Tag: Tamil Cinema

  • रवि मोहन-आरती विवाद में नया मोड़, सास सुजाता विजयकुमार का पलटवार; 2008 के इंटरव्यू को बताया अहम सबूत

    रवि मोहन-आरती विवाद में नया मोड़, सास सुजाता विजयकुमार का पलटवार; 2008 के इंटरव्यू को बताया अहम सबूत



    नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर रवि मोहन और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामले में उनकी सास और प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और बेटी आरती रवि का बचाव किया है। उन्होंने रवि मोहन की ओर से लगाए गए कई आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    सुजाता विजयकुमार ने एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2008 में विकटन मैग्जीन को दिया गया एक इंटरव्यू इस पूरे मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है, जिसे वह अभी ढूंढ रही हैं।

    उन्होंने दावा किया कि उस पुराने इंटरव्यू में कई ऐसी बातें स्पष्ट हैं, जो मौजूदा विवाद की सच्चाई सामने ला सकती हैं। सुजाता ने यह भी कहा कि यह इंटरव्यू यह साबित करेगा कि कौन किस तरह के दबाव या ब्लैकमेल की बात कर रहा है और शादी से जुड़े घटनाक्रम कैसे रहे थे।

    वहीं रवि मोहन द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुजाता ने कहा कि यह कहना गलत है कि उन्हें आर्थिक रूप से परेशान किया गया या अपनी कमाई का उपयोग नहीं करने दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस विषय पर पहले भी कोर्ट में स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।

    मेडिकल खर्च और हर महीने 25,000 रुपये देने के दावे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई भुगतान किया भी जाता है तो वह एक दामाद के तौर पर उसकी जिम्मेदारी के अंतर्गत आता है, इसे किसी विशेष मदद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

    साइबरबुलिंग और हरासमेंट के आरोपों पर सुजाता ने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच साइबर क्राइम यूनिट से कराने की तैयारी में हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि असल में किसके खिलाफ गलत व्यवहार किया गया है।

    उन्होंने यह भी बताया कि वह इस विवाद को ज्यादा तूल नहीं देना चाहतीं, क्योंकि इसका सीधा असर उनके नाती पर पड़ रहा है, जो इस समय 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहा है और मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि बच्चा इस उम्र में ऐसे विवादों का सामना कर रहा है, जो उसके लिए सही नहीं है।

    फिलहाल इस पूरे मामले में रवि मोहन, आरती रवि और सुजाता विजयकुमार के बयान लगातार चर्चा में हैं और मामला लगातार नया मोड़ लेता जा रहा है।

  • तमिल स्टार रवि मोहन का बड़ा दावा: एक्स-वाइफ पर काला जादू और प्रताड़ना के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए

    तमिल स्टार रवि मोहन का बड़ा दावा: एक्स-वाइफ पर काला जादू और प्रताड़ना के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए



    नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रवि मोहन (जयम रवि) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार, 16 मई को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी निजी जिंदगी और तलाक विवाद को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान वह भावुक हो गए और रोते हुए अपनी बात रखी।

    रवि मोहन ने अपनी एक्स-वाइफ आरती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उनकी जिंदगी काफी कठिन हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    ‘मुझे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा’
    अभिनेता ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जो उनके लिए सबसे दर्दनाक बात है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों की सुरक्षा के नाम पर उन पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और उन्हें परिवार से अलग किया गया है।

    ‘काला जादू किया जा रहा है’ – रवि मोहन
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने यह भी आरोप लगाया कि उनके ऊपर काला जादू किया जा रहा है और यह सिलसिला पहले भी चल चुका है और अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस वजह से उनकी सेहत और मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा है।

    आत्महत्या की कोशिश का भी किया दावा
    भावुक होते हुए रवि मोहन ने दावा किया कि उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी और अपनी कलाई काट ली थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा और अगले दिन शूटिंग पर भी पहुंचे थे।


    ‘फिल्मों से लूंगा ब्रेक, तलाक के बाद वापसी करूंगा’
    अभिनेता ने यह भी ऐलान किया कि वह फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनका निजी जीवन और तलाक का मामला पूरी तरह सुलझ नहीं जाता, तब तक वह अभिनय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले अपनी जिंदगी को ठीक करेंगे और फिर ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगे।

