Tag: Suhana Khan

  • शाहरुख की ‘किंग’ में रोमांस भी और खूनी एक्शन भी, नए पोस्टर ने बढ़ाया इंतजार, क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला

    शाहरुख की ‘किंग’ में रोमांस भी और खूनी एक्शन भी, नए पोस्टर ने बढ़ाया इंतजार, क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार 27 अक्टूबर को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया जिसमें शाहरुख का अंदाज पहले से काफी अलग दिखाई दे रहा है। पोस्टर में उनके होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है जबकि आंखों में गुस्सा और चेहरे पर गंभीरता दिखाई दे रही है। इस लुक में रोमांस और एक्शन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। शाहरुख ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि आज फिर याद आया कातिल नहीं आशिक हूं। उनके इस अंदाज ने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

    फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ पठान जैसी सफल फिल्म में काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और मनोरंजन का नया अनुभव देने की तैयारी में है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। कहानी में एक मेंटर और उसके शिष्य के सफर को दिखाए जाने की बात कही गई है जहां मुश्किल हालात के बीच अस्तित्व की लड़ाई और संघर्ष देखने को मिलेगा। हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

    किंग की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट भी है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण रानी मुखर्जी अभिषेक बच्चन सुहाना खान अनिल कपूर अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। शाहरुख के साथ इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। फिल्म में एक्शन के साथ भावनात्मक रिश्तों और रोमांस का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होने की उम्मीद है।

    इस फिल्म का एक खास पहलू शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान का पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देना है। सुहाना इससे पहले 2023 में रिलीज हुई ओटीटी फिल्म द आर्चीज में अभिनय कर चुकी हैं। अब किंग के जरिए वह सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत करेंगी। पिता और बेटी की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए प्रशंसकों में खास उत्साह है। हालांकि फिल्म में दोनों के किरदारों और उनके आपसी रिश्ते को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी भी लंबे समय बाद दर्शकों के सामने आएगी। दोनों इससे पहले कभी अलविदा ना कहना में साथ नजर आए थे। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख की जोड़ी भी एक बार फिर दिखाई देगी। दोनों ओम शांति ओम चेन्नई एक्सप्रेस हैप्पी न्यू ईयर पठान और जवान जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस वजह से फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग को 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के कारण फिल्म को हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ सकता है। जुमांजी एवेंजर्स डूम्सडे और ड्यून पार्ट थ्री जैसी फिल्मों की संभावित रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा दिलचस्प हो सकती है। फिलहाल नए पोस्टर ने शाहरुख के प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है और अब दर्शकों को इसके टीजर ट्रेलर और अन्य अपडेट का इंतजार है।

  • बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में शाहरुख की ‘किंग’, 450 करोड़ का बजट, टीजर को लेकर बड़ी चर्चा

    बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में शाहरुख की ‘किंग’, 450 करोड़ का बजट, टीजर को लेकर बड़ी चर्चा


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी खबरों के बाद अब इसके टीजर और बजट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर ने शाहरुख के प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं क्योंकि लंबे समय बाद अभिनेता एक नए अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके कथित बजट की हो रही है। बताया जा रहा है कि किंग को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इस पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

    शाहरुख खान इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसके निर्माण से भी जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार किंग उनके प्रोडक्शन की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है। इतने बड़े बजट के साथ फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि किसी फिल्म की सफलता केवल उसके बजट पर निर्भर नहीं करती बल्कि कहानी निर्देशन अभिनय संगीत और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किंग की असली ताकत का पता फिल्म का टीजर और ट्रेलर सामने आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल फिल्म को लेकर सामने आ रही जानकारियों ने इसे बॉलीवुड की चर्चित आगामी फिल्मों में शामिल कर दिया है।

