Tag: T20 World Cup 2026

  • IPL 2026 से पहले BCCI ने की मेगा डील, Google की AI कंपनी Gemini देगी हर साल 90 करोड़

    IPL 2026 से पहले BCCI ने की मेगा डील, Google की AI कंपनी Gemini देगी हर साल 90 करोड़


    नई दिल्ली। IPL 2026 से पहले BCCI ने एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर स्पॉन्सरशिप डील की है। गूगल के AI प्लेटफॉर्म Gemini ने BCCI के साथ 3 साल के लिए स्पॉन्सरशिप करार किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस डील के तहत BCCI को हर साल लगभग 90 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे IPL की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू और भी मजबूत हुई है। यह डील क्रिकेट और टेक्नोलॉजी के बीच बढ़ते कनेक्शन को भी दर्शाती है और IPL में AI कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी साफ दिख रही है।

    AI कंपनियों की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

    इससे पहले गूगल के ही एक प्रतिद्वंद्वी AI प्लेटफॉर्म ChatGPT को महिला प्रीमियर लीग (WPL) का स्पॉन्सर बनाया गया था, यानी अब भारत की पुरुष और महिला दोनों बड़ी टी20 लीग में AI कंपनियों की मौजूदगी दर्ज हो चुकी है। WPL के साथ ChatGPT की साझेदारी की घोषणा के समय BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि ऐसे ग्लोबल टेक ब्रांड्स के जुड़ने से फैंस का अनुभव बेहतर होगा और महिला क्रिकेट को भी मजबूती मिलेगी।

    Gemini और ChatGPT जैसे AI प्लेटफॉर्म्स आज भारत में सिर्फ प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं रह गए हैं, आम लोग भी इन्हें बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

    क्रिकेट एनालिसिस, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल एक्सपीरियंस के लिहाज से ये प्लेटफॉर्म बहुत अहम बनते जा रहे हैं, इसलिए AI कंपनियां भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए मोटी रकम खर्च करने को तैयार हैं।

    IPL 2026 की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद होगी। यह वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा और इसके बाद 26 मार्च से IPL 2026 के मैच शुरू होंगे। फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, हालांकि अभी तक पूरा शेड्यूल आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, माना जा रहा है कि फरवरी में इसकी घोषणा हो सकती है।

  • ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, भारत में वर्ल्ड कप खेलो या टूर्नामेंट से रहो बाहर; 21 जनवरी आखिरी तारीख

    ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, भारत में वर्ल्ड कप खेलो या टूर्नामेंट से रहो बाहर; 21 जनवरी आखिरी तारीख

    नई दिल्ली । आगामी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ICC ने बांग्लादेश को साफ शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है कि उसे भारत में अपने निर्धारित मैच खेलने को लेकर 21 जनवरी तक अंतिम फैसला करना होगा। तय समयसीमा तक सहमति न देने की स्थिति में बांग्लादेश की विश्व कप भागीदारी पर खतरा मंडरा सकता है।

    भारत में खेलने से BCB का इनकार
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को ICC का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा, जहां BCB अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश बोर्ड ने टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा तो जताई, लेकिन भारत में मैच खेलने पर सहमति नहीं दी। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच किसी अन्य देश में कराने की मांग रखी और वैकल्पिक स्थल के तौर पर श्रीलंका का नाम सुझाया।हालांकि ICC ने स्पष्ट कर दिया कि ग्रुप C में शामिल बांग्लादेश को तय कार्यक्रम के अनुसार मुंबई और कोलकाता में ही अपने मुकाबले खेलने होंगे।

    तीन हफ्तों से चल रहा है विवाद
    यह विवाद पिछले करीब तीन हफ्तों से चल रहा है। मामला तब गरमाया जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को स्क्वॉड से हटाने को कहा। इसके बाद BCB ने ICC को पत्र लिखकर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और चेतावनी दी कि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे टूर्नामेंट से हट सकते हैं। यह मुद्दा पहली बार 4 जनवरी को सामने आया था।

    ग्रुप बदलने की मांग भी खारिज
    ICC ने बांग्लादेश की ग्रुप बदलने की मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया है। BCB चाहता था कि उसकी ग्रुपिंग आयरलैंड के साथ बदली जाए, क्योंकि आयरलैंड के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं। ICC ने साफ किया कि टूर्नामेंट शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है और भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।ICC अब 21 जनवरी तक BCB के अंतिम फैसले का इंतजार करेगा। अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है, तो ICC मौजूदा रैंकिंग के आधार पर किसी दूसरी टीम को मौका देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह मिल सकती है।