    2009 में हुई थी शादी, 2024 से अलग रह रहे हैं
    रवि मोहन और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी और उनके दो बेटे हैं। दोनों साल 2024 से अलग रह रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके तलाक को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच उनका नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ भी जोड़ा गया था, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया था।

    निजी जीवन में बढ़ा तनाव
    पहले दिए गए इंटरव्यू में रवि मोहन ने कहा था कि उन्हें शादी में घुटन महसूस होने लगी थी और उनके पास अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा था कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं और अब केवल आगे बढ़ना चाहते हैं।

  • CM बनने की चर्चा के बीच बड़ा धमाका: क्या रिलीज होगी विजय की ‘जना नायकन’?

    CM बनने की चर्चा के बीच बड़ा धमाका: क्या रिलीज होगी विजय की ‘जना नायकन’?


    नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार और राजनीतिक पारी की ओर बढ़ रहे विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इस इंतजार पर जल्द ही विराम लग सकता है।
    फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने संकेत दिया है कि अगर सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो फिल्म अगले 14 दिनों के भीतर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

     CBFC प्रक्रिया में अंतिम चरण, तेजी से हो रहा काम
    प्रोड्यूसर के अनुसार फिल्म फिलहाल सेंसर सर्टिफिकेशन (CBFC) की अंतिम प्रक्रिया में है।
    टीम लगातार बोर्ड के संपर्क में है ताकि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जा सकें। निर्माताओं का कहना है कि वे फिल्म को जल्द से जल्द दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


    विजय की राजनीतिक पारी और फिल्म का खास कनेक्श
    फिल्म ‘जन नायकन’ सिर्फ एक एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विजय के राजनीतिक सफर से भी जुड़ी मानी जा रही है। प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म का टाइटल “जनता का नायक” उनके वास्तविक जीवन और तमिलनाडु की राजनीति में उनकी नई भूमिका से मेल खाता है। इसी वजह से इसे उनकी राजनीति में सक्रिय होने से पहले आखिरी फिल्म भी माना जा रहा है।

    सेट पर विजय की अनुशासन की तारीफ
    प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने विजय के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विजय बेहद अनुशासित और कमिटेड अभिनेता हैं, जो अपने हर वादे को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका प्रोफेशनल रवैया टीम के लिए प्रेरणादायक रहा।

    लीक विवाद और चुनौतियों के बावजूद मजबूत टीम
    फिल्म का सफर आसान नहीं रहा। पिछले समय में इसे ऑनलाइन लीक होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बावजूद फिल्म की टीम ने हार नहीं मानी और अब पूरी फोकस ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज पर है।

    ‘जन नायकन’ को लेकर बनी हलचल साफ दिखाती है कि यह फिल्म सिर्फ एक रिलीज नहीं, बल्कि विजय के करियर और राजनीतिक सफर का अहम मोड़ मानी जा रही है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो अगले 2 हफ्तों में यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाका कर सकती है।

  • फिल्मों से लेकर जननायक बनने तक: कैसे बने तमिलनाडु के नए ‘थलापति’ विजय, जानिए पूरी कहानी

    फिल्मों से लेकर जननायक बनने तक: कैसे बने तमिलनाडु के नए ‘थलापति’ विजय, जानिए पूरी कहानी

    नई दिल्ली । फिल्मों की दुनिया से निकलकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने की कहानी अक्सर कल्पना जैसी लगती है, लेकिन तमिल सुपरस्टार विजय थलापति के जीवन में यह सच बनती दिख रही है। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ का गाना “जैसा फिल्मों में होता है, हो रहा है हूबहू…” जैसे उनके सफर पर बिल्कुल फिट बैठता है। पर्दे पर कई बार नेता बनकर जनता का दिल जीतने वाले विजय अब असल जीवन में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं।

    विजय को फिल्मी दुनिया की प्रेरणा उनके परिवार से मिली। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर निर्देशक हैं, जबकि मां शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर रही हैं। घर में कला और संगीत के माहौल ने उन्हें बचपन से ही अभिनय की ओर खींचा। अभिनय के साथ-साथ उन्हें गायन का भी शौक है।