    फिल्म के टीजर को लेकर कहा जा रहा है कि इसे शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर जारी करने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो प्रशंसकों को 2 नवंबर को फिल्म की पहली झलक देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म में अपने पुराने किरदारों से अलग अंदाज में दिखाई देंगे। उनका लुक और एक्शन फिल्म के प्रमुख आकर्षण हो सकते हैं। उनके दमदार संवादों को लेकर भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। हालांकि टीजर की रिलीज तारीख और उसमें दिखाई जाने वाली झलक को लेकर अंतिम जानकारी मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

    किंग की मार्केटिंग को लेकर भी बड़ी तैयारी की चर्चा है। रिपोर्ट के अनुसार टीजर जारी होने के साथ ही फिल्म का प्रचार अभियान शुरू किया जा सकता है। मेकर्स की कोशिश बताई जा रही है कि फिल्म दर्शकों के बीच उसी तरह उत्साह पैदा करे जैसा शाहरुख की पठान और जवान ने किया था। फिल्म के एक्शन और संगीत को खास बनाने पर भी ध्यान दिए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा डैडी कूल नाम के एक गाने की चर्चा है जिसे शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पर फिल्माया गया बताया जा रहा है। पिता और बेटी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए भी दर्शकों में दिलचस्पी बनी हुई है।

    फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे खास बनाती है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और सुहाना खान के अलावा रानी मुखर्जी दीपिका पादुकोण करीना कपूर अभिषेक बच्चन बॉबी देओल अरशद वारसी जयदीप अहलावत और अनिल कपूर जैसे कलाकार फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि पूरी कास्ट और सभी किरदारों की जानकारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार ही तय मानी जानी चाहिए। फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर प्रस्तावित बताई गई है। यदि तय कार्यक्रम के मुताबिक फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचती है तो छुट्टियों के दौरान इसे दर्शकों का बड़ा वर्ग मिल सकता है। अब सभी की निगाहें 2 नवंबर पर टिकी हैं क्योंकि टीजर सामने आने के बाद ही शाहरुख खान की किंग के लुक कहानी और एक्शन को लेकर तस्वीर अधिक साफ हो सकेगी।

  • बड़े पर्दे की चमक के बजाय ओटीटी की गहराई को चुना इन 6 स्टार किड्स ने, किसी को मिली सराहना तो कोई निशाने पर रहा

    बड़े पर्दे की चमक के बजाय ओटीटी की गहराई को चुना इन 6 स्टार किड्स ने, किसी को मिली सराहना तो कोई निशाने पर रहा


    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के गलियारों में एक समय था जब किसी भी ‘स्टार किड’ का डेब्यू किसी बड़े बैनर की भव्य फिल्म और थिएटर की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ होता था। लेकिन वक्त के साथ मनोरंजन की दुनिया के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। अब नामी कलाकारों के बच्चे सिल्वर स्क्रीन की चमक-धमक का इंतजार करने के बजाय सीधे ओटीटी OTTप्लेटफॉर्म्स, विशेषकर ‘नेटफ्लिक्स’Netflixके जरिए अपने करियर की शुरुआत करने से नहीं कतरा रहे हैं। डिजिटल डेब्यू का यह नया चलन न केवल दर्शकों के लिए नया अनुभव है, बल्कि इन युवा कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का एक चुनौतीपूर्ण मंच भी बन गया है।

    इस सूची में सबसे चर्चित नाम शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान का है। सुहाना ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से नेटफ्लिक्स पर अपना धमाकेदार डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, लेकिन सुहाना की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं। इसी फिल्मद आर्चीजसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी कदम रखा। अगस्त्य को उनके सहज अभिनय के लिए काफी पसंद किया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म ‘इक्का’ से अपना थिएटर डेब्यू भी तय कर लिया। वहीं खुशी कपूर को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद उनकी पहली थिएटर फिल्म ‘लवयापा’ चर्चा में आई।

