Tag: Sunny Deol

  • जब बॉक्स ऑफिस पर टकारए सनी देओल-आमिर खान, किसकी हुई थी जीत? जानें किसकी फिल्म ने कितनी कमाई की थी

    जब बॉक्स ऑफिस पर टकारए सनी देओल-आमिर खान, किसकी हुई थी जीत? जानें किसकी फिल्म ने कितनी कमाई की थी


    नई दिल्ली । Box Office Clash: 25 साल पहले आमिर खान और सनी देओल की फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था. दोनों ही सुपरस्टार ने एक ही दिन अपनी-अपनी फिल्म रिलीज कर दी थी. चलिए जानते हैं कि किसकी फिल्म ने ज्यादा कमाई की थी.
    आमिर खान और सनी देओल
    आमिर खान और सनी देओल लंबे समय से अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म का नाम है लाहौर 1947 जो इसी साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और सनी देओल इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अब जहां इस फिल्म पर दोनों ने साथ काम किया है तो वहीं लगभग 25 साल पहले दोनों की फिल्म के बीच ही बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी हुआ था.

    दरअसल दोनों ही सुपरस्टार्स की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थीं. खास बात ये थी कि दोनों ही फिल्में लोगों को काफी पसंद आई थीं और दोनों बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं. यहां जिन दो फिल्मों की बात हो रही है उनमें पहली है सनी देओल की गदर और दूसरी है आमिर खान की लगान . दोनों फिल्में 15 जून 2001 को रिलीज हुई थीं.

    आमिर खान और सनी देओल की फिल्में

    अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल दिखी थीं. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 132.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग मिला था. लगान को डायरेक्ट किया था आशुतोष गोवारिकर ने. आमिर के अपोजिट इस फिल्म में ग्रेसी सिंह दिखी थीं. इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और दुनियाभर से कमाई हुई थी 58.05 करोड़. ये फिल्म हिट रही थी.
    प्रीति जिंटा लाहौर 1947 का हिस्सा
    दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थीं. हालांकि लगान की तुलना में गदर ने ज्यादा कमाई की थी. सालों बाद आज भी ये दोनों फिल्में लोगों के दिलों में बसती हैं. बहरहाल फिलहाल फैंस को दोनों की फिल्म लाहौर 1947 का इंतजार है. सनी देओल के अपोजिट इसमें प्रीटि जिंटा नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी बना रहे हैं. बहरहाल अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म दिखाती है.

  • पापा का आशीर्वाद और फैंस का प्यार, बैक-टू-बैक हिट्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजे Sunny Deol, ‘बॉर्डर 2’ ने रचा नया इतिहास

    पापा का आशीर्वाद और फैंस का प्यार, बैक-टू-बैक हिट्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजे Sunny Deol, ‘बॉर्डर 2’ ने रचा नया इतिहास


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुज़र रहे हैं और उनकी नई फिल्म बॉर्डर 2 की धमाकेदार कामयाबी ने इसे और भी मज़बूत कर दिया है। फिल्म की कामयाबी पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी ने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के बारे में खुलकर बात की और अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने जोशीले अंदाज़ में कहा, “ये सब मेरे पापा का आशीर्वाद और वाहेगुरु की मेहर है। लोगों ने मुझे पहले भी प्यार दिया था और आज भी दे रहे हैं।”

    पिछले कुछ सालों में सनी देओल ने ज़बरदस्त कमबैक किया है। गदर 2 की ऐतिहासिक कामयाबी ने साबित किया कि दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी बनी हुई है। अब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मज़बूत कलेक्शन कर रही है। Sacnilk के आंकड़ों के हिसाब से, फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹224.25 करोड़ और दूसरे हफ़्ते में ₹70.15 करोड़ की कमाई की। 17वें दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹309.09 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन ₹361.94 करोड़ दर्ज किया गया।

    23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आर्मी, नेवी और एयर फोर्स ने मिलकर दुश्मन का सामना किया। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जो लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी।