    पाकिस्तान का बांग्लादेश को समर्थन
    इस बीच एक और अहम मोड़ तब आया, जब खबरें सामने आईं कि अगर बांग्लादेश का विवाद नहीं सुलझता है तो पाकिस्तान भी अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार कर सकता है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से संपर्क किया था, जिस पर पाकिस्तान ने समर्थन का भरोसा दिया।इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डPCB ने ICC को औपचारिक रूप से यह भी बताया है कि यदि श्रीलंका उपलब्ध नहीं होता, तो वह बांग्लादेश के विश्व कप मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है।अब सबकी नजरें 21 जनवरी पर टिकी हैं जब यह तय होगा कि बांग्लादेश भारत में खेलेगा या टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगा।

  • T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारतीय मूल ICC अधिकारी को वीजा न देकर विवाद खड़ा किया

    T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारतीय मूल ICC अधिकारी को वीजा न देकर विवाद खड़ा किया


    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से उठाए जा रहे कदम लगातार विवादों का कारण बन रहे हैं। ताजा विवाद तब सामने आया जब बांग्लादेश ने भारतीय मूल के एक वरिष्ठ ICC अधिकारी को वीजा देने से इनकार कर दिया। यह कदम क्रिकेट जगत में बेहद असहज और शर्मनाक माना जा रहा है और ICC तथा बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ गया है।

    बांग्लादेश की ओर से यह मांग की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके भारत में होने वाले चार ग्रुप मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए।

    भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट के सह-मेजबान हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में समय कम होने के कारण शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल माना जा रहा है।

    ICC ने इस मसले को सुलझाने के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को बांग्लादेश भेजा था। इनमें से एक भारतीय मूल का अधिकारी भी था। लेकिन बांग्लादेश सरकार ने उसे वीजा देने में देरी की और अंततः वीजा नहीं दिया। नतीजतन ICC का प्रतिनिधिमंडल अधूरा रह गया और केवल एंटी करप्शन यूनिट एवं सिक्योरिटी प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव ही ढाका पहुंच सके।

    ICC अधिकारियों का यह दौरा मुख्य रूप से सुरक्षा चिंताओं को दूर करने और BCB को आश्वस्त करने के लिए था कि भारत में बांग्लादेशी टीम को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। ICC का मानना है कि भारत में सभी टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरे में ICC अधिकारी BCB के साथ-साथ बांग्लादेश के युवा और खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों से भी चर्चा कर रहे थे।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के चार मैच भारत में तय हैं

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक। हाल में बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के विरोध में भारत में विरोध-प्रदर्शन और कुछ विवादित घटनाओं के बाद BCB ने भारत में मैचों को कराने पर असमर्थता जताई और शिफ्ट करने की मांग उठाई।

    अब ICC के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह टूर्नामेंट की निष्पक्षता, सुरक्षा और शेड्यूल को बनाए रखते हुए इस विवाद को कैसे सुलझाता है। अगर यह विवाद समय रहते नहीं सुलझा तो T20 वर्ल्ड कप 2026 की छवि और आयोजन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

  • हार्दिक पांड्या का तूफानी प्रदर्शन, विजय हजारे ट्रॉफी में 208 रन ठोक मचाई तबाही

    हार्दिक पांड्या का तूफानी प्रदर्शन, विजय हजारे ट्रॉफी में 208 रन ठोक मचाई तबाही


    नई दिल्ली । भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्ले से गदर मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका तूफानी फॉर्म एकदम जबरदस्त है, और उन्होंने दो मैचों में कुल 208 रन बनाकर सभी को हैरान कर दिया है। इन दोनों मैचों में हार्दिक ने गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी होते हुए छक्कों और चौकों की बरसात की, जिससे साफ जाहिर हो गया कि वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उसी आक्रामक अंदाज में खेलेंगे।

    3 जनवरी को उन्होंने विदर्भ के खिलाफ जो किया वह किसी की भी कल्पना से परे था। महज 68 गेंदों पर शतक जड़ते हुए हार्दिक ने 11 छक्के और 8 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 144.56 था जो उनकी बल्लेबाजी की आक्रामकता को साबित करता है। इस पारी के दौरान उन्होंने विदर्भ के गेंदबाजों पर हावी होते हुए टीम को 200 रन के आंकड़े तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

    इसके बाद 8 जनवरी को जब वह चंडीगढ़ के खिलाफ मैदान में उतरे, तो उन्होंने फिर से अपनी धाक जमाई। इस बार उन्होंने 19 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल में तेजी लाई। हार्दिक ने 31 गेंदों पर 9 छक्के और 2 चौके लगाए, और कुल मिलाकर 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि वह इस बार शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनके द्वारा लगाए गए छक्कों और चौकों ने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया।

    हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने इन दो मैचों में कुल 208 रन बनाए हैं। उनका औसत 104 और स्ट्राइक रेट 169.10 का रहा है। इन दो मैचों में उन्होंने कुल 20 छक्के और 10 चौके लगाए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि हार्दिक इस समय अपने खेल के शिखर पर हैं और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका लक्ष्य गेंदबाजों पर दहशत बनाना है। उनका यह शानदार फॉर्म एक तरह से संकेत दे रहा है कि वह इस बार पूरी तरह से आक्रामक बल्लेबाजी के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं। हार्दिक का ये तूफानी प्रदर्शन न सिर्फ उनके लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी शानदार संकेत है। आगामी वर्ल्ड कप के लिए उनका आत्मविश्वास और बल्लेबाजी का यह रूप निश्चित ही भारत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

  • ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच कराने की मांग, वर्ल्ड कप मैच होंगे तय स्थल पर..

    ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच कराने की मांग, वर्ल्ड कप मैच होंगे तय स्थल पर..


    नई दिल्ली ।  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCBकी भारत से बाहर मैच कराने की मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICCने खारिज कर दिया है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी निर्धारित लीग मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे। यदि टीम ने मैच खेलने से इनकार कियातो उसे टूर्नामेंट के अंक गंवाने पड़ सकते हैं।यह विवाद IPL 2025 के बाद की घटनाओं से जुड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद BCB ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत के बाहर कराने की मांग की थी। BCB ने ICC को पत्र लिखकर अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध कियालेकिन ICC ने इसे स्वीकार नहीं किया। बोर्ड का कहना है कि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए सभी सुरक्षा मानक पूरी तरह लागू हैं और किसी एक टीम के लिए नियमों में बदलाव टूर्नामेंट की विश्वसनीयता को प्रभावित करेगा।

    ICC का सख्त रुख

    मुंबई में ICC अध्यक्ष जय शाह की मौजूदगी में BCCI और ICC अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद BCB से भी बातचीत की गई। बैठक के बाद ICC ने स्पष्ट किया कि तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। ICC ने यह भी कहा कि यदि कोई टीम निर्धारित मैच नहीं खेलती हैतो उसे वॉकओवर या अंक कटौती जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।BCB ने बयान जारी कर कहा कि वह ICC के साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है और उनकी प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा है। ICC ने दोहराया कि वह बांग्लादेश की “पूर्ण और निर्बाध भागीदारी” सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का शेड्यूल

    टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम के तीन लीग मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज9 फरवरी को इटलीऔर 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होंगे। अंतिम ग्रुप मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा।गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपने मैच श्रीलंका में कराने की अनुमति हासिल कर ली है। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव के कारण दोनों टीमें एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलतीं। ICC ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का मामला अलग श्रेणी में आता है और बांग्लादेश की स्थिति उससे भिन्न है।विशेषज्ञ मानते हैं कि ICC का यह फैसला टी-20 वर्ल्ड कप की निष्पक्षता और नियमों की मजबूती को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम है। बांग्लादेश को सुरक्षा की चुनौतियों के बावजूद भारत में ही खेलना होगाजिससे टूर्नामेंट के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों नहीं हुआ रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान, BCCI सचिव ने बताई इसकी वजह

    T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों नहीं हुआ रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान, BCCI सचिव ने बताई इसकी वजह


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खेलेगी। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। 20 दिसंबर को बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा की।
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नहीं हुआ रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान तो हो चुका है लेकिन सेलेक्टर्स ने इस अहम ICC टूर्नामेंट के लिए रिजर्व प्लेयर्स की घोषणा नहीं की है। जब आईसीसी इवेंट के लिए टीम चुनी जाती है तो स्टैंडबाय या रिजर्व खिलाड़ी भी उसमें होते हैं। अब कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होता है तो बैकअप खिलाड़ियों में से उनकी जगह चुना जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस बार क्यों रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान नहीं किया गया है।

    इस वजह से नहीं हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी क्यों नहीं चुने गए। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा, इसलिए वे किसी खास स्टैंडबाय खिलाड़ी का नाम नहीं बताना चाहते हैं। भारत में टूर्नामेंट है तो जरूरत पड़ने पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में कभी भी शामिल किया जा सकता है। विदेश में होने पर खिलाड़ियों से यहां से भेजने में काफी समय लग जाता है। इसी वजह से इस बार रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान नहीं किया गया है।

    पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कौन था स्टैंडबाय प्लेयर?
    आपको बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल के साथ रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में मौजूद थे। इसी साल खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे स्टैंडबाय के रूप में चुने गए थे। लेकिन अगले साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए किसी भी स्टैंड बाय या रिजर्व प्लेयर का चयन नहीं किया गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
    सूर्यकुमार यादवकप्तान, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसनविकेटकीपर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेलउपकप्तान, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशनविकेटकीपर