Tag: Tula

  • बुधादित्य और त्रिग्रह योग से 10 से 16 अगस्त तक इन पांच राशियों को मिलेंगे नए अवसर

    बुधादित्य और त्रिग्रह योग से 10 से 16 अगस्त तक इन पांच राशियों को मिलेंगे नए अवसर

    नई दिल्ली । अगस्त के दूसरे सप्ताह यानी 10 से 16 अगस्त 2026 के दौरान कई राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। इस अवधि में कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके साथ ही सूर्य, बुध और गुरु की युति से त्रिग्रह योग का प्रभाव भी रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन ग्रहों के संयोग का असर पांच राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

    मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन का संकेत दे रहा है। राशि स्वामी बुध के प्रभाव से कामकाज में सक्रियता बढ़ेगी और अपनी योग्यता दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है, जबकि स्वास्थ्य के लिहाज से सुधार देखने को मिल सकता है। किसी वरिष्ठ या पितृतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ माना गया है।

    कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह विशेष रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है। त्रिग्रह योग के प्रभाव से पिछले समय में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कामकाज में सफलता के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी मातृतुल्य महिला की सलाह या सहयोग भी उपयोगी साबित हो सकता है। बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना गया है।

    तुला राशि वालों के लिए करियर के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। इन अवसरों से भविष्य में प्रगति की राह मजबूत होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और किसी महिला के सहयोग या सलाह से रिश्तों में सुधार आ सकता है। इस सप्ताह यात्राएं अधिक हो सकती हैं, जिसके कारण खर्च भी बढ़ने की संभावना है। इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना शुभ उपाय माना गया है।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रही है। इस सप्ताह की गई मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि महसूस हो सकती है। बुधवार को गणेश जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना गया है।

    मकर राशि वालों के लिए करियर में प्रगति और मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहने की संभावना है। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती और मधुरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताने के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत में खरीदारी या घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है।

  • Mahashivratri 2026: महादेव की विशेष कृपा, मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए बन रहा दुर्लभ राजयोग

    Mahashivratri 2026: महादेव की विशेष कृपा, मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए बन रहा दुर्लभ राजयोग


    नई दिल्ली। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार का संयोग विशेष माने जा रहे हैं। चंद्रमा, शनि और गुरु ग्रहों की स्थिति ऐसे बन रही है कि इसे ‘राजयोग’ कहा गया है। इस योग का सकारात्मक प्रभाव मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर विशेष रूप से रहने की संभावना है।

    राजयोग का प्रभाव कार्यक्षेत्र, व्यवसाय, निवेश और आर्थिक मामलों में उन्नति के संकेत देता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।

    राशि अनुसार संभावित लाभ
    मेष राशि: करियर में बदलाव और उन्नति का समय है। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या व्यवसाय में विस्तार संभव है। स्टार्टअप या निवेश से जुड़े फैसलों में लाभ मिलने की संभावना है।

    सिंह राशि: कार्यस्थल पर मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती बढ़ सकती है। बड़े व्यावसायिक सौदे फाइनल होने और पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।

    तुला राशि: निवेश और शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या साझेदारी व्यवसाय में लाभ की संभावना है। करियर में रुके हुए अवसर फिर से सक्रिय हो सकते हैं।

    कुंभ राशि: आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों में पहचान और प्रशंसा मिलने के संकेत हैं। सरकारी परियोजनाओं या अटकी व्यावसायिक योजनाओं में गति आने की संभावना है।

    महाशिवरात्रि के उपाय और पूजा
    ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से राजयोग का प्रभाव और मजबूत हो सकता है। इसके लिए उपाय इस प्रकार हैं:

    शिवलिंग का अभिषेक: गन्ने के रस या शहद से।

    स्तोत्र पाठ: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना गया है।रात्रि जागरण: रातभर भक्ति और ध्यान करना फलदायी है।इन उपायों से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर भी खुल सकते हैं।