Tag: SS Rajamouli

  • रामायण के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? एसएस राजामौली के साथ काम करने के सवाल पर दिया दिलचस्प जवाब

    रामायण के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? एसएस राजामौली के साथ काम करने के सवाल पर दिया दिलचस्प जवाब

    नई दिल्ली । फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा से एक बार फिर भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ को बड़े पर्दे पर बनाने को लेकर सवाल पूछा गया है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित ‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान एक समीक्षक ने उनसे पूछा कि क्या वह एसएस राजामौली के साथ मिलकर ‘महाभारत’ बनाने की योजना बना रहे हैं। इस सवाल पर नमित पहले मुस्कुराए और फिर उन्होंने राजामौली की तारीफ करते हुए भारतीय सिनेमा की सफलता की कामना की। उनका जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

    लॉस एंजेलिस स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में ‘रामायण’ का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म की अंग्रेजी डबिंग प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे। इसी दौरान उनसे भारतीय सिनेमा की एक और बड़ी पौराणिक परियोजना ‘महाभारत’ को लेकर सवाल किया गया। समीक्षक ने विशेष रूप से एसएस राजामौली के साथ इस महागाथा पर काम करने की संभावना के बारे में पूछा।

    सवाल सुनकर नमित मल्होत्रा पहले हंस पड़े। इसके बाद उन्होंने कहा कि एसएस राजामौली एक महान निर्देशक हैं और वह उनके लिए बहुत सफलता की कामना करते हैं। जब उनसे राजामौली के साथ काम करने की बात कही गई, तो उन्होंने जवाब दिया कि अब समय आ गया है कि पूरा भारतीय सिनेमा सफल हो। नमित के इस बयान को भारतीय फिल्म उद्योग की व्यापक सफलता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने ‘महाभारत’ बनाने की किसी योजना या राजामौली के साथ संभावित सहयोग की आधिकारिक घोषणा नहीं की।

    नमित के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने उनसे ‘रामायण’ के बाद ‘महाभारत’ पर भी फिल्म बनाने की अपील की। कुछ लोगों ने कहा कि भारतीय दर्शक लंबे समय से इस तरह की भव्य पौराणिक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि एसएस राजामौली अपनी टीम के साथ अलग से ‘महाभारत’ बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं और इनसे किसी फिल्म की आधिकारिक योजना की पुष्टि नहीं होती।

    इस बीच ‘रामायण’ को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में कई जाने-माने कलाकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीशियन जुड़े हैं। अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। उन्होंने भी फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर पर खुशी जताई है और इसे भारतीय कहानी को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

    अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए संदेश में कहा कि भारत की महान कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया की बेहतरीन फिल्मों के स्तर पर प्रस्तुत होते देखना गर्व की बात है। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान के साथ पूरी कलाकार एवं तकनीकी टीम की सराहना की। उनके मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अनेक लोगों ने मेहनत और अपनी प्रतिभा का योगदान दिया है।

    ‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर और नमित मल्होत्रा के बयान के बाद अब दर्शकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि भविष्य में भारतीय महाकाव्यों पर और कौन-सी बड़ी फिल्में बनाई जा सकती हैं। फिलहाल नमित ने ‘महाभारत’ को लेकर कोई निश्चित घोषणा नहीं की है। उनका जवाब भारतीय सिनेमा की सामूहिक प्रगति की उम्मीद तक ही सीमित रहा।

  • रणबीर कपूर बनेंगे राम और यश निभाएंगे रावण, रामायण को लेकर राजामौली हुए एक्साइटेड, फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई

    रणबीर कपूर बनेंगे राम और यश निभाएंगे रावण, रामायण को लेकर राजामौली हुए एक्साइटेड, फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई


    नई दिल्ली। रणबीर कपूर की आगामी फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रामायण का ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म की कहानी और कलाकारों की तारीफ की है। राजामौली के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी रामायण को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
    एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि रामायण ऐसी कहानी है जिसे भारत के हर स्टोरीटेलर ने अपने अंदाज में सुनाया है। उन्होंने कहा कि निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा इस कहानी को जिस रूप में पर्दे पर लेकर आ रहे हैं उसे देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। राजामौली ने फिल्म के कलाकारों की भी तारीफ की और कहा कि हर अभिनेता ने इन कालजयी किरदारों में जीवन और गहराई लाने की कोशिश की है। उन्होंने पांच नवंबर का इंतजार करने की बात कही और पूरी टीम को बधाई दी।
    राजामौली की यह प्रतिक्रिया इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले निर्देशकों में गिने जाते हैं। बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने भव्य दृश्यांकन और प्रभावशाली कहानी कहने की शैली से दर्शकों का ध्यान खींचा है। ऐसे में रामायण जैसी पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म को लेकर उनका उत्साह फिल्म के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है। हालांकि किसी भी फिल्म की असली सफलता दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से ही तय होगी।
    रामायण का दूसरा ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें भगवान राम और रावण के बीच होने वाले संघर्ष की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की खबरें हैं और फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स भी चर्चा में हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है ताकि भारतीय महाकाव्य की कहानी को भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जा सके। दर्शकों की दिलचस्पी इसकी स्टार कास्ट और रामायण के प्रसिद्ध प्रसंगों को नए अंदाज में देखने को लेकर भी बनी हुई है।
    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लारा दत्ता अरुण गोविल काजल अग्रवाल और कुणाल कपूर सहित कई कलाकार शामिल हैं। इतनी बड़ी स्टार कास्ट के कारण भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
    निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। रामायण को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर और दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाना है। फिल्म को 3डी आईमैक्स और अन्य प्रीमियम बड़े पर्दों के प्रारूपों में रिलीज करने की तैयारी है। हिंदी के साथ तमिल तेलुगु कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी इसे दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए अंग्रेजी संस्करण भी रिलीज किया जाएगा। अब दर्शकों की निगाहें फिल्म की रिलीज और बड़े पर्दे पर इसकी प्रस्तुति पर टिकी हैं।

  • S. S. Rajamouli की वाराणसी बनी ग्लोबल चर्चा का केंद्र प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का मेगा प्रोजेक्ट

    S. S. Rajamouli की वाराणसी बनी ग्लोबल चर्चा का केंद्र प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का मेगा प्रोजेक्ट


    नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक S. S. Rajamouli का अगला मेगा प्रोजेक्ट वाराणसी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है फिल्म की शूटिंग अभी जारी है लेकिन इसके पहले ही इसके भव्य सेट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है हाल ही में इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इतनी वास्तविक लग रही हैं कि दर्शक असली और नकली के बीच फर्क ही नहीं कर पा रहे हैं

    इस फिल्म में सुपरस्टार Mahesh Babu और ग्लोबल आइकन Priyanka Chopra मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं वहीं Prithviraj Sukumaran भी इस बड़े प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं इंटरनेशनल लेवल पर बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है

    खास बात यह है कि फिल्म के लिए उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर Varanasi को हूबहू हैदराबाद के स्टूडियो में तैयार किया गया है यहां गंगा के घाट मंदिरों की वास्तुकला और संकरी गलियों को इतनी बारीकी से रिक्रिएट किया गया है कि पहली नजर में यह पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि यह असली लोकेशन नहीं है बल्कि एक सेट है

    बताया जा रहा है कि फिल्म के टीजर लॉन्च से पहले दुनियाभर के कई इंटरनेशनल मीडिया हाउस को भारत बुलाया गया था जहां उन्हें इस विशाल सेट का दौरा कराया गया इस दौरान कलाकारों और मेकर्स ने फिल्म के विजन और स्केल की झलक भी दिखाई सेट पर मौजूद छोटे छोटे मॉडल्स और मिनिएचर्स से लेकर बड़े घाटों की संरचना तक हर चीज में अद्भुत डिटेलिंग देखने को मिली

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में नदी किनारे बने मंदिरों की खूबसूरती और शहर की जीवंतता साफ झलक रही है कई फैंस ने इन तस्वीरों को देखकर हैरानी जताई और कहा कि यह सेट किसी हॉलीवुड प्रोडक्शन से कम नहीं लग रहा है

    फिल्म की खास बात यह भी है कि इसकी शूटिंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि इसे कई अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स पर भी फिल्माया जा रहा है खबरों के मुताबिक अगला शेड्यूल अंटार्कटिका में शूट किया जाएगा जो इसे और भी भव्य और अनोखा बना देगा

    राजामौली अपने बड़े विजन और शानदार फिल्ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म से भी दर्शकों को कुछ अलग और भव्य देखने की उम्मीद है वाराणसी सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को ग्लोबल मंच पर पेश करने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है

  • निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का किया स्टाइलिश प्रमोशन, फैंस बोले जीजू अव्वल नंबर

    निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का किया स्टाइलिश प्रमोशन, फैंस बोले जीजू अव्वल नंबर


    नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप सिंगर Nick Jonas भारत में हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। निक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र ब्रेसलेट नजर आ रहा है। भारतीय ट्रेडिशन फॉलो करने वाले निक ने इसे पहनकर फैंस को अपने देसी अंदाज से दीवाना बना दिया है।

