Tag: VaishnoDevi

  • माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में तड़के लगी आग, टिकट और डोनेशन काउंटर समेत कॉफी शॉप का सामान जलकर राख

    माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में तड़के लगी आग, टिकट और डोनेशन काउंटर समेत कॉफी शॉप का सामान जलकर राख

    नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटड़ा स्थित हेलीपैड टर्मिनल में कल तड़के करीब 3:15 बजे आग लग गई। इसकी चपेट में आने से टिकट बुकिंग काउंटर, डोनेशन काउंटर और एक कॉफी शॉप का सारा सामान जल गया। घटना के समय टर्मिनल बंद था और यात्रियों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीपैड टर्मिनल एक बेहद महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है। यह एक ट्रांजिट पॉइंट है और यहां से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर की ओर रवाना होते हैं। हेलिकॉप्टर सेवा से संबंधित टिकटों की बुकिंग, यात्रियों का पंजीकरण, सुरक्षा जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं इस ट्रांजिट पॉइंट पर पूरी की जाती हैं।

    आग की सूचना मिलते ही हेलीपैड के कर्मचारी, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई के चलते 30 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आग को टर्मिनल के अन्य संवेदनशील हिस्सों में फैलने से रोक लिया, अन्यथा नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। घटना के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    महत्वपूर्ण दस्तावेज, टिकट काउंटर के कुछ कंप्यूटर जले

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, टिकट काउंटर के कुछ कंप्यूटर और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। आग से टर्मिनल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। आग के चलते सुबह हेलीकॉप्टर भी करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हो सका। सामान्य परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर सुबह सात बजे से उड़ान भरने लगते हैं।

  • अक्षय कुमार ने वैष्णो देवी में टेका माथा ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले फैंस में बढ़ा उत्साह

    अक्षय कुमार ने वैष्णो देवी में टेका माथा ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले फैंस में बढ़ा उत्साह

    नई द‍िल्‍ली । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अभिनेता आध्यात्मिक यात्रा पर निकले और जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया।

    अक्षय कुमार के वैष्णो देवी पहुंचने की खबर सामने आते ही श्रद्धालुओं और उनके फैंस में उत्साह का माहौल बन गया। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस पवित्र मंदिर परिसर में जैसे ही अभिनेता नजर आए वहां मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। कई प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की जबकि कुछ लोग दूर से ही उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

    इस दौरान अक्षय कुमार पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने हुए दिखाई दिए जो उनकी सादगी और धार्मिक आस्था को दर्शा रहा था। मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले अभिनेता बेस कैंप कटरा पहुंचे जहां से उन्होंने आगे की यात्रा शुरू की। अधिकारियों के अनुसार अक्षय कुमार ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ गुफा मंदिर में दर्शन किए और कुछ समय तक पूजा अर्चना में भी शामिल रहे।

    पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ और अभिनेता की उपस्थिति को सुचारु रूप से संभाला जा सके। मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

    अक्षय कुमार का यह धार्मिक दौरा उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज से ठीक पहले हुआ है जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और भी बढ़ गई है। यह फिल्म मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम का अगला हिस्सा बताई जा रही है जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

    फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इनमें सुनील शेट्टी दिशा पाटनी जैकलीन फर्नांडिस रवीना टंडन लारा दत्ता अरशद वारसी तुषार कपूर श्रेयस तलपड़े आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे नाम शामिल हैं। लगभग 34 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट के कारण यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

    फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के दम पर दर्शकों को फिर से उसी फ्रेंचाइजी का पुराना मजा देगी जिसके लिए वेलकम सीरीज जानी जाती है।

    अक्षय कुमार का वैष्णो देवी दर्शन न केवल उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाता है बल्कि उनके फैंस के बीच भी सकारात्मक संदेश देता है। रिलीज से पहले इस तरह की आध्यात्मिक यात्रा ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।