    बाल कलाकार से शुरुआत
    22 जून 1974 को जन्मे जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने 1984 में फिल्म ‘वेट्री’ से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘कुडुम्बम’, ‘नान सिगप्पू मणिथन’, ‘वसंत रागम्’, ‘सत्तम ओरु विलायाट्टू’ और ‘इधु एंगळ नीति’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों का निर्देशन उनके पिता ने ही किया था।

    हीरो बनने की राह में संघर्ष
    18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘नालया थीरपू’ से बतौर लीड हीरो शुरुआत की, लेकिन फिल्म असफल रही और उनके लुक की आलोचना भी हुई। इसके बाद उनके पिता ने अभिनेता विजयकांत के साथ ‘सेंथूरपांडी’ (1993) बनाई, जो हिट रही और यहीं से विजय के करियर ने रफ्तार पकड़ी।

    हिट फिल्मों से सुपरस्टार तक
    अपने करियर में उन्होंने अब तक 69 फिल्में की हैं। ‘थेरी’, ‘राजविन परवैयिले’, ‘मिन्सरा कन्ना’, ‘बीस्ट’, ‘शाहजहां’, ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई। 2023 की ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब 250 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

    ‘थलापति’ नाम कैसे मिला
    फैंस ने उन्हें प्यार से ‘थलापति’ यानी कमांडर का नाम दिया। 1994 की फिल्म ‘रसिगन’ की सफलता के बाद उन्हें ‘इलाया थलापति’ (छोटा कमांडर) कहा गया। 2017 में फिल्म ‘मार्सल’ की बड़ी सफलता के बाद वे पूरी तरह ‘थलापति’ बन गए।

    फिल्मों में विवाद भी साथ-साथ
    उनकी फिल्मों ने कई बार विवाद भी झेले। 2013 की ‘थलाइवा’ और 2018 की ‘सरकार’ पर राजनीतिक विवाद हुए। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जन नायकन’ भी सेंसर और कानूनी अड़चनों में फंसी रही और रिलीज नहीं हो सकी।

    राजनीति में एंट्री और बड़ा बदलाव
    फरवरी 2024 में विजय ने राजनीति में कदम रखते हुए अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाई। इसके बाद उनकी पार्टी ने तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से मजबूत पकड़ बनाई और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई।

    करूर रैली हादसा
    27 सितंबर 2025 को करूर में हुई रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद विजय ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की और गहरा दुख जताया। इस मामले में जांच भी आगे बढ़ी और पुलिस केस दर्ज हुआ।

    निजी जीवन भी चर्चा में
    विजय ने 1999 में अपनी एक फैन से शादी की थी। हाल ही में उनके निजी जीवन को लेकर तलाक की खबरें सामने आई हैं। उनका नाम अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।

    नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत
    आज 10 मई 2026 को विजय का राजनीतिक सफर एक नए मोड़ पर पहुंचने वाला है। बड़े पर्दे पर निभाए गए उनके नेता के किरदार अब असल जिंदगी में भी आकार लेते दिख रहे हैं। उनके समर्थक इस बदलाव को एक ऐतिहासिक शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

  • ‘जन नायकन’ के लीक से पूजा हेगड़े हुईं भावुक, बताया टीम की मेहनत पर चोट..

    ‘जन नायकन’ के लीक से पूजा हेगड़े हुईं भावुक, बताया टीम की मेहनत पर चोट..

