Tag: Suzie Bates

  • महिला टी20 विश्व कप की सबसे अनुभवी सितारे: उम्र को मात देकर मैदान में चमकीं ये दिग्गज खिलाड़ी

    महिला टी20 विश्व कप की सबसे अनुभवी सितारे: उम्र को मात देकर मैदान में चमकीं ये दिग्गज खिलाड़ी


    नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होने जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों पर टिकी हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जहां युवा प्रतिभाएं अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं, वहीं कई अनुभवी खिलाड़ियों ने भी वर्षों तक अपने प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता से महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पिछले संस्करणों में कुछ ऐसी खिलाड़ी भी मैदान पर उतरीं जिन्होंने उम्र को महज एक संख्या साबित करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

    इस सूची में सबसे ऊपर श्रीलंका की तेज गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी का नाम आता है। उन्होंने महिला टी20 विश्व कप 2024 में 40 वर्ष की आयु में हिस्सा लिया था। प्रबोधनी लंबे समय तक श्रीलंका की गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी रहीं और देश के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में योगदान दिया। अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने 100 से अधिक मैच खेलते हुए 84 विकेट हासिल किए। हालांकि, आगामी विश्व कप के लिए उन्हें श्रीलंकाई टीम में जगह नहीं मिली है।

    श्रीलंका की ही अनुभवी स्पिन गेंदबाज इनोका रणवीरा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रणवीरा ने 2024 के विश्व कप में 38 वर्ष की उम्र में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने करियर में 90 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलते हुए लगभग 100 विकेट हासिल किए हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और दबाव में गेंदबाजी करने की क्षमता ने श्रीलंका को कई महत्वपूर्ण मौकों पर सफलता दिलाई।

    न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्स भी महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। 2024 के टी20 विश्व कप में उन्होंने 37 वर्ष की आयु में हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेट्स लंबे समय से न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की पहचान रही हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि 2026 विश्व कप के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले सकती हैं।

    वेस्टइंडीज की अनुभवी स्पिनर एफी फ्लेचर भी 37 वर्ष की उम्र में टी20 विश्व कप का हिस्सा रही थीं। फ्लेचर को उनकी प्रभावी स्पिन गेंदबाजी और मैच का रुख बदलने की क्षमता के लिए जाना जाता है। कैरेबियाई टीम की सफलता में उनका योगदान लगातार महत्वपूर्ण रहा है और वह आज भी टीम की प्रमुख गेंदबाजों में गिनी जाती हैं।

    भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2024 के विश्व कप में 35 वर्ष की आयु में भाग लिया था। हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई यादगार जीत दर्ज की हैं। हालांकि, 2024 विश्व कप भारतीय टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। इसी आयु वर्ग में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी शामिल रही थीं।

    ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी ने 33 वर्ष की आयु में 2024 विश्व कप खेला था। महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार पेरी के नाम विश्व कप में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में ऑस्ट्रेलिया को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।

    इन खिलाड़ियों की मौजूदगी यह साबित करती है कि अनुभव, फिटनेस और समर्पण के दम पर खिलाड़ी लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन कर सकते हैं। महिला क्रिकेट के विकास में इन दिग्गज खिलाड़ियों का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

  • महिला टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों का रहा दबदबा: टॉप-5 रन स्कोरर्स में कोई भारतीय नहीं, हरमनप्रीत टॉप-10 में

    महिला टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों का रहा दबदबा: टॉप-5 रन स्कोरर्स में कोई भारतीय नहीं, हरमनप्रीत टॉप-10 में


    नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर टिकी हैं। इंग्लैंड में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। टी20 क्रिकेट के तेजी से बदलते स्वरूप में बल्लेबाजों की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज Suzie Bates के नाम दर्ज है। उन्होंने 2009 से 2024 के बीच खेले गए 42 मैचों की 42 पारियों में 1,216 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले। बेट्स लंबे समय से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ रही हैं और आगामी विश्व कप में उनके पास इस रिकॉर्ड को और मजबूत करने का मौका होगा। खास बात यह है कि यह टूर्नामेंट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी विश्व कप भी माना जा रहा है।

    दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की पूर्व स्टार बल्लेबाज Sarah Taylor हैं। उन्होंने 35 मैचों में 1,014 रन बनाकर महिला टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता ने इंग्लैंड को कई अहम जीत दिलाई।

    ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक ओपनर Alyssa Healy तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 39 पारियों में 1,008 रन बनाए हैं। बड़े मैचों में दबाव झेलने और तेज शुरुआत देने की उनकी क्षमता ने उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल किया है।

    चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान Meg Lanning हैं। उन्होंने 32 पारियों में 992 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। लैनिंग की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को महिला क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में शामिल करने में बड़ी भूमिका निभाई।

    पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर Sophie Devine हैं। उन्होंने 37 पारियों में 785 रन बनाकर इस सूची में अपनी जगह बनाई है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए डिवाइन दुनिया भर में जानी जाती हैं।

    भारतीय दृष्टिकोण से देखें तो टॉप-10 में केवल कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम शामिल है। हरमनप्रीत ने 39 मैचों में 726 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वह इस समय दसवें स्थान पर हैं। आगामी विश्व कप में यदि उनका बल्ला चला, तो उनके पास शीर्ष पांच बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा।

    महिला टी20 विश्व कप 2026 के साथ क्रिकेट प्रशंसकों को न केवल नई चैंपियन टीम देखने का मौका मिलेगा, बल्कि यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या मौजूदा खिलाड़ी इन ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को चुनौती दे पाती हैं या नहीं। भारतीय फैंस को खास उम्मीद हरमनप्रीत कौर से होगी, जो अपने अनुभव और विस्फोटक बल्लेबाजी से नया इतिहास रच सकती हैं।

  • महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा, बड़ी पारियों में एक भारतीय नाम

    महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा, बड़ी पारियों में एक भारतीय नाम


    नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से इंग्लैंड की धरती पर इस मेगा इवेंट का आयोजन होना है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेली है।

    मेग लेनिंग: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज मेग लेनिंग के नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेनिंग ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने महज 67 गेंदों का सामना कररते हुए 126 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में लेनिंग ने 18 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

    डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज ड्रिएंडा डॉटिन टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 2010 में हुए वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 45 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

    हीथर नाइट: महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की बल्लेबाज हीथर नाइट का नाम दर्ज है। उन्होंने 2020 में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बैटिंग करते हुए 66 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस पारी में नाइट ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

    हरमनप्रीत कौर:भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2020 में हुए महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 103 रनों की दमदार पारी खेली थी। हरमनप्रीत ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 103 रनों की अपनी इस पारी में से 76 रन सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे थे।

    मुनीबा अली: पाकिस्तान टीम की बल्लेबाज मुनीबा अली के नाम महिला टी20 विश्व कप में पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में हुए वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 102 रनों की दमदार पारी खेली थी। मुनीबा ने अपनी इस इनिंग में 14 चौके जमाए थे।