Tag: Upcoming Movies

  • अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, वायरल तस्वीरों के पीछे की कहानी आई सामने, एक्टर की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

    अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, वायरल तस्वीरों के पीछे की कहानी आई सामने, एक्टर की टीम ने बताई पूरी सच्चाई


    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शनिवार को अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में आ गए जब मुंबई में उनके जुहू स्थित बंगले के एक हिस्से पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी की कार्रवाई की खबर सामने आई। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि नगर निगम ने उनके घर के एक हिस्से को तोड़ दिया है। इसके साथ ही एक दीवार तोड़े जाने की तस्वीर भी सामने आई जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। हालांकि अब अजय देवगन के ऑफिस की ओर से इस खबर पर सफाई दी गई है। अभिनेता की टीम ने स्पष्ट किया कि जिस प्रॉपर्टी को लेकर तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं वह अजय देवगन का घर नहीं बल्कि उनकी एक अलग संपत्ति है जिसे किराए पर दिया गया है।
    अजय देवगन के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संबंधित संपत्ति को अभिनेता के निजी आवास के रूप में पेश करना सही नहीं है। यह एक अलग प्रॉपर्टी है जिसका इस्तेमाल किराए पर देने के लिए किया जाता है। टीम ने यह भी बताया कि इस संपत्ति से जुड़े जरूरी अनुमतियों के लिए बीएमसी में आवेदन जमा किया गया था। नगर निगम की ओर से निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार संबंधित बदलाव और संशोधन भी किए गए हैं। इस बयान के सामने आने के बाद अभिनेता के घर पर कार्रवाई होने को लेकर फैल रही चर्चाओं की स्थिति स्पष्ट हुई।
    दरअसल इस पूरे मामले में बीएमसी की ओर से निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम ने 10 सितंबर 2026 को काम रोकने का नोटिस जारी किया था। इसमें निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को तत्काल काम बंद करने और संबंधित अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि संपत्ति में कुछ ऐसे बदलाव किए जा रहे थे जिनके लिए आवश्यक मंजूरी नहीं ली गई थी। इन बदलावों में आंतरिक फेरबदल पार्टिशन की दीवारें खिड़कियां और अन्य निर्माण संबंधी काम शामिल बताए गए।
    नगर निगम की कार्रवाई से जुड़े मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खबरों में जिस संपत्ति का उल्लेख किया गया उसे अजय देवगन के निजी घर से जोड़ दिया गया था। हालांकि अभिनेता की टीम ने इस दावे को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। इसलिए पूरे विवाद को समझने के लिए यह अंतर ध्यान में रखना जरूरी है कि मामला अभिनेता के निजी आवास का नहीं बल्कि उनकी दूसरी संपत्ति का बताया गया है। बीएमसी की ओर से निर्माण संबंधी नियमों और अनुमतियों को लेकर उठाए गए सवालों के बीच यह मामला चर्चा में आया।
    अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता हाल ही में दृश्यम द कन्क्लूजन को लेकर चर्चा में रहे हैं। दृश्यम फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में उनके साथ तब्बू श्रेया सरन जयदीप अहलावत प्रकाश राज रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। दर्शकों के बीच इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के कारण फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी रही। आने वाले समय में अजय देवगन गोलमाल 5 और रेंजर जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। गोलमाल 5 का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे।
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ शरमन जोशी तुषार कपूर अरशद वारसी और कुणाल खेमू जैसे कलाकारों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं रेंजर में अजय देवगन के साथ तमन्ना भाटिया और संजय दत्त नजर आ सकते हैं। फिलहाल बीएमसी की कार्रवाई से जुड़ी खबरों के बीच अभिनेता की टीम की सफाई ने इस मामले को लेकर फैली गलतफहमी दूर करने की कोशिश की है।

  • OTT और सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट की बरसात, इस हफ्ते रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज

    OTT और सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट की बरसात, इस हफ्ते रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज


    नई दिल्ली। वीकेंड पर चिल करने का प्लान बना रहे हैं तो सिनेमाघर और OTT पर कई फ़िल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है। जिसे आप आसानी से देख सकते हैं। इनमें आपको कॉमेडी, रोमांस, क्राइम, हॉरर कॉमेडी, थ्रिलर और सस्पेंस की फुल डोज मिलेगी। इसलिए इस लिस्ट में अक्षय कुमार की भूत बंगला भी शामिल है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो चलिए सब की लिस्ट जानते हैं।

    अक्षय कुमार की फिल्म Bhooth Bangla
    अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है आपको बता दें कि जब से इस फिल्म का टीचर और ट्रेलर आया है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा दिवंगत एक्टर असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    टोस्टर (Toaster)
    राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर टोस्टर इस महीने की चर्चित रिलीज में से एक है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी में गिफ्ट किया गया अपना महंगा टोस्टर वापस लेने के चक्कर में अजीबोगरीब घटनाओं में फंस जाता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस और क्राइम का तड़का भी देखने को मिलेगा। ये 15 अप्रैल को Netflix पर आ रही है।

    अस्सी (Assi)
    अस्सी तापसी पन्नू की हार्ड हिटिंग मूवी है। मूवी अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में एक स्कूल टीचर के साथ हुए गैंगरेप के बाद इंसाफ की लड़ाई दिखाई गई है। तापसी ऐडवोकेट रावी बनी हैं जो पीड़िता का केस लड़ती हैं। यह फिल्म सिनेमा घरों में अपना धमाल मचाने के बाद अब ZEE5 पर 17 अप्रैल को आएगी।

    मटका किंग सीरीज (Matka King)
    मटका किंग 1960 के दशक की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है। सीरीज एक साधारण कॉटन ट्रेडर की कहानी है। वह मटका नाम का नया जुए का खेल शुरू करता है। धीरे-धीरे उसका यह आइडिया पूरे शहर और फिर देश में फैल जाता है, जिससे वह अंडरवर्ल्ड और राजनीति की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है। यह सीरीज 17 अप्रैल को Amazon Prime Video पर दस्तक देगी।

    यूफोरिया सीजन 3 (Euphoria-3)
    यूफोरिया का यह सीजन 3 है। यह पॉप्युलर टीन ड्रामा सीरीज है। इसमें 5 साल का लीप दिखाया जाएगा। लीड एक्टर्स टीन से 20s में पहुंच जाएंगे। यह सीरीज 15 अप्रैल से Jio Hotstar पर आएगी।

    फेक प्रोफाइल सीज़न 3 (Fake Profile Season 3)
    15 अप्रैल को प्रीमियर होने वाला नया सीज़न फेक प्रोफाइल सीज़न 3 में झूठ, विश्वासघात और बदले की रोमांचक कहानी दिखाई जाएगी। जैसे-जैसे राज़ खुलते हैं, किरदारों को अपने कर्मों के परिणामों का सामना करना पड़ता है। इस शो में कैरोलिना मिरांडा और रोडोल्फो सालास मुख्य भूमिका में हैं। ये Netflix पर आएगी।

  • तू या मैं जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक पूरा अनुभव हैं आदर्श गौरव

    तू या मैं जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक पूरा अनुभव हैं आदर्श गौरव


    नई दिल्ली।बाफ्टा नॉमिनेटेड अभिनेता आदर्श गौरव जल्द ही निर्देशक बिजॉय नांबियार की फिल्म तू या मैं में नजर आने वाले हैं अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया और कहा कि ऐसी फिल्में सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहतीं बल्कि एक संपूर्ण अनुभव बन जाती हैं

    आदर्श गौरव ने कहा कि वह हमेशा ऐसी फिल्मों की ओर आकर्षित होते हैं जो नए विचार नई दुनिया और भावनाओं को एक साथ जोड़ती हैं उनके अनुसार तू या मैं जैसी फिल्में केवल एक्टिंग का माध्यम नहीं होतीं बल्कि कलाकार और दर्शक दोनों को एक अलग मानसिक और भावनात्मक यात्रा पर ले जाती हैंअभिनेता ने बताया कि उन्हें मजबूत स्क्रिप्ट और नई सोच वाली कहानियां सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं वह ऐसे प्रोजेक्ट चुनते हैं जो जॉनर फॉर्म और स्टोरीटेलिंग के स्तर पर प्रयोग करने का अवसर दें उनके लिए एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ना और खुद को चुनौती देना सबसे जरूरी है

