Tag: T20 World Cup

  • T20 World Cup : डबल सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत, गुरबाज की पारी पर फिरा पानी

    T20 World Cup : डबल सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत, गुरबाज की पारी पर फिरा पानी


    अहमदाबाद।
    आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के 13वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान (Afghanistan) को डबल सुपर ओवर (Double Super Over) के रोमांचक मुकाबले में हराकर ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ से बाहर होने से खुद को बचा लिया। दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में 187-187 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया और फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया।


    मैच का रोमांच

    अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और एक विकेट शेष था। कागिसो रबाडा ने दबाव में दो नो-बॉल फेंकी, जिससे मुकाबला बराबरी पर पहुंच गया। रन लेने में हुई एक गलती के कारण मैच टाई हो गया और सुपर ओवर की नौबत आई। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने लुंगी एनगिडी के खिलाफ 17 रन बनाए। जवाब में ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत 23 रन बनाए। अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य मिला। केशव महाराज की गेंदबाजी में मोहम्मद नबी आउट हुए, लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने लगातार तीन छक्के जड़कर उम्मीद जगाई। आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी, लेकिन गुरबाज़ पॉइंट पर कैच आउट हो गए और अफगानिस्तान की उम्मीदें टूट गईं।


    दक्षिण अफ्रीका की पारी

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अफगान टीम ने शुरुआत में ऐडन मार्करम का विकेट झटका। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (59 रन, 41 गेंद) और रयान रिकेल्टन (61 रन, 28 गेंद) ने शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। डी कॉक टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए (737 रन)। राशिद खान ने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में वापसी कराई। अंत में डेविड मिलर (नाबाद 20) और मार्को यानसन (16 रन, 7 गेंद) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/6 का स्कोर खड़ा किया। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 3 विकेट लिए।


    अफगानिस्तान की पारी

    रहमानुल्लाह गुरबाज़ (84 रन, 42 गेंद) और इब्राहिम जादरान ने तेज शुरुआत दी। हालांकि बीच के ओवरों में लुंगी एनगिडी और रबाडा ने विकेट लेकर दबाव बनाया। कप्तान राशिद खान ने 20 रन की तेज पारी खेली, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच ने मुकाबले को टाई करा दिया। अंततः डबल सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मार ली और अफगानिस्तान को दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा।

  • टी20 वर्ल्ड कप के बीच बीमार हुए अभिषेक शर्मा…. अस्पताल में कराया भर्ती, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच बीमार हुए अभिषेक शर्मा…. अस्पताल में कराया भर्ती, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी


    नई दिल्ली।
    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बीच टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। पेट में इनफेक्शन (Stomach Infection) के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारत का अगला टी20 मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है। इस मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। यूएई के खिलाफ पहले मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी बताया था कि अभिषेक शर्मा के पेट में दिक्कत चल रही है। अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

    अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण हुआ है और उन्हें बुखार भी है। रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर हुए टीम डिनर में भी उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। वह थोड़ी देर में ही वहां से चले गए थे। सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी वह वहीं भर्ती रहे। फिलहाल टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर अभिषेक फिट नहीं हुए तो संजू सैमसन, ईशान किशन के साथ ओपनिंग करेंगे।


    अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

    अभिषेक शर्मा का नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका संजू सैमसन को मिल सकता है। संजू सैमसन का चयन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बतौर ओपनर ही हुआ था, मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुरी तरह फेल होने के बाद वह बैकअप ओपनर बन गए।

    अगर नामीबिया के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह इसे बुनाना चाहेंगे। वहीं अभिषेक शर्मा के बाहर होने के बाद तेजी से रन बनाने का दबाव ईशान किशन पर होगा, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से खूब तबाही मचाई थी।


    क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले फिट हो पाएंगे अभिषेक शर्मा?

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘महामुकाबला’ 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। अभी इस मैच को 4 दिन बाकी है। ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं। देखना होगा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अभिषेक शर्मा की फिटनेस कैसी है और वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट भी हैं या नहीं।

  • T20 World Cup में भारत के साथ मैच पर पाकिस्तान का U-टर्न, उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज… कही ये बात

    T20 World Cup में भारत के साथ मैच पर पाकिस्तान का U-टर्न, उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज… कही ये बात


