Tag: tattoo

  • : जैस्मीन भसीन और अली गोनी के ब्रेकअप की अफवाहों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, टैटू को लेकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

    : जैस्मीन भसीन और अली गोनी के ब्रेकअप की अफवाहों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, टैटू को लेकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

    नई दिल्ली । टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन इन दिनों अपने नए टैटू और अली गोनी के साथ रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के कारण सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपना पहला टैटू बनवाया, जिस पर ‘मैं काफी हूं’ लिखा है। टैटू के साथ साझा की गई उनकी भावुक बातों को सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके रिश्ते से जोड़ लिया और देखते ही देखते जैस्मीन तथा अली गोनी के ब्रेकअप की अफवाहें फैलने लगीं।

    जैस्मीन और अली गोनी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते हैं। ऐसे में अभिनेत्री के टैटू और उसके पीछे की कहानी को कुछ लोगों ने उनके निजी रिश्ते से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। बढ़ती चर्चाओं के बीच जैस्मीन ने अपनी पोस्ट हटा दी और बाद में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूरे मामले पर अपनी बात स्पष्ट की।

    अभिनेत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी से जुड़ी हर पोस्ट का मतलब उनके रिश्ते के बारे में कोई रहस्यमयी संदेश नहीं होता। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे अपने संदेश में कहा कि कभी-कभी एक महिला सिर्फ अपने बारे में बात कर रही होती है। जैस्मीन ने इस प्रतिक्रिया के जरिए साफ किया कि उनके टैटू को सीधे अली गोनी के साथ उनके रिश्ते से जोड़ना सही नहीं है।

    जैस्मीन ने मीडिया पेजों और ट्रोलर्स पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि व्यूज और ध्यान आकर्षित करने के लिए कई बार पोस्ट को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। उनके मुताबिक, कपल्स की तस्वीरों का इस्तेमाल करके किसी सामान्य पोस्ट को इस तरह दिखाया जाता है कि वह लोगों के बीच ज्यादा चर्चा पैदा करे। अभिनेत्री ने ऐसी अटकलों पर लोगों से शांत रहने की अपील भी की।

    दरअसल, जैस्मीन ने अपने पहले टैटू के पीछे की कहानी साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने लंबे समय तक खुद को दूसरों के मुताबिक बदलने की कोशिश की। उन्हें लगता था कि खुद में बदलाव करके किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार और स्वीकार्यता हासिल करना आसान होगा। इस कोशिश में उन्होंने खुद को अलग-अलग परिस्थितियों में ढालने और अपनी पसंद तथा व्यक्तित्व को पीछे रखने की कोशिश की।

    अभिनेत्री ने बताया कि इस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि दूसरों के लिए ‘काफी’ बनने की कोशिश में उन्होंने खुद को ही नजरअंदाज कर दिया था। एक हीलिंग सेशन के दौरान उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि किसी और की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है। इसी सोच के बाद उन्होंने अपने शरीर पर ‘मैं काफी हूं’ शब्द गुदवाने का फैसला किया।

    जैस्मीन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका टैटू खुद को परफेक्ट मानने के बारे में नहीं, बल्कि खुद को स्वीकार करने और प्यार पाने के लिए अपनी पहचान न बदलने के संकल्प के बारे में है। उन्होंने कहा कि वह जैसी हैं, उसी रूप में प्यार और स्वीकार किए जाने की हकदार हैं। उनके लिए यह टैटू खुद से किया गया एक वादा है कि वह दोबारा किसी के प्यार या अपनापन पाने के लिए खुद को नहीं खोएंगी।

    इस पूरे मामले में जैस्मीन की प्रतिक्रिया के बाद अली गोनी के साथ उनके ब्रेकअप की चर्चाओं को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। अभिनेत्री ने अपने टैटू और भावुक पोस्ट को व्यक्तिगत आत्मस्वीकृति से जुड़ा बताया है, न कि रिश्ते में किसी बदलाव का संकेत। जैस्मीन हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 15 में भी नजर आई थीं और अपने काम को लेकर लगातार सक्रिय हैं।

  • उज्जैन में लेडीज अंडरगारमेंट चोरी का VIDEO वायरल: एकतरफा प्यार में सीने पर टैटू बनवाने वाला युवक गिरफ्तार

    उज्जैन में लेडीज अंडरगारमेंट चोरी का VIDEO वायरल: एकतरफा प्यार में सीने पर टैटू बनवाने वाला युवक गिरफ्तार


    उज्जैन। उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनकी युवक ने महिला के घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपी अमित मालवीय (25) को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले महिला के घर के बाहर कपड़ों की रस्सी पर रखे अंडरगारमेंट्स गायब हो गए। परिवार वालों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक अमित मालवीय चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। आरोपी ने कपड़ों को रस्सी से उतारकर अपनी जेब में रखा।

    पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता है और इसी वजह से उसने महिला का नाम अपने सीने पर टैटू भी बनवाया है।

    चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में घर के बाहर कपड़े सुखाने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना थाने को देनी चाहिए।