    फिल्म में सनी देओल एक बार फिर फौजी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम किरदार में हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने उनकी वापसी को “सनी देओल 2.0” कहा, तो उन्होंने दबाव से जवाब दिया कि समय कब बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करते रहो, अपने काम से प्यार करो और कभी हार मत मानो — क्योंकि सही समय आने पर किस्मत जरूर साथ देती है।

    लगातार मिल रही सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सनी देओल का स्टारडम केवल यादों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी ताकत से जिंदा है। उनके अनुसार, इसकी असली वजह है पिता का आशीर्वाद और दर्शकों का अटूट प्यार।

  • कोर्टरूम ड्रामा “इक्का”: सनी देओल और अक्षय खन्ना की जबरदस्त टकराव वाली कहानी

    कोर्टरूम ड्रामा “इक्का”: सनी देओल और अक्षय खन्ना की जबरदस्त टकराव वाली कहानी


    नई दिल्ली। सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब उन्होंने अपनी पहली OTT फिल्म “इक्का” का टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से सनी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं और 33 साल बाद फिर से वकील के किरदार में दिखाई देंगे।

     इक्का का टीजर सिर्फ एक मिनट का है, लेकिन उसमें कहानी की गंभीरता और टकराव की झलक साफ दिखाई देती है। सनी देओल का किरदार ईमानदार और सिद्धांतों पर चलने वाला वकील है जो सच का साथ देता है। उसकी जिंदगी बदलती है जब उसे अपने पुराने दुश्मन अक्षय खन्ना के केस की जिम्मेदारी मिलती है।

    अक्षय खन्ना मर्डर के आरोपी के रोल में हैं। कहानी में दिखाया गया है कि सालों पहले सनी देओल के किरदार ने अक्षय खन्ना के करियर को बर्बाद किया था। अब वही इंसान गंभीर अपराध में फंस जाता है और उसे बचाने की जिम्मेदारी उसी वकील के कंधों पर आ जाती है।टीजर के दो सीन खास ध्यान खींचते हैं: एक में पूछताछ के दौरान सनी देओल अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारते हैं, और दूसरे में कोर्टरूम में उनकी तेज आवाज और आक्रामक अंदाज पुराने दिनों की याद दिलाता है। तिलोत्तमा शोम फिल्म में दूसरी वकील की भूमिका में हैं।

    दिया मिर्जा और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले वी आर फैमिली, हिचकी और महाराजा जैसी फिल्में बनाई हैं। “इक्का” का टीजर रिलीज हो चुका है और जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

  • Border 2 का क्लाइमैक्स धमाका: AI के जरिए लौटे सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना, सनी देओल की आंखें नम कर दी

    Border 2 का क्लाइमैक्स धमाका: AI के जरिए लौटे सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना, सनी देओल की आंखें नम कर दी


    नई दिल्ली। बॉर्डर 2 रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है। देशभक्ति, इमोशन्स और एक्शन के इस फिल्मी सफर ने थिएटर में बैठी जनता को भावुक कर दिया है। सनी देओल की दमदार वापसी और नई पीढ़ी के स्टार्स की जोड़ी ने फिल्म को खास बनाया है। शुरुआती रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार बॉर्डर 2 को आलोचकों और दर्शकों दोनों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है।

    फिल्म में पहले पार्ट से केवल सनी देओल ही दिखाई देते हैं, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसने उनकी आंखें नम कर दी। क्लाइमैक्स सीन में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की झलक दिखाई देती है।

    यह कैमियो साधारण नहीं बल्कि बेहद भावुक और यादगार है। आखिरी सीन में सनी देओल का किरदार कर्नल फतेह सिंह कलेर, अपने बेटे और जवान अंगद के शहीद होने के बाद गुरुद्वारे में माथा टेकता है। जैसे ही वह ऊपर देखता है, उसे अपने वे साथी दिखाई देते हैं जिन्हें उसने जंग में खोया था। इसी क्षण स्क्रीन पर सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना पुराने ‘बॉर्डर’ वाले लुक में नजर आते हैं।