    जम्मू।
    जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में भारत (India) के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) के यू-टर्न पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुरुआत में चेतावनी दी थी कि वे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन बाद में डरकर पीछे हट गए। उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की कि जिनमें अपनी धमकियों पर अडिग रहने की ताकत नहीं है, उन्हें पहले धमकी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ऐसे लोग चुपचाप मैदान में आ जाएं और मैच में जो होगा, वह हो जाएगा। सीएम का यह बयान जम्मू में दिया गया, जहां उन्होंने पाकिस्तान की इस उलटफेर पर कटाक्ष किया।

    भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस ले लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है।

    पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे।’

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले जारी एक बयान में पाकिस्तान से क्रिकेट के हित में यह मैच खेलने का अनुरोध किया था। इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलेगा। पाकिस्तान सरकार के बयान में कहा गया, ‘यह फैसला क्रिकेट की भावना की रक्षा और सभी प्रतिभागी देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता का समर्थन करने के मकसद से लिया गया है।’

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया था, जिन्होंने उनसे बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया था। इसमें कहा गया, ‘श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया था।’

  • USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर था… आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार

    USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर था… आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार


    कोलंबो।
    आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में आज मंगलवार को पाकिस्तान और अमेरिका (Pakistan and America) के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में शुरू होगा. लगभग 20 महीने पहले टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका (USA) ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था. पाकिस्तानी टीम (Pakistani Team) और उसके फैन्स के जेहन में उस कड़वी हार की यादें अब भी मौजूद हैं.

    एक तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने पहले टी20 विश्व कप में ही पाकिस्तान को मात देकर अपने आगमन का संदेश दे दिया था. हालांकि मौजूदा वर्ल्ड कप में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है. भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करने के बाद अमेरिकी टीम कप्तान मोनांक पटेल की अगुवाई में शानदार वापसी की कोशिश करेगी.


    नीदरलैंड्स के हाथों हारने से बचा था PAK

    संयुक्त राज्य अमेरिका यदि पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटा दे, तो हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए. पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी जिस तरह से मिडिल ओवर्स में ढह रही है, वो अमेरिकी टीम के लिए प्लस पॉइंट हैं. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की थी, लेकिन मध्यक्रम ने गच्चा दे दिया था।

    इसके बाद फहीम अशरफ की साहसिक पारी ने पाकिस्तानी टीम को किसी तरह जीत दिलाई थी. पाकिस्तान की बल्लेबाजी में पूर्व कप्तान बाबर आजम पर निगाहें रहेंगी, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में फिर से वापसी की है. ओपनर सैम अयूब से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो हाल ही में स्पिन गेंदबाजी में ज्यादा सक्रिय रहे हैं।

    कप्तान सलमान अली आगा ने नीदरलैड्स पर जीत के बाद कहा था, ‘हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया. ऐसे मैचों में हमें दबाव को सहन करना सीखना होगा. एक बार जब कोई खिलाड़ी इनिंग्स में जम जाए, तो उसे सुनिश्चित करना होगा कि वह मैच को समाप्त करे।

    संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम भी अपने ओपनिंग बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है. मोनांक पटेल ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ पावरप्ले में उनके खिलाड़ी ढीले शॉट्स खेल रहे थे. वहीं तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की लालसा रखेंगे. हालांकि, उनके साथी पेसर अली खान की फिटनेस पर सवाल हैं, जो भारत के खिलाफ मैच के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे. अमेरिकी टीम की गेंदबाजी ने पहले मैच में कुछ उम्मीद जगाई थी. साउथ अफ्रीका में जन्मे शैडली वैन शल्कविक की अगुवाई में अमेरिकी टीम ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था।

    मुकाबले में यूएसए की संभावित प्लेइंग-11: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल और सौरभ नेत्रवलकर.

    मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का फुल स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केंजिगे, शायन जहांगीर, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, एहसान आदिल और संजय कृष्णमूर्ति.

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का फुल स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफाय, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह आफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.


    टी 20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले मुकाबले

    10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
    10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
    10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो

  • टी20 विश्वकप से पहले भारत-पाक मैच पर टकराव: आईसीसी ने पीसीबी की तीन बड़ी मांगें ठुकराईं

    टी20 विश्वकप से पहले भारत-पाक मैच पर टकराव: आईसीसी ने पीसीबी की तीन बड़ी मांगें ठुकराईं


    नई दिल्ली।
    टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत (India) के खिलाफ मैच खेलने से पाकिस्तान (Pakistan) के इनकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) (Pakistan Cricket Board – PCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council – ICC) के बीच तनातनी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने पीसीबी की तीन प्रमुख मांगों को खारिज कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि पीसीबी ने आईसीसी से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराने की मांग रखी, लेकिन आईसीसी ने साफ किया कि द्विपक्षीय सीरीज उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं, भले ही वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा क्यों न हों।

