Tag: Sunday Horoscope

  • रविवार का राशिफल: सूर्यदेव की कृपा से चमकेंगे ये भाग्यशाली राशियाँ, जानिए किसके लिए रहेगा दिन बेहद शुभ

    रविवार का राशिफल: सूर्यदेव की कृपा से चमकेंगे ये भाग्यशाली राशियाँ, जानिए किसके लिए रहेगा दिन बेहद शुभ


    नई दिल्ली । वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित माना गया है। सूर्य को आत्मा, सम्मान, शक्ति और सफलता का कारक ग्रह कहा गया है। ऐसे में रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ परिणाम लेकर आती है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन कुछ राशियों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे उनके कार्यों में सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।

    रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आता है। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनते हैं और किसी पुराने रुके हुए काम में गति आ सकती है। वहीं वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहती है।

    मिथुन राशि के लिए रविवार का दिन सकारात्मक सोच और नए अवसर लेकर आता है। इस राशि के लोग अपने निर्णयों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं और व्यापार में भी सुधार देखने को मिलता है। कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह दिन भाग्य का साथ लेकर आता है। नौकरी और करियर में प्रगति के संकेत मिलते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहती है।

    सिंह राशि के लिए रविवार विशेष रूप से शुभ माना जाता है क्योंकि यह राशि सूर्य की ही राशि होती है। इस दिन सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त होती है। किसी बड़े अवसर या जिम्मेदारी मिलने के योग भी बनते हैं।

    कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है, हालांकि उन्हें कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन सरकारी कार्यों और कानूनी मामलों में सफलता दिला सकता है।

    वृश्चिक राशि के लिए यह दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ने की संभावना बनती है। मकर राशि के लिए दिन थोड़ा संयम रखने वाला हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन परिश्रम और सफलता का संकेत देता है, जबकि मीन राशि के लोगों के लिए रविवार मानसिक शांति और पारिवारिक सुख लेकर आता है।

    ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि रविवार के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने और तांबे के पात्र में जल चढ़ाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के मार्ग खुलते हैं।

    कुल मिलाकर रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों में आगे बढ़ते हैं।

  • रविवार का राशिफल

    रविवार का राशिफल


    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म
    चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी, रविवार, 22 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

    मेष राशि :- सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

    वृष राशि :- परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरूआत हो सकती है। स्थाई सम्पति के निर्माण, मरम्मत व पुर्नस्थापना पर व्ययभार बढ़ेगा। किसी की टीका-टिप्पणी से आपको परेशानी हो सकती हैं। शुभांक-2-4-5

    मिथुन राशि :- विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें। नये आगंतुकों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। शुभांक-2-4-6

    कर्क राशि :- पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार पक्ष से थोड़ी ङ्क्षचता रहेगी। शुभांक-1-3-5

    सिंह राशि :- दाम्पत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता हैं। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शुभांक-4-6-8

    कन्या राशि :- अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। शुभांक-2-3-5

    तुला राशि :- कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-2-5-6

    वृश्चिक राशि :- कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। आप अच्छी सफलताएं प्राप्त करेंगे। बुद्घि कौशल से चुनौतीपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से समय उपलब्धिकारक रहेगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-1-4-6

    धनु राशि :- संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। श्रम अधिक करना पड़ सकता है। वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं। शुभांक-3-5-6

    मकर राशि :- शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा परिणाम शुभ रहेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। शुभांक-2-4-6

    कुंभ राशि :- विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते है जो कि अतिविश्वसनीय व्यक्तियों को ही दिये जाते हैं। कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाऐ। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक-3-5-7

    मीन राशि :- व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेगी। कारोबार की उन्नति के लिये एक से अधिक सीढ़ी चढ़कर लोंगो को आश्चर्य में डाल देगें। चल-अचल सम्पति में वृद्घि होगी। बौद्घिक क्षेत्र में प्रतियोगिता जीतने का मौका मिलेगा। शुभांक-2-5-6
  • 22 फरवरी का राशिफल : जानिए कैसे रहेगा आपका दिन, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क

    22 फरवरी का राशिफल : जानिए कैसे रहेगा आपका दिन, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क


    नई दिल्‍ली । रविवार, 22 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में आपका दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि

    आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी नज़दीकी रिश्तेदार से लंबी बातचीत हो सकती है। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर काम करने के मौके मिलेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बन सकता है। इंटरव्यू देने वालों के लिए सफलता के योग हैं। जीवनसाथी की छोटी गलतियों को माफ करने से संबंध बेहतर होंगे।
    भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: लाल
    उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

    वृषभ राशि

    दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर जाने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, काम सफल होगा। जीवनसाथी को तरक्की का अवसर मिलेगा। बिजनेस में फायदा संभव है। जूनियर्स आपसे नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

    भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: सफेद
    उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

    मिथुन राशि

    आज का दिन नई ऊर्जा और उमंग लेकर आएगा। आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनाएं। अपना और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ध्यान में रखें। कुछ विरोधी काम में बाधा डाल सकते हैं, लेकिन आपका पॉजिटिव दृष्टिकोण मदद करेगा। महिलाओं को बिजनेस में परिवार का समर्थन मिलेगा।

    भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हरा
    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    कर्क राशि

    खुशियों भरा दिन रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट एनालिसिस करें। छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हाउसवाइव्स के लिए पार्ट-टाइम जॉब के योग बन रहे हैं।

    भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद/चांदी
    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

    सिंह राशि

    दिन की शुरुआत खुशियों से होगी। शाम को किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। क्रिएटिव फील्ड मजबूत रहेगी। बिल्डर्स को नए कॉन्ट्रैक्ट से मुनाफा होगा। घर को सजाने का मौका मिलेगा और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

    भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: नारंगी/सुनहरा
    उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

    कन्या राशि

    दिन अनुकूल रहेगा। काम में सहयोग मिलेगा। करियर में अचानक बदलाव और धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। करीबी रिश्तेदार शादी के मामलों पर बात कर सकते हैं।

    भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
    उपाय: पक्षियों को दाना और गाय को हरा चारा खिलाएं।

    तुला राशि

    दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बच्चों की सफलता में खुशी मिलेगी। सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। समय निकालकर ईश्वर की पूजा करें। महिलाएं घर के काम में व्यस्त रहेंगी।

    भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीला
    उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि

    जीवन में नया बदलाव आएगा। दोस्तों के घर डिनर का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम समय पर पूरा होगा और तनाव कम रहेगा।

    भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: गुलाबी
    उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें।

    धनु राशि

    दिन शानदार रहेगा। भागदौड़ वाले काम होंगे। नई तकनीकों का सहारा मिलेगा। सेल्समैन को क्लाइंट से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का समय मिलेगा। बच्चों के लिए डांस क्लास और शिक्षा क्षेत्र में व्यस्तता होगी।

    भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: महरून
    उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

    मकर राशि

    उत्साह भरा दिन। विवाहित लोग धार्मिक स्थल जा सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होगा। मूर्ति व्यापारियों को प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर्स नई कहानी लिख सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

    भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीला
    उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    कुंभ राशि

    दिन मिला-जुला रहेगा। मंदिर दर्शन और दोस्तों के साथ शॉपिंग का समय मिलेगा। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगिता की तैयारी में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। तनाव कम करने के लिए शांत जगह पर जाएं।

    भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: काला/आसमानी
    उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

    मीन राशि

    लाभदायक दिन। काम समय पर पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ लंच या आउटिंग का अवसर मिलेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तलाश वाले लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आत्मनिर्भर निर्णय लाभकारी होंगे।

    भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: सुनहरा/पीला
    उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।

    Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य मान्यताओं और स्रोतों पर आधारित है। हम किसी भी तथ्य, मान्यता या सलाह की पुष्टि नहीं करते हैं।

  • राशिफल: रविवार को सिंह राशि का दिन रहेगा शानदार, पूरे होंगे अधूरे काम..

    राशिफल: रविवार को सिंह राशि का दिन रहेगा शानदार, पूरे होंगे अधूरे काम..

    नई दिल्ली ।आज का राशिफल | रविवार  11 जनवरी 2026 आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। रविवार का दिन विशेष रूप से सिंह राशि वालों के लिए उत्साह, ताजगी और सफलता से भरा रहेगा। कई रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    मेष: आर्थिक लाभ के योग, व्यापार में नई शुरुआत संभव। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    वृषभ: दिन मिश्रित रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
    मिथुन: शुभ और लाभकारी दिन। प्रेम संबंधों में मधुरता, आय में बढ़ोतरी संभव।
    कर्क: मानसिक अस्थिरता रह सकती है। स्वास्थ्य और खर्च पर नियंत्रण रखें।
    सिंह: ऊर्जा से भरपूर दिन। नए काम शुरू करें, अधूरे कार्य पूरे होंगे, रचनात्मकता बढ़ेगी।
    कन्या: वाणी से प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।
    तुला: आत्मविश्वास मजबूत। नौकरी-व्यापार में लाभ, नए प्लान बनेंगे।
    वृश्चिक: खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
    धनु: आय और लाभ के योग। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मकर: करियर के लिए शानदार दिन। पदोन्नति और मान-सम्मान के संकेत।
    कुंभ: भाग्य का आंशिक साथ। विदेश से जुड़े मामलों में शुभ समाचार।
    मीन: आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ, दोपहर बाद सतर्कता जरूर