Tag: Upcoming Movies 2026.

  • हॉरर से साइंस फिक्शन तक सिनेमाघरों में मचेगा रोमांच, अगस्त के आखिरी दो वीकेंड की ये फिल्में रहेंगी खास

    हॉरर से साइंस फिक्शन तक सिनेमाघरों में मचेगा रोमांच, अगस्त के आखिरी दो वीकेंड की ये फिल्में रहेंगी खास


    नई दिल्ली। अगस्त का आखिरी दौर फिल्म प्रेमियों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। खासकर अगर आपको हॉरर सस्पेंस थ्रिलर और साइंस फिक्शन जैसी फिल्मों में दिलचस्पी है तो आने वाले दो वीकेंड सिनेमाघरों में कई अलग तरह की कहानियां लेकर आ रहे हैं। हॉलीवुड की इन फिल्मों में कुछ बड़े नाम जुड़े हैं और इनकी कहानियां भी पारंपरिक फॉर्मूले से अलग नजर आ रही हैं। इनमें एक तरफ डर और रहस्य है तो दूसरी तरफ ऐसी दुनिया दिखाई जाएगी जहां इंसान के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती होगी। अगस्त की रिलीज लिस्ट में हॉरर और साइंस फिक्शन फिल्मों की अच्छी मौजूदगी भी नजर आ रही है।

    सबसे पहले बात इन्सीडियस: आउट ऑफ द फर्दर की करें तो हॉरर प्रेमियों के लिए यह फिल्म सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बन सकती है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। Sony Pictures के मुताबिक कहानी जेम्मा नाम की एक मां के इर्दगिर्द घूमती है जो अपनी बेटी के साथ उसी घर में रहती है जहां वह बड़ी हुई थी। उसे पता चलता है कि वह रहस्यमयी दुनिया The Further में प्रवेश कर सकती है। लेकिन कहानी तब और खतरनाक हो जाती है जब वह वहां मौजूद बुरी शक्तियों को वास्तविक दुनिया में आने का रास्ता भी दे देती है। इस बार डर सिर्फ दूसरी दुनिया तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि असली दुनिया भी उसके प्रभाव में आ सकती है। फिल्म में अमेलिया ईव और ब्रैंडन पेरेया के साथ लिन शाय भी नजर आएंगी।

    इसके बाद 28 अगस्त को द डॉग स्टार्स दर्शकों के सामने होगी। रिडली स्कॉट के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक विनाशकारी महामारी के बाद की दुनिया की कहानी दिखाती है। फिल्म में जैकब एलोर्डी का किरदार हिग एक ऐसे समय में जी रहा है जब लगभग पूरी मानव आबादी खत्म हो चुकी है। वह अपने कुत्ते और पूर्व मरीन बैंगली के साथ खतरों से घिरी दुनिया में जीवन बिताता है। एक दूर से मिलने वाला रेडियो सिग्नल उसके भीतर उम्मीद जगाता है और वह यह पता लगाने की कोशिश करता है कि दुनिया में कहीं बेहतर जिंदगी अभी भी मौजूद है या नहीं। फिल्म में सर्वाइवल के साथ रहस्य और एडवेंचर का भी मजबूत मेल देखने को मिलेगा।

    28 अगस्त को ही टोनी भी दर्शकों के बीच पहुंचेगी। यह फिल्म मशहूर शेफ और लेखक एंथनी बॉर्डेन के युवा दिनों से प्रेरित कहानी पेश करती है। फिल्म में डोमिनिक सेसा युवा बॉर्डेन की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी 19 साल के एंथनी की है जो प्रोविंसटाउन पहुंचने के बाद एक रेस्टोरेंट की बेहद अराजक किचन की दुनिया में प्रवेश करता है। यहीं से उसके जीवन का वह दौर शुरू होता है जो आगे चलकर उसकी पहचान को आकार देता है। यह फिल्म पारंपरिक जन्म से मृत्यु तक की बायोपिक के बजाय उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण दौर पर केंद्रित है।

