Tag: TV News

  • TRP के लिए नहीं था अलगाव का फैसला, आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग रिश्ते पर रखी अपनी बात

    TRP के लिए नहीं था अलगाव का फैसला, आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग रिश्ते पर रखी अपनी बात


    नई दिल्ली। टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। रियलिटी शो लॉक अप में आकांक्षा द्वारा अपने वैवाहिक जीवन को लेकर किए गए खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि कहीं यह सब शो की लोकप्रियता और टीआरपी बढ़ाने की रणनीति तो नहीं है। अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला ने इन सभी अटकलों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और साफ कर दिया है कि उनके और गौरव खन्ना के बीच तलाक की प्रक्रिया पहले से चल रही थी और इसका शो की टीआरपी से कोई संबंध नहीं है।

    आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में जो बातें शो में साझा कीं वे किसी प्रचार का हिस्सा नहीं थीं। उनके मुताबिक दोनों का रिश्ता काफी समय पहले ही टूट चुका था और अब केवल कानूनी औपचारिकताएं पूरी होना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि लोग इसे टीआरपी से जोड़ रहे हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि तलाक का फैसला पहले ही लिया जा चुका था और अब सिर्फ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने बाकी हैं।

    अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी तरह की सहानुभूति या लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी निजी जिंदगी का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं। उनका कहना है कि उन्होंने केवल सच बताया क्योंकि वह अपनी जिंदगी को लेकर अब किसी भ्रम में नहीं रहना चाहती थीं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हर रिश्ते की अपनी परिस्थितियां होती हैं और बाहर से लोग पूरी कहानी जाने बिना राय बना लेते हैं।

    गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। लंबे समय तक दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल माने जाते रहे। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आने लगी थीं। लॉक अप के दौरान आकांक्षा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव का जिक्र किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे शो का हिस्सा बताया तो कुछ ने इसे निजी फैसला माना।

    शो के दौरान गौरव खन्ना भी एक एपिसोड में नजर आए थे। उस समय दोनों के बीच हुई बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसके बाद भी उनके रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे लेकिन अब आकांक्षा के ताजा बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तलाक का फैसला किसी रियलिटी शो या प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी का निर्णय है।

    आकांक्षा ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं और इस विषय पर बार बार सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं। उनके अनुसार निजी फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी के व्यक्तिगत रिश्तों को मनोरंजन का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। फिलहाल दोनों की ओर से यही संकेत मिले हैं कि अलगाव आपसी सहमति से हो रहा है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस अध्याय का औपचारिक अंत हो जाएगा।

  • टीवी इंडस्ट्री में फिर मचा बवाल, सान्वी तलवार बोलीं करण कुंद्रा ने किया किस फिर सबके सामने मारा थप्पड़

    टीवी इंडस्ट्री में फिर मचा बवाल, सान्वी तलवार बोलीं करण कुंद्रा ने किया किस फिर सबके सामने मारा थप्पड़


    नई दिल्ली । टीवी अभिनेत्री सान्वी तलवार ने एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता करण कुंद्रा को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि साल 2015 में टीवी शो ये कहां आ गए हम की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ जिसने उन्हें मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया। सान्वी के अनुसार उस दौर में वह लगातार तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से गुजर रही थीं और कई बार उन्होंने अभिनय की दुनिया छोड़ने तक का मन बना लिया था।

    सान्वी ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान वह रोज अपनी वैनिटी वैन में जाकर रोती थीं। उनका कहना है कि सेट का माहौल उनके लिए बेहद असहज हो गया था। अभिनेत्री के मुताबिक वह स्वभाव से कम बोलने वाली हैं और जल्दी किसी से घुलती मिलती नहीं हैं। इसी वजह से वह सेट पर केवल औपचारिक तरीके से सभी का अभिवादन करती थीं। उनका दावा है कि उनके इस व्यवहार को गलत तरीके से लिया गया और उन्हें घमंडी समझा जाने लगा।

    अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि करण कुंद्रा उनमें व्यक्तिगत रुचि रखते थे लेकिन उन्होंने कभी उस तरह की दिलचस्पी नहीं दिखाई। सान्वी का कहना है कि इसी वजह से उनके प्रति व्यवहार बदल गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय करण कुंद्रा अभिनेत्री अनुषा दांडेकर के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी अनुषा तक भी पहुंचाई थी।

