Tag: Vadodara Cricket

  • WPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त

    WPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त


    नई दिल्ली । WPL 2026 में आज एलिमिनेटर खेला जाएगा। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, सीधे फाइनल में एंट्री कर जाएगी। आरसीबी की टीम पहले ही फाइनल में है। आज का मैच कहां खेला जाएगा और कितने बजे शुरू होगा, इसका वक्त नोट कर लीजिए।
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल 2026 एलिमिनेटर
    WPL 2026 अब अपने समापन की ओर है। अब पांच में से केवल तीन ही टीमें ऐसी बची हैं, जो इस बार खिताब को अपने नाम कर सकती हैं। आज एक और बड़ा मुकाबला होना है, जो टीम आज जीतेगी, वो सीधे फाइनल में एंट्री कर जाएगी, वहीं हारने वाली टीम ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो जाएगी। आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है। चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां खेला जाएगा। मैच का सही वक्त नोट कर लीजिए, क्योंकि इस मैच के रोचक होने की पूरी उम्मीद है।

    गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी एलिमिनेटर में भिड़ंत

    महिला प्रीमियर लीग 2026 में अब केवल दो ही मैच शेष है। आज एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी को खिताबी भिड़ंत होगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम पहले ही अंक तालिका में नंबर वन होने के नाते फाइनल में अपनी सीट सुरक्षित कर चुकी है। आज एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स अब ऐसी पहली टीम बन चुकी है, जो डब्ल्यूपीएल के हर सीजन में टॉप 3 में पहुंचने में कामयाब रही है। ये बात और है कि फाइनल खेलने के बाद भी टीम ने अभी तक एक भी बार खिताब अपने हाथ में नहीं उठाया है।

    आज शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा डीसी बनाम जीजी मुकाबला

    आज के मैच की बात करें तो बड़ोदरा में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर ही हैं, वहीं गुजरात जायंट्स की कमान एश्ले गार्डनर के हाथ में होगी। दोनों टीमों ने अब तक खेले गए टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया है। मैच की बात की जाए तो आज शाम साढ़े सात बजे से मैच शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। पहली बार ठीक सात बजे डाल दी जाएगी। मैच करीब 11 बजे तक खत्म भी हो जाएगा। उम्मीद है कि पूरे 40 ओवर का खेल हो, ताकि पूरा रोमांच बना रहे। आरसीबी से खिताबी भिड़ंत किससे होगी, ये आज रात तक तय हो जाएगा।

    दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग।  गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज।

  • IND vs NZ पहला वनडे: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11 और मैच अपडेट

    IND vs NZ पहला वनडे: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11 और मैच अपडेट


    नई दिल्ली ।भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में पहला वनडे मैच शुरू हो गया है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैदान भारत और न्यूजीलैंड के लिए पहला मेंस इंटरनेशनल मैच हो रहा हैऔर दोनों टीमें नया साल 2026 जीत के साथ शुरू करने का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। भारत की टीम रोहित शर्माविराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हैजबकि कीवी टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथ में है।

    टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला कियाजिससे पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्यूजीलैंड मैदान पर उतरेगी। भारतीय प्लेइंग 11 में रोहित शर्माशुभमन गिल कप्तानविराट कोहलीश्रेयस अय्यरकेएल राहुल विकेटकीपररवींद्र जड़ेजावॉशिंगटन सुंदरहर्षित राणाकुलदीप यादवमोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। वहींन्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवेहेनरी निकोल्सविल यंगडेरिल मिशेलग्लेन फिलिप्समिशेल हे विकेटकीपरमाइकल ब्रेसवेल कप्तान ज़ैकरी फाउल्क्सक्रिस्टियन क्लार्ककाइल जैमीसन और आदित्य अशोक मैदान पर हैं।भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 120 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें भारत ने 62 मैचों में जीत हासिल की हैजबकि कीवी टीम ने 50 मैच जीते हैं। 7 मुकाबले बिना परिणाम के रहे और 1 मैच टाई रहा। भारत की सरजमीं पर दोनों देशों के बीच अब तक 40 मैच हुए हैंजिनमें से भारत ने 31 मुकाबले जीतेकीवी टीम ने 8 में जीत दर्ज कीऔर 1 मैच अनरिजल्ट रहा। इससे साफ है कि होम टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।

    मैच का लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स चैनलों और जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगा। मौसम भी भारतीय टीम के पक्ष में है। वडोदरा में दिन भर धूप रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं हैजिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकेगा।भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में बढ़त बनाने का महत्वपूर्ण मौका है। भारतीय टीम नए साल 2026 में जीत के साथ शुरुआत करना चाहती है और कीवी टीम इसका सामना मजबूती से करेगी। टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला शुभमन गिल की रणनीति का हिस्सा हैजिससे शुरुआती विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दबाव में लाया जा सके।