    पटौदी खानदान के चश्म-ओ-चिराग इब्राहिम अली खान ने भी पारंपरिक रास्तों को छोड़कर नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘नादानियां’ को अपने डेब्यू के लिए चुना। इस फिल्म में वे खुशी कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। दूसरी ओर, आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म ‘महाराज’ के जरिए यह साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस फिल्म में जुनैद के संजीदा अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। अब जुनैद अपनी अगली फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे, जिसे खुद आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    इन सब के बीच आर्यन खान ने एक अलग रास्ता चुना। स्टार किड होने के नाते जहां लोग उनके एक्टिंग डेब्यू का इंतजार कर रहे थे, वहीं आर्यन ने कैमरे के पीछे रहकर ‘द बैट्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए बतौर डायरेक्टर अपनी पारी शुरू की। कुल मिलाकर, ओटीटी अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बॉलीवुड की नई पीढ़ी के लिए एक ऐसा प्रवेश द्वार बन गया है जहां सफलता और विफलता का फैसला चंद घंटों में हो जाता है। इन सितारों ने डिजिटल दुनिया को चुनकर यह साफ कर दिया है कि उनके लिए माध्यम से ज्यादा महत्वपूर्ण ‘कंटेंट’ है।

  • किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल

    किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म को लेकर है तो वह है सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग । लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ किंग खान नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन का वायरल हुआ खतरनाक लुक है। हाल ही में अभिषेक को एक बेहद रफ और इंटेंस अंदाज में स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर तेज हो गया। माना जा रहा है कि यह लुक किंग में उनके विलेन किरदार का हिस्सा है और इसी ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग मुहर लगा दी है।

    लंबे समय से खबरें थीं कि अभिषेक इस एक्शन थ्रिलर में नेगेटिव भूमिका निभाने वाले हैं। अब उनका बदला हुआ अंदाज बढ़ी हुई दाढ़ी सख्त चेहरे के भाव और एग्रेसिव बॉडी लैंग्वेज इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वह पर्दे पर एक दमदार विरोधी के रूप में नजर आ सकते हैं। अभिषेक पहले भी ग्रे और निगेटिव शेड्स में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। युवा और रावण में उनके अभिनय को सराहा गया था वहीं वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज़ में उन्होंने अपने किरदार की जटिलता से दर्शकों को चौंका दिया था। ऐसे में किंग में उनका संभावित खलनायक अवतार और भी ज्यादा रोमांच पैदा कर रहा है।

    फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी जो अपने आप में बड़ा आकर्षण है। हालांकि दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि शाहरुख और अभिषेक जो पहले हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आए थे इस बार दोस्त नहीं बल्कि आमने-सामने होंगे। हीरो और विलेन की यह भिड़ंत फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट मानी जा रही है।

    किंग का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सुजॉय घोष कर रहे हैं जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद जो पठान और फाइटर जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की दुनिया और सत्ता की जंग के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसमें अभिषेक का किरदार सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर होगा। मेकर्स को भरोसा है कि उनका इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस कहानी में नई धार जोड़ेगा।

    सोशल मीडिया पर अभिषेक के इस नए लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह रोल फिल्म में अलग ही स्वैग और खौफ का माहौल बनाएगा। कुछ का मानना है कि यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या किंग बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी और क्या अभिषेक बच्चन का यह खतरनाक अवतार लंबे समय तक याद रखा जाएगा। फिलहाल तो उनका वायरल लुक ही फिल्म के लिए जबरदस्त बज बना चुका है।

  • अभिषेक बच्चन का छलका दर्द: पिता अमिताभ की तारीफों और फिल्मी असफलताओं पर खुलकर बोले जूनियर बी

    अभिषेक बच्चन का छलका दर्द: पिता अमिताभ की तारीफों और फिल्मी असफलताओं पर खुलकर बोले जूनियर बी


    नई दिल्ली ।भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के अभिनय और उनकी मेहनत की सराहना करते नजर आते हैं। पिता का यह स्नेह जहां प्रशंसकों को पसंद आता है, वहीं कई बार अभिषेक को इसके कारण आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिषेक बच्चन ने इन तमाम पहलुओं पर अपनी बेबाक राय रखी और बताया कि एक ‘सुपरस्टार’ पिता के साये में रहकर अपनी पहचान बनाना कितना चुनौतीपूर्ण होता है।

    साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने स्वीकार किया कि 25 साल बीत जाने के बाद भी पिता से उनकी तुलना का दबाव कम नहीं हुआ है। अब 50 वर्ष के हो चुके अभिनेता ने माना कि लगातार मिलती सार्वजनिक असफलताएं और आलोचनाएं किसी भी इंसान को मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि जब आप हफ्ते दर हफ्ते जनता के बीच असफल साबित होते हैं, तो नकारात्मकता से दूर रहना और निराशावादी न होना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि, उन्होंने कड़वाहट पालने के बजाय हमेशा अपने काम पर ध्यान देने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।

    अमिताभ बच्चन द्वारा उनकी प्रशंसा किए जाने पर अभिषेक ने बहुत ही मानवीय दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि दुनिया अक्सर उनके पिता को एक ‘लार्जर देन लाइफ’ व्यक्तित्व के रूप में देखती है और मानती है कि उन्हें एक सामान्य इंसान की तरह व्यवहार करने की अनुमति नहीं है। लेकिन वास्तविकता यह है कि वह भी एक इंसान हैं, एक पिता हैं और एक दादा हैं। उन्हें भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस करने और एक सामान्य माता-पिता की तरह प्रतिक्रिया देने का पूरा हक है।

    अभिषेक ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके माता-पिता, अमिताभ और जया बच्चन, उनके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के बजाय उनकी मेहनत और प्रयासों पर गर्व करते हैं। उनके लिए सफलता का पैमाना हिट फिल्में नहीं, बल्कि ईमानदारी से किया गया काम है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए अभिषेक अब बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। वह शाहरुख खान और सुहाना खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

  • मैं हूं ना 2: शाहरुख खान और फराह खान की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, डबल रोल में नजर आएंगे 'किंग खान'

    मैं हूं ना 2: शाहरुख खान और फराह खान की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, डबल रोल में नजर आएंगे 'किंग खान'


    नई दिल्ली ।बॉलीवुड के गलियारों से शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। साल 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैं हूं ना के सीक्वल को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, वह किसी बड़े धमाके से कम नहीं है। खबर है कि शाहरुख खान और फराह खान एक बार फिर मैं हूं ना 2 के लिए साथ आ रहे हैं, और इस बार मनोरंजन का डोज़ दोगुना होने वाला है क्योंकि शाहरुख फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

    पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फराह खान ने शाहरुख के सामने एक ऐसा कॉन्सेप्ट रखा है जिसमें सुपरस्टार दो विपरीत किरदारों को पर्दे पर जीवंत करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्वल का मूल विचार खुद शाहरुख खान ने ही दिया है। फिल्म की कहानी में देशभक्ति का जज्बा, हाई-वोल्टेज एक्शन और वही सिग्नेचर कॉमेडी होगी जिसके लिए पहली फिल्म जानी जाती थी। सूत्र बताते हैं कि फिल्म में भारत के सामने आने वाली एक नई और बड़ी धमकी को दिखाया जाएगा, जिससे निपटने के लिए पुरानी स्टार कास्ट एक बार फिर साथ आ सकती है।

    हालांकि, फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि शाहरुख खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि किंग की रिलीज के बाद ही वह फराह खान से मैं हूं ना 2 की पूरी स्क्रिप्ट सुनेंगे और उसके बाद ही इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे। किंग फिल्म भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि इसमें शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। साथ ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।

    शाहरुख और फराह की जोड़ी ने इससे पहले मैं हूं नाओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में मैं हूं ना 2 की घोषणा ने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फैंस का कहना है कि शाहरुख को दोबारा मेजर राम प्रसाद शर्मा के अंदाज में देखना किसी सपने के सच होने जैसा होगा, और ऊपर से डबल रोल का तड़का फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी है। अब देखना यह होगा कि कब आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान होता है और किंग खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरते हैं।