    सान्वी ने आगे कहा कि समय के साथ सेट पर स्थिति और खराब होती गई। उनका आरोप है कि निर्देशक भी उन्हें लगातार हतोत्साहित करते थे और कहते थे कि उन्हें अभिनय नहीं आता। यहां तक कि उनके किरदार के लिए दूसरे कलाकारों के ऑडिशन लिए जाने की बातें भी उन्हें सुनने को मिलीं। इन परिस्थितियों ने उन्हें मानसिक रूप से काफी कमजोर कर दिया और वह लंबे समय तक डिप्रेशन जैसी स्थिति में रहीं।

    सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए सान्वी ने एक किसिंग सीन का जिक्र किया। उनके अनुसार शूटिंग के दौरान निर्देशक के संकेत से पहले ही करण कुंद्रा ने उन्हें किस कर लिया। इस पर उन्होंने गुस्से में करण को थप्पड़ मार दिया। अभिनेत्री का दावा है कि कुछ देर बाद करण वापस आए और पूरी यूनिट के सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा जिससे वह नीचे गिर गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस दौरान उन्हें और उनके परिवार को अपशब्द कहे गए तथा मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका साथ नहीं दिया।

    सान्वी ने बताया कि इस घटना के बाद वह शूटिंग छोड़कर घर चली गईं। उनके अनुसार बाद में निर्माता एकता कपूर ने उनसे बातचीत की माफी मांगी और उनका समर्थन किया। अभिनेत्री का दावा है कि इसके बाद शो के निर्देशक को बदल दिया गया और करण कुंद्रा के शूटिंग दिनों में भी कमी की गई।

    हालांकि इन सभी आरोपों पर अब तक करण कुंद्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामला पूरी तरह अभिनेत्री के हालिया इंटरव्यू में लगाए गए आरोपों पर आधारित है और दूसरी ओर का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

  • बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक ने शेयर किया अपने संघर्ष का अनसुना सच

    बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक ने शेयर किया अपने संघर्ष का अनसुना सच

    नई दिल्ली :म्यूजिक कंपोजर और बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक आज भले ही इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गए हों लेकिन उनके सफर की शुरुआत आसान नहीं थी बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद अमाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए हाल ही में एक इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि उनके सरनेम ने उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष के लिए मजबूर किया

    अमाल का जन्म एक मशहूर म्यूजिकल परिवार में हुआ लेकिन शुरुआती सालों में इंडस्ट्री ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार नहीं किया उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें केवल उनके सरनेम की वजह से काम से निकाल दिया गया लोग यह सोचते थे कि वह अपने परिवार के नाम का फायदा उठा सकते हैं या म्यूजिक बेच सकते हैं इस गलतफहमी की वजह से कई बार उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और यह अनुभव उनके भाई अरमान मलिक के साथ भी साझा रहा

    अमाल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि पंद्रह से पच्चीस साल की उम्र के बीच उन्होंने करीब दस साल तक लगातार मेहनत की इस दौर को आम लोग अक्सर अलग नजरिए से देखते हैं लेकिन उनके लिए यह समय सीखने और खुद को मजबूत बनाने वाला था शुरुआती चुनौतियों ने उन्हें मानसिक रूप से तैयार कियाउन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कभी भी काम थाली में परोस कर नहीं मिला एक टीनएजर के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में बने रहने के लिए असिस्टेंट के तौर पर काम किया पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े काम किए और कई बार हार्ड डिस्क ले जाने जैसी रनर की जिम्मेदारियां निभाईं इन जमीनी अनुभवों ने उन्हें अनुशासन सिखाया और काम के प्रति ईमानदार बनाया

    अमाल मलिक की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो मानते हैं कि बड़े नाम या मशहूर परिवार से आने वालों को सब कुछ आसानी से मिल जाता है अमाल का संघर्ष यह साबित करता है कि इंडस्ट्री में पहचान आखिरकार मेहनत और लगन से ही बनती है उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सरनेम चाहे जितना भी बड़ा हो असली संघर्ष और सीख तो मेहनत में ही मिलती हैअमाल ने यह भी कहा कि शुरुआती कठिनाइयों ने उन्हें हर परिस्थिति में खुद पर भरोसा रखना सिखाया और आज उनकी मेहनत और समर्पण ही उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान दिला रहा है उनके अनुभव नए कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं

  • ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े की वापसी की अफवाहों पर झील मेहता ने दिया बड़ा बयान

    ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े की वापसी की अफवाहों पर झील मेहता ने दिया बड़ा बयान



    नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ समय में यह विवादों में भी रहा है। कई कलाकारों के शो छोड़ने और मेकर्स पर आरोपों के बाद अब एक नई अपडेट सामने आई है। चर्चा थी कि शो में सोनू भिड़े का रोल निभाने वाली झील मेहता फिर से वापसी कर सकती हैं।