    निक ने किया प्रियंका का प्रमोशन

    वीडियो में निक अपनी पत्नी Priyanka Chopra Jonas की फिल्म द ब्लफ का प्रमोशन कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं दोस्तों प्रियंका की फिल्म द ब्लफ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम पर है। यह शानदार है। मैंने इसे दो बार देखा है। उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा। इसके बाद निक कॉकटेल बनाते हैं और प्रियंका को सर्व करते हैं। प्रियंका भी इसका स्वाद चखकर कहते हैं आपकी बेस्ट रेसिपी है।”

    फैंस के रिएक्शन

    निक का मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहनना फैंस की नजर से नहीं बचा। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक फैन ने लिखा निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है यार। किसी ने लिखा निक जीजू बेस्ट हैं। वहीं एक ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा अगर आपने नोटिस किया कि निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है तो देखें निक ग्रीन फॉरेस्ट हैं।”

    प्रियंका की फिल्म द ब्लफ
    द ब्लफ एक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल इसमैल क्रूज और साफिया जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे Frank E Flowers ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रीमियर 25 फरवरी 2026 को Amazon Prime Video पर होगा।

    प्रियंका की भारतीय फिल्म वापसी
    प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी जिसमें Mahesh Babu उनके साथ लीड रोल में हैं। यह दोनों की पहली फिल्म है और एसएस राजामौली के साथ भी प्रियंका की यह पहली मूवी है। फैंस को इस बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में

    प्रियंका का पिछला बॉलीवुड प्रोजेक्ट द स्काई इज़ पिंक (2019) था। वहीं 2020 में उन्होंने Netflix की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। अब वाराणसी के जरिए वह फिर से भारतीय सिनेमा में अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं।

  • 6 साल बाद बॉलीवुड में कदम रख रहीं प्रियंका चोपड़ा, क्या फिर दिखेंगी ऋतिक और शाहरुख की फ्रेंचाइजी फिल्मों में?

    6 साल बाद बॉलीवुड में कदम रख रहीं प्रियंका चोपड़ा, क्या फिर दिखेंगी ऋतिक और शाहरुख की फ्रेंचाइजी फिल्मों में?


    नई दिल्ली।बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय फिल्म गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रियंका एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं लेकिन इस कमबैक से ज्यादा चर्चा अब उनकी पुरानी और सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों डॉन 3 और कृष 4 को लेकर हो रही है। हाल ही में अपनी फिल्म वाराणसी के प्रचार के दौरान इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट ScreenRant से बातचीत करते हुए प्रियंका से जब इन दोनों फिल्मों के बारे में सीधा सवाल किया गया तो उनके जवाब ने फैंस की धड़कनें तेज कर दीं। प्रियंका ने शरारती मुस्कान के साथ कहा कि वह फिलहाल इस बारे में बात करने के लिए अधिकृत हैं या नहीं उन्हें नहीं पता। उनकी इस रहस्यमयी चुप्पी पर पास ही मौजूद को-स्टार महेश बाबू ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब साफ है कि पर्दे के पीछे कुछ तो पक रहा है।

    हालांकि प्रियंका ने बड़ी ही समझदारी से बात को घुमाते हुए कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान वाराणसी पर है जो 6 साल बाद भारत में उनकी पहली फिल्म होने वाली है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने डॉन 3 और कृष 4 का हिस्सा होने की खबरों को सिरे से नकारा भी नहीं है। डॉन फ्रेंचाइजी की बात करें तो प्रियंका इसके शुरुआती दोनों भागों में शाहरुख खान के साथ अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। फरहान अख्तर की इस सीरीज में उनका ‘जंगली बिल्ली’ वाला अवतार आज भी फैंस के जेहन में ताजा है। हालांकि डॉन 3 को लेकर हाल के दिनों में कई बदलाव देखने को मिले हैं जहाँ पहले रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के नाम सामने आए थे लेकिन अब समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रियंका की संभावित एंट्री ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

    दूसरी तरफ कृष 4 को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है क्योंकि ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका की केमिस्ट्री इस फ्रेंचाइजी की जान रही है। खबर है कि इस बार ऋतिक रोशन खुद निर्देशन की कमान संभाल सकते हैं और ऐसे में प्रियंका का पुराने किरदार में लौटना फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। फिलहाल प्रियंका की प्राथमिकता राजामौली की वाराणसी है जिसमें महेश बाबू ‘रुद्र’ के एक बेहद शक्तिशाली अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है जिसमें महेश बाबू हाथ में त्रिशूल लिए बैल पर सवार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रियंका वाकई अपने पुराने किलों यानी डॉन और कृष को फिर से फतह करने की तैयारी कर चुकी हैं।