    इस सीन को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने AI तकनीक का इस्तेमाल किया है, ताकि पुराने किरदारों को सम्मान के साथ फिर से दिखाया जा सके।

    सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की यह झलक भले ही कुछ ही पलों की हो, लेकिन इसने दर्शकों की पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं। कई थिएटर दर्शक इस सीन के दौरान भावुक होते नजर आए और सोशल मीडिया पर इस सीन की चर्चा जोर पकड़ रही है।

    कहानी की बात करें तो बॉर्डर 2 कर्नल फतेह सिंह कलेर की कहानी है, जो युवा अफसरों को ट्रेन करते हैं। इसमें आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के जवान शामिल हैं, जो देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर उतरते हैं। जब पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो ये जवान अपने परिवार और निजी सुखों को छोड़कर भारत माता की रक्षा के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म सिर्फ जंग की कहानी नहीं दिखाती, बल्कि जवानों के बीच के रिश्ते, बलिदान और अटूट बॉन्ड को भी भावनात्मक रूप से पेश करती है।

    फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह फिल्म को और मजबूत बनाते हैं। बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जे.पी. दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

    कुल मिलाकर बॉर्डर 2 एक भावनात्मक अनुभव बनकर सामने आई है, और सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना का इमोशनल सीन फिल्म की जान बन गया है, जो दर्शकों की आंखों में आंसू और दिल में गर्व दोनों भर देता है।

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • Sunny Deol 2026-2027: ‘बॉर्डर 2’ से शुरू होकर सनी देओल की फिल्मों का धमाका, जानिए पूरी लिस्ट

    Sunny Deol 2026-2027: ‘बॉर्डर 2’ से शुरू होकर सनी देओल की फिल्मों का धमाका, जानिए पूरी लिस्ट


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर में हैं। साल 2026 और 2027 में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने वाले हैं। इन फिल्मों में एक्शन ड्रामा इमोशन और रोमांच का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।सबसे पहले बात करें बॉर्डर 2 की। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फैंस लंबे समय से इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

    इसके बाद सनी देओल की लाइनअप में शामिल हैं:

    रामायण – पार्ट 1 और पार्ट 2
    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महाकाव्य फिल्म में सनी देओल के साथ रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश नजर आएंगे। पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज़ होगी।

    गबरू
    यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसमें सनी देओल के साथ प्रीत कमानी और सिमरन बग्गा मुख्य भूमिका में हैं। इसे शशांक उडापुरकर डायरेक्ट कर रहे हैं और संभावना है कि यह फिल्म 13 मार्च 2026 को रिलीज़ हो।

    लाहौर 1947
    आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म विभाजन के समय की इमोशनल कहानी दिखाएगी। इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह लीड रोल में होंगे। रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

    जाट 2
    सुपरहिट फिल्म जाट का सीक्वल 2026 में आने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। हालांकि इसके बारे में अभी अपडेट का इंतजार है।

    सफर
    सफर एक रोड-ट्रिप ड्रामा फिल्म होगी। इसमें सनी देओल के साथ सलमान खान नजर आ सकते हैं।

    अपने 2
    धर्मेंद्र के निधन के बाद इसे बंद करने की अफवाहें आई थीं लेकिन प्रोड्यूसर ने पुष्टि की है कि फिल्म बनेगी हालांकि कहानी में बदलाव किया गया है।

    मां तुझे सलाम 2
    2002 में आई फिल्म मां तुझे सलाम का सीक्वल अब रिलीज़ होने वाला है। हाल ही में इसका पोस्टर जारी किया गया है।

    गदर 3
    गदर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने तीसरे पार्ट की घोषणा की है। यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।सनी देओल के फैंस के लिए यह समय किसी तोहफे से कम नहीं है। अगले दो साल में उनकी फिल्में एक्शन इमोशन और मनोरंजन का धमाका लेकर आने वाली हैं।