    इसके अलावा पीसीबी ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव भी रखा, जिसे आईसीसी ने अस्वीकार कर दिया। पीसीबी ने यह भी आग्रह किया कि भारत इस वर्ष बांग्लादेश दौरे पर जाए, जो पिछली बार टल गया था, मगर आईसीसी ने इसमें हस्तक्षेप से इनकार किया।

    हालांकि बांग्लादेश से जुड़े कुछ मुद्दों पर आईसीसी ने नरम रुख दिखाया है। महिलाओं के टी20 विश्व कप की मेजबानी स्थानांतरित होने के बाद बांग्लादेश को भविष्य में किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिल सकती है, जैसे अंडर-19 विश्व कप। साथ ही आईसीसी ने बांग्लादेश की राजस्व हिस्सेदारी पर कोई दंडात्मक कदम न उठाने का फैसला किया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी को अंतिम फैसला लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्तर पर होगा। मैदान पर दोनों टीमों ने अपने अभियान की जीत से शुरुआत की है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को करीबी मुकाबले में हराया, जबकि भारत ने अमेरिका को 29 रन से मात दी। अब सबकी नजर इस पर है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर अंतिम फैसला क्या होता है।

  • सूर्यकुमार यादव के कॉल ने मोहम्मद सिराज की टी20 वर्ल्ड कप की कहानी बदल दी

    सूर्यकुमार यादव के कॉल ने मोहम्मद सिराज की टी20 वर्ल्ड कप की कहानी बदल दी


    नई दिल्ली। मोहम्मद सिराज की 15 फरवरी की योजना बिल्कुल साधारण थी, रियल मैड्रिड का मैच देखना और घर पर परिवार के साथ समय बिताना। लेकिन अचानक कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया और उनकी पूरी किस्मत बदल गई। टी20 वर्ल्ड कप में पहले हर्षित राणा चोटिल हो गए, और सिराज को उनकी जगह टीम में बुलाया गया।

    यूएसए के खिलाफ पहले मैच में सिराज ने चार ओवर में 3 विकेट लेकर केवल 29 रन दिए। जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज सीधे प्लेइंग XI में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार टी20 2024 में खेला था।

    मोहम्मद सिराज ने मैच के बाद कहा, मेरा प्लान था कि 15 तारीख को रियल मैड्रिड का मैच देखूं और रमजान की तैयारी करूं। लेकिन भगवान ने मेरी किस्मत बदल दी। मैच से दो दिन पहले सूर्या भाई का कॉल आया—उन्होंने कहा, ‘मिया, तैयार हो जाओ…बैग पैक करो और आ जाओ।’ मैंने कहा, ‘मजाक मत करो’, लेकिन उन्होंने बताया कि वह सच कह रहे हैं। यह मेरे लिए चौंकाने वाला और अविश्वसनीय पल था।

    सिराज ने आगे बताया कि टीम के साथ प्लेन में बैठना “एक सपने जैसा” था क्योंकि उन्हें लगा था कि पिछले एक साल में उन्हें इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

    यूएसए के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, मैंने उसी लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की जो रणजी ट्रॉफी में कर रहा था। नई गेंद पर टिके रहना और विकेट टू विकेट बॉलिंग करना मेरा प्लान था। उसी रणनीति के जरिए मुझे टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट मिले।सिराज की यह कहानी बताती है कि कैसे अचानक मिलने वाले मौके और सही तैयारी मिलकर खिलाड़ी की किस्मत बदल सकते हैं।

  • T20 World Cup: आज दूसरे दिन खेले जाएंगे तीन मैच…. जानें कौन-सी टीमों के बीच होगी भिड़ंत?

    T20 World Cup: आज दूसरे दिन खेले जाएंगे तीन मैच…. जानें कौन-सी टीमों के बीच होगी भिड़ंत?


    नई दिल्ली।
    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है. पहले दिन भारतीय टीम (Indian team) ने धमाकेदार अंदाज में अमेरिका (America) के खिलाफ जीत हासिल किया. पाकिस्तान (Pakistan) की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ हार हारते बची जबकि वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड पर आसान जीत दर्ज की। आज टूर्नामेंट का दूसरा दिन है और तीन मुकाबले खेले जाएंगे. ग्रुप ऑफ डेथ माने जा रहे ग्रुप डी में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी. इंग्लैंड का मुकाबला नेपाल से होगा तो वहीं श्रीलंका की टीम को आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है.