    तू या मैं फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है और इसे आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है फिल्म में आदर्श गौरव के साथ अभिनेत्री शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी यह फिल्म कलर येलो बैनर के तहत बनाई गई है और प्यार तथा सर्वाइवल की कहानी को नए नजरिए से प्रस्तुत करती है इस फिल्म के सह निर्माता हिमांशु शर्मा विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली हैं फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

    आदर्श गौरव का मानना है कि इस तरह की फिल्में कलाकार को अलग सोचने और अभिनय को नए दृष्टिकोण से देखने का मौका देती हैं उन्होंने कहा कि क्रिएटिव ग्रोथ उनके लिए बेहद रोमांचक है और यही वजह है कि वह ऐसे प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद करते हैंआदर्श गौरव ने फिल्म के साथ साथ टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है उन्होंने बचपन में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षण भी लिया था और अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी फिल्म माई नेम इज खान में उन्होंने शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था

    उन्हें प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज मेड इन हेवन में बलराम मेनन के किरदार से व्यापक पहचान मिली इसके बाद फिल्म द व्हाइट टाइगर में बलराम हलवाई के मुख्य किरदार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई इस फिल्म में उनके अभिनय की दुनियाभर में सराहना हुई द व्हाइट टाइगर में शानदार प्रदर्शन के लिए आदर्श गौरव को बाफ्टा अवॉर्ड में बेस्ट लीड एक्टर और इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड में बेस्ट मेल लीड एक्टर के लिए नामांकन मिला आज वह उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है

  • Sunny Deol 2026-2027: ‘बॉर्डर 2’ से शुरू होकर सनी देओल की फिल्मों का धमाका, जानिए पूरी लिस्ट

    Sunny Deol 2026-2027: ‘बॉर्डर 2’ से शुरू होकर सनी देओल की फिल्मों का धमाका, जानिए पूरी लिस्ट


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर में हैं। साल 2026 और 2027 में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने वाले हैं। इन फिल्मों में एक्शन ड्रामा इमोशन और रोमांच का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।सबसे पहले बात करें बॉर्डर 2 की। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फैंस लंबे समय से इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

    इसके बाद सनी देओल की लाइनअप में शामिल हैं:

    रामायण – पार्ट 1 और पार्ट 2
    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महाकाव्य फिल्म में सनी देओल के साथ रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश नजर आएंगे। पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज़ होगी।

    गबरू
    यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसमें सनी देओल के साथ प्रीत कमानी और सिमरन बग्गा मुख्य भूमिका में हैं। इसे शशांक उडापुरकर डायरेक्ट कर रहे हैं और संभावना है कि यह फिल्म 13 मार्च 2026 को रिलीज़ हो।

    लाहौर 1947
    आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म विभाजन के समय की इमोशनल कहानी दिखाएगी। इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह लीड रोल में होंगे। रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

    जाट 2
    सुपरहिट फिल्म जाट का सीक्वल 2026 में आने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। हालांकि इसके बारे में अभी अपडेट का इंतजार है।

    सफर
    सफर एक रोड-ट्रिप ड्रामा फिल्म होगी। इसमें सनी देओल के साथ सलमान खान नजर आ सकते हैं।

    अपने 2
    धर्मेंद्र के निधन के बाद इसे बंद करने की अफवाहें आई थीं लेकिन प्रोड्यूसर ने पुष्टि की है कि फिल्म बनेगी हालांकि कहानी में बदलाव किया गया है।

    मां तुझे सलाम 2
    2002 में आई फिल्म मां तुझे सलाम का सीक्वल अब रिलीज़ होने वाला है। हाल ही में इसका पोस्टर जारी किया गया है।

    गदर 3
    गदर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने तीसरे पार्ट की घोषणा की है। यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।सनी देओल के फैंस के लिए यह समय किसी तोहफे से कम नहीं है। अगले दो साल में उनकी फिल्में एक्शन इमोशन और मनोरंजन का धमाका लेकर आने वाली हैं।