    लेकिन हाल ही में झील मेहता ने अपने फैंस के साथ बातचीत के दौरान इस बात को साफ कर दिया कि उनकी वापसी का कोई सवाल ही नहीं।

    उन्होंने एक फैन के सवाल पर जो “क्या आप शो में वापसी करेंगी?” पूछा था, उसका जवाब देते हुए झील भावुक हो गईं और कहा कि “मैं कभी वापसी नहीं करूंगी”। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने उस समय को बहुत संजो कर रखा है और वह उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहतीं। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया।

    झील मेहता की जिंदगी में अब क्या चल रहा है?
    झील ने बताया कि अब उनकी जिंदगी काफी बदल चुकी है। उन्होंने स्टूडेंट हाउसिंग बिजनेस में कदम रखा है और साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। वे अब अपनी नई जिंदगी का आनंद ले रही हैं और अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

  • THE 50: सलमान खान ला रहे हैं बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो, नियम होंगे बिल्कुल अलग

    THE 50: सलमान खान ला रहे हैं बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो, नियम होंगे बिल्कुल अलग

     मुंबई। बिग बॉसके ग्रैंड फिनाले के बाद अब टीवी दर्शकों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज तैयार है। सलमान खान एक नए और अनोखे रियलिटी शो THE 50के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जो जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम और टेलीकास्ट किया जाएगा। नाम भले ही बिग बॉस जैसा लगे, लेकिन इसका गेमप्ले, नियम और रणनीति पूरी तरह अलग और कहीं ज्यादा तेज होने वाली है।
    एक नहीं, पूरे 50 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
    जहां बिग बॉस में आमतौर पर 12 से 18 कंटेस्टेंट्स होते हैं, वहीं THE 50में एक साथ 50 प्रतियोगी एक विशाल और भव्य महल में कदम रखेंगे। इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगियों की मौजूदगी इस शो को भारत के सबसे बड़े रियलिटी शोज़ में शामिल कर सकती है।

    एलिमिनेशन का बदला हुआ नियम

    THE 50की सबसे खास बात है इसका तेज एलिमिनेशन सिस्टम। बिग बॉस में जहां नॉमिनेशन के बाद दर्शक वोटिंग से फैसला करते हैं, वहीं इस शो में कंटेस्टेंट्स खुद एक-दूसरे की किस्मत तय करेंगे।जो खिलाड़ी टास्क हारेंगे, उन्हें सीधे एलिमिनेशन जोन में भेज दिया जाएगा, जबकि जीतने वाले खिलाड़ी यह तय करेंगे कि कौन बाहर जाएगा। कई बार एक ही एपिसोड में 10 से 12 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो सकते हैं।

    बिग बॉस से कहीं ज्यादा तेज गेम
    THE 50का गेमप्ले बिग बॉस की तुलना में काफी फास्ट और अप्रेडिक्टेबल होगा। यहां हफ्तों तक चलने वाले ड्रामे की जगह तुरंत फैसले, स्ट्रैटेजी और माइंड गेम देखने को मिलेगा। यही वजह है कि इसे बिग बॉस काहाई-स्पीड वर्जन भी कहा जा रहा है।

    दर्शकों को भी मिलेगा कैश जीतने का मौका

    इस शो में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़ा ट्विस्ट रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक THE 50में ऑडियंस को सीधे कैश जीतने का मौका मिलेगा। यह फीचर इसे बाकी रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग बनाता है।

    इंटरनेशनल फॉर्मेट से प्रेरित

    THE 50का कॉन्सेप्ट फ्रांस और अमेरिका में पहले से मौजूद इसी नाम के रियलिटी शोज़ से प्रेरित है। हालांकि भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें कई नए ट्विस्ट, इमोशन और ड्रामा जोड़े गए हैं।

    कौन-कौन बन सकता है शो का हिस्सा?

    शो के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टीवी सेलेब्रिटीज और बिग बॉस के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया गया है। सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा जोरों पर है, उनमें शामिल हैं:
    बसीर अली, अविनाश मिश्रा, ईशा मालवीय,रोहन मेहरा,शिव ठाकरे हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है।

    सलमान खान की मौजूदगी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

    सलमान खान का नाम ही किसी भी रियलिटी शो को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। उनकी होस्टिंग स्टाइल, कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और गेम में दखल THE 50को और भी दिलचस्प बनाएगा।

    रियलिटी टीवी में आएगा नया तूफान


    THE 50भारतीय रियलिटी टीवी में एक नई शुरुआत माना जा रहा है। तेज रफ्तार गेम, बड़े पैमाने पर एलिमिनेशन और दर्शकों की सीधी भागीदारी इसे बिग बॉस से बिल्कुल अलग अनुभव बनाने वाली है।