    वहीं द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट पहले ही 14 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में आ चुकी है और भारत में 21 अगस्त से रिलीज हो रही है। फिल्म में ऐनी हैथवे और इवान मैकग्रेगर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक रहस्यमयी खगोलीय घटना के बाद पूरी ओक स्ट्रीट के अचानक अपनी जगह से गायब होकर एक अनजान दुनिया में पहुंच जाने पर आधारित है। इसके बाद परिवार के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती आती है और उन्हें अजीबोगरीब खतरों के बीच एकजुट रहना पड़ता है। Warner Bros India के मुताबिक भारत में फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी तमिल और तेलुगु में भी सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

    कुल मिलाकर अगस्त के आखिरी दो वीकेंड हॉरर और थ्रिलर के साथ साइंस फिक्शन और बायोग्राफिकल ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाले हैं। इन फिल्मों की कहानियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं इसलिए दर्शकों के पास अपनी पसंद के हिसाब से फिल्म चुनने के कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

  • बैटल ऑफ गलवान का बॉक्स ऑफिस धमाका: एक्सपर्ट बोले- ₹300 करोड़ तो बस शुरुआत है, इन 5 वजहों से हिट होगी फिल्म!

    बैटल ऑफ गलवान का बॉक्स ऑफिस धमाका: एक्सपर्ट बोले- ₹300 करोड़ तो बस शुरुआत है, इन 5 वजहों से हिट होगी फिल्म!


    मुंबई। सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर में सलमान के लुक को लेकर हुए ट्रोल्स के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का हाल भी पिछली कुछ फिल्मों जैसा हो सकता है लेकिन ट्रेड विशेषज्ञों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल सहित कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस फिल्म को सिकंदर या किसी का भाई किसी की जान के चश्मे से देखना भारी भूल होगी। जानकारों की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ का आंकड़ा बेहद आसानी से पार कर सकती है।

    ट्रोल्स को नजरअंदाज कर विशेषज्ञों ने बताए हिट होने के 5 बड़े कारण

    रियल लाइफ हीरोज और देशप्रेम का जज्बा आजकल सिनेमाघरों में भारतीय सशस्त्र सेनाओं और असल जिंदगी के नायकों पर आधारित फिल्मों का जबरदस्त ट्रेंड है। धुरंधर और बॉर्डर-2 की अपार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक पर्दे पर देशभक्ति के शौर्य को देखना पसंद कर रहे हैं।  हालिया इतिहास का कनेक्शन यह फिल्म दशकों पुराने इतिहास पर नहीं बल्कि गलवान घाटी में हुए उस हालिया भारत चीन संघर्ष पर आधारित है जिसकी यादें हर भारतीय के जेहन में ताजा हैं। चीनी सैनिकों को धूल चटाने वाली भारतीय जांबाजों की यह कहानी दर्शकों को सीधे तौर पर जोड़ेगी।

    एक्शन और क्लाइमेक्स की ताकत विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल क्लाइमेक्स होगा। अगर फिल्म की कहानी और मेकिंग में दम हुआ तो सलमान का स्टारडम इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कम बजट ज्यादा मुनाफा बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले बैटल ऑफ गलवान’ का बजट काफी नियंत्रित रखा गया है। ऐसे में यदि फिल्म ₹250-300 करोड़ का कलेक्शन भी करती है तो यह सुपरहिट की श्रेणी में खड़ी होगी।

    सलमान खान का मास अपील भले ही पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न किया हो, लेकिन मास सर्किट सिंगल स्क्रीन्स में सलमान खान का जलवा आज भी बरकरार है। गलवान जैसी विषय वस्तु उनके पुराने रफ एंड टफ अवतार को वापस ला सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा इसे हल्के में मत लो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फट भी सकती है। यानी अगर कंटेंट क्लिक कर गया तो यह फिल्म उम्मीद से कहीं बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। अब देखना यह है कि क्या सलमान खान धुरंधर जैसी सफलता को दोहरा पाएंगे?