    नई दिल्ली:दक्षिण भारतीय सिनेमा और हिंदी फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं अभिनेत्री Pooja Hegde ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Jana Nayagan के कुछ हिस्सों के ऑनलाइन लीक होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना ने फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया है, क्योंकि यह परियोजना लंबे समय से चर्चा में रही है और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है।

    अभिनेत्री ने कहा कि किसी भी फिल्म का निर्माण केवल एक साधारण प्रक्रिया नहीं होता, बल्कि यह कई महीनों की मेहनत, रचनात्मक सोच और तकनीकी टीम के समर्पण का परिणाम होता है। ऐसे में जब कोई फिल्म रिलीज से पहले ही अवैध रूप से सार्वजनिक हो जाती है, तो यह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती है बल्कि हर कलाकार और तकनीशियन की मेहनत और सम्मान को भी प्रभावित करती है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और निराशाजनक स्थिति बताया।

    पूजा हेगड़े ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि सिनेमा का असली आनंद बड़े पर्दे पर ही महसूस किया जा सकता है। उनके अनुसार फिल्में केवल कहानी नहीं होतीं, बल्कि एक अनुभव होती हैं जिसे थिएटर में दर्शकों के साथ मिलकर देखना ही उसका सही रूप है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के अवैध कंटेंट का हिस्सा न बनें और फिल्म की आधिकारिक रिलीज का इंतजार करें।

    इस घटना के बाद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने भी सख्त रुख अपनाया है। टीम ने स्पष्ट किया है कि लीक हुए कंटेंट की जांच शुरू कर दी गई है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    प्रोडक्शन टीम ने दर्शकों को भी चेतावनी दी है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर लीक कंटेंट को देखना, डाउनलोड करना या आगे साझा करना कानून के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास ऐसा कंटेंट पहुंचे तो उसे तुरंत हटा दें और आगे न फैलाएं।यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है, जिसमें मुख्य भूमिका में Thalapathy Vijay नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह है और इसे उनके करियर की एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।

    फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पूरी टीम के मनोबल और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं पर भी असर डाल सकती हैं। यही कारण है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

  • थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर सियासी और सिने विवाद, रिलीज क्यों टल रही है?

    थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर सियासी और सिने विवाद, रिलीज क्यों टल रही है?

    नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2025 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को सबमिट की गई थी और इसे 9 जनवरी को रिलीज होना था। लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में देरी की वजह से इसकी रिलीज टल गई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है। बोर्ड का मानना है कि फिल्म में कुछ ऐसे राजनीतिक कमेंट हैं जो विवाद पैदा कर सकते हैं। इसी वजह से फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में देरी हुई। लेकिन बात बस इतनी सी नहीं है।

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
    एक कम्प्लेंट में दावा किया गया कि फिल्म धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है और फैंस बेसब्री से अपने चहेते एक्टर की आखिरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने बताया कि 22 दिसंबर को सेंसर बोर्ड ने ईमेल भेजा था कि कुछ छोटे बदलावों के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। मेकर्स ने बताए गए बदलाव कर दिए और फिल्म को दोबारा सबमिट किया, लेकिन फिर भी वक्त पर सर्टिफिकेट नहीं मिला।

    हाई कोर्ट ने दिया सर्टिफिकेट देने का आदेश
    बाद में पता चला कि सेंसर बोर्ड के एक मेंबर ने चेयरपर्सन को शिकायत भेजी थी, जिसके बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया। मद्रास हाई कोर्ट ने पहले फिल्म को तुरंत सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था, लेकिन फिर डिवीजन बेंच ने इस पर रोक लगा दी। विजय ने हाल ही में अपनी पॉलिटिकल पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) की शुरुआत की है और ‘जन नायकन’ उनकी राजनीति में एंट्री से पहले की आखिरी फिल्म है। गॉसिप्स की मानें तो पॉलिटिकल वजहों से सेंसर बोर्ड की तरफ से देरी की गई।

    बार-बार रिलीज में देरी से फैंस में आक्रोश
    फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टलने के कारण विजय के फैंस काफी नाराज हैं। केरल और तमिलनाडु में कई जगहों पर फैंस ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। हाल ही में विवाद के चलते कई प्री-प्लान्ड कार्यक्रमों (जैसे बाइक रैली और डीजे इवेंट्स) को रद्द करना पड़ा। एच विनोथ द्वारा निर्देशित इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर में एक आम आदमी की कहानी है जो समाज और राजनीति में बदलाव लाने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स हैं।

