Tag: Surya mantra benefits

  • Surya Dev Upay: जीवन में सफलता और ऊर्जा पाने के लिए आज ही करें मंत्र जाप

    Surya Dev Upay: जीवन में सफलता और ऊर्जा पाने के लिए आज ही करें मंत्र जाप


    नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना गया है। इस दिन श्रद्धा भाव से व्रत, पूजा और जल अर्पण करने से जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ने की मान्यता है। सूर्य देव को ऊर्जा, तेज और जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। इसलिए रविवार के दिन सूर्य की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है।

     रविवार व्रत का महत्व

    रविवार का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट कम होने और कुंडली में सूर्य दोष शांत होने की मान्यता है। व्रत के दौरान सुबह स्नान करके सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित किया जाता है और पूरे दिन संयम रखा जाता है। इस दिन सूर्य मंत्रों का जाप और व्रत कथा का श्रवण अत्यंत शुभ माना जाता है।

    रविवार व्रत कथा (संक्षेप में)

    पौराणिक कथा के अनुसार एक नगर में एक वृद्ध महिला रहती थी, जो हर रविवार सूर्य देव का व्रत और पूजा करती थी। वह नियमित रूप से उपवास रखती और सूर्य देव को जल अर्पित करती थी। उसकी श्रद्धा और नियमों के पालन से उसके जीवन के सभी दुख समाप्त हो गए और घर धन-धान्य से भर गया।

    कथा में आगे बताया गया कि एक बार पड़ोसन की ईर्ष्या के कारण उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसकी श्रद्धा और सूर्य देव की कृपा से उसके घर में एक गाय आई, जो सोने जैसा गोबर देती थी। इससे वह महिला अत्यंत धनवान हो गई। बाद में राजा को भी इस चमत्कार का ज्ञान हुआ और उसने भी सूर्य व्रत प्रारंभ किया। कहा जाता है कि इसके बाद पूरे राज्य में सुख-समृद्धि आ गई। यह कथा श्रद्धा और भक्ति का महत्व बताती है।

    रविवार को किए जाने वाले शक्तिशाली सूर्य मंत्र-

    1. सूर्य बीज मंत्र

    “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः”
    108 बार जाप करने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ती है।

    2. सूर्य गायत्री मंत्र

    “ॐ भास्कराय विद्महे महाद्युतिकराय धीमहि तन्नो आदित्यः प्रचोदयात्”
    मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए उत्तम माना जाता है।

    3. सरल सूर्य मंत्र

    “ॐ घृणि सूर्याय नमः”
    नकारात्मकता दूर करने और जीवन में स्थिरता लाने वाला मंत्र।

    सूर्य पूजा की विधि

    सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें
    तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें
    लाल फूल और अक्षत चढ़ाएं
    सूर्य मंत्रों का 108 बार जाप करें
    रविवार व्रत कथा का श्रवण करें
    सावधानी

    इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करना चाहिए। केवल आध्यात्मिक उपायों पर निर्भर रहने के बजाय मेहनत और सकारात्मक कर्म भी आवश्यक हैं।

    रविवार व्रत, सूर्य पूजा और मंत्र जाप भारतीय परंपरा में ऊर्जा, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माने जाते हैं। श्रद्धा पूर्वक सूर्य उपासना करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की मान्यता है।

  • Ravivar Mantra: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये आसान पूजा विधि

    Ravivar Mantra: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये आसान पूजा विधि


    नई दिल्ली। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करने से आपके जीवन में चल रही सभी परे दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त कर लें। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि जो जातक सूर्य देव की पूजा अर्चना करेंगे उनका व्रत रहेंगे उनके घर परिवार में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी। सूर्य भगवान की कृपा से रुका हुआ काम भी बनने लगता है आपकी कई परेशानियां खत्म हो जाती है। आज के दिन आपको उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करना चाहिए।

    पूजा विधि
    आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद तांबे के लोटे में सिंदूर अक्षत और लाल फूल डालकर आप सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। इसके बाद पूजा के चौकी में लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें। भगवान को रोली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चढ़ाएं। फल व मिष्ठान का भोग लगाएं और फिर धूप दिखाएं।अब रविवार की व्रत कथा पढ़े या सुने। अंत में सूर्य देव की आरती जरूर करें।

    इन मंत्रों का करें जाप
    ॐ ह्रां भानवे नम:

    ॐ हृों खगाय नम:

    ॐ हृां मित्राय नम:

    ॐ हृीं रवये नम:

    ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

    ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

    ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

    ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

    ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

    ऊं घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।

    इस प्रकार करें सूर्य भगवान को प्रसन्न
    सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको लाल कपड़ा पहनना चाहिए ऐसा माना जाता है कि सूर्य भगवान को लाल कपड़ा अधिक प्रिय है। इससे उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। वहीं अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तो आप सूर्य देव को अर्घ्य देते समय गुलहड़ का एक फूल लेकर सूर्य भगवान का मंत्र उच्चारण करके जल में डालकर अर्घ्य दें। इससे भगवान की कृपा पर बनी रहती है। इसके अलावा आज के दिन जरूरतमंदों को दान भी देना चाहिए।