Tag: Sunscreen Tips

  • Summer Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

    Summer Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स


    नई दिल्ली:गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और लगातार बढ़ते तापमान के साथ लोगों को तेज धूप और पसीने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में केवल सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते ही त्वचा टैनिंग, सनबर्न और रूखी हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा गर्मियों में भी हेल्दी और चमकदार बनी रहे तो कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाना जरूरी है।

    1. सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल

    यदि आप छात्र हैं या काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते हैं, तो एसपीएफ 30+ वाला सनस्क्रीन चेहरे और हाथ-पांव पर रोजाना लगाना बेहद जरूरी है। इसे दिन में 3 से 4 बार दोहराना चाहिए। इससे त्वचा टैन होने, सनबर्न और रूखेपन से बची रहती है।

    2. पर्याप्त पानी पिएं

    गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। यह न केवल त्वचा को हाइड्रेट रखता है बल्कि पूरे शरीर को भी ठंडक और ऊर्जा देता है।


    3. मौसमी फल शामिल करें

    फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है और ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। गर्मियों में तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे मौसमी फल न सिर्फ ताजगी देते हैं बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं।

    4. हल्के और सूती कपड़े पहनें

    भीषण गर्मी में हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर में गर्मी कम लगेगी और पसीने की समस्या भी कम होगी। घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी, धूप का चश्मा या छाता का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा तेज धूप से सुरक्षित रहे।

    5. तेज धूप में बाहर निकलने से बचें

    सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे तेज होती है। इस समय बाहर निकलने से त्वचा टैन और सनबर्न होने का खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करें कि इस समय बाहर जाना जरूरी न हो।

    टैनिंग को दूर करने के घरेलू उपाय

    अगर धूप में त्वचा टैन हो जाती है, तो घर पर कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। एलोवेरा जेल, दही, खीरे या टमाटर का रस टैनिंग हटाने में मदद करते हैं। इन्हें त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। ये उपाय त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसका नमी स्तर भी बनाए रखते हैं।

    गर्मी में थोड़ी सावधानी और सही दिनचर्या से आपकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ, चमकदार और हाइड्रेटेड बनी रहेगी।
  • Holi 2026: रंगों से पहले स्किन को करें प्रोटेक्ट, अपनाएं ये आसान Pre-Holi स्किन केयर रूटीन

    Holi 2026: रंगों से पहले स्किन को करें प्रोटेक्ट, अपनाएं ये आसान Pre-Holi स्किन केयर रूटीन


    नई दिल्ली । Holi का त्योहार खुशियों उमंग और रंगों से भरा होता है लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साल 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी जबकि मथुरा-वृंदावन में उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि आप त्योहार से 5-7 दिन पहले अपनी स्किन को तैयार करें ताकि रंगों का असर कम से कम हो और त्वचा हेल्दी बनी रहेनई दिल्ली

    होली से 5-7 दिन पहले क्या करें?

    डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार होली से एक हफ्ता पहले से ही स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
    रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। फेस और बॉडी पर नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं। किसी नए ब्यूटी प्रोडक्ट केमिकल पील या हार्श ट्रीटमेंट को ट्राई न करें।अगर पहले से एक्ने एलर्जी या रैश की समस्या है तो पहले उसका इलाज कराएं क्योंकि सेंसिटिव स्किन पर रंग ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    रंग खेलने से पहले ये 3 चीजें जरूर लगाएं

    तेल की पतली परत: होली खेलने से 20-30 मिनट पहले चेहरे गर्दन हाथ-पैरों पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं। इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है और रंग सीधे त्वचा में नहीं चिपकते।

    मॉइश्चराइजर: तेल के बाद वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

    सनस्क्रीन: धूप में खेलने से पहले कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन 15-20 मिनट पहले अप्लाई करें। जरूरत हो तो दोबारा लगाएं।अलग-अलग स्किन टाइप के लिए खास टिप्स 

    ड्राई स्किन
    हेवी मॉइश्चराइजर और क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। रात में स्किन रिपेयर क्रीम लगाएं ताकि नमी बरकरार रहे।

    ऑयली स्किन

    हल्का नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें। ज्यादा ऑयलिंग से बचें लेकिन एक पतली प्रोटेक्टिव लेयर जरूर रखें।

    सेंसिटिव स्किन
    खुशबूदार या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचें। पहले पैच टेस्ट करें और जहां तक संभव हो हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का ही उपयोग करें।

    केमिकल रंगों से बचाव क्यों जरूरी?

    विशेषज्ञों के अनुसार कई रंगों में लेड मरकरी और अन्य हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं जो स्किन एलर्जी रैश और पिगमेंटेशन का कारण बन सकते हैं। अगर रंग लगाने के बाद जलन या खुजली हो तो त्वचा को जोर से रगड़ने के बजाय सादे पानी से धोएं और जरूरत पड़ने पर स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें।

    क्या बिल्कुल न करें?

    रंग छुड़ाने के लिए स्किन को जोर से न रगड़ें।हार्श स्क्रब या केरोसिन जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें।बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं।सही तैयारी के साथ आप होली के रंगों का आनंद भी ले सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित भी रख सकते हैं।

  • क्रिसमस पार्टी में बिन मेकअप भी चमकता चेहरा! अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    क्रिसमस पार्टी में बिन मेकअप भी चमकता चेहरा! अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स


    नई दिल्ली
    /क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और आत्मविश्वास से भरा नजर आए। अच्छी ड्रेस और मेकअप के साथ अगर स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो, तो पर्सनैलिटी अपने आप निखर जाती है। लेकिन बढ़ती उम्र, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल के कारण स्किन की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में पार्टी से पहले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर होने के बजाय, सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है।

    -रोजाना फेस क्लीनिंग

    चेहरे की सफाई से ही सही स्किनकेयर की शुरुआत होती है। बाहर से आने पर चेहरे पर धूल-मिट्टी और पसीना जम जाता है, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं। दिन में कम से कम दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करने से स्किन फ्रेश रहती है और पिंपल्स की समस्या भी कम होती है।

    -सीरम से नमी और चमक


    फेस सीरम स्किन के लिए किसी बूस्टर की तरह काम करता है। यह फाइन लाइन्स को कम करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है। रोजाना सुबह और रात को फेस वॉश के बाद सीरम लगाने से स्किन ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखती है।

    -सनस्क्रीन को न करें नजरअंदाज


    धूप में निकलने से त्वचा टैनिंग और पिगमेंटेशन का शिकार हो सकती है। इसलिए चाहे सर्दी हो या गर्मी, घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है।

    -हल्दी-बेसन का देसी फेस पैक


    नेचुरल निखार के लिए हफ्ते में दो बार हल्दी और बेसन का फेस पैक लगाना फायदेमंद होता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है। इसे गुलाब जल या दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    नाइट क्रीम से पाएं ओवरनाइट ग्लो

    रात में सोते समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है। इसलिए नाइट क्रीम लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और सुबह चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है। रोजाना सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना अच्छी स्किनकेयर आदत मानी जाती है।इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को अभी से अपनाकर आप ऑफिस क्रिसमस पार्टी में बिना ज्यादा मेकअप के भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।