    सु्प्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, क्या बोला CBFC?
    अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। केवीएन प्रोडक्शंस ने मद्रास हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सीबीएफसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोई भी फैसला देने से पहले उन्हें भी सुना जाए। सुप्रीम कोर्ट ने अब मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी के लिए तय की है। प्रोड्यूसर ने वीडियो जारी करके फैंस से माफी मांगी है और कहा है कि मामला कोर्ट में है, इसलिए वे सब कुछ नहीं बता सकते।

  • चेन्नई एयरपोर्ट पर फिसले विजय थलापति, फैंस की भीड़ और सुरक्षा में चूक से अफरातफरी

    चेन्नई एयरपोर्ट पर फिसले विजय थलापति, फैंस की भीड़ और सुरक्षा में चूक से अफरातफरी


    नई दिल्ली। /चेन्नई।तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कज़गम TVK के अध्यक्ष थलापति विजय रविवार रात चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिसलकर गिर पड़े। यह घटना उस समय हुई जब विजय मलेशिया से लौटकर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे और एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने के लिए जमा हो गए थे। अफरातफरी और भीड़ के बीच संतुलन बिगड़ने से अभिनेता जमीन पर गिर पड़े। हालांकि तुरंत मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया और सुरक्षित रूप से कार में बैठाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही विजय के चेन्नई पहुंचने की जानकारी फैली एयरपोर्ट परिसर में फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा घेरा कमजोर होने के कारण प्रशंसक अभिनेता के काफी करीब आ गए। इसी दौरान आगे बढ़ते समय फर्श पर फिसलन के कारण विजय गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि गिरने के बाद विजय खुद को संभालते हैं और बिना किसी परेशानी के वाहन तक पहुँचते हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।

    विजय मलेशिया के कुआलालंपुर से लौट रहे थे जहां उन्होंने अपनी आगामी और बताई जा रही आखिरी फिल्म जननायकन के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 27 दिसंबर को बुकिट जलील स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग मौजूद थे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम ऑडियो लॉन्च के लिए अब तक की सबसे बड़ी दर्शक संख्या के रूप में मलेशियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।इस ऑडियो लॉन्च के दौरान विजय ने सार्वजनिक जीवन को लेकर बड़ा बयान भी दिया था। उन्होंने संकेत दिए कि वह धीरे-धीरे सिनेमा से दूरी बनाकर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच उत्साह और भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

    चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि बड़े सार्वजनिक व्यक्तित्वों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन कितना प्रभावी है। पिछले कुछ वर्षों में कई मौकों पर सितारों के साथ ऐसे हालात सामने आए हैं जहां प्रशंसकों की अत्यधिक भीड़ दुर्घटना का कारण बनी।वर्तमान में एयरपोर्ट प्रशासन या विजय की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा यह घटना उन व्यवस्थाओं पर भी ध्यान आकर्षित करती है जो सार्वजनिक कार्यक्रमों और एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करती हैं।

    इस घटना के बावजूद थलापति विजय अपने फैंस के लिए सुरक्षित हैं और उन्होंने किसी भी तरह की गंभीर चोट से बचाव किया। उनके फैंस सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चिंतित हुए लेकिन वीडियो में देखा गया कि अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्होंने आरामपूर्वक अपनी कार की ओर बढ़कर यात्रा जारी रखी।इस तरह चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई यह अफरातफरी घटना फिल्म इंडस्ट्री और फैंस दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक: रजनीकांत@75 – प्यार, संघर्ष और थलाइवा बनने की अनसुनी कहानी

    बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक: रजनीकांत@75 – प्यार, संघर्ष और थलाइवा बनने की अनसुनी कहानी


    नई दिल्ली। साल 1975 में तमिल सिनेमा में एक ऐसे कलाकार ने कदम रखा जिसने आने वाले दशकों में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का चेहरा बदल दिया। यह कलाकार कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत थे-एक ऐसा नाम जिसकी स्टाइल अदाकारी और व्यक्तित्व ने उन्हें ‘थलाइवा’ का दर्जा दिलाया। लेकिन इस महानायक की शुरुआत बेहद साधारण थी। बेंगलुरु में कुली का काम करते हुए और बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए वह जिंदगी की जद्दोजहद में उलझे थे लेकिन उनके भीतर एक चमक थी जिसे सबसे पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने पहचाना।

    रजनीकांत की दोस्ती बैंगलोर में पढ़ने वाली मेडिकल स्टूडेंट निर्मला से हुई। एक प्ले में उनका दमदार अभिनय देखकर निर्मला ने उनसे कहा-आपको हीरो बनना चाहिए। एक्टिंग का जुनून पहले से था इसलिए उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने का फैसला कर लिया। घर की आर्थिक हालत खराब थी लेकिन उनके दोस्त राज बहादुर ने साथ दिया और रजनीकांत का एडमिशन हो गया। वहीं एक्टिंग कोर्स के दौरान मशहूर निर्देशक के. बालाचंदर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने शर्त रखी कि रजनी तमिल भाषा सीख लें तो उन्हें पहली फिल्म का मौका मिलेगा। रजनीकांत ने तेजी से तमिल सीख ली और 1975 में उन्हें अपूर्वा रागंगल में पहला रोल मिला। शुरुआत में खलनायक के किरदार ही मिले लेकिन रजनीकांत के अंदाज ने हर छोटे रोल को यादगार बना दिया। धीरे-धीरे वे दर्शकों के दिलों में जगह बनाने लगे और एक बस कंडक्टर से तमिल सिनेमा के उभरते स्टार बन गए।

    करियर के दमदार किरदार

    थलपति 1991- – सूर्या
    सूर्या का किरदार गरीबी भावनाओं और वफादारी से भरा हुआ था। परिस्थितियों से मजबूर होकर अपराध की दुनिया में जाने वाले इस किरदार को रजनीकांत ने अपने स्टाइल और तीखे संवादों से अमर कर दिया। उनका डायलॉग-
    मित्रता का कानून बहुत कठोर है
    आज भी फैंस की जुबां पर है।

    बाशा 1995- माणिक बाशा
    इस फिल्म ने रजनीकांत को ‘मास एंटरटेनर’ का असली खिताब दिया। एक साधारण ऑटो ड्राइवर से गैंगस्टर तक की उनकी यात्रा और उनका प्रसिद्ध डायलॉग-मैं एक बार कह दूं तो यह सौ बार कहने के बराबर है।आज भी तमिल सिनेमा का कल्ट मोमेंट माना जाता है।

    शिवाजी: द बॉस 2007- – शिवाजी
    एनआरआई इंजीनियर शिवाजी का किरदार समाज सुधार और भ्रष्टाचार विरोध की कहानी कहता है। शंकर के निर्देशन और ए. आर. रहमान के संगीत के साथ रजनी की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    एंथिरन/रोबोट 2010- वसीकरन और चिट्टी
    डबल रोल में रजनीकांत का जलवा अलग ही था। वैज्ञानिक वसीकरन और सुपर-रोबोट चिट्टी का किरदार फैंस को इतना पसंद आया कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्मों में शामिल हो गई।

    कबाली 2016- कबाली
    एक बूढ़े गैंगस्टर की भावनात्मक कहानी में रजनीकांत ने गजब की गहराई दिखाई। अपने खोए परिवार की तलाश में निकले इस किरदार ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

    काला 2018- काला
    मुंबई की झुग्गियों में गरीबों के हक के लिए लड़ने वाले काला का किरदार सामाजिक संदेशों से भरा था। यह रजनीकांत के सबसे मजबूत राजनीतिक-सामाजिक भूमिकाओं में से एक माना जाता है।

    लिंगा 2014- राजा लिंगेश्वरन
    ऐतिहासिक और आधुनिक दोनों भूमिकाओं में रजनीकांत ने दोहरा जादू दिखाया। राजा का संवाद-मुझे अपना शहर देश संस्कृति और भगवान पसंद है… बहुत चर्चित रहा।

    दरबार 2020- आदित्य अरुणाचलम
    कानून तोड़कर भी न्याय दिलाने वाले इस आक्रामक पुलिस ऑफिसर का किरदार रजनीकांत की मास अपील को फिर साबित करता है।

