Tag: spiritual benefits

  • सूर्यदेव की पूजा से खुलते हैं सुख समृद्धि और सफलता के द्वार जानिए सही पूजा विधि और अर्घ्य देने का शुभ तरीका

    सूर्यदेव की पूजा से खुलते हैं सुख समृद्धि और सफलता के द्वार जानिए सही पूजा विधि और अर्घ्य देने का शुभ तरीका


    नई दिल्ली। सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना गया है क्योंकि वे प्रतिदिन सभी को अपने प्रकाश और ऊर्जा से जीवन प्रदान करते हैं। सनातन धर्म में सूर्य उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन श्रद्धा और नियमपूर्वक सूर्यदेव की पूजा करता है उसके जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सुख समृद्धि स्वास्थ्य तथा सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह आत्मबल नेतृत्व क्षमता मान सम्मान और सरकारी कार्यों का कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो उसे नियमित रूप से सूर्यदेव की आराधना करने की सलाह दी जाती है।

    सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना सूर्य पूजा का पहला नियम माना गया है। स्नान के बाद स्वच्छ और हल्के रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल भरें और उसमें लाल फूल अक्षत रोली तथा यदि संभव हो तो थोड़ा सा गुड़ या लाल चंदन मिलाएं। पूर्व दिशा की ओर मुख करके उगते हुए सूर्य को धीरे धीरे जल अर्पित करें। जल इस प्रकार चढ़ाएं कि उसकी धारा के बीच से सूर्य का दर्शन हो सके। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    अर्घ्य देने के बाद सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार आदित्य हृदय स्तोत्र गायत्री मंत्र या ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके बाद लाल पुष्प अर्पित करें और अपने परिवार की सुख शांति उत्तम स्वास्थ्य तथा उन्नति की कामना करें। पूजा के अंत में भगवान सूर्य को प्रणाम करें और दिनभर सत्य ईमानदारी तथा परिश्रम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नियमित सूर्य पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है मानसिक तनाव कम होता है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है। यह पूजा स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है क्योंकि सुबह की सूर्य किरणें शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं। साथ ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में तेज आता है और समाज में मान सम्मान बढ़ता है। विद्यार्थियों नौकरीपेशा लोगों व्यापारियों और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी सूर्य उपासना को विशेष लाभकारी माना गया है।

    ध्यान रखने योग्य बात यह है कि सूर्यदेव की पूजा केवल विधि तक सीमित नहीं है बल्कि जीवन में अनुशासन समय का सम्मान सत्यनिष्ठा और कर्मशीलता को अपनाना भी सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। जब श्रद्धा के साथ नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत की जाती है तब जीवन में नई ऊर्जा आत्मबल और सफलता का मार्ग स्वतः प्रशस्त होने लगता है। इसलिए यदि आप अपने जीवन में सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और सम्मान की कामना करते हैं तो प्रतिदिन कुछ समय निकालकर सूर्यदेव की आराधना अवश्य करें।

  • सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्र: रविवार को करें जाप, दूर होंगी बाधाएं और बढ़ेगी सफलता

    सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्र: रविवार को करें जाप, दूर होंगी बाधाएं और बढ़ेगी सफलता


    नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कई तरह की अड़चनें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। खासतौर पर सुबह के समय मंत्र जाप करना बेहद फलदायी माना जाता है।
    सूर्य देव को शक्ति, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में रविवार को कुछ विशेष मंत्रों का नियमित जाप करने से मानसिक मजबूती और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
    रविवार को करें इन मंत्रों का जाप

    1. ॐ सूर्याय नमः
    यह सबसे सरल और प्रभावी मंत्र माना जाता है। इसका नियमित जाप आत्मविश्वास बढ़ाता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
    2. ॐ घृणि सूर्याय नमः
    यह मंत्र सूर्य देव की ऊर्जा और तेज को जागृत करता है। इसे सुबह सूर्योदय के समय जपना अधिक शुभ माना जाता है।
    3. ॐ आदित्याय नमः
    इस मंत्र का जाप करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के अवसर बढ़ते हैं।
    4. ॐ भास्कराय नमः
    यह मंत्र बुद्धि और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है।
    5. ॐ रवये नमः
    इस मंत्र से जीवन में गति आती है और रुके हुए कार्य आगे बढ़ने लगते हैं।
    6. ॐ मार्तंडाय नमः
    यह मंत्र मानसिक शक्ति और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
    7. गायत्री मंत्र
    “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं…”
    यह मंत्र समग्र रूप से जीवन में शांति, ज्ञान और सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है।
    जाप करने का सही तरीका
    रविवार सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूर्व दिशा की ओर मुख करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें और शांत मन से इन मंत्रों का जाप करें। 11, 21 या 108 बार जाप करना अधिक प्रभावी माना जाता है।
    हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि मंत्र जाप आस्था और नियमितता पर आधारित होता है। इसका लाभ व्यक्ति की श्रद्धा और निरंतर अभ्यास पर निर्भर करता है।
    अगर इसे विश्वास और नियम के साथ किया जाए, तो यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद कर सकता है।

  • कामदा एकादशी व्रत कथा: पति-पत्नी की खुशहाली और पापों का नाश केवल आज

    कामदा एकादशी व्रत कथा: पति-पत्नी की खुशहाली और पापों का नाश केवल आज


    नई दिल्ली । आज 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर पड़ता है और हिन्दू नववर्ष का पहला एकादशी माना जाता है इसे हिन्दू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है और इस दिन व्रत रखने वालों के लिए कथा का पाठ करना बेहद शुभ होता है क्योंकि बिना कथा का पाठ किए पूजा अधूरी रह सकती है

    कथा के अनुसार प्राचीन काल में भोगीपुर नामक नगर में पुण्डरीक नामक राजा राज्य करता था वहां ललित और ललिता नामक पति-पत्न रहते थे जिनके बीच गहरा प्रेम था ललित राजा पुण्डरीक के दरबार में संगीत सुनाता था और एक बार गंधर्वों के साथ संगीत प्रस्तुत करते समय उसका ध्यान अपनी पत्नी पर गया और उसका सुर बिगड़ गया राजा ने इसे अपमान माना और क्रोध में आकर ललित को राक्षस बनने का श्राप दे दिया श्राप के प्रभाव से ललित मांस खाने लगा और उसका चेहरा भी भयानक हो गया लेकिन ललिता ने पति का साथ निभाना जारी रखा और लोगों से उपाय पूछने लगी

    दिन-ब-दिन ललित का स्वरूप और विकराल होता गया एक दिन वह जंगल की ओर गया और उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे चली जंगल में ललिता को एक सुंदर आश्रम दिखाई दिया वहां उसने ऋषियों का प्रणाम किया ऋषि ने पूछा कि तुम कौन हो और ललिता ने अपना नाम बताया और अपने पति को मिले श्राप के बारे में बताया ऋषि ने ललिता को बताया कि इस समय चैत्र माह की एकादशी का व्रत रखने और इसका पुण्य अपने पति को देने से ललित ठीक हो सकता है

    विधि-विधान से ललिता ने कामदा एकादशी का व्रत रखा और द्वादशी तिथि को व्रत का पारण ऋषि के सामने किया और पुण्यफल अपने पति को दिया इसके परिणामस्वरूप ललित धीरे-धीरे ठीक होने लगा इसके बाद पति-पत्नी ने निरंतर एकादशी व्रत का पालन करना शुरू किया और उनके जीवन में खुशहाली लौट आई कामदा एकादशी का व्रत रखने वालों के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है

    आज के दिन व्रत का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं यह व्रत माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है व्रत रखने वाले को शारीरिक और मानसिक सुख की प्राप्ति होती है पितरों और पूर्वजों की कृपा मिलती है और परिवार में खुशहाली कायम होती है इस दिन कथा का पाठ करने से व्रत पूर्ण फल देता है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं

    इस अवसर पर भक्तों को चाहिए कि वे व्रत के दिन विधि-विधान से निर्जला या अन्न जल का व्रत करें और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के साथ कथा का पाठ अवश्य करें ताकि उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए व्रत का पालन केवल आध्यात्मिक लाभ ही नहीं बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी शांति और सौभाग्य लेकर आता है

    कामदा एकादशी का महत्व सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि जीवन में नैतिक और आध्यात्मिक दिशा देने वाला है व्रत और कथा का पालन करने से व्यक्ति का मन शुद्ध होता है उसका जीवन धर्म और भक्ति में समर्पित होता है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है इस प्रकार आज कामदा एकादशी का व्रत रखने से जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि सुनिश्चित होती है और पूजा अधूरी नहीं रहती

  • Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति से जुड़े 7 जरूरी काम जो पुण्य की प्राप्ति के लिए हर किसी को करने चाहिए

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति से जुड़े 7 जरूरी काम जो पुण्य की प्राप्ति के लिए हर किसी को करने चाहिए

    नई दिल्ली| Makar Sankranti 2026 Puja Ke Upay: सनातन परंपरा में हर साल 14 या 15 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व मनाया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. इस दिन स्नान, ध्यान और दान करने का बहुत ज्यादा महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन व्यक्ति सूर्य रश्मियों के पुण्य प्रभाव से पूरे साल सुख, सौभाग्य और आरोग्य को प्राप्त करता है. अलग-अलग प्रां​तों में अलग-अलग नाम से मनाए जाने वाले इस पावन पर्व को उत्तर भारत में खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति के लिए कौन से 7 काम जरूर करने चाहिए.

    1. तिल के तेल से करें मालिश

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व पर तिल का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि संक्रांति के दिन व्यक्ति द्वारा तिल के तेल से मालिश करने से शुभता सूर्य की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से पूरे साल व्यक्ति स्वस्थ रहता है.

    2. तिल का उबटन लगाएं

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुडलक को पाने के लिए न सिर्फ तिल का तेल बल्कि तिल का उबटन भी लगाना चाहिए. मान्यता है कि तिल का उबटन लगाने से व्यक्ति कांतिवान बनता है.

    3. गंगा स्नान

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता कि संक्रांति के दिन पुण्यदायिनी मां गंगा के अमृतजल में लगाई गई तीन डुबकी अनंत पुण्य प्रदान करने वाली होती है.

    4. तिलयुक्त जल से करें स्नान

    हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आप तिल के तेल से मालिश या उससे बना उबटन न लगा पाएं तो कम से कम अपने नहाने के पानी में तिल डालकर स्नान करें. मान्यता है​ कि ​मकर संक्रांति पर तिलयुक्त जल से स्नान करने पर व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

    5. पूजा में तिल से करें हवन

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान के बाद हवन करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति के दिन आपके द्वारा की जाने वाली साधना-आराधना का पुण्यफल तब और बढ़ जाता है जब आप हवन सामग्री में तिल मिलाकर देवताओं के लिए विशेष रूप से हवन करते हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन तिल से हवन करने पर व्यक्ति पर लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा बरसती है.

    6. जरूरतमंद लोगों को करें तिल का दान

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर स्नान के साथ दान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन काले तिल के साथ गुड़ का दान करने पर न सिर्फ भगवान सूर्य बल्कि शनिदेव की कृपा भी अवश्य प्राप्त होती है.

    7. जरूर करें तिल से बना भोजन

    मकर संक्रांति पर पूजा के तमाम उपायों की तरह तिल से बना भोजन भी शुभ फल प्रदान करता है. ऐसे में आप इस दिन तिल से बने लड्डू, गजक, रेवड़ी आदि का सेवन अवश्य करें. मान्यता है कि प्रसाद स्वरूप तिल से बनी चीजों का सेवन करने पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है.

  • Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन और स्नान क्यों बदल देता है जीवन की दिशा?

    Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन और स्नान क्यों बदल देता है जीवन की दिशा?

    नई दिल्ली। Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या सनातन धर्म की सबसे पुण्यदायी तिथियों में मानी जाती है. माघ मास की इस अमावस्या पर गंगा स्नान और मौन व्रत को सबसे बड़ा तप कहा गया है. मान्यता है कि इस दिन मौन और संयम से किया गया स्नान आत्मा को शुद्ध करता है और जीवन में सुख-शांति का मार्ग खोलता है.

    मौनी अमावस्या पर स्नान इतना पुण्यदायी क्यों माना जाता है?
    धर्मग्रंथों के अनुसार इस दिन किया गया स्नान हजारों यज्ञों के बराबर फल देता है. विशेषकर त्रिवेणी संगम में स्नान को मोक्षदायी माना गया है. ऐसा विश्वास है कि मौनी अमावस्या पर देवता और पितृलोक के दिव्य शक्तियां पृथ्वी के समीप होती हैं, जिससे स्नान, दान और जप का फल कई गुना बढ़ जाता है. इसी कारण प्रयागराज, हरिद्वार और काशी जैसे तीर्थों में इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

    मौन व्रत को शास्त्रों में सबसे कठिन तप क्यों कहा गया है?
    “मौनी” शब्द का अर्थ है मौन धारण करने वाला. शास्त्रों में कहा गया है कि वाणी पर संयम रखना सबसे कठिन तप है. मौनी अमावस्या पर मौन रहने से व्यक्ति अपने भीतर की नकारात्मकता, क्रोध और अस्थिर विचारों को शांत कर पाता है. यह दिन आत्मचिंतन और ध्यान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मौन व्रत से किया गया जप और ध्यान सीधे आत्मा को स्पर्श करता है, जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है. यही कारण है कि ऋषि-मुनि इस दिन मौन साधना को सर्वोच्च तप बताते हैं.
    मौनी अमावस्या 2026 की सही तिथि क्या है? भ्रम दूर करें
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि में किया गया स्नान और दान कई गुना पुण्य फल देता है, इसलिए मौनी अमावस्या 2026 की तिथि जानना जरूरी है.

    मौनी अमावस्या 2026 के शुभ मुहूर्त
    सूर्योदय: प्रातः 07:15 बजे
    सूर्यास्त: सायं 05:49 बजे
    चंद्रास्त: सायं 05:20 बजे
    ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 से 06:21 बजे तक
    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:53 बजे तक
    विजय मुहूर्त: दोपहर 02:17 से 3:00 बजे तक
    गोधूलि मुहूर्त: सायं 05:46 से 06:13 बजे तक
    दान और पुण्य का विशेष योग
    मौनी अमावस्या पर अन्न, वस्त्र, तिल, घी और कंबल का दान विशेष फलदायी माना जाता है. पितरों के निमित्त तर्पण करने से पितृ दोष शांत होने की मान्यता भी जुड़ी है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं.

    मौनी अमावस्या हमें सिखाती है कि शब्दों से अधिक शक्ति मौन में होती है. एक दिन का संयम और साधना व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाती है. यही कारण है कि इस दिन मौन रहना केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का सबसे बड़ा तप माना गया है.

    ये भी पढ़ें: कब है मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तिथि

    मौनी अमावस्या पर स्नान क्यों किया जाता है?
    धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है.

    मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का क्या महत्व है?
    इस दिन मौन धारण करने से वाणी पर संयम आता है, मन शांत होता है और इसे शास्त्रों में सबसे बड़ा तप माना गया है.

    मौनी अमावस्या 2026 कब है?
    मौनी अमावस्या 2026 की तिथि 18 जनवरी की रात से शुरू होकर 19 जनवरी तक रहेगी, इस दिन स्नान और दान विशेष फलदायी माने जाते हैं.

    अगर आप सनातन धर्म और पर्व-त्योहारों से जुड़ी ऐसी ही विश्वसनीय जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं, तो इस लेख को जरूर शेयर करें.