Tag: squad

  • विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा भी नहीं कर सके थे जो कमाल, युवा वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू मैच में दो छक्के जड़कर रचा वह इतिहास

    विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा भी नहीं कर सके थे जो कमाल, युवा वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू मैच में दो छक्के जड़कर रचा वह इतिहास

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा और उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पटल पर कदम रखते ही एक ऐसा अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जिसे विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज और आक्रामक बल्लेबाज भी अपने पदार्पण मैच में हासिल नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित डेब्यू का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ, जहां टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें मैच से पूर्व डेब्यू कैप सौंपी। अपने इस पहले ही मुकाबले में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी की आक्रामकता और निडरता का परिचय देते हुए इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

    अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में वैभव सूर्यवंशी हालांकि केवल 14 रन ही बना सके, लेकिन इस संक्षिप्त पारी के दौरान उन्होंने दो गगनचुंबी छक्के जड़े। उन्होंने मैच का पहला छक्का इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गति का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिशा में लगाया। इसके बाद चौथे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तेज गेंदबाज जोश टंग की धीमी गति की गेंद को भांपते हुए मिड विकेट की दिशा में एक और शानदार छक्का जड़ा। इन दो छक्कों की मदद से वह भारत के उन गिने-चुने बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में एक से अधिक छक्के लगाने का कारनामा किया है।

    वैभव सूर्यवंशी अब भारत के छठे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टी20 पदार्पण मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस ऐतिहासिक सूची में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जैसे नाम भी शामिल हैं। ‘द वॉल’ के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए अपने एकमात्र टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ही 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने तीन छक्के लगाए थे। वर्तमान भारतीय टीम के स्क्वॉड की बात करें, तो वैभव के अलावा केवल तिलक वर्मा और ईशान किशन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में यह कारनामा किया था। तिलक वर्मा ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू पर तीन छक्के लगाए थे, जबकि ईशान किशन ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चार छक्के जड़े थे।

    इस व्यक्तिगत उपलब्धि के बावजूद, मैनचेस्टर में खेले गए इस दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 190 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस बड़े लक्ष्य को 19वें ओवर में केवल चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की इस जीत के सूत्रधार जैकब बेथल रहे, जिन्होंने 76 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। इस हार के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का यह निर्भीक प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

  • T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान… मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान

    T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान… मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान


    नई दिल्ली।
    T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान (New Zealand team Announced.) हो गया है। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) होंगे, जो लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में कीवी टीम की कमान संभालेंगे। पेस ऑपशन्स टीम में आपको ज्यादा नजर आएंगे। इससे पहले वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान थे। न्यूजीलैड की टीम में आपको तेज गेंदबाजी के विकल्प बहुत सारे नजर आएंगे। यहां तक कि रिजर्व में एक खिलाड़ी को रखा गया है और हैरानी की बात ये है कि वो भी पेसर है।

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के 2025 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है और उन्हें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में चुना गया है। दुनिया के दूसरे नंबर के T20I गेंदबाज जैकब डफी ने पिछले कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में 81 इंटरनेशनल विकेट लिए। वे न्यूजीलैंड के लिए एक सला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा था। मिचेल सैंटनर एक खिलाड़ी के तौर पर अपने नौवें सीनियर ICC ग्लोबल इवेंट में खेलने वाले हैं, जो कि कप्तान भी हैं।

    मिचेल सैंटनर के साथ स्पिनर की जिम्मेदारी ईश सोढ़ी को मिली है, जबकि ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र टीम में स्पिन की डेप्थ लेकर आते हैं। जैकब डफी पेस डिपार्टमेंट में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और एडम मिल्ने के साथ शामिल हैं। इसके अलावा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जिमी नीशम भी टीम का हिस्सा हैं। काइल जैमीसन को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। टिम साइफर्ट टीम के विकेटकीपर होंगे।

    मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट और ईश सोढ़ी। ट्रैवलिंग रिजर्व: काइल जैमीसन

    न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी में शामिल है, जिसमें उसके साथ अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई की टीम शामिल है। 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपना लीग फेज का पहला मैच खेलना है। चेन्नई की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होती हैं, जहां अफगानिस्तान की टीम कीवी टीम पर हावी हो सकती है।

  • T20 वर्ल्ड कप टीम में शुभमन गिल को नहीं मिली जगह… लखनऊ में हो गया था ड्राप करने का फैसला

    T20 वर्ल्ड कप टीम में शुभमन गिल को नहीं मिली जगह… लखनऊ में हो गया था ड्राप करने का फैसला


    नई दिल्ली।
    मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar), टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (T20 team captain Suryakumar Yadav) और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (BCCI Secretary Devjit Saikia) की अगुवाई में शनिवार, 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। जब इस टीम में उप-कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम नहीं दिखा तो हर कोई हैरान था। दरअसल, एशिया कप 2025 से ही शुभमन गिल को लगातार टी20 टीम में फिट किए जाने की कोशिश की जा रही थी, उन्हें संजू सैमसन की जगह लगातार मौके मिल रहे थे, मगर इस फॉर्मेट में उनका बल्ला एकदम खामौश था। गिल 2025 में T20I में एक भी बार 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए।

    ऐसा नहीं है कि शुभमन गिल के टी20 क्रिकेट के भविष्य को सिर्फ एक ही दिन में तय किया गया, जब टीम का ऐलान हुआ। बल्कि इसका फैसला लखनऊ में हुए चौथे टी20 के दौरान ही ले लिया गया था, जो धुंध के कारण रद्द हुआ। एक रिपोर्ट में कहा गया है, “शनिवार को जब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की, तब शुभमन गिल की किस्मत पर मुहर नहीं लगी थी, बल्कि तब हुआ जब बुधवार को घने धुंध के कारण चौथा टी20 इंटरनेशनल रद्द कर दिया गया था।

    BCCI के एक सोर्स के मुताबिक, उस दिन यह तय हुआ था कि गिल को T20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जाएगा, लेकिन शनिवार सुबह तक न तो सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन ने उन्हें इस बारे में बताया और न ही कप्तान सूर्यकुमार यादव या हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें इन्फॉर्म किया। शुभमन गिल को ड्रॉप करने के बाद टी20 वर्ल्ड कप टीम का उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। वहीं ईशान किशन को बैकअप विकेट कीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है, जो बैकअप ओपनर की भूमिका भी अदा करेंगे।