    आज खेले जाने वाले मैच

    – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – चेन्नई – सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
    – इंग्लैंड बनाम नेपाल -मुंबई -दोपहर 3 बजे (भारतीय समय)
    – श्रीलंका बनाम आयरलैंड -कोलंबो- शाम 7 बजे (भारतीय समय )

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे दिन फैंस के लिए सुपर संडे साबित होने वाला है. टूर्नामेंट में दिन का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा. दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम नेपाल के खिलाफ खेलेगी. आखिरी मैच मेजबान श्रीलंका की टीम आयरलैंड से खेलेगी।

  • T20 World Cup: सूर्यकुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर रचा इतिरास…. इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

    T20 World Cup: सूर्यकुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर रचा इतिरास…. इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे


    नई दिल्ली।
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज टीम इंडिया (Team India) ने जीत के साथ किया। यूएसए के खिलाफ हुए मुकाबले को भारत (India) ने 29 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। इस मैच की शुरुआत में एक समय ऐसा आया था जब भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ गई थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय 120 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था, मगर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कप्तानी पारी खेलते हुए ना सिर्फ टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि जीत दर्ज करने में भी अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत 161 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।


    सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा POTM का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, उन्होंने इस मामले में पूर्व स्टार प्लेयर विराट कोहली को पछाड़ा है। 2024 में टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके विराट कोहली ने 16 बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं सूर्यकुमार यादव के करियर का यह 17वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है।


    T20I में सबसे अधिक POTM अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

    17 सूर्यकुमार यादव (105 टी20I)
    16 विराट कोहली (125)
    14 रोहित शर्मा (159)
    8 अक्षर पटेल (88)


    सूर्यकुमार यादव निकले युवराज सिंह से भी आगे

    वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव का यह चौथा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युवराज सिंह और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है। वहीं विराट कोहली यहां पहले पायदान पर हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक POTM अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय
    8 विराट कोहली (35 टी20I)
    4 सूर्यकुमार यादव (19)*
    3 युवराज सिंह (31)
    3 आर अश्विन (24)
    3 रोहित शर्मा (47)

  • T20 World Cup : सूर्यकुमार की तूफानी पारी से भारत की दमदार शुरुआत, अमेरिका को 29 रन से हराया

    T20 World Cup : सूर्यकुमार की तूफानी पारी से भारत की दमदार शुरुआत, अमेरिका को 29 रन से हराया


    मुंबई।
    टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत (India) ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए अमेरिका (America) को 29 रन से पराजित किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए, जिसके जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132 रन ही जुटा सकी।

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली अमेरिकी टीम ने शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत को शुरुआती झटके लगे—अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता खोले बिना लौटे। ईशान किशन (20) और तिलक वर्मा (25) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन पारी की असली धुरी कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे।

    सूर्यकुमार ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए। 49 गेंदों की उनकी पारी में सधी हुई आक्रामकता दिखी, जिसने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी पारी ने मध्यक्रम को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति दी। अमेरिका की ओर से शेडली वैन शाल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने एक ही ओवर में ईशान, तिलक और दुबे को आउट कर मैच का रुख पलटने की कोशिश की। हरमीत सिंह को भी दो विकेट मिले।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे—उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। गौरतलब है कि सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था।

    अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली। हार्दिक पांड्या महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन टीम की जीत पर असर नहीं पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत आगाज किया है, जबकि इससे पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी अपने शुरुआती मुकाबले जीत चुके हैं। भारत की नजर अब इस लय को आगे के मैचों में बरकरार रखने पर होगी।

  • T20 World Cup : वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रन से हराया, जगदीशन का शतक

    T20 World Cup : वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रन से हराया, जगदीशन का शतक


    नवी मुंबई।
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के वार्म-अप मुकाबले (Warm-up Matches) में इंडिया ए ने डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में यूएसए (USA) को 38 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई।

    इंडिया ए की जीत के हीरो एन जगदीशन रहे, जिन्होंने 55 गेंदों में 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए तथा 49 गेंदों में शतक पूरा किया। कप्तान आयुष बदोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। तिलक वर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए 38 रन जोड़े, जबकि प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

    239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लेकर मैच भारत की ओर मोड़ दिया। खलील अहमद और नमन धीर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि बदोनी, तिलक वर्मा और अशोक शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

    मैच में कुल 438 रन बने और दोनों टीमों की ओर से 21 छक्के लगे, जिससे दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। अब भारतीय सीनियर टीम 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्म-अप मैच खेलेगी।