  • बॉर्डर 2: अक्षय खन्ना की एंट्री की अफ़वाहें खत्म, प्रोड्यूसर ने किया साफ बयान

    बॉर्डर 2: अक्षय खन्ना की एंट्री की अफ़वाहें खत्म, प्रोड्यूसर ने किया साफ बयान


    नई दिल्ली। बॉर्डर 2 रिलीज़ को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं लेकिन कुछ दिनों से अफ़वाहें फैल रही थीं कि अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं और कैमियो कर सकते हैं। इस पर फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अपनी तरफ से पूरी सफाई दे दी है।

    जूम इंटरव्यू में निधि ने कहा नहीं ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमने उन्हें मूवी के लिए अप्रोच नहीं किया है। उन्होंने आगे बताया कि बॉर्डर 2 पहली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ा रही है। यह पूरी तरह अलग कहानी है जिसमें भारत के जवानों की नई कहानी दिखाई जाएगी।अक्षय खन्ना को लेकर अफ़वाहें तब शुरू हुईं जब बॉर्डर का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज़ हुआ। उस समय एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें किसी शख्स के फोटो को एडिट करके अक्षय का चेहरा लगाया गया। इससे लोगों ने यह मान लिया कि अक्षय भी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब प्रोड्यूसर निधि ने इस अफ़वाह को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि पहले पार्ट में अहम भूमिका निभा चुकी तब्बू के फिल्म में नहीं होने की वजह भी निधि ने पहले ही स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरी स्टोरी अलग है। पहले पार्ट में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाने वाली तब्बू इस फिल्म में नहीं हो सकतीं क्योंकि कहानी पूरी तरह नई दिशा में है और सनी का किरदार भी अलग तरह से पेश किया जाएगा।

    बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। फिल्म में सनी देओल वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं जबकि प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में निधि दत्ता भूषण कुमार जे पी दत्ता और कृष्ण कुमार शामिल हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी।तो साफ हो गया कि बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री सिर्फ अफ़वाह थी। फैंस अब पूरी तरह तैयार हो सकते हैं नई स्टार कास्ट और नई कहानी के लिए जो पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है।

  • Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था

    Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अहान ने अपने अब तक के फिल्मी सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने संघर्ष अनिश्चितताओं और सीख से भरे अपने अनुभवों का जिक्र किया है। अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में अपनी डेब्यू फिल्म तड़प से लेकर अब तक के सफर को शब्दों में पिरोया। उन्होंने लिखा कि तड़प उनके लिए एक सपने की शुरुआत थी, जिसमें उम्मीद डर और कई तरह की भावनाएं शामिल थीं। उस समय सब कुछ नया था और भविष्य को लेकर कई सवाल भी थे। अहान के अनुसार, इसके बाद की राह बिल्कुल आसान नहीं रही।

    अभिनेता ने बताया कि इस दौरान कई बार अनिश्चितता का सामना करना पड़ा और कई संघर्ष ऐसे रहे जो खामोशी में झेलने पड़े। हालांकि इन सभी अनुभवों ने उन्हें धैर्य रखना और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखना सिखाया। अहान ने लिखा कि तरक्की और अनुभव बिना दर्द के नहीं मिलते और इन्हीं अनुभवों ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है, जिसके लिए वह दिल से आभारी हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा कि अब 23 जनवरी 2026 को उनकी दूसरी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने में बस कुछ ही समय बाकी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक नया अध्याय बताया जो धैर्य मेहनत और विश्वास से जन्मा है। अहान ने कहा कि आज उनका दिल पहले से ज्यादा मजबूत है, भरोसा गहरा हो गया है और सपना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर महसूस हो रहा है।

    अहान ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि दर्शक उनके साथ खड़े रहेंगे इस सफर को महसूस करेंगे और बॉर्डर 2 को दिल से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों का साथ उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। गौरतलब है कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मोना सिंह, मेधा राणा सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन

    Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन


    नई दिल्ली। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 अब रिलीज के बेहद करीब है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली, कुछ ही घंटों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करीब 15 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

    ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि बॉर्डर 2 को कई बड़े फैक्टर्स का फायदा मिलने वाला है। एक तरफ जहां फिल्म को 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सहारा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इसे गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर सकती है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। इस वक्त सिनेमाघरों में धुरंधर और आमिर खान प्रोडक्शन की एक फिल्म मौजूद है, लेकिन धुरंधर को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और दूसरी फिल्म खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। ऐसे में बॉर्डर 2 के लिए मैदान लगभग साफ माना जा रहा है।फिल्म की कहानी भी इस बार सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। सनी देओल के दमदार डायलॉग पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 अपने नाम, देशभक्ति के जज्बे और तगड़े स्टारकास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

  • धर्मेंद्र के निधन के बाद जुहू वाला बंगला होगा और बड़ा, देओल परिवार के लिए जोड़ा जा रहा है नया फ्लोर

    धर्मेंद्र के निधन के बाद जुहू वाला बंगला होगा और बड़ा, देओल परिवार के लिए जोड़ा जा रहा है नया फ्लोर


    नई दिल्ली।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को उन्होंने अपने मुंबई स्थित जुहू वाले घर में अंतिम सांस ली। यह वही घर है जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ जिंदगी के कई यादगार पल बिताए। धर्मेंद्र के जाने के बाद अब इसी घर को और    बड़ा  करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके जुहू स्थित बंगले में एक नया फ्लोर जोड़ा जा रहा है जिसके लिए पिछले कुछ समय से रेनोवेशन का काम जारी है।धर्मेंद्र का यह बंगला हमेशा से देओल परिवार का केंद्र रहा है। इसी घर में उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपने-अपने परिवारों के साथ रहते हैं। अब परिवार के बढ़ते आकार और जरूरतों को देखते हुए घर को और विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला धर्मेंद्र के निधन के बाद लिया गया ताकि पूरा परिवार एक साथ आराम से रह सके।

    घर में जोड़ा जा रहा है नया फ्लोर
    सेलेब्रिटी जर्नलिस्ट विक्की लालवानी की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र के जुहू वाले बंगले में एक अतिरिक्त फ्लोर जोड़ा जा रहा है। हाल ही में घर के बाहर क्रेन देखी गई जिससे साफ हो गया कि निर्माण कार्य जोरों पर है। बंगले के कंपाउंड एरिया में भी लगातार काम होता नजर आ रहा है।   ईटाइम्स ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि परिवार के बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और उन्हें ज्यादा स्पेस की जरूरत है। इसी वजह से घर के विस्तार का फैसला लिया गया है।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यहरेनोवेशन और कंस्ट्रक्शन का काम अगले चार से पांच महीनों तक चल सकता है। इस दौरान परिवार घर में रहते हुए ही काम पूरा कराएगा।

    मॉडर्न डिजाइन वाला देओल परिवार का आशियाना
    धर्मेंद्र का जुहू वाला बंगला मॉडर्न डिजाइन और सादगी का खूबसूरत मेल है। इस घर में सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल दोनों बेटे और बहू के साथ रहते हैं। वहीं बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल और उनके दोनों बेटे भी इसी बंगले में रहते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर उनकी बहन और बहन के बच्चे भी इसी घर का हिस्सा हैं।इतने बड़े परिवार के लिए अब यह बंगला छोटा पड़ने लगा था। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक और फ्लोर जोड़ने का फैसला लिया गया। खास बात यह है कि इस घर के इंटीरियर को डिजाइन करने की जिम्मेदारी बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल ने निभाई है जिन्होंने इसे एक मॉडर्न लेकिन फैमिली-फ्रेंडली लुक दिया है।

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म और आगे का सफर

    गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके जाने के बाद उन्हें आखिरी बार फिल्म इक्कीस में देखा गया जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही खास कमाल न दिखा पाई लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली। वहीं अब उनके बेटे सनी देओल जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका जुहू वाला यह बंगला आज भी देओल परिवार की यादों और विरासत का सबसे बड़ा प्रतीक बना हुआ है।