीगते हुए और मूंछों पर ताव देते हुए उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

    टीजर के बैकग्राउंड में फिल्म का टाइटल ट्रैक भी सुनाई देता है जो पूरे माहौल को और ज्यादा एनर्जेटिक बना देता है। मेकर्स ने इस बार राम चरण को एक मास और रस्टिक अवतार में पेश किया है जो उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग नजर आता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

    फैंस लगातार कमेंट कर उनकी मेहनत और डेडिकेशन की सराहना कर रहे हैं। किसी ने इसे उनका अब तक का बेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन बताया तो किसी ने कहा कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ फैंस ने तो उनके लुक की तुलना ऐतिहासिक और पौराणिक किरदारों से भी कर दी जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

    फिल्म Peddi की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    RRR की सफलता के बाद राम चरण के हर प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह रहता है और ‘Peddi’ का यह टीजर उसी उत्साह को और बढ़ाने का काम कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अल्लू सिरिश-नयनिका रेड्डी से की मुलाकात, नवविवाहित जोड़े को दी हार्दिक शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अल्लू सिरिश-नयनिका रेड्डी से की मुलाकात, नवविवाहित जोड़े को दी हार्दिक शुभकामनाएं


    नई दिल्ली:साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू सिरिश और उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी की शादी की खुशियों के बीच हाल ही में एक और खास मौका आया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात की और उन्हें वैवाहिक जीवन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात की तस्वीरें अल्लू सिरिश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    अल्लू सिरिश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान और यादगार पल था। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एक ऐसे नेता हैं जिनकी वह बहुत इज्जत करते हैं। मुख्यमंत्री उनके घर आए और शादी के लिए उन्हें और नयनिका को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ एक घंटे की बातचीत में उन्हें कई नई बातें सीखने का मौका मिला।

    अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी ने 6 मार्च 2026 को हैदराबाद में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच एक निजी समारोह में शादी की थी। इस खास अवसर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें चिरंजीवी, राम चरण, सूर्या, पवन कल्याण, और राशी खन्ना प्रमुख थे। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस शादी में उपस्थित रहे।

    इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साह देखा गया। अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी के फैंस ने भी अपने-अपने तरीके से नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। अल्लू सिरिश ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए फैंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा कि इस खास दिन को और भी यादगार बनाने में उनके परिवार और दोस्तों ने बड़ी भूमिका निभाई।

    मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मुलाकात का यह पल अल्लू सिरिश के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात ने उन्हें न केवल प्रेरित किया बल्कि कई नई बातें सीखने का अवसर भी दिया। उन्होंने कहा कि एक नेता के साथ सीधे बातचीत करना और उनके अनुभव सुनना उनके लिए एक सम्मान की बात थी।

    अल्लू सिरिश साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं। उनके फिल्मी करियर और निजी जीवन दोनों ही फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं नयनिका रेड्डी लंबे समय से अल्लू सिरिश के साथ हैं और उनकी शादी ने दोनों के फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा किया।

    इस मुलाकात के साथ ही नवविवाहित जोड़े की खुशी और बढ़ गई है। फैंस अब उनके आने वाले पलों और अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में जोड़े की खुशी साफ दिखाई दे रही है और मुख्यमंत्री का आशीर्वाद इस खास दिन को और भी यादगार बना गया है।
  • बॉलीवुड vs साउथ: बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसने मारा बाज़ी और किसे झेला नुकसान

    बॉलीवुड vs साउथ: बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसने मारा बाज़ी और किसे झेला नुकसान


    नई दिल्ली । बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर साल दर साल चर्चा का विषय बनी रहती है। कभी किसी फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा तो कभी साउथ फिल्म ने बॉलीवुड स्टार की धाक को झटका दे दिया। 2024 और पिछले कुछ वर्षों में कई मौके आए जब हिंदी और साउथ फिल्में आमने-सामने आईं और दर्शक उत्सुक रहते हैं कि इस टक्कर में बाज़ी किसकी हुई।

    सबसे पहले बात करें अक्षय कुमार की सरफिरा और कमल हासन स्टार इंडियन 2 की। 12 जुलाई 2024 को रिलीज़ हुई ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इंडियन 2 जिसका बजट लगभग 250 करोड़ था पूरी तरह डिजास्टर साबित हुई और अक्षय की फिल्म भी फ्लॉप रही।

    इसके बाद 15 अगस्त 2024 को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और तमिल फिल्म थंगालान ने क्लैश किया। इस टक्कर में स्त्री 2 ने शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर जीत दर्ज की जबकि थंगालान फ्लॉप साबित हुई।

    सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर के बीच भी मुकाबला देखने को मिला। जेलर 10 अगस्त और गदर 2 11 अगस्त 2024 को रिलीज़ हुई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और दर्शकों ने दोनों को पसंद किया।

    शाहरुख खान की हिंदी फिल्म जीरो और कन्नड़ स्टार यश की KGF का क्लैश भी यादगार रहा। दोनों फिल्में 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुईं। जीरो KGF के मुकाबले पूरी तरह फ्लॉप रही जबकि KGF ने बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारी और दर्शकों का प्यार बटोर लिया।

    इसी तरह शाहरुख की डंकी और प्रभास स्टारर सालार ने भी क्लैश किया। डंकी 21 दिसंबर और सालार 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हुई। दोनों फिल्में कमर्शियल हिट रही लेकिन डायरेक्टर प्रशांत नील ने माना कि शाहरुख के साथ रिलीज़ होने से नुकसान हुआ।

    इन उदाहरणों से साफ है कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का क्लैश हमेशा रोमांचक रहता है। कभी साउथ फिल्में बाज़ी मारती हैं कभी बॉलीवुड की पकड़ मजबूत होती है। रिलीज़ डेट कंटेंट की ताकत और स्टार पावर तय करती है कि किसका पलड़ा भारी रहेगा।

  • 19 मार्च की जंग: ‘धुरंधर 2’ से नहीं हटेंगे यश, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पर अडिग रहने के पीछे बड़ा कारण

    19 मार्च की जंग: ‘धुरंधर 2’ से नहीं हटेंगे यश, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पर अडिग रहने के पीछे बड़ा कारण


    नई दिल्ली । बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को इस साल की सबसे बड़ी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। एक ओर है बहुप्रतीक्षित सीक्वल धुरंधर 2 तो दूसरी तरफ सुपरस्टार यश की मेगा बजट फिल्म टॉक्सिक । दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही दिन तय होने से इंडस्ट्री में हलचल तेज है। जहां कयास लगाए जा रहे थे कि टॉक्सिक की रिलीज आगे बढ़ सकती है वहीं ताजा रिपोर्ट्स ने साफ कर दिया है कि यश अपनी फिल्म की तारीख बदलने के मूड में नहीं हैं।

    बताया जा रहा है कि यह फैसला किसी प्रतिस्पर्धा या अहंकार का नहीं बल्कि अपने प्रोजेक्ट पर गहरे विश्वास का परिणाम है। सूत्रों के मुताबिक यश को अपनी फिल्म के कंटेंट और प्रस्तुति पर पूरा भरोसा है। वह केवल ओपनिंग वीकेंड के आंकड़ों पर नहीं बल्कि लंबी रेस के प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि अगर फिल्म में दम है तो क्लैश के बावजूद दर्शक उसे सराहेंगे और थिएटर तक पहुंचेंगे। यही वजह है कि 19 मार्च की तारीख पर वह अडिग हैं।

    टॉक्सिक की घोषणा दिसंबर 2023 में ही कर दी गई थी और रिलीज डेट भी पहले से तय थी। यश के प्रशंसक लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिनी जा रही है। दक्षिण भारत में यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को वहां से मजबूत ओपनिंग मिल सकती है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार यश धुरंधर 2 के मेकर्स से इस बात को लेकर नाराज भी हैं कि उनकी फिल्म की घोषित रिलीज डेट के बावजूद उसी दिन दूसरी बड़ी फिल्म लाने की योजना बनाई गई। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में बड़े प्रोजेक्ट्स की रिलीज डेट तय करते समय आपसी संवाद और समन्वय की परंपरा आम है। लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह का कम्युनिकेशन हमेशा देखने को नहीं मिलता। माना जा रहा है कि अगर औपचारिक बातचीत होती तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी।

    दूसरी ओर धुरंधर 2 को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल से बड़ी उम्मीदें हैं। खासकर हिंदी बेल्ट में इस फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है। ऐसे में 19 मार्च का दिन दोनों फिल्मों के लिए परीक्षा की घड़ी साबित हो सकता है।

    ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यह क्लैश जोखिम के साथ अवसर भी लेकर आता है। यदि दोनों फिल्मों का कंटेंट दर्शकों को पसंद आता है तो वे समानांतर रूप से अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। फिलहाल यश का रुख साफ है वह पीछे हटने के बजाय मुकाबले के लिए तैयार हैं। अब दर्शकों का फैसला ही तय करेगा कि इस महाटक्कर में किसका पलड़ा भारी रहता है।

  • रश्मिका-विजय की शादी का कार्ड लीक? 26 फरवरी को वेडिंग, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का दावा

    रश्मिका-विजय की शादी का कार्ड लीक? 26 फरवरी को वेडिंग, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का दावा


    नई दिल्ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक कथित कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी और रिसेप्शन की तारीख तक का जिक्र किया गया है। हालांकि, अब तक इस कार्ड की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    वायरल कार्ड के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की ओर से संदेश लिखा गया है कि वह और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को एक निजी और इंटिमेट समारोह में शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही 4 मार्च 2026 को हैदराबाद स्थित ताज कृष्णा में शाम 7 बजे से ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने की बात कही गई है। कार्ड के शीर्ष पर विजय का नाम और उनके हस्ताक्षर होने का दावा किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पारंपरिक शादी का कार्ड नहीं बल्कि उनका पर्सनल लेटरहेड है, जिसे खास मेहमानों को भेजा गया है।

    कार्ड में कथित तौर पर लिखा है कि “परिवार के आशीर्वाद से हम 26 फरवरी 2026 को एक छोटी और निजी सेरेमनी में विवाह कर रहे हैं।” साथ ही यह भी कहा गया है कि इस नए अध्याय की शुरुआत को वे उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, जो उनकी जिंदगी की इस यात्रा में साथ रहे हैं। लेकिन कपल की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए इसे फिलहाल अपुष्ट जानकारी ही माना जा रहा है।

    इससे पहले भी एक इन्फ्लुएंसर वीडियो में दावा किया गया था कि दोनों उदयपुर के एक हेरिटेज वेन्यू में शादी करने वाले हैं, लेकिन बाद में वह दावा गलत साबित हुआ। वहीं एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने उनकी शादी के अधिकारों के लिए कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसे दोनों ने अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए ठुकरा दिया। हालांकि, इस दावे की भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    रश्मिका और विजय के रिश्ते की चर्चा साल 2018 से होती रही है। माना जाता है कि फिल्म गीता गोविंदम और डियर कामरेड की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। 2025 में उनकी सगाई की खबरों ने भी फैंस को उत्साहित किया था, लेकिन उस पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी।

    फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वेडिंग कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह सच में शादी का निमंत्रण है या फिर एक और अफवाह। जब तक रश्मिका और विजय खुद इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते, तब तक इन खबरों को महज कयास ही माना जाएगा।

  • सिनेमा जगत को बड़ा झटका: साउथ एक्टर कमल रॉय ने 54 की उम्र में तोड़ा दम.

    सिनेमा जगत को बड़ा झटका: साउथ एक्टर कमल रॉय ने 54 की उम्र में तोड़ा दम.


    नई दिल्‍ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन एक दुखद खबर लेकर आया है। प्रसिद्ध अभिनेता कमल रॉय का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताया गया है। कमल रॉय ने फिल्मों में अक्सर खलनायक की भूमिका निभाई और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। वे तीन बहनों के इकलौते भाई थे, जिनमें से सभी साउथ फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस हैं। इस मामले में फैन्स और इंडस्ट्री के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर है, क्योंकि कमल रॉय ने अपनी फिल्मों और स्क्रीन प्रेजेंस से कई दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
    अभिनेता कमल रॉय का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। 54 साल के कमल रॉय ने अपनी अंतिम सांसें चेन्नई स्थित अपने घर में लीं। खबरों के मुताबिक, उनका निधन अचानक हुआ और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक उनके परिवार की ओर से अंतिम संस्कार या श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। कमल रॉय की फिल्मी करियर और उनके योगदान को याद करते हुए फैन्स और फिल्म जगत के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    तीन मशहूर बहनों के इकलौते भाई
    कमल रॉय का संबंध साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मी परिवार से था। उनकी बहनें उर्वशी, कल्पना और कलारंजिनी साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। परिवार में उनका एक और भाई भी था, प्रिंस, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया। फिल्मी परिवेश में जन्म लेने के बावजूद कमल रॉय ने अपने अभिनय और भूमिकाओं से अपनी अलग पहचान बनाई। चाहे खलनायक की भूमिका हो या इंटेंस ड्रामा, उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उनकी बहनों के साथ यह फिल्मी कनेक्शन और उनके व्यक्तिगत अभिनय करियर ने उन्हें साउथ सिनेमा का एक अहम चेहरा बना दिया।

    कमल रॉय का अभिनय सफर
    कमल रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल युवजनोत्सवम से की थी, जिसने उन्हें अभिनय की दुनिया में पहला मंच दिया। इसके बाद उन्होंने मलयालम सिनेमा में कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनके करियर की हिट फिल्मों में कोलीलक्कम, किंगिनी, सयुज्यम, मंजू, कल्याण सौगंधिकम, वचलम, शोभनम, द किंग मेकर और लीडर शामिल हैं। मलयालम फिल्मों में अपनी सफलता के बाद कमल रॉय ने साउथ की अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया और दर्शकों के बीच अपनी अलग छवि बनाई।