    फैंस की दीवानगी के किस्से

    रजनीकांत की लोकप्रियता सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं। वे अपने फैंस के दिलों में देवता की तरह बसते हैं। 2017 में एक फैन ने उनकी अनुपस्थिति की खबर सुनकर जहर खा लिया था। एक कैंसर पीड़ित फैन फिल्म लिंगा देखने चोरी-छिपे थिएटर पहुंचा और वहीं उसकी मौत हो गई। 2021 में रजनीकांत के स्वस्थ होने पर फैंस ने 108 नारियल फोड़कर उनका आभार जताया।
    संघर्ष और वापसी की कहानी
    रजनीकांत की शुरुआत संघर्षों से भरी थी। पिता के रिटायरमेंट के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उन पर आ गई जिसके लिए उन्होंने कुली का काम किया फिर बस कंडक्टर बने। इसी दौरान उन्होंने प्ले करना शुरू किया और उनकी पहचान बढ़ने लगी। 70 के दशक के आखिर में जब उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन तभी उन्हें अमिताभ बच्चन की डॉन की तमिल रीमेक बिल्ला मिली और यह फिल्म सुपरहिट हुई। रजनीकांत ने अपनी वापसी कुछ ऐसे की कि वे तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार बन गए। पहले 10 सालों में ही 100 फिल्में करने का उनका रिकॉर्ड आज भी चकित कर देता है। रजनीकांत का सफर सिर्फ सफलता की कहानी नहीं बल्कि संघर्ष दृढ़ता और स्टाइल का ऐसा मेल है जिसने उन्हें सिनेमा का ‘थलाइवा’ बनाया। 75 साल की उम्र में भी उनकी चमक पहले जैसी है-और उनका स्टारडम आज भी दुनिया भर में लोगों को प्रेरित करता है।

  • रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर भावुक संदेश धनुष ने लिखा थलाइवा मेरे लिए प्रेरणा स्टालिन बोले चार्म उम्र से आगे

    रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर भावुक संदेश धनुष ने लिखा थलाइवा मेरे लिए प्रेरणा स्टालिन बोले चार्म उम्र से आगे


    नई दिल्ली । सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनायाऔर इस मौके पर उनके फैंस से लेकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। रजनीकांत की उम्र बढ़ी हैलेकिन उनकी स्टारडम और लोकप्रियता अब भी बरकरार हैजो उन्हें आज भी अपराजेय बनाती है।

    इस खास मौके पर रजनीकांत के पूर्व दामाद और अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया पर बेहद स्नेहपूर्ण और भावुक संदेश साझा किया। धनुष ने लिखा”हैप्पी बर्थडे थलाइवा इस सरल संदेश में कई इमोजी जोड़कर उन्होंने रजनीकांत के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। धनुष ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर रजनीकांत को अपनी प्रेरणा और आदर्श बताया हैऔर उनके साथ रिश्ते में बदलाव के बावजूद उनका स्नेह और सम्मान आज भी वैसा ही है।

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी और एक पोस्ट के साथ लिखा रजनीकांत का ऐसा चार्म है जो उम्र से ज्यादा चमकता है स्टालिन ने रजनीकांत की लंबी सफलता और उनके प्रति जनता के प्यार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा”उनकी जीत का झंडा यूं ही लोगों के प्यार से लहराता रहे।

    रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें विशेष सम्मान दिया। फिल्म निर्माता और अभिनेता एस.जे. सूर्या ने रजनीकांत के 50 साल के फिल्मी करियर की यादगार झलकियों के साथ एक वीडियो साझा कियाजबकि अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने रजनीकांत के साथ अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उन्हें भारतीय सिनेमा का इकलौता सुपरस्टार बताया।

    रजनीकांत इन दिनों फिल्मी दुनिया में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें 2024 की फिल्म वेट्टैयान में देखा गयाऔर इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम में भी एक महत्वपूर्ण कैमियो किया। 2025 में वे कुली फिल्म में भी दिखाई देंगेऔर फिलहाल वे अपनी बहुचर्चित फिल्म जेलर के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावारजनीकांत कमल हासन की एक नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।रजनीकांत का प्रभाव और स्टारडम आज भी युवा सितारों को कड़ी टक्कर देता हैऔर उनके फैंस हमेशा कहते हैं रजनीकांत इज़ एटरनल