Tag: surprise inspection

  • उज्जैन: चरक अस्पताल में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, 4 डॉक्टरों का वेतन काटा, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना

    उज्जैन: चरक अस्पताल में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, 4 डॉक्टरों का वेतन काटा, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना



    उज्जैन। जिले के सबसे बड़े चरक अस्पताल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

    ड्यूटी रजिस्टर में साइन न करने वाले चार डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
    ड्यूटी रजिस्टर में साइन न करने वाले चार डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

    कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण लगभग एक घंटे तक चला। उन्होंने देखा कि ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों के लिए अलग-अलग ड्यूटी रजिस्टर रखे गए थे, जिससे व्यवस्थाओं में गड़बड़ी सामने आई। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर और ड्यूटी चार्ट को सुधारकर बेहतर बनाया जाए।

    इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और इसे संतोषजनक पाया। उन्होंने कहा कि लिफ्ट का काम एक माह में पूरा किया जाएगा और दो नई लिफ्टें जल्द ही लगाई जाएंगी।

    कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। इससे गर्भवती महिलाओं और ऑर्थोपेडिक मरीजों को लंबे समय तक खड़ा रहने की समस्या नहीं होगी।

    सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही पाए जाने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, समय पर ओपीडी में न पहुंचने वाले चार डॉक्टरों को नोटिस जारी करने और उनके वेतन में कटौती करने के आदेश भी दिए गए।

    कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण सुशासन के निर्देश के तहत किया गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आगाह किया कि सभी व्यवस्थाओं में सुधार और रोगियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

    इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, और जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

  • इंदौरः मुख्यमंत्री ने किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, वितरित किए कंबल

    इंदौरः मुख्यमंत्री ने किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, वितरित किए कंबल


    इंदौर।
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान सोमवार देर रात 10:30 बजे दयालबाग स्थित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अस्थायी रूप रह रहे लोगों से बातचीत की और आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी आश्रयग्राहियों को कंबल वितरित किए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ व दाहोद से परीक्षा देने आए विद्यार्थी कमल, दाहोद के संकेत एवं संजय तथा इंदौर में पानी टंकी की चौकीदारी कर रहे चुन्नी लाल सहित अन्य श्रमिकों से उनके यहां आने के कारण, कार्य-स्थिति और आश्रय स्थल पर मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने आश्रय स्थल में ठहरे लोगों की दिनचर्या, समस्याओं और उनकी जरूरतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान परिक्रमावासी अनिल से भी मुख्यमंत्री ने संवाद किया, जिन्होंने बताया कि वे धार्मिक परिक्रमा पूरी कर वापस लौटे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनसे चर्चा करते हुए कहा कि आपकी सेवा व दर्शन कर हम भी धन्य हो गए है। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


    मुख्यमंत्री ने काल भैरव धाम में किए दर्शन

    आश्रय स्थल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पास ही स्थित